छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

दुरपति बाई की ट्रायसायकल से राह हुई आसान

 बालोद  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने  दिव्यांग दुरपति बाई को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान कर उसकी राह आसान की है। गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम परसदा की दिव्यांग दुरपति बाई  कलेक्टोरेट बालोद पहुंची और कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को आवेदन सौंपकर अपनी चलने-फिरने में होने वाली समस्या से अवगत कराया और बैटरी चलित ट्रायसयकल की मांग की।

कलेक्टर ने दिव्यांग दुरपति बाई की समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए तत्काल उसे बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय कुमार ने दुरपति को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराया। कलेक्टर शर्मा के त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के फलस्वरूप तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से दुरपति बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर कुलदीप शर्मा की संवेदनशीलता की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उन्होंने उनके महत्वपूर्ण समस्या के निराकरण होने पर शासन-प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दिया। आवेदन देने के पश्चात् शीघ्र बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने पर दिव्यांग दुरपति ने कहा कि अब वह कहीं भी जाना-आना कर सकती है। अब उसे जरूरी कामों के लिए आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

 

 

और भी

शहर सरकार का विरोध करने निकाली गई शव यात्रा, निगम परिसर में किया गया अंतिम संस्कार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  हिंदुओ के आराध्य बजरंग बली को वसूली हेतु नोटिस शहर की जर्जर सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हितग्राही, चरमराई सफाई व्यवस्था की वजह से बढ़ते डेंगू, मुक्तिधाम की व्यवस्था सुदृण करने के अलावा नए मुक्तिधाम बनाए जाने के संबंध में आज जिला भाजपा नेताओं ने निगम सरकार की शव यात्रा भाजपा कार्यालय से नारे बाजी करते हुए निकाली। विरोध स्वरूप शहर सरकार की निकाली गई अर्थी को  जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी उप नेता प्रतिपक्ष शीनू राव सचेतक अशोक यादव ने कंधा दिया। शव यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता महिला नेत्रिया सहित भाजपा के पार्षद भी शामिल थे। विरोध स्वरूप निकाली गई इस शव यात्रा में निगम की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गईl जिला भाजपा कार्यालय से विरोध स्वरूप निकाली गई शव यात्रा मुखमार्ग से नारे बाजी करते हुए निगम परिसर में सभा के संबोधन के पश्चात अर्थी के दाह संस्कार के बाद समाप्त हुई।

 

जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कांग्रेसी विधायकों व मंत्री वाले इस जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था बदहाल सड़को के लिए कांग्रेस सरकार व उसकी नीतियां को  जिम्मेदार बताते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने भाजपा की सत्ता के दौरान किए गए।  विकास कार्यों का स्मरण दिलाते हुए कहा कि विकास कार्यों हेतु  धन की कमी आड़े नहीं आई। आज विकास कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार की तिजोरी खाली है। कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं है। कांग्रेस की जीत की कीमत आम जनता परेशान होकर चुका रही है।उमेश ने आम जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा बस एक साल का इंतजार करिए पुनः भाजपा आम जनता की उम्मदो में खरा उतर कर दिखाएगी।

 

वहीं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भाजपा शासन काल का स्मरण कराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान विकास कार्यों हेतु धन की कमी आड़े नहीं आई आज विकास हेतु सरकार को तिजोरी खाली है।कांग्रेस जनता को बताए कि उनकी सत्ता के दौरान कौन से बड़े कार्य हुए।

 

▪️सोई सरकार को जगाने का काम कर रही भाजपा : सुभाष पांडे

 

केंद्र सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में  निगम सरकार बड़ी बाधा बन  रही है। प्रधानमंत्री आवास के आबंटन में बरती जा रही लापरवाही से बहुत से  हितग्राही इस योजना से वंचित हो गए भरी बरसात में  शहरवासीयो  पेयजल की भारी समस्या को जूझना पड़ रहा है।

 

▪️जनसेवा के भाव के बिना शव के समान निगम सरकार : पूनम सोलंकी

 

जिस सरकार में जन सेवा का भाव न हो वह शव के समान है।निगम सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों वाले वार्डो में विकास कार्य ठप्प है। सरकार को अक्षम बताते हुए कहा कांग्रेस की जीत जनता के लिए दुर्भाग्य साबित हुई है।

 

▪️हिंदू आस्था पर चोट स्वीकार्य नहीं : विवेक रंजन सिन्हा

 

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति  सदस्य विवेकरंजन सिन्हा ने कहा  हिन्दू आस्था पर चोट  स्वीकार्य नहीं है l विचारणीय प्रश्न यह है कि पार्टी के पार्षदों को विरोध स्वरूप शव यात्रा क्यू निकालनी पड़ी ? वार्ड के जन प्रतिनिधियों को  निगम सरकार से कोई आस ही नहीं बची। ऐसी लापरवाह  सरकार को बेदखल किया जाना चाहिए।

 

 

और भी

राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन 31 अक्टूबर को

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। जिला खेल अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इस मौके पर एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

यह दौड़ सुबह सात बजे सिटी कोतवाली स्थित गांधी चैक से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चैक, भगवती लाॅज, देवश्री टाॅकीज रोड, शिव चैक, सेंचुरी गार्डन से होते हुए पुनः गांधी चैक में समाप्त होगी। दौड़ में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल, काॅलेज के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रेस और राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को उपस्थित होने की अपील की गई है।

इसके अलावा जिले के 100 गांवों में सुबह सात बजे से सायकल रैली/ यूनिटी रन का आयोजन किया जाएगा।

 

 

और भी

पहले दिन की धान खरीदी के लिए टोकन कटना शुरू

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत आगामी एक नवम्बर से प्रदेश सहित जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। इसके मद्देनजर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने 36 चेकलिस्ट के आधार पर समिति प्रबंधकों को धान खरीदी शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें उपार्जन केन्द्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत, चालू हालत में कम्प्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर सहित इंटरनेट कनेक्शन, आर्द्रतामापी यंत्र का केलिब्रेशन, उपलब्ध कांटा-बांट और उनका नाप तौल विभाग से सत्यापन शामिल हैं।

साथ ही बारदानों की उपलब्धता, रंग, सुतली, हमाल, खरीदी केन्द्र की बफर लिमिट की मात्रा, उपलब्ध चबूतरा, तारपोलिन, डेनेज की व्यवस्था, किसान पंजीयन, पेयजल, समर्थन मूल्य के प्रदर्शन के लिए बैनर-पोस्टर की व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके अलावा किसान पोर्टल और सोसाइटी माॅड्यूल अद्यतन करने के लिए प्रोग्रामर की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिए।

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज सुबह 11 बजे से आहूत इस बैठक में बताया गया कि इस साल अनुमानित चार लाख 84 हजार 287 मीट्रिक टन धान खरीदी समर्थन मूल्य पर 74 समितियों के 96 उपार्जन केन्द्रों के जरिए की जाएगी। कुल एक लाख 22 हजार 468 किसानों का पंजीयन हो चुका है। इनमें खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के एक लाख 16 हजार 543 और वर्ष 2022-23 के पांच हजार नौ सौ 25 नए किसान शामिल हैं।

बताना लाज़मी है कि 31 अक्टूबर तक किसान पंजीयन जारी रहेगा। पहले दिन याने एक नवंबर को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का टोकन कटना भी शुरू हो गया है। कलेक्टर ने बैठक में किसानों/कोचियों एवं बिचैलियों द्वारा गलत तरीके से खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री नहीं की जाए, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने का प्रयास किया जाता है, तो तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रतिवेदन उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं धमतरी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

और भी

संसदीय सचिव ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रित किया

 रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य शासन के प्रतिनिधि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री  आर के रोज़ा एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव रजत भार्गव को सौंपा जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होने अपने राज्य का नृत्य दल भेजने की सहमति प्रदान की। संस्कृति मंत्री ने महोत्सव में स्वयं सम्मिलित होने की सहमति भी प्रदान की।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में आदिवासी नृत्यों की धरोहर को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए छत्तीसगढ़ में तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अन्य देशों के नर्तक दल भी शिरकत करेंगे।

आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री आर के रोजा ने छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि  छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। छत्तीसगढ़ राज्य का यह प्रयास आदिवासी नृत्य एवं संस्कृति को संरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होगा। जैन ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री रोजा को आमंत्रण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया। विजयवाड़ा स्थित राज्य सचिवालय में विभाग के प्रमुख सचिव डा रजत भार्गव को भी निमंत्रण देकर आन्ध्र प्रदेश से आदिवासी नर्तक दल भेजने का आग्रह किया गया।

इस दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,जी राजेश एवं संयुक्त कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल मौजूद थे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने चल रहे कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं नगर निगम रायपुर के कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम डी श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट परिसर के मुख्य द्वार के समीप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरे करें ताकि जल्द ही लोकार्पण भी किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण, लाइटिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। इस अवसर पर  संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को मिल रही है अंतर्राष्ट्रीय पहचान

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक

सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति

दो कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का किया जाएगा वितरण

 
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। 42 तरह की जनजातियां प्रदेश में निवास करती हैं। इन सभी जनजातियों के अपने-अपने तीज-त्यौहार हैं, अपनी-अपनी संस्कृति है, अपनी-अपनी कला परंपराएं हैं। इन्हीं सबसे मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य की सुंदर संस्कृति और परंपराओं का निर्माण होता है।  छत्तीसगढ़ में जनजातियों की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 31 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इसी कड़ी में राज्य में तीसरी बार आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की गई है। यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जन-जातीय समुदायों के आपसी मेलजोल, कला-संस्कृतियों के आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध साबित हो रहा है।  

इस आयोजन में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय कलाकारों की टीमों के साथ-साथ 09 देशों के जनजातीय कलाकारों की टीमें भी शामिल हो रही हैं। इस वर्ष यह आयोजन 01 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की तारीख भी है। रायपुर में राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा। इस आयोजन में 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। इनमें से 1400 कलाकार भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं, और 100 कलाकार विदेशों के होंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह तीसरा आयोजन है। पिछले वर्ष इस आयोजन में 12 देशों ने रुचि ली थी, जिनमें से 07 ने इसमें हिस्सा लिया था। इस साल 26 देशों ने रुचि प्रदर्शित की है, इनमें से 09 देश इस महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं। इस आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे।

नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में दो कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। 01 नवंबर को सुबह नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा और शाम को राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण दिया जाएगा। 

03 नवंबर को नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का समापन होगा। इस महोत्सव के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी, बल्कि वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे। महोत्सव के दौरान संगोष्ठियां भी होंगी, जिनमें जनजातीय विकास के बारे में विमर्श होगा। जाने-माने विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे।
और भी

प्रदेश में बढ़ने लगी ठिठुरन, जानें छत्तीसगढ़ समेत पडोसी राज्य में मौसम का हाल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में मानसून की विदाई होते ही ठिठुरन भी बढ़ने लगी है। जहां कुछ दिनों पहले तेज बारिश हो रही थी वहीँ अचानक मौसम ने करवट ले ली है। हालांकि मौसम विभाग ने मानसून विदाई को लेकर अनुमान भी  लगाया था। अब मौसम बदलने से ठण्ड और बढ़ने लगी है। सुबह की धूप अब चुभने नहीं बल्कि शरीर को आनंदित कर रही है।

छत्तीसगढ़ में दिवाली की रात के बाद मौसम में बदलाव जारी है. प्रदेश में गुलाबी सर्दी जारी हो गई है। कई जिलों में ओस गिरने का सिलसिला जारी है. रात के तापमान में हो रही भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 2 से 3 दिनों में ठंड की अधिकता बढ़ेगी।  वैज्ञानिकों की मानें तो 28 अक्टूबर के बाद मौसम में और भी बदलाव आएंगे।

वहीँ अगर पडोसी राज्य मध्य प्रदेश की बात करें तो  पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। हालांकि दिवाली के बाद प्रदूषण के बाद AQI लेवल बढ़ गया था, जो अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

 
और भी

राज्योत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को राज्योत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुराने गंज मंडी गंजपारा परिसर में आयोजित किया जाना है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार तीन सदस्ययी कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया है।

इन समितियों के क्रियान्वयन लिए जिला प्रशासन से  अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त कलेक्टर, अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व  अभय जयसवाल जिला शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही समिति के सहयोग के लिए नोडल अधिकारी व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं।

पूर्व की भांति ही इस बार भी राज्योत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन का जिले के नागरिकों को स्नेहपूर्वक निमंत्रण है।

और भी

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द छतीसगढ़ प्रवास पर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुरी  के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती 28 अक्टूबर को  रेल मार्ग से रायपुरआ रहे है इस दौरान रायपुर में सायं 5 बजे से दर्शन, संगोष्ठी, सत्संग में सम्मिलित होंगे 29 अक्टूबर को 11 बजे से आयोजित प्रादेशिक सांगठनिक बैठक में सभी जिले से संगठन प्रभारी / पदाधिकारी /सदस्य  अपने अपने क्षेत्र में हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी के अंतर्गत विभिन्न प्रकल्पों के आयोजन हेतु मार्गदर्शन प्राप्त करेँगे । शाम 5:00 बजे दर्शन संगोष्ठी सत्संग। 30 अक्टूबर प्रातः 10:00 बजे रेल मार्ग द्वारा गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से लाभान्वित हितग्राही को मिल रहा है स्वरोजगार का अवसर

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी में जिले के बेरोजगार युवको को विभिन्न योजनाओं के तहत् कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् जिले के 20 युवा बेरोजगारों को असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में प्रशिक्षण कराया गया। जिसमें कुल 13 हितग्राही प्रशिक्षित हुए हितग्राही प्रशिक्षित होने के उपरांत विभिन्न प्रतिष्ठानों में रोजगार प्राप्त कर रहे है।

जिससे बेरोजगारी से मुक्ति मिली और आर्थिक रुप से स्वंय को मजबूत कर पा रहे है। सुदूर क्षेत्रों के बेरोजगार युवको को रोजगार मिलने लगा है। ईलमिडी के युवक ककेम अजित ने बताया प्रशिक्षण प्राप्त करके मैं विभिन्न प्रतिष्ठानों में बिजली फिटींग एवं इलेक्ट्रिक कार्य अच्छे से कर पा रहा हॅू। मेरे कार्य से ग्राहक भी खुश रहते है और मुझे आर्थिक आजादी भी मिली बेरोजगारी का दौर मैने देखा है किसी भी प्रकार के हुनर नही होने से रोजगार भी नहीं मिल रहा था ।

 

किन्तु कौशल विकास विभाग द्वारा हमें प्रशिक्षित करके हमें रोजगार का मौका दिया है। इसी तरह बीजापुर से अंतराम जोगी, मुसाकी मनोज, भोपालपटनम के दिनेश कुंजाम, यालम मनोज, गंगालूर के मुकेश हेमला, दुगईगुडा के ताती सुरेश ने भी प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने-अपने क्षेत्रों में इलेक्ट्रिकल कार्य सुचारु रुप से कर रहा है। यह सभी युवा पूर्व में बेरोजगार थे जिसे जिला प्रशासन द्वारा कौशल प्रशिक्षण प्रदाय कराया गया है।

 

 

और भी

मत्स् पालन य से जिले के कृषक हो रहे है मालामाल

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में कृषि को बढ़ावा देने एवं कृषकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आमदनी के स्त्रोत बढ़ाने हेतु विभागीय अमला जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे है। मांझीगुडा निवासी कृषक मंगलदई मांझी ने मछली पालन से ही साल भर में तीन लाख से अधिक आमदनी प्राप्त कर रही है। मांझीगुडा निवासी कृषक अपने एक हेक्टेयर तालाब पर मत्स्य विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में मछलीपालन का कार्य कर रही है।

विभाग द्वारा शतप्रतिशत अनुदान पर जाल एवं मछली बीज प्रदाय किया गया है। साल भर में 15 क्विंटल से अधिक मछली उत्पादन होता है। जिसे 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 3 लाख रुपए से अधिक लाभ अर्जित कर रही है, मछली पालन के साथ-साथ मुर्गीपालन एवं साग-सब्जी का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही है।

 

कृषक मंगलदई बताती है कि सही सलाह एवं मार्गदर्शन से मछली पालन कर आर्थिक रुप से सृदृढ़ हुआ जा सकता जिले में विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर उचित परामर्श दिया जाता है। जिससे मछली के उत्पादन में वृद्धि होती है। मंगलदई ने बताया कि वह विगत 5 वर्षों से नियमित रुप से मछली पालन का कार्य कर रही है। जिससे परिवार के आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। बीजापुर जिले में मछली की मांग अधिक है। 200 प्रति किलो के दर से यहां मछली बहुत आसानी से बिक जाता है।

 

सहायक संचालक मत्स्य विभाग बकोदिया ने बताया कि जिले के मत्स्य कृषको को सही समय पर उन्नत किस्म की मछली बीज प्रदाय करने का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिससे मछलीपालन को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

और भी

जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिए निर्देश

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर  इफ्फत आरा ने शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव के व्यवस्थित आयोजन की तैयारी के लिए विभिन्न विभागों आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 1 नवंबर को बालक हाई स्कूल स्टेडियम ग्राउंड में  जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  बृहस्पत सिंह होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी बैठक में  उन्होंने  स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, रेशम, श्रम, पशुधन, क्रेडा, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का आकर्षक ढंग से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग और खेल अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पेयजल व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित को विद्युत व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, स्टाल व्यवस्था सहित अन्य संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।

कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा कर खरीदी केंद्रों में सभी सुविधाएं और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक लिस्ट अनुसार फड़, कांटा-बांट, डनेज, कैंप कव्हर, आर्द्रतामापी यंत्र, कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि की व्यवस्था, खरीदी केन्द्रो में नये एवं पुराने बारदानों की उपलब्धता, नये खरीदी केन्द्रों हेतु आवश्यक तैयारी, किसान पंजीयन की स्थिति, कस्टम मिलिंग की तैयारी की समीक्षा की।

कलेक्टर ने बैठक में  जिले के खराब सड़कों का मरम्मत कार्य चल रहा है  उनकी भौतिक प्रगति प्रतिदिन रिपोर्ट फोटो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व मामले, जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरण को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी जिले में छठ पूजा के तैयारी की जानकारी ली तथा निर्धारित स्थल के साफ सफाई, लाइट व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, एंबुलेंस सुविधा व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ  लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, एसपी मुख्यालय डीएसपी नंदनी ठाकुर,एसडीएम रवि सिंह, उत्तम रजक,  सागर सिंह, दीपिका नेताम, डिप्टी कलेक्टर  नंदजी पांडे सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

जिले में राज्योत्सव मिनी स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस  पर जिला मुख्यालय सुकमा में 1 नवम्बर  को राज्योत्सव का मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित होगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेखचंद जैन, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन होंगे। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।

वहीं राज्योत्सव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम को बनाया गया है। राज्योत्सव में वन विभाग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुधन विकास विभाग एवं मत्स्य सहित विभिन्न विभाग द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 

समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। राज्योत्सव के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय भवनों में रात्रि को रोशनी की जाएगी।

 

 

और भी

मंत्री लखमा ने बाइ क एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों के अस्पतालों के लिए 10 नग बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवानगी की। यह बाइक एम्बलेंस पहुंचविहीन क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किस्टाराम, जगरगुण्डा, चिन्तागुफा, कुकानार और उप स्वास्थ्य केन्द्र गोण्डेरास, गोरली, बुड़दी, सौतनार, बगड़ेगुड़ा, भेज्जी के आसपास के ग्रामीणों को सेवाएं देगी।

जिससे मरीजों, गर्भवती माताओं को अस्पताल केन्द्र तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही आमजनों को अस्पातल से दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। इन अंदरूनी क्षेत्र में बाइक एम्बुलेंस की सुविधाओं से संबंधित ग्रामों के आमजनों को लाभ मिलेगी।

और भी

समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारियां पूरी

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत धमतरी ज़िले में आगामी एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। ज़िला विपणन कार्यालय में खरीफ सीजन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर नकेल कसने ज़िले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पांच चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इसी तरह कोचियों और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित् करने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मार्कफेड की कार्ययोजना के मुताबिक इस साल अनुमानित चार लाख 84 हजार 287 मीट्रिक टन धान खरीदी समर्थन मूल्य में 74 समितियों के 96 उपार्जन केंद्रों के जरिए की जाएगी। इस साल भी केंद्रों से उपार्जित धान को मिलर्स सीधे उठाएंगे।

इसके साथ ही अन्य जिलों से मिलने वाले धान के भंडारण के लिए ज़िले में चार संग्रहण केन्द्र में पिछले साल की तरह इस साल भी व्यवस्था की गई है। इनमें चिटौद (बालोद) स्थित संग्रहण केन्द्र में 40 हजार एम टी,  भोयना और भाठागांव में 45-45 हजार मीट्रिक टन, जंवरगांव में 25 हजार मीट्रिक टन,  कुल एक लाख 55 हजार मीट्रिक टन की भंडारण की क्षमता है। कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स से आवेदन मिलना शुरू हो गया है। अगले एक सप्ताह में सभी मिलर्स का पंजीयन करा लिया जाएगा। उक्त जानकारी कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने दी।

दरअसल  प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा आज दोपहर साढ़े तीन बजे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न एजेंडों की समीक्षा की गई। जिलों के कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव  जैन ने धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारियां कर लेने पर बल दिया। एनआईसी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर ने बताया कि नामांतरण प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए सभी तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। ज़िले में अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन की कार्रवाई ऑनलाइन नामांतरण पंजी के ज़रिए नियमानुसार समय सीमा में करने कहा गया है।  गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर ने खाता विभाजन की कार्रवाई ऑनलाइन नामांतरण पंजी के ज़रिए नियमानुसार समय सीमा में करने कहा है।

गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर ने जिले के 643 गांवों में दो अधिसूचित फसलें धान सिंचित और धान असिंचित के तीन हजार 548 फसल कटाई प्रयोग के लक्ष्य और उसकी पूर्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 55 फसल कटाई प्रयोग आनलाईन मोबाईल एप्प के जरिए किए गए हैं। पूरे राज्य में सबसे पहले धमतरी जिले में धान असिंचित/सिंचित धान फसल कटाई प्रयोग में ऑनलाइन फसल कटाई प्रांरभ की गई है। शासन की मंशा अनुरूप फसल कटाई प्रयोग मोबाइल एप्प के माध्यम से करनी है। इसके लिए जिले के पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों/एडीओ को प्रशिक्षण दिया गया है। ज्ञात हो कि धान सिंचित के लिए 10 दिसम्बर और धान असिंचित के लिए 30 दिसम्बर तक फसल कटाई प्रयोग कर पोर्टल मे प्रविष्ट किया जाना है। यह भी बताया गया है कि धान पंजीयन होना है, गिरदावरी हो चुकी है। गिरदावरी के बाद प्राप्त आंकड़ों को पटवारियों द्वारा ऑनलाइन भुईयां में अपलोड किया जाएगा ।

नगरीय निकायों में लिगेसी वेस्ट के निराकरण की कार्ययोजना और प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के तहत 35 हजार टन पुराने कचरे को एनजीटी के दिशा-निर्देश अनुरूप धमतरी नगर निगम स्थित दानीटोला के ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रसंस्करण और निष्पादन किया जाना है। पूर्व में जिस एजेंसी को कार्य दिया गया था , उसने काम नहीं किया। इसके मद्देनजर ठेकेदार की जमा अमानत राशि राजसात कर उक्त निविदा/कार्य आदेश निरस्त किया गया। कार्य के लिए रिस्क एंड कास्ट पर पुनः निविदा बुलाकर हाल में निविदा खोली गई है। जल्द ही उक्त एजेंसी से पुनः कार्य प्रारंभ कर लिगेसी वेस्ट का निराकरण समय सीमा में कराना सुनिश्चित किया जाएगा। इसी तरह नगर निगम धमतरी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण और क्षमता अनुसार उपचार कार्ययोजना एवं प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि नदी के पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए नगरपालिक निगम धमतरी को 19.60 एमएलडी क्षमता वाली सीवरेज उपचार संयंत्र की स्थापना के लिए 25 करोड़ 56 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

धमतरी के मुजगहन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना का काम आगामी जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव द्वारा पंचायतों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान धमतरी ज़िले की प्रगति की जानकारी कलेक्टर ने दी।

राज्य योजना आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) के जिला इंडिकेटर फ्रेमवर्क का पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया गया। ज्ञात हो  कि जिले में भी मानव विकास के 17 लक्ष्य  चिन्हांकित कर आगामी 2030 तक पूरा करने हैं। इसके लिए 82 सूचकांक  के आधार पर ज़िले के 23 चयनित विभागों को प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं । 17 लक्ष्य में मुख्यतः गरीबी और भुखमरी से मुक्ति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली, गुणवत्तापरक शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, किफायती और स्वच्छ ऊर्जा, उत्कृष्ट कार्य और आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार और बुनियादी सुविधाएं, असमानताओं में कमी, संवहनीय शहरी और सामुदायिक विकास, जिम्मेदारी के साथ उपभोग और उत्पाद, जलवायु कार्रवाई, जलीय और थलीय जीवों की सुरक्षा, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं तथा लक्ष्य हेतु भागीदारी शामिल है।

इसके लिए लक्ष्य प्राप्त करने कलेक्टर  एल्मा ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सीईओ ज़िला पंचायत प्रियंका महोबिया, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

और भी

मंत्री अकबर ने दिए बैगा जनजाति 80 युवाओं को नियुक्ति पत्र

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कबीरधाम जिले के अब विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवा सरकारी नौकरी करेंगे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिले के बैगा जनजाति के 80 शिक्षित युवाओं को शिक्षा, राजस्व,  सहायक शिक्षक, पशुपालन विभाग में परिचारक, भृत्य के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश के केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने 80 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। मंत्री अकबर ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्रेडा के सदस्य  कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी,  कलीम खान, मंडी अध्यक्ष  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष  चोवाराम राम साहू, पाषर्द  प्रमोद लुनिया,  मोहित महेश्वरी,  कंशाराम साहू,  अजहर खान, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री  अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को सामाजिक उत्थान की दिशा में इस वर्ग के पढ़े लिखे युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  बघेल के विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी देने की घोषणा पर अमल करते हुए जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 बैगा युवाओं को शासकीय सेवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

केबिनेट मंत्री  अकबर ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई सरकार जो कहती है उन्हे पूरा भी करती है। उन्होने कहा कि प्रदेश में निवासरत अति पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित युवक-युवतियों को शिक्षा और विकास के मुख्य धारा में लाने सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस वर्ग के युवक-युवतियां को रोजगार देकर उन्हे मुख्यधारा में लाने की शुरूआत कर दी है।

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 80 युवा शासकीय नौकरी मिलने पर काफी खुश है। चेहरों पर मुस्कान लिए खुशी का इजहार करने इन बैगा युवाओं ने आज जिला कलेक्टोरट पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान इन युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी प्रदान करने का जो निर्णय लिया गया है और उनके इस निर्णय की वजह से हमें शासकीय सेवा में आने का अवसर मिला। इसके लिए हम उनके हृदय से आभारी हैं। केबिनेट मंत्री  अकबर ने शासकीय सेवा में नियुक्त होने वाले 80 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने श्याम सिंह, विजय सिंह, विश्राम सिंह, शिकारी राम, विरेन्द्र, रामू लाल, बैसाखिन, कृष्ण कुमार मरावी, अमर लाल, धनसिंह, राजाराम, महली मेरावी, गायत्री, सुमेर सिंह, सोनकली मेरावी, शत्रुहन, पन्टोरिन, संतोष कुमार धुर्वे, कांशीराम, अमर लाल धुर्वे, प्रेम सिंह, मोहित कुमार धुर्वे, मोतीराम, सियाराम, खेतू राम, रेम सिंह धुर्वे, नीरज कमल, कौशिल्या धुर्वे, दिनेश कुमार, दया राम मरावी, पंच राम धुर्वे, बुध सिंह मेरावी, उमाशंकर, मानिक राम, संजय कुमार, अमर लाल मरावी, तीजल सिंह मेरावी, चैनी, हीरालाल पन्द्राम, सरिता मेरावी, धरमौतिन, जय सिंह, मान सिंह को सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

उन्होंने रम्मू सिंह, बिसाहू सिंह, ईतवारी सिंह, कलीराम धुर्वे, कलावती, गंगाराम मेरावी, सीता मरावी, सीताराम, समलिया, राजपाल, सजनीबाई, रामकली, सरिता, लमेश्वरी, बिर सिंह, बारे लाल, राजा सिंह, बरसाती, चैतराम, परमेश्वरी, मंगल सिंह, गौतर सिंह, हनमत सिंह, सरवन सिंह, मांगमतीन मेरावी, भारत सिंह मरकाम, सीमा धुर्वे, सतवंतीन, सोनू राम, रामकुमार , सोनकली मेरावी और तिहार सिंह को भृत्य पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मंत्री  अकबर ने मनोज कुमार और तुलसी राम धुर्वे को लिपिक के पद, राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड 3 के लिए सालिक राम धुर्वे, स्वास्थ्य विभाग में सहायक ग्रेड 3 के लिए रमलु सिंह और पशु चिकित्सा विभाग में परिचारक के लिए परेटिन को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

और भी

राज्योत्सव पर होगा एक दिवसीय आयोजन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विकास प्रदर्शनी भी लगेगी

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ इस वर्ष 1 नवंबर को अपना 22 वां राज्य स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर  ज़िला मुख्यालय महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में 01 नवम्बर को राज्योत्सव का एक दिवसीय आयोजन होगा। राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

राज्योत्सव पर ज़िला मुख्यालय के  सभी सरकारी भवनों पर रात्रि रोशनी होगी। यानि बिजली के झालरों से सजाया जायेगा। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए ज़िला प्रमुखों से 29 अक्टूबर तक नाम देने कहा गया है। इसके साथ ही सरकारी योजना /हितग्राही मूलक को कार्यक्रम में  लाभान्वित किया जाएगा। 

 

राज्योत्सव 2022 में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहाॅ विकास की झलक दिखेगी। इसके अलावा अन्य संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों की बिक्री या प्रदर्शन के लिए स्टाॅल लगाये जायेंगे। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राज्योत्सव के सफल, सुव्यवस्थित आयोजन के लिए ज़िला अधिकारियों को दायित्व सौपें है।अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।

 

एसडीएम सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, यातायात व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई और सजावट आदि की व्यवस्था का दायित्व सौपा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। राज्य का इस साल 22 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

 

 

और भी