छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

फरिश्ता बनकर आए रहमान और शाकिर, हादसे के बाद नाले में डूब रहे अमित की यूं बचाई जान

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहमान और शाकिर नाम के दो युवक अमित नाम के एक शख्स के लिए फरिश्ता बनकर आए। दोनों युवकों ने अपनी जान खतरे में डालकर हादसे के बाद कार के साथ नाले में डूब रहे अमित की जान बचाई। इस दौरान किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हर शख्स दोनों बहादुर युवकों की सूझबूझ और बहादुरी की तारीफ रहा है।

अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नाले में गिरी कार
दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी अमित मिश्रा रविवार की सुबह किसी काम से बिलासपुर आए थे। यहां पर काम निपटाने के बाद वह दोपहर में अपनी कार से बलौदा लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार हिंडाडीह गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पुल से 20 फीट नीचे नाले में जा गिरी। अमित मिश्रा कार के साथ ही नाले के पानी में गिर गए।

रहमान और शाकिर ने नाले में कूदकर बचाई अमित की जान
कार नाले के पानी में डूब रही थी और अमित मिश्रा उसी में फंसे थे। कार के अंदर पानी घुस रहा था। तभी रहमान बेग और उनके साथी मोहम्मद शाकिर ने अपनी बाइक रोककर नाले में छलांग लगा दी। दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना किसी तरह अमित को कार से बाहर निकाला। फिर ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से खींचकर कार को नाले से बाहर निकाला गया।

युवकों की बहादुरी को सलाम कर रहे लोग
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। वायरल वीडियो में कार नाले के अंदर पानी में डूबी हुई नजर आ रही है। युवक कार सवार को बाहर निकाल रहे हैं। दोनों बहादुर युवकों के इस काम की जमकर तारीफ हो रही है। रहमान और शाकिर उन लोगों के भी मिसाल हैं, जो लोगों को मरते हुए देखकर भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं करते हैं और वीडियो बनाने में मशगूल रहते हैं।
और भी

भाजपा महिला मोर्चा, रसोई गैस के बढ़ते दाम दूध व अनाज पर लगी जीएसटी के खिलाफ कब रैली करेगी?

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने महिला मोर्चा के हुंकार रैली पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि भाजपा महिला मोर्चा कब बढ़ते रसोई गैस के दाम, महिलाओं की रोजगार और दूध अनाज पर लिए जा रहे जीएसटी के खिलाफ रैली करने का साहस दिखायेगी। भाजपा महिला मोर्चा को अपने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर शराबबंदी की मांग करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में पूर्व रमन सरकार ने 138 साल पुरानी आबकारी नीति को बदल कर शराब का सरकारीकरण किया था और उस दौरान शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए कमेटी का गठन किया था जो अधिक शराब बेचने वाले राज्यों का दौरा कर प्रदेश में कैसे शराब की बिक्री बढ़ाई जाए इस पर सुझाव प्रस्तुत किए थे। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान खोल रही है, घरों में शराब रखने की मात्रा में वृद्धि कर रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का शराबबंदी की मांग करना सीर्फ राजनीतिक नौटंकी के अलावा कुछ भी नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा को मोदी सरकार के गलत नीतियों का विरोध करना चाहिए जिसके चलते देश में खाद्य पदार्थो की महंगाई, राशन सामाग्री अनाज की महंगाई, खाद्य तेल की महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के खिलाफ रैली कब निकालेगी? भाजपा महिला मोर्चा 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे पर मोदी जी से कब सवाल खड़ा करेगी? देश के साढ़े आठ साल में देश के 17 करोड़ युवा रोजगार की बांट जोह रही है, हर एक के खाते में 15 लाख का वायदा कब पूरा होगा? मोदी का दूसरा कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। देश के किसान जानना चाहते है 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के लिये मोदी सरकार ने क्या प्रयास किया? 2022 भी खत्म होने वाली है। देश की जनता जानना चाहती है नोटबंदी से उसको क्या हासिल हुआ? जी.एस.टी. से देश की अर्थव्यवस्था पर जो दुर्ष्प्रभाव पड़ा उसे पटरी पर लाने क्या सवाल करेगी? मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की 1 करोड़ 50 लाख मातृशक्ति के हाथों से काम छिना गया भाजपा महिला मोर्चा कब उन हाथों को काम दिलाने आंदोलन करेगी?


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार शराबबंदी की दिशा में आगे कदम बढ़ा चुकी है। तीन कमेटियों का गठन किया गया है जो सरकार को शराबबंदी के लिए सुझाव दे रही हैं। 100 से अधिक शराब दुकानों को बंद किया गया है। रमन सरकार के दौरान शराब बिक्री के मामले में छत्तीसगढ़ देश के टॉप टेन राज्यों में शुमार था। प्रति व्यक्ति शराब की खपत भी दोगुनी और तिगुनी थी आज छत्तीसगढ़ शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ रही है और शराब बिक्री के मामले में पूर्व रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ देश के टॉप टेन राज्य में शुमार था वह अब 10 राज्यों से बाहर आ गया है। शराब के नशे से लोग दूर हो रहे हैं।

 

 

और भी

हिन्दू शब्द पर सवाल उठाने वाले सतीश लक्ष्मणराव की चौतरफा निंदा, BJP नेता बृजमोहन ने की कार्रवाई की मांग

 

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली के हिन्दू धर्म को लेकर की गई अनुचित टिप्पणी के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष सतीश जारकिहोली द्वारा हिन्दू शब्द को गंदा शब्द बताने पर कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए कहा है कि हिंदू शब्द की गलत व्याख्या सनातन संस्कृति का अपमान है । यही भूपेश बघेल और उनके नेता राहुल गांधी का असल राजनीतिक धर्म है।

राहुल गांधी हिन्दू और हिंदुत्व को अलग अलग कर नई व्याख्या करते हैं और भूपेश बघेल राहुल के अनर्गल प्रलाप के ब्रांड एम्बेसडर बने घूमते हैं। जबकि कांग्रेस के सनातन हिन्दू विरोधी चरित्र का प्रदर्शन उसके कर्नाटक अध्यक्ष ने कर दिया है।

पूर्व मंत्री तथा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने है। कांग्रेस मूलतः सनातन हिन्दू विरोधी है। इसके नेता जब चाहे हिंदुत्व का अपमान करते हैं। भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारते हैं। काल्पनिक बताते हैं और हिंदुओं के वोट की लालच में जनेऊधारी बन जाते हैं। पुष्कर हो आते हैं। गोत्र भी बता देते हैं। यहां पर कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री खुद अपने आप हिन्दू व सनातनी बताते हैं। भजनों पर नृत्य करने का स्वांग करते हैं। आज उन्हीं की पार्टी के कर्नाटक प्रदेश के अध्यक्ष ने हिंदू धर्म के बारे में बेहद आपत्तिजनक विवादित और निंदनीय टिप्पणी की है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तुष्टिकरण के झंडावरदार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बताए कि क्या वे अपने कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष की बातों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल अगर वास्तव में हिंदू धर्म को मानते हैं, भगवान राम में आस्था रखते हैं, सनातन संस्कृति को मानते हैं, सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा रखते हैं तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी से तुरंत ऐसे हिंदू विरोधी प्रदेश अध्यक्ष पर कार्यवाही कर उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग करें और मांग पूरी न होने पर हिन्दू धर्म का अपमान करने वाली कांग्रेस का परित्याग करने का साहस दिखाते हुए अपने हिन्दू होने का परिचय दें।

गौरतलब है कि बेलगावी जिले में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सतीश ने कहा था कि 'हिंदू' शब्द भारत से नहीं बल्कि फारस से आयातित है, इसका मतलब 'भयानक' है। उन्होंने हिन्दू शब्द को गंदा कहा था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने मामले को पार्टी से अलग बताते हुए इस बयान की निंदा करने के साथ दुर्भाग्‍यपूर्ण करारा दिया है। कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी स्‍पष्‍ट रूप से इस बयान की निंदा करती हैं।
और भी

सीएम भूपेश करेंगे गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 35 लाख रूपए का भुगतान

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Goudhan Nyay Yojna छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.35 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4.69 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 39 लाख और महिला समूहों को 27 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 356 करोड 17 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। 08 नवम्बर को 5.35 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 361 करोड़ 52 लाख रूपए हो जाएगा। गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 अक्टूबर तक खरीदे गए 87.29 लाख क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीणों को 174.58 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 08 नवम्बर को गोबर विक्रेताओं को 4.69 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 179.28 करोड़ रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 163.58 करोड़ रूपए राशि की भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 08 नवम्बर को 0.66 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 164.24 करोड़ रूपए हो जाएगा। स्वावलंबी गौठानों में स्वयं की राशि से 24.15 करोड़ रूपए का गोबर क्रय किया है।

राज्य के 83 गौठानों में 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक 76 हजार 820 लीटर गौमूत्र क्रय किया जा चुका है, जिसका मूल्य 3 लाख 7 हजार 280 रूपए है। इससे गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 24,348 लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और 18,722 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया गया है, जिसमें से 20,521 लीटर ब्रम्हास्त्र और 14,055 लीटर जीवामृत की बिक्री से कुल 15 लाख रूपए की आय हुई है।

गोबर से 24.46 लाख कम्पोस्ट खाद का उत्पादन-समूहों को 85 करोड़ 9 लाख की आय

गौठानों में महिला समूहों द्वारा 18.90 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5.37 लाख क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 85 करोड़ 9 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,187 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 83,874 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है।

गोधन न्याय से 2.98 लाख ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान का उठाव शुरू, कस्टम मिलिंग के लिए 720 मिलरों से अनुबंधछत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान का उठाव शुरू, कस्टम मिलिंग के लिए 720 मिलरों से अनुबंध

राज्य में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10448 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 9036 गौठान निर्मित एवं 1413 गौठान निर्माणाधीन है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 98 हजार 179 ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
और भी

कलेक्टर ने बैगा आदिवासियों के मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों के प्रगति का किया निरीक्षण

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम पहाड़ियों के ऊपर बसे वनांचल क्षेत्र के ग्राम दलदली एवं केसमर्दा में पहुंचकर विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति-आदिवासियों के मूलभूत आवश्यकता आवास, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर महोबे जिले के अंतिम गांव केसमर्दा के पहुंच विहिन आश्रित ग्राम रब्दा में मोटर साईकिल से पहुंचे और बैगा आदिवासियों के अधूरे पड़े आवास का निरीक्षण किया एवं आवास को अतिशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिए। उन्होंने बैगा आदिवासियों के आवास पूर्ण नही करने वाले संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर महोबे ने इस क्षेत्र में जल-जीवन मिशन योजनांतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें  योजनांतर्गत बैगा आदिवासियो के प्रत्येक घर मे नल लगवाने के निर्देश दिए। केसमर्दा के आश्रित ग्राम सेमसाटा मे लोगों के लौहयुक्त जल की समस्या का निराकरण एवं मोटर के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत केसमर्दा के आश्रित ग्राम बांकि में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र की सहायिका अनुपस्थित पाई गई। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र में गंदगी और पौष्टिक भोजन नही होने के स्थिति में परियोजना अधिकारी एवं पर्ववेक्षक के विरुध्द कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।



कलेक्टर महोबे ने ग्राम पंचायत केसमर्दा के आश्रित ग्राम रब्दा में मनरेगा योजनांतर्गत कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहुंच विहिन ग्रामों में मिट्टी सड़क निर्माण के लिए निर्देश दिए। जिससे निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ट्रैक्टर व अन्य वाहन का आवागमन हो सकेगी। उन्होंने क्रेडा विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत केसमर्दा के अधूरे पड़े सोलर को हाई मास्क को पूर्ण करने का निर्देश दिए।

और भी

छत्तीसगढ़ियावाद पर जारी है संग्राम, श्रीवास ने बताया नौटंकी, कांग्रेस को दिखा भानुप्रतापुर उपचुनाव में अवसर

 

भानुप्रतापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में सियासत इन दिनों छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने या ना होने को लेकर हो रही है। भाजपा नेता नितिन नबीन के बयान से शुरू हुआ विवाद अब भी जारी है। भाजपा के हिंदूवादी फायर ब्रांड नेता और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ियावाद को मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए रचा गया प्रपंच करार दिया है।

 
गौरीशंकर श्रीवास ने कहा, क्षेत्रवाद के नाम पर खेली जा रही नौटंकी
गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन और सरकार की तरफ से पिछले चार साल से क्षेत्रवाद की नौटंकी खेली जा रही और असल में मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की इनकी क़वायद है, वरना ऐसा नही है कि छत्तीसगढ़ के लोग तीज त्योहार नही मानते थे। ऐसा भी नही कि किसी ज़िले में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा ना हो। श्रीवास ने कहा कि शिक्षा रोज़गार आदिवासीयो के अधिकार के मूल विकास के सवाल से भागने के लिए आम लोगों की भावना से खेला जा रहा है।

राज्यसभा सांसदों की स्थानीयता दिलाई याद
भाजपा नेता ने छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा भेजे गए कांग्रेस सांसद केटीएस तुलसी , रंजीता रंजन और राजीव शुक्ला का नाम लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता की बात करने वालो इन तीनो सांसदों का चेहरा देखकर ये चिंतन करना चाहिए कि वो किस मुहाने में खड़े है। प्रदेश के युवा आत्महत्या कर रहे माताए सड़क में बिलख रही है, क़ानून नाम की चीज़ बची नही बेटियों को सुरक्षा नही दे पा रहे और जल जंगल ज़मीन बेच खाये और छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की बात किस मुँह से करते है,यह समझ से परे है।

भानुप्रतापुर उपचुनाव में कांग्रेस उठाएगी छत्तीसगढियावाद का मुद्दा ?
इधर छत्तीसगढ़ की महिलाओं के कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भानूप्रतापपुर के उपचुनाव में भानुप्रतापपुर के मतदाता भाजपा को करारी मात देकर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने वाले और छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं करने वाले भाजपा को सबक सिखाएगी।भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है और छत्तीसगढ़ियावाद के विरोध में बयान देकर प्रदेश के 2 करोड़ 94 लाख जनता के मान स्वाभिमान को चोट पहुँचाया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा नेताओ से सवाल किया कि वह छत्तीसगढियावाद के समर्थन में है या नितिन नवीन की तरह ही छत्तीसगढ़ियावाद की बात नही करेंगे? कांगेस प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता में रहते भाजपा ने आदिवासी समाज के आरक्षण के पक्ष को न्यायालय में मजबूती के साथ नहीं रखा आदिवासी नेता ननकीराम कंवर की कमेटी की सिफारिश को भी नहीं रखा ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ महतारी विरोधी ,आरक्षण विरोधी और छत्तीसगढियावाद विरोधी चरित्र जनता के बीच उजागर हो चुका है।

क्या मचा है विवाद ?
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि राज्य के हर जिले में छत्तीसगढ़ महतारी यानि छत्तीसगढ़ की माता ( भारत माता का ही स्वरूप) की प्रतिमा लगाई जाएगी ,जिसपर भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन ने सवाल उठाते हुए कहा था कि मूर्ति लगाने से कुछ नहीं होगा हम छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं, हम भारतीयतावाद की बात करते हैं। भाजपा नेता के इसी बयान के बाद से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियावाद को लेकर बयानबाज़ी तेज है।
और भी

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान का उठाव शुरू, कस्टम मिलिंग के लिए 720 मिलरों से अनुबंध

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर किसानों से उपार्जित किए जा रहे धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अब तक 720 मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उपार्जन केन्द्रों से अनुबंधित मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए सीधे धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में खाद्य विभाग द्वारा बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य में धान खरीदी के साथ-साथ केन्द्रों से उपार्जित के उठाव एवं कस्टम मिलिंग की समानांतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उपार्जित धान का समय-सीमा में निराकरण हो सके। राज्य में धान के उठाव, कस्टम मिलिंग एवं सेन्ट्रल पुल में छत्तीसगढ़ के कोटे का चावल समयावधि में जमा कराने को लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलर्स से लगभग सवा महीने पहले से ही कस्टम मिलिंग अनुबंध प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, अब तक राज्य के 720 मिलर्स अनुबंध हो चुका है, शेष मिलरों से अनुबंध की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि राज्य में बीते एक नवम्बर से धान खरीदी शुरू कर दी गई है। बीते छह दिनों में राज्य के 37 हजार से अधिक किसानों से 1 लाख 11 हजार 619 मेट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। उपार्जित धान के विरूद्ध कस्टम मिलिंग के लिए अब तक लगभग 13.32 लाख मेट्रिक टन धान की मिलिंग अनुमति एवं 7.93 लाख मेट्रिक टन धान का अनुबंध जारी किया जा चुका है, जो कि अब तक उपार्जित धान की तुलना में काफी अधिक है। उपार्जित धान के उठाव हेतु डीओ जारी करने एवं धान का उठाव का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए राज्य के 25.89 लाख किसानों का पंजीयन रकबा 31.32 लाख हेक्टेयर है, जो राज्य बनने के बाद से अब तक का सर्वाधिक पंजीयन है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों के हित में प्रदेश में धान उपार्जन 01 नवम्बर 2022 से शुरू हो चुका है, जो 31 जनवरी 2023 तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। प्रदेश में उपार्जित धान के त्वरित उठाव व निराकरण हेतु मिल पंजीयन के संबंध में दिशा-निर्देश भी राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व 27 सितम्बर 2022 को प्रसारित किये गये थे। प्रदेश में धान के उठाव, निराकरण व कस्टम मिलिंग हेतु मिलों के पंजीयन, अनुमति एवं अनुबंध का कार्य भी धान उपार्जन प्रारंभ होने के साथ ही शुरू कर दिया गया है।
और भी

पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में दोनों ड्राइवरों की मौत...

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के खड़गवां चौकी अंतर्गत महानदी के टर्निंग के पास दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक कोयले से लदी ट्रक और एक पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक चालाक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

प्राप्त जानकर के अनुसार  भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर निवासी सूरज पनिका पिता सुखदेव पनिका 23 वर्ष महान-टू कोल माइंस से कोल परिवहन में लगे एक ट्रक का चालक था। वह शनिवार की सुबह ड्यूटी करने गया था। रात करीब 9 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीसी 2585 में महान-टू माइंस से कोयला लोड कर भटगांव जाने निकला था।

इधर ग्राम बोझा निवासी 25 वर्षीय नितेश मिश्रा पिकअप क्रमांक यूपी 64 एपी 9570 में अंबिकापुर से टमाटर लोड कर बनारस जाने निकला था। रास्ते में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गवां चौकी अंतर्गत महानदी के टर्निंग के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे।

दुर्घटना में पिकअप चालक नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सूरज पनिका गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भिजवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

 

 

और भी

EWS के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करती है कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 103 वें संविधान संशोधन को बरकरार रखने संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के आज के निर्णय का स्वागत करती है, जिसमें अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ओबीसी के अलावा अन्य जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। यह संशोधन वर्ष 2005-06 में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा सिन्हो आयोग की नियुक्ति के साथ शुरू की गई प्रक्रिया का परिणाम था, जिसने जुलाई 2010 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसके बाद, इस पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया और विधेयक 2014 तक तैयार हो गया था। मोदी सरकार ने इस विधेयक को कानून की शक्ल देने में पांच साल का समय लगा दिया। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि सामाजिक-आर्थिक और जातिगत जनगणना वर्ष 2012 तक पूरी हो चुकी थी, मोदी सरकार ने अभी तक ताजी जाति जनगणना पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एसटी एससी ओबीसी और सामान्य जाति को आर्थिक आधार पर मिलने वाले आरक्षण का लाभ देने के पक्षधर हैं हर वर्ग के साथ न्याय करती है आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ न्यायालय के द्वारा दी गई फैसले को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देगी और आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिले इसके लिए सारे विकल्पों को तलाश रही है। आवश्यकता पड़ने पर विधानसभा का विशेष सत्र एवं अध्यादेश लाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आरएसएस भाजपा और उनके अनुषांगिक संगठनों  से जुड़े नेताओं ने कई बार सार्वजनिक मंचों के माध्यम से आरक्षण को खत्म करने की बात कही है। आरक्षण के विरोध बात कही है और 15 साल के रमन शासनकाल के दौरान आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया गया लेकिन एससी वर्ग को मिल रहे आरक्षण में 4 प्रतिशत की कटौती कर दी गई और दो वर्गों में लड़ाई उत्पन्न कर दिया गया। जिसके चलते मामला न्यायालय में गया और न्यायालय का फैसला आदिवासी वर्ग 32 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ आया है इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा कभी नहीं चाहती थी कि एसटी वर्ग को एससी वर्ग को ओबीसी वर्ग को उनका हक अधिकार मिले और आज और साबित हो गया है आज भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर होने के बाद भाजपा आदिवासी आरक्षण खत्म होने पर घड़ियाली आंसू बहा रही है और भाजपा से जुड़े आदिवासी नेता रमन सरकार की काली करतूत पर पर्दा करने में जुटे हुए हैं।

 
और भी

सब्जी विक्रेताओं के वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी नगण्य

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर निगम रायगढ़ द्वारा संजय कंपलेक्स सब्जी बाजार निर्माण के लिए व्यापारियों की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में किसी प्रकार की कोई भी तैयारी नहीं की गई है जिसका खुलासा सूचना के अधिकार से हुआ है। सब्जी बाजार निर्माण विस्थापन की तैयारी और निर्माण पूर्ण होते तक सब्जी विक्रेताओं की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी के लिए आरटीआई लगाने पर जन सूचना अधिकारी द्वारा काल्पनिक बताते हुए उल्लेख किया गया है कि तात्कालिक समय में सब्जी विक्रेताओं हेतु व्यवस्थापन तत्कालीन समय पर आवश्यकतानुसार किया जाएगा

▪️जानिए क्या है मामला....

संजय कंपलेक्स बाजार सब्जी विक्रेता संघ के  सचिव अभिलाष कछवाहा ने दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को सूचना का अधिकार लगाते हुए जानकारी मांगी थी कि संजय कंपलेक्स सब्जी बाजार निर्माण तक व्यापारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की क्या तैयारी की गई है तथा बाजार निर्माण तक अस्थाई रूप से किस स्थान पर बैठाया जाएगा। उपरोक्त आरटीआई के जवाब में जनसूचना अधिकारी( कार्यपालन अभियंता) नगर निगम रायगढ़ द्वारा पत्र में उल्लेख किया गया है कि

विषय अंतर्गत संदर्भित पत्र द्वारा अभिलाष कुछवाहा संजय कंपलेक्स रायगढ़ द्वारा संजय कंपलेक्स सब्जी बाजार निर्माण तक व्यापारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की क्या तैयारी की गई है बाजार निर्माण तक अस्थाई रूप से किस स्थान पर बैठाया जाएगा, के संबंध में जानकारी चाही गई है! चाही गई जानकारी काल्पनिक प्रश्न है, जिसका जवाब दिया जाना संभव नहीं है! संजय कंपलेक्स में निर्माण के समय इतवारी बाजार में सब्जी विक्रेताओं हेतु व्यवस्थापन तत्कालीन समय पर वह आवश्यकतानुसार किया जाएगा।

और भी

आंगनबाड़ी में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के करतला थाना क्षेत्र का  मामला है। सलियाभाटा आंगनबाड़ी केंद्र में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। बच्चे के पिता ने बताया कि सुबह उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन बाद में उसके आंगनबाड़ी में बेहोश होने की खबर मिली। जब वे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सलियाभाटा के जितेंद्र अपनी पत्नी गुलशन और दो बेटों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा 5 साल का है, जिसका नाम भावेश है। वहीं छोटा बेटा अभी सिर्फ 6 महीने का है। जितेंद्र दिवाकर ने बताया कि उनका 5 साल का बेटा भावेश रोजाना की तरह शविवार दोपहर को 12 बजे अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र गया था। वहीं वे उस वक्त गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी बीच उन्हें खबर मिली कि भावेश आंगनबाड़ी में बेहोश होकर गिर गया है।

पिता ने बताया कि बेटे के बेहोश होने की खबर सुनकर वे तुरंत आंगनबाड़ी पहुंचे और वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

 

 

और भी

बस ने मारी बाइक को ठोकर, युवक की मौत

 डोंगरगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डोंगरगांव शहर के बाहर अंबागढ़ चौकी मार्ग में रविवार सुबह एक बाईक सवार की सवारी बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मोटर साइकिल बस के सामने हिस्से में जा घुसी। जिसके चलते बाईक सवार ने घटनास्थल में ही प्राण छोड़ दिया। हादसे की खबर के बाद डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गैंदाटोला क्षेत्र के बागद्वार निवासी लोकनाथ साहू मोटर साइकिल से अपने घर जाने निकला था। उस दौरान अंबागढ़ चौकी से राजनांदगांव की ओर आ रही भाटिया ट्रेव्हल्र्स की बस ने तेज व लापरवाहीपूर्वक उसे अपनी चपेटे में ले लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बस रफ्तार में दौड़ रही थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना के बाद बस में सवार लोगों में हडक़ंप मच गया। उधर पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और भी

फिर तेज हुई ईडी की कार्रवाई, पूछताछ के लिए कारोबारियों को भेजा समन...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई फिर तेज हो गई है। कोयला घोटाला मामले में पहले ही ईडी ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। कई अधिकारियों, कारोबारियों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके बाद फिर ईडी ने प्रदेश के बड़े कारोबारियों को अपने निशाने पर लिया है।

सूत्रों के अनुसार ईडी ने हीरा ग्रुप के सिद्धार्थ अग्रवाल, महावीर कोलवाशरी के विशाल जैन, हिन्द एनर्जी के राजीव अग्रवाल और बजरंग पावर से संदीप गोयल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्र बताते हैं कि ईडी कई और कारोबारियों से पूछताछ कर सकती है।

सूत्रों के अनुसासर कोयला कोरोबारी सूर्यकांत तिवारी के इन कारोबारियों के साथ गहरे संबंध हैं। महावीर कोलवाशरी और हिन्द एनर्जी बड़े कोलवाशरी का संचालन करते हैं। जिन पर ईडी ने शिंकजा कसते हुए समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि ईडी आगे और भी कारोबारियों पर शिकंजा कस सकती है।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले ईडी छत्तीसगढ़ में रायगढ़ कलेक्ट्रेट और कोरबा कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में छापा मारा था। जहां रायगढ़ कलेक्ट्रेट के खनिज शाखा में दस्तावेजों की जांच की थी। इतना ही नहीं ईडी की टीम ने कोरबा कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में भी छापा मारा था। कोरबा में कोयले से जुड़े मामले की ईडी के अधिकारियों ने जांच की थी। जहां कलेक्टर से भी पूछताछ की गई।

वहीं कोयला कारोबार में वित्तीय लेन-देन और मनी लॉड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी पर शिकंजा कसा था। जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए आईएएस समीर विश्नोई समेत तीन अन्य को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

 

 

और भी

मेडिकल कालेज के बारे में कांग्रेस का बयान विरोधाभासी :भाजपा

 चंदूलाल चंद्रकार मेडिकल कालेज पर भाजपा ने फिर सवाल खड़े किए है

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा से प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा,छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है ।  इस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह  देव  यह स्पष्ट करें जब आपने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया ,उस समय उनको एनएमसी से मान्यता प्राप्त थी या नहीं ?जैसा कि आपने कहा की चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए सरकार के प्रयास जारी है। मतलब साफ है आपने सदन में झूठी जानकारी दी या अखबारों के माध्यम से झूठ बोल रहे हैं। आप जैसे बुद्धिमान व्यक्ति  ने अमान्य मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण करने की सहमति कहीं मुख्यमंत्री के डर दबाव या भय में तो नहीं दी। छत्तीसगढ़ की जनता जवाब चाहती है?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। वह छत्तीसगढ़ के बच्चों की पढ़ाई का नाम लेकर अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के प्रयास में है ।भाजपा का कांग्रेस से सीधा सवाल है कि बच्चों की पढ़ाई की इतनी चिंता रही तो  आज तक कालेज शुरू क्यों नहीं करवाया जा सका ?कांग्रेस बताएं कि कितने बच्चे चंदूलाल चंद्रकार मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे है ?

 

 

और भी

2023 में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करेगी भाजपा : पवन साहू

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का प्रथम सरगुजा आगमन पर सर्किट हाऊस में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय अम्बिकापुर में सरगुजा के किसान मोर्चा  के पदाधिकारियों की बैठक ली।


बैठक को संबोधित करते हुए पवन साहू ने कहा  कि भाजपा सरकार के 15 साल में जिन व्यवस्थाओं को हमने देखा था, उसे कांग्रेस सरकार चकनाचूर कर रही है। जन घोषणा के अनुसार कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ-साथ युवाओं, व्यापारियों बुजुर्गों व हर तबके के लोगों को भ्रमित करके सरकार बना ली। आज स्थिति यह है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और न ही उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल है। प्रदेश में माफियाओं का राज हो गया है 40 हजार रुपये में एक हाईवा रेत मिल रहा है। गली-गली में शराब बिक रही है ,1 नवंबर से धान खरीदी केंद्रों में शुरू हो गई है, अभी भी प्रदेश के कई ऐसे सुदूर अंचल हैं, जहां बारदाना की किल्लत है। धान खरीदी में जब तेजी आएगी तो किसानों को काफी दिक्कतें आएंगी। भाजपा शासनकाल में किसानों को बारदाना के लिए कभी परेशान नहीं होना पड़ा। परंतु छत्तीसगढ़ में पिछले 3 साल में किसानों को बारदाना की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हित में किसान मोर्चा सभी के साथ मिलकर राज्य सरकार की खामियों को जनता के बीच रखेंगे और 2023 में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष सरगुजा ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों को 2500 रुपये में धान खरीदी का वादा किया पर उसे वह पूरा नहीं किया। सरकार 4 किस्तों में किसानों को पैसा दे रही है। सहकारी समिति के बैंकों के अलावा अन्य किसी बैंकों से किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। बिजली बिल भी हाफ नहीं हुआ, गांव में 8 घंटे बिजली कटौती के कारण किसान ट्यूबेल से खेतों में पानी सिंचित नहीं कर पा रहे हैं। खाद की भी यही स्थिति है किसानों को 1500 रुपए बोरी में खाद खरीदना पड़ रहा है। सरकार खाद की कालाबाजारी व कृत्रिम कटौतीस्वयं करती है और आरोप केंद्र सरकार पर लगते हैं निश्चित ही इस कांग्रेस के दिन अब पूरे हो गए हैं। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा ने समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि सरगुजा के करीब करीब सारे किसानो के दुख दर्द को समझते हुए मिलकर किसान के हित मे किसान मोर्चा के सारे कार्यकर्ता मिलकर लगभग 148 कार्यक्रमों को किया है आगामी कार्यक्रम के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सोच को आगे बढ़ाते हुए FPO के तहत किसानों को लाभ दिलाने हेतु पहले फेज में  439 ग्राम पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में 10-10 किसान प्रहरी बनाने का योजना है और आगे किसानों की परेशानी को देखते हुए बड़ा किसान सम्मेलन करना है

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बैठक कार्यक्रम में मंच का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी व आभार किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह के द्वारा किया गया आज के बैठक में मुख्यरूप से पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज,जिला उपाध्यक्ष भाजपा विनोद हर्ष,महामंत्री देवनाथ पैकरा,किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता विद्यानंद मिश्रा अनिल तिवारी मनोज राजवाड़े,किसान मोर्चा कोरिया प्रभारी राकेश तिवारी,किसान मोर्चा दुर्ग के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर,विनायक ताम्रकर,सोमनाथ सिंह,मनोज कंसारी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,काशी केशरी,सिकंदर जायसवाल,रामप्रवेश राजवाड़े,धर्मेन्द्र जायसवाल, अभिषेक प्रताप सिंह,दिवश दुबे दारा सिंह,अशुमाल गर्ग,बुधमेत कुजूर, अमित पटेल,छोटेलाल माथुर,कैलाश ठाकुर,मनीष बारी,हीरा राजवाड़े,मोहपाल राजवाड़े,नरेंद्र सिंह,विनोद अग्रवाल,संतोष साहू, निशांत,अनिकेत,गोपाल यादव,दुर्योधन पैकरा,मोहर साय तिर्की,सतीश जायसवाल, कन्हैया सोनी, श्रवण कुमार सिंह,मनोज प्रसाद,भूपेंद्र सिंह, संजू कश्यप,अभिमन्यु श्रीवास्तव, प्रिंश तिवारी,सोनू सोनी,सौरभ विश्वकर्मा, संजय एक्का,गणेश यादव सहित किसान मोर्चा के कायकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

और भी

वर्तमान मीडिया पश्चिमी मानको पर आधारित : संजय द्विवेदी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में मीडिया परिसंवाद आयोजित किया गया। विषय था- समाधानपरक मीडिया द्वारा समृद्घ भारत।

परिसंवाद के मुख्य अतिथि भारतीय जनसंचार संस्थान (आई.आई.एम.सी.) नई दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी ने कहा कि आज की पत्रकारिता पश्चिमी मानकों पर टिकी है। हम अपनी परम्परा को भूला बैैठे हैं। हमारी परम्परा लोकमंगल की है। इसलिए हमारी पत्रकारिता भी लोकमंगल के लिए है। अब हमें मीडिया का भारतीयकरण करना होगा। मीडिया को भारतीय परम्परा के अनुरूप और समाज को आध्यात्मिक आधार पर आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि कोविड के दौरान मीडिया ने लोगों को जागृत करने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया। उन्होंने समाज को डराया नहीं बल्कि समाधान प्रस्तुत किया। उन्होंने सोशल मीडिया में फेक न्यूज से बढ़ रहे खतरे के प्रति सचेत करते हुए कहा कि बिना सोचे समझे किसी भी जानकारी को आगे फारवर्ड न करें। न लाईक करें, न टाईप करें और न ही शेयर करें।

उन्होंने बतलाया कि ब्रिटेन में तलाक के बढ़ रहे मामलों पर रिसर्च मेें इसके पीछे फेसबुक और सोशल मीडिया का बढ़ रहा प्रयोग ही दोषी पाया गया है। बातचीत बढ़ी है लेकिन संवाद घट गया है। परिवार के लोग एकसाथ भोजन करने बैठे हैं किन्तु हाथ मोबाईल में व्यस्त है। ऐसे समय हमको फिर से आध्यात्मिकता की ओर लौटना होगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों को मानसिक शान्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन सीखने का सुझाव दिया।

नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्मकार राजेश बादल ने कहा कि पहले पत्रकारिता के क्षेत्र में धर्म, जाति के आधार पर भेद नहीं था। आजादी के समय सकारात्मक पत्रकारिता थी किन्तु आज यह टुकड़ों में बट गई है। राजनीति ऐसी हो गई है कि अब पत्रकारिता साफ सुथरी नहीं रही। यह सोचना ठीक नहीं कि पत्रकार समाज को ठीक नहीं करेगा बल्कि समाज को उसे सुधारना होगा। पश्चिम की बुराइयाँ तो हमने अपना ली किन्तु राजनेताओं और समाज के दबाव में आकर हमने अपनी अच्छाइयों को गंवा दिया।

प्रयागराज की धार्मिक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने मीडिया के महत्व को बतलाते हुए कहा कि आजादी के आन्दोलन में वैचारिक क्रान्ति लाने का श्रेय मीडिया को रहा है। आज की मीडिया बहुत बदल गया है। उसमें नकारात्मकता घर कर गई है। खासकर जो बातें टेलीविजन के माध्यम से कही जा रही है वह मानसिकता को प्रदूषित कर रहा है। समाज को किसी समस्या के बारे में बतलाना ठीक है किन्तु साथ में मीडिया उसका समाधान भी बतलाए।

वरिष्ठ पत्रकार शिव दुबे ने कहा कि हमारा समाज समाधान परक पत्रकारिता के लिए तैयार नहीं है। हममें से हरेक व्यक्ति समाज को बदलना चाहता है किन्तु यह भी चाहता है कि उसे सुधारने वाला व्यक्ति पड़ोसी के घर पैदा हो। लोग स्वयं में कोई सुधार करना नहीं चाहते हैं। मीडिया में घोटालों की खबर पढ़कर लोग सड़कों पर नहीं निकलते बल्कि चुप बैठ जाते हैं। राजनीति करने के लिए सिर्फ विपक्ष के लोग सड़कों पर निकलते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति के बारे में अनर्गल बातें फैलाने की आलोचना करते हुए कहा कि यह गैर जिम्मेदाराना पत्रकारिता है। अब पत्रकारिता बहुत बदल गई है। समाधान परक पत्रकारिता के लिए समाज का साथ होना जरूरी है।

राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा ने कहा कि समाज की दिशा और दशा को बदलने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। मीडिया समाज का आईना होता है। मीडिया के माध्यम से समाज को जागरूक कर सकते हैं किन्तु अच्छे संस्कार कहां से लाएंगे। अच्छे इन्सान बनाने के लिए बचपन से अच्छे संस्कार देने की जरूरत है।

मीडिया परिसंवाद को क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू और कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष शाहिद अली ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिवगंत पत्रकार रमेश नैयर, गोविन्द लाल वोरा, कमल दीक्षित आदि को दो मिनट मौन रहकर श्रद्घाजंलि अर्पित की गई। मीडिया परिसंवाद में राजधानी रायपुर के अलावा जगदलपुर, धमतरी, महासमुन्द, आरंग, अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई सहित बड़ी संख्या में  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने भाग लिया।

और भी

शरीर का वजन अधिक होना है मधुमेह का प्रमुख कारण

40 वर्ष या उससे अधिक की आयु के लोगों में होती है टाइप-2 प्रकार की मधुमेह

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जीवन शैली में बदलाव व उचित आहार व्यवहार में कमी, मधुमेह अर्थात डायबिटीज की बीमारी बढ़ा सकती है। मधुमेह मेटाबोलिक बीमारियों का समूह है। जिसमें खून में ब्लड शुगर या ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक होता है। इससे मरीज को बार-बार प्यास लगना, भूख ज्यादा महसूस होना और बार-बार पेशाब लगने की शिकायत होती है।

सीएमएचओ डॉ.आर.के.चतुर्वेदी ने बताया: " शरीर का वजन अधिक होना मधुमेह होने का प्रमुख कारण है। कई बार हाई ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी कारण होता है। समान्यतः अधिक उम्र, फैमिली हिस्ट्री और दिल के मरीजों को मधुमेह रोगी होने की संभावना अधिक होती है। मधुमेह के दौरान खून में शूगर की मात्रा को नियंत्रित न किया जाए तो शरीर के कई अंगों को हानि हो सकती है। लंबे समय तक अनियंत्रित मधुमेह से आंखों, गुर्दों, हृदय नलिकाओं और तंत्रिकाओं को नुक्सान हो सकता है। मधुमेह के कारण आंखों की रक्त धमनियां कमजोर पड़ जाती हैं या उनमें रुकावट आ जाती है, जिससे देखने की क्षमता कम हो जाती है।"

 उन्होंने आगे बताया: "मधुमेह मरीजों की बढ़ती संख्या पर रोकथाम के लिए 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें मधुमेह रोग संबंधी जांच की जाएगी। इस दौरान मधुमेह नियंत्रण संबंधी सभी उपायों पर जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। संतुलित पोषक युक्त आहार के सेवन तथा शारीरिक सक्रियता से मधुमेह रोग से आसानी से बचा जा सकता है। नियमित व्यायाम रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।  

मधुमेह रोकथाम के विशिष्ट उपाय

मधुमेह रोकथाम के विशिष्ट उपायों को अपनाने के लिए रक्तचाप या ब्लड प्रेशर को स्थिर बनाए रखना जरूरी होता है, साथ ही नियमित अंतराल पर रक्त शर्करा या खून में मधुमेह के स्तर मापन होते रहना चाहिए और इसे सामान्य स्तर पर रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए एवं सिगरेट, तम्बाकू, शराब या अन्य किसी भी तरह के मादक पदार्थों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। 

तीन प्रकार की होती है मधुमेह की बीमारी

टाइप 1 : इस प्रकार की शूगर की शुरूआत बच्चों के शरीर में पैंक्रियास द्वारा इन्सुलिन का पूर्ण निर्माण न हो पाने की वजह से होती है। इस प्रकार की शूगर में मरीज का इलाज खाने की गोलियों से संभव नहीं होता। उसे अपनी बीमारी को नियंत्रण में रखने व जीवित रहने के लिए इंसुलिन की जरूरत होती है।

टाइप 2 : इसे व्यस्क या बड़े लोगों वाली शूगर भी कहते हैं। टाइप-2 मधुमेह अधिकांश 40 वर्ष या उससे अधिक की आयु के लोगों में होती है और यह जल्दी भी हो सकती है। 

टाइप 3 : गर्भावस्था में महिलाओं को होने वाली शूगर है। यदि मधुमेह पीड़ित महिलाओं की ध्यानपूर्वक देखभाल न की जाए तो जटिलताओं का खतरा रहता है। प्रसव के पश्चात मधुमेह स्वयं ही सामान्य हो जाती है। 

 

 

और भी

विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इनकी अगुआई पूर्व मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। भाजपा ने 4 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो क्षेत्र का दौरा करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे।

पर्यवेक्षकों में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय, शिवरतन शर्मा, और धमतरी विधायक रंजना साहू हैं। पर्यवेक्षक प्रदेश भाजपा को रिपोर्ट सौपेंगे, इसके बाद चुनाव समिति की बैठक बुलाकर पैनल तैयार किया जाएगा। खबर है कि 10 या 11 नवंबर को प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा हो सकती है। दावेदारों में पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम, परमानंद त्रेता, डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर और हेमंत ठाकुर सहित कई नाम है।

 

 

और भी