छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

पूरे उत्साह से की गोवर्धन पूजा, मनाया गौठान दिवस

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों में आज गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार ’गोवर्धन पूजा’ को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

घोषणा के अनुरूप ज़िला महासमुंद के विभिन्न गोठानो में आज गोवर्धन पूजा के दिन ग्रामीण अंचलों में गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 

 

गोवर्धन पूजा-गौठान दिवस महासमुंद सहित ज़िले के सभी विकासखंडों सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के गौठानों  में आयोजित हुआ। बिरकोनी, कौंदकेरा, सिंघनपुर, खेमड़ा, बाराडोली, सकरी व टेमरी सहित गौठान में सरपंच पशुधन विकास, कृषि विभाग, जनपद कार्यालय, गौठान समिति अध्यक्ष एवं सरपंच, पंचो के मौजूदगी में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्जना के साथ शुरू हुआ। गौ माता को महिला स्व-सहायता समूह, गौठान समितियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने खिचड़ी खिलाकर पूजा अर्चना की। ग्रामीण बच्चें भी परिजन के गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। प्रदेश सरकार गौ-वंश के संरक्षण के लिए गौठान योजना संचालित कर रही है। जिले में इस बार भी गत वर्ष की भाँति गोवर्धन पूजा खास रही।

और भी

असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुखर महिलाओं ने त्यौहार पर निकाली रैली , ग्रामीणों ने दिया समर्थन

 आरंग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीते करीब एक माह से ग्राम में असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुखर हो चौकसी करने वाली ग्राम टेकारी के भाटापारा के महिलाओं ने दीपावली त्यौहार के अवसर पर रैली निकाल पूरे भाटापारा का भ्रमण किया । इन महिलाओं का उत्साहवर्धन करने व ग्रामवासियों का समर्थन जतलाने न केवल ग्राम प्रमुखों ने रैली में शिरकत की वरन् मंदिरहसौद थाना प्रशासन के नुमाइंदे भी रैली के साथ भ्रमण करने के साथ - साथ महिलाओं की जागरूकता की प्रशंसा की।

ग्रामीणों के अनुसार  टेकारी में ग्रामवासियों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत न केवल अवैध शराब बिक्री पर वरन् मनोरंजन के नाम पर ताशपत्ती व पासा खेलने पर भी  प्रतिबंध लगा रखा है । सिर्फ दीपावली पर्व के अवसर पर परंपरा का निर्वाह करने धनतेरस से ले गोवर्धन पूजा की तिथि व कार्तिक एकादशी तथा पूर्णिमा को ताश खेलने की छूट इस शर्त के साथ दी जाती है कि पुलिसिया कार्यवाही होने व लड़ाई - झगड़ा होने पर जिम्मेदारी ताश खेलने वाले की होगी व ग्रामीण व्यवस्था के तहत भी उनकी जवाबदेही रहेगी ।

 
 
 

ग्राम में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद भी कतिपय मदिराप्रेमी भट्ठी सहित अवैध शराब बिकने वाले ग्रामो व खासकर कठिया से शराब ला सार्वजनिक स्थानों पर पीते - पिलाते हैं व इसकी वजह गालीगलौज भी होता है । शिकायत मिलने पर ग्रामीण व्यवस्था के तहत इस पर शिकंजा भी कसा जाता है लेकिन इसके बाद भी समय - बेसमय लिप्त तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते । ग्राम के बस्तीपारा की तुलना में भाटापारा में यह असामाजिक गतिविधियां जाय्दा होती है और इसकी वजह से वहां का माहौल जाय्दा खराब रहता है ।

 
 
 

इससे क्षुब्ध भाटापारा की मजदूर पेशा महिलाओं ने ग्रामवासियों की सहमति से बीते एक माह से भाटापारा में समूह में निकल चौकसी करना शुरू कर दिया है जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है । त्यौहार के मद्देनजर सार्वजनिक रूप से लिप्त असामाजिक तत्वों को  आगाह व शांतिपूर्वक  त्यौहार मनाने की अपील को ले ग्राम प्रमुखों की सहमति से महिलाओं ने लक्ष्मी पूजा के एक दिन पहले शाम ढले एक रैली निकाल भाटापारा का भ्रमण किया पर विलंब होने की वजह से बस्तीपारा नहीं जा पाये ।

 
 
 

रैली में ग्रामीण सभा अध्यक्ष रामानंद पटेल व कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा , पूर्व अध्यक्षद्वय भूपेन्द्र शर्मा व हुलास राम वर्मा , पूर्व उपाध्यक्ष छेदन वर्मा , सरपंच नंदकुमार यादव , श्यामलाल वर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ( नमस्कार) वर्मा आदि मौजूद रहे । संतोष वर्मा ने रैली के लिये माइक सेट भी उपलब्ध कराया व जगह - जगह रूक- रूक कर महिलाओं को नारेबाजी के लिये प्रोत्साहित भी किया ।

रैली की जानकारी मिलने व ग्रामीणों के आग्रह पर थाना प्रभारी विरेन्द्र चंद्रा द्वारा भेजे गये सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह व प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा  रैली के समापन तक साथ रहे । समापन पर सरपंच श्री यादव ने  महिलाओं को जहां मुखरता के लिये बधाई देते हुये हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया वहीं थाना प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुखर महिलाओं को संरक्षण देने का भी आग्रह किया । श्री शर्मा ने लिप्त तत्वों को ग्राम के ही भूले -भटके रहवासी बतलाते हुये कहा कि ग्रामवासी किसी के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही नहीं चाहते पर वे अपनी हरकतों से इसके लिये मजबूर करते हैं ।

 
 
 

मजदूर पेशा महिलाओं को अपना समय निकाल ग्रामहित में लगातार मुखर रहने के लिये बधाई देते हुये ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग मिलने का आश्वासन दिया व आशा व्यक्त किया कि गांव की अन्य महिलाये भी ग्रामहित में देर सबेर इस अभियान से जुड़ेगी । साथ ही लिप्त तत्वों को महिलाओं के सामने शर्मसार स्थिति न आने देने के लिये आगाह किया । इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से अपने घर का गंदा पानी आम रास्ते व गलियों में न बहाने का आग्रह करते हुये कहा कि अब बरसात समाप्त हो चुका है और इस पर स्वयं हो रोक लगानी चाहिये।

एक एस एस आई श्री सिंह ने इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुये कहा कि महिलाओं के मुखर रहने से लिप्त तत्वों के हौसले वैसे भी पस्त हो जाते हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन पूर्ण सहयोग प्रदान करने कृत संकल्पित है । रैली में मुख्य रूप से सत्यभामा वर्मा , लक्ष्मी निषाद , सुनीता साहू  , जगर निषाद , सुमित्रा साहू , कौशिल्या साहू , पांचों साहू , सामबती साहू , केवरा निषाद , मीना धीवर , रिकी कन्नौजे , महेश्वरी वर्मा , मेहतरीन कन्नौजे , सविता साहू , रूखमणी ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌साहू , कुंती साहू , भुनेश्वरी साहू , दुलारी कन्नौजे , सूरूज साहू , सरस्वती विश्वकर्मा , जमुना धीवर , दशोदा साहू , फिरतीन यादव , द्रौपदी कन्नौजे , त्रिवेणी साहू , परेमीन कन्नौजे आदि ने भाग लिया ।

 

 

और भी

युवक ने ट्रेन में चढ़कर बिजली के तार को छुआ, हुआ जोरदार धमाका

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे स्टेशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की बोगी की छत पर एक युवक चढ़ गया। आरपीएफ और जीआरपी के जवान युवक को नीचे उतारते, इससे पहले उसने ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया। तार को छूते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ और युवक कुछ ही सेकंड में झुलसकर बोगी के ऊपर ही गिर गया। जानकारी के मुताबिक दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 24 अक्टूबर की सुबह करीब 9:00 बजे अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी।

इसी दौरान एक युवक फुट ओवरब्रिज से होते हुए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की बोगी पर चढ़ गया। उसे वहां मौजूद लोगों ने नीचे उतरने के लिए कहा, काफी चिल्लाया, लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी वहां पहुंचे। उन्होंने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। इससे पहले की आरपीएफ और जीआरपी किसी तरह युवक को बोगी से सुरक्षित नीचे उतार पाती उसने बोगी के ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन को पकड़ लिया। ओएचई लाइन को पकड़े ही तेज धमाका हुआ और पलक झपकते युवक बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर गया। घायल युवक को तुरंत सबसे पहले दुर्ग के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि युवक का इलाज रायपुर के मेकाहारा में चल रहा है। इस पूरे मामले को रेलवे प्रबंधन ने काफी दबाने की कोशिश की। मीडिया को भी गोलमोल जवाब दिया गया। लेकिन इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है।घायल युवक का नाम रवि बताया जा रहा है। वह पंजाब में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि दीपावली में वह अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस से अपने घर जा रहा था। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर युवक जब ट्रेन के अंदर था तो वह बोगी के ऊपर क्यों चढ़ा। जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

और भी

सीमंधर जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के मंगल पट्ट खुले, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी  जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में दीपावली पर्व ,  भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण व प्रथम गणधर  गौतम स्वामी  के कैवल्य कल्याणक पश्चात प्रातः 5 . 30 बजे महेन्द्र कुमार तरुण कुमार कोचर परिवार ने मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के मंगल पट्ट खोलकर सैकड़ों श्रद्धालुओं को दर्शन कराए ।सर्वप्रथम मंदिर  में श्रीमती मीना , प्रेरणा दिया कोचर ने प्रवेश कर नए झाडू से मंदिर की सफाई कर सूक्ष्म जीवों की जायना की फिर श्रीसंघ ने मंदिर में प्रवेश कर दर्शन किये ।  पुजारी आडो खोल दर्शन करवा दे मुझे नित दर्शन रो नेम दर्शन करवा दे भजन से माहौल भक्तिमय हो गया ।

इसके पश्चात महावीर स्वामी ,  सीमंधर स्वामी , गौतम स्वामी व दादागुरुदेव को लड्डू चढ़ाया गया ।  सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद , महासचिव महेन्द्र कोचर व ट्रस्टी नीलेश गोलेच्छा ने बताया कि सकल श्रीसंघ द्वारा गुरुभगवंत के साथ चैत्यवंदन की क्रिया की गई । निर्वाण व कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाया गया । शुभ आशीर्वाद प्रदाता प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणिप्रभ सूरीश्वर  म सा व कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका शासन प्रभाविका प्रवर्तिनी  निपूणा  म सा की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा  स्नेहयशा   म सा की सुशिष्यओं ने गौतम रासा का श्रवण धर्मसभा को कराया।

निर्वाण एवं कैवल्य कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी शासननायक महावीर स्वामी  मूलचंद  संतोष कुमार  सरला देवी बैद , सीमंधर स्वामी   राजेश  करुणा  सिंघी , अरिहंत हाईट्स ,  गौतम स्वामी   अजित कुमार श्रेयांस कुमार  पटनी , दादागुरुदेव का लड्डू महेन्द्र कुमार  सौरभ कुमार धाड़ीवाल परिवार हैं । चैत्यवंदन के बाद  सीमंधर स्वामी व दादा गुरुदेव की आरती व मंगलदीपक किया गया । कार्यक्रम पश्चात गुरुप्रसादी के लाभार्थी संतोष  सरला  बैद परिवार थे । नव वर्ष की प्रथम आरती का लाभ सी ए प्रेम चोपड़ा , प्रकाश चंद डॉ कमलेश जैन , अशोक पुष्पा देवी कोचर , उमेद चंद झाबक ने लिया ।

और भी

अमरकंटक एक्सप्रेस की ठोकर से युवक की मौत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में 23 अक्टूबर की शाम 5 बजे से लापता एक युवक जिसका नाम दीपेश साहू पिता ललित प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी काशीराम नगर अपने परिजनों को बगैर बताए कहीं चला गया था जिसकी सूचना पर घर वालों ने 24 अक्टूबर को थाना तेलीबांधा में गुमशुदगी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

पुलिस की पतासाजी के बाद भी युवक की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। सोमवार 7 बज के आसपास अमरकंटक एक्सप्रेस की ठोकर से एक युवक की मौत की जानकारी पुलिस थाना गुढ़ियारी के रामनगर चौकी में सूचना मिली। मौके पर रामनगर चौकी प्रभारी ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर आसपास के थानों में सूचना दी। सूचना पर तेलीबांधा थाने ने पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपेश साहू के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। रेलवे पुलिस और रामनगर चौकी प्रभारी ने अमरकंटक एक्सप्रेस के ड्राइवर से मिली जानकारी पर बताया कि युवक मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था जिसके कारण दुर्घटना में दीपेश की मौत हुई। इस घटना में दीपेश का एक हाथ कट गया और सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

और भी

कलेक्टर को अपने बीच पाकर बालिकाओं के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने मंगलवार खम्हारडीह के बालिका गृह पहुँच वहाँ रहने वाली बालिकाओं के साथ दीवाली की ख़ुशियाँ बाँटी। कलेक्टर मंगलवार को पत्नी डॉ रश्मि भुरे के साथ बालिका गृह पहुँचे। अचानक कलेक्टर को अपने बीच पाकर सभी 40 बालिकाओं के चेहरों पर आश्चर्य से भरी मुस्कान आ गई। सभी ने पूरे उत्साह से उनका स्वागत किया और दीवाली की शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर ने भी बालिका गृह की सभी बच्चियों को मिठाई बाँटी और उनके साथ दीवाली मनाई।

उन्होंने दीवाली पर बालिका गृह की अच्छी सजावट के लिए सभी बालिकाओं की तारीफ़ भी की और उनका हौसला बढ़ाया । डॉ भुरे ने बालिकाओं से हालचाल पूछा और बालिका गृह में रहने- खाने के साथ उनकी पढ़ाई आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चियों के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतज़ाम करने के निर्देश अधीक्षक को दिए।

 

 

और भी

देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार की गई है। धूमधाम से मानने की तैयारी धान की बालियां,आम पत्ता, गेंदा फूल से मुख्यमंत्री निवास का परिसर सजाया गया है ।मुख्यद्वार को गेंदाफूल, आम पत्ते से सजाया गया है। मुख्यद्वार के ऊपर बंसी बजाते कृष्ण भगवान, द्वार के दोनों ओर लाठी लिए राउत नाचा करते पुरुषों का चित्र भी बहुत आकर्षक लग रहा है।  अंदरद्वार पर दीप लिए हुए महिलाओं की प्रतिमा और राउत नाचा में पहने जाने वाले खुमरी और सजी हुई लाठियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.परिसर में गौरा-गौरी पूजन स्थल पर धान की बालियों से कलश और विशेष कलाकृति बनाई गयी  है। 

कार्यक्रम स्थल को ग्रामीण परिवेश का स्वरूप दिया गया है। घर को भी नांगर (हल), गाड़ा चक्का, टुकनी, रापा, कुदारी, सिल-लोड़हा, खटिया, कांवर, तुलसी चौरा, कंडील (लालटेन) से सजाया गया है दीवारों में पेड़-पौधे, तोता-मैना, सुआ नृत्य करती महिलाएं, उत्साह पूर्वक पटाखे फोड़ते बच्चे, गौरा-गौरी विसर्जन के लिए जाती हुई महिलाएं, राउत नाचा, गाय चराते और दूध दुहते ग्वाले को आकर्षक ढंग से चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बॉड़ी को भी आकर्षक ढंग से दिखाया गया है।

और भी

वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर शकुंतला फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित बापू की कुटिया में दीप मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों के साथ हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया। वरिष्ठजनों ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दे समां बांध दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय कुलपति डॉ अरूणा पलटा थी। इस अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्थापिका स्मिता सिंह, रायपुर प्रमुख सुषमा पटनायक ,ओम हेमराजनी , केजरीवाल अग्रवाल अशोक प्रजापतिआदि उपस्थित थे। फाउंडेशन के इस कार्यक्रम से बापू की कुटिया में रौनक आ गई।

 

 

और भी

पूर्व भाजपा विधायक दीपक पटेल का निधन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का मंगलवार देर शाम को निधन हो गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें दोपहर को चिरमिरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था, जहां सुधार होने पर उन्हें रायपुर लाने की तैयारी थी, लेकिन देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बड़ा बाजार चिरमिरी निवासी दीपक पटेल 2008 में विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के रामानुज (रामू भैया) को हराया था। दीपक पटेल अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के सर्वोत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजे गए थे। उनके निधन पर मनेंद्रगढ़ में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दीपक पटेल कोरबा जिले के संगठन प्रभारी थे। वे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। वर्तमान में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक थे। युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। नगरीय निकाय चुनाव में उन्हें प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई थी। अपने विधायक कार्यकाल में चिरमिरी क्षेत्र में जलावर्धन योजना की स्वीकृति दिलाई थी।

पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले ने बताया कि दीपक को किडनी की समस्या थी, लेकिन वे काफी स्वस्थ हो गए थे। मंगलवार को सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। दोपहर तक स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ था। उन्हें रायपुर ले जाना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली। दो दिन पहले ही 23 अक्टूबर को उनका जन्मदिन था।

और भी

ED की रडार में कई IAS-IPS, कभी भी हो सकती है बड़ी कार्रवाई...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के माइनिंग केस में ईडी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को 14 दिन की रिमांड में लिया है। इनमे चिप्स के अधिकारी आईएएस समीर विश्नोई और दो कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल शामिल हैं। आगे की पूछताछ ईडी इन लोगों से कर रही है। इसके बाद कुछ और खुलासे हो सकते है। सूत्रों के अनुसार कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। इसके चलते महकमे में हड़कंप है, और कई अधिकारी छुट्टी पर हैं।


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 14 अक्तूबर को वसूली रैकेट का खुलासा किया था। ईडी ने बताया था कि जांच में राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से अवैध वसूली की जा रही है। इस घोटाले में मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी को बताया गया। इसके बाद से कारोबारी सूर्यकांत तिवारी फरार है। वहीं ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई के मकान से चार किलो सोना, हीरा और कैश बरामद किया था।

 
 

ईडी द्वारा इस मामले में अभी तक कई जगहों पर छापेमारी की गई है। कई आईएएस अधिकारी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। आईएएस समीर बिश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं। उनकी पत्नी से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। जयप्रकाश मौर्या से भी पूछताछ हो रही है। उनकी पत्नी एवं रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू के घर पर ईडी पहुंची है। इनके अलावा करीब डेढ़ दर्जन कारोबारी और कई नेता भी जांच एजेंसी की सूची में हैं। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, जूलरी और दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, बैंक से संबंधित एवं दूसरे दस्तावेजों की जांच पड़ताल हो रही है।

 

 

 
और भी

मुख्यमंत्री को मिला छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई स्थित निवास में मंगलवार को छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने  मुख्यमंत्री को खारुन नदी के महादेव घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के पौराणिक हटकेश्वर महादेव धाम में पवित्र खारून नदी के महादेव घाट पर मनाया जाने वाले छठ पर्व का अपना एक विशेष आकर्षण है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दी।

छठ पूजा आयोजन समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ पूजा पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस वर्ष नहाय-खाय 28 अक्टूबर को मनाया जायेगा। लोहंडा एवं खरना 29 अक्टूबर को होगा, संध्या अर्ध्य 30 अक्टूबर को होगा और उषा अर्ध्य 31 अक्टूबर को होगा।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, समिति के सदस्य सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

और भी

ग्रामीण बैंक में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिल के कुसमुंडा क्षेत्र का है जहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में वहां मौजूद कई जरुरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। जानकारी मिलते ही SECL की दमकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा के कुसमुंडा ग्रामीण बैंक की है। जहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में अचानक आग जाने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। घटना को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। फिलहाल इस मामले में कुछ सटीक रूप से कहा नहीं जा सकता

 

 

और भी

गांव में जारी है हाथियों का आतंक, वन विभाग में जारी किया अलर्ट

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कवर्धा के अंदर आने वाले पंडरिया ब्लॉक के  जंगल में  7 हाथियों के आने से आस पास के गांव में दहशत का माहोल हैं। हालाकि वन विभाग इसके लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन गांव के लोगों में हांथियों का कहर साफ दिख रहा हैं।

कवर्धा में स्थित कोदवा, गोडान, मझोली रमन सनकपाट से लगे पहाड़ में हांथियों के झुंड को देखा गया हैं। जिसके बाद वन विभाग ने गांव वालों को जंगल की ओर ना जाने की अपील की हैं। वन विभाग ने अपील के साथ एक अधिकारिक नोटिस भी जारी किया हैं।

जिसमें हांथियों केआवागमन को लेकर को लेकर अलर्ट को मेंशन किया गया हैं। हांथियों को एक ओर से दूसरे ओर पलायन करने का सिलसिला 3 महीने से चल रहा हैं। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहोल हैं। हांथियों के इस पलायन के कारण किसी की फसल खराब हुए तो किसी की फसल ही हांथियों ने खत्म कर दी, तो कहीं घर गिरा दिया।

इन कारणों की वजह से जिधर भी इनका जाना होता है। उधर के व्यक्तियों की जान गले में अटकी होती हैं। कवर्धा जिले के पंडरिया में अब हांथियों की आवक जावक देखी जा रही हैं। वन विभाग ने गांव वालों को सुरक्षित रखने का भी अश्वासन दिया हैं। लेकिन ऐन वक्त पर क्या हो इस पर कोई कुछ नहीं कह सकता हैं।

और भी

जिले में कई गांव दिखे तेंदुए, लोगो में दहशत का माहौल

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। दिवाली की रात कांकेर जिले के 2 अलग-अलग गांवों में कुल 4 तेंदुए देखे गए हैं। तेंदुए सड़क किनारे बैठे रहे। राहगीरों ने तेंदुओं की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद की है। इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी गई है। बताया जा रहा है कि, तेंदुए अभी भी गांव के आस-पास में ही है।

दहशत की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दरअसल, कांकेर जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर नरहरपुर मार्ग में स्थित डुमाली गांव के पास सोमवार  की देर रात कुल 3 तेंदुए देखे गए हैं। जबकि, सिदेसर गांव के पास भी एक तेंदुआ नजर आया है। इन दोनों गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि, डुमाली गांव में सड़क किनारे तेंदुए बैठे हुए हैं। इस मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर को सड़क किनारे कुछ चहलकदमी होती हुई नजर आई तो उसने अपनी कार रोकी।

 

फिर कार की लाइट सड़क किनारे की तो वहां 3 तेंदुए बैठे हुए थे। जिसके बाद उसने तेंदुओं की फोटो अपने कैमरे में कैद की। फिर गांव के ग्रामीणों को सड़क किनारे 3 तेंदुओं के बैठे होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। इधर, गांव के नजदीक तेंदुओं के दल को देखकर ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

साथ ही महिला और बच्चों को घरों से बाहर निकलने से मना किया है। मवेशियों को भी घर के अंदर बांध लिया गया है। किसी भी ग्रामीण को पैदल, साइकिल या फिर दोपहिया वाहनों से सड़क से आने-जाने के लिए मना किया जा रहा है। इसके अलावा पास के ही एक गांव सिदेसर में भी तेंदुआ देखा गया है। वहां के ग्रामीण भी काफी डरे हुए हैं। फिलहाल इन दोनों गांवों में तेंदुओं के झुंड ने किसी भी ग्रामीण या मवेशी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्षानुसार आज दिनांक 25 अक्टूबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में संपन्न हुआ जिसमे चेंबर संरक्षक से लेकर सलाहकार, प्रदेश प्रभारी आईटी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रदेश मंत्री, कार्यकारी सदस्य, उद्योग चेंबर, ट्रांसपोर्ट चेंबर, महिला चेंबर, युवा चेंबर एवं विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित पुरे प्रदेश के चेंबर पदाधिकारी एवं सदस्य गण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।  

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने समारोह के शुभारंभ में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों सहित प्रदेश के समस्त व्यवसायियों-उद्योगपतियों तथा आम जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं समारोह में शामिल चैंबर के पदाधिकारियों व व्यवसायियों ने संयुक्त रूप से दीप भी जलाये। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 
 
 

श्री पारवानी जी चैंबर के पदाधिकारियों व व्यवसायियों को संबोधित कर दीपावली पर्व के महत्त्व को बताते हुए कहा कि रौशनी का यह पर्व लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति लाती है, इस पावन अवसर पर आओ हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वयं के अन्दर की बुराई रूपी अँधेरे को इस दीपावली पर्व के रौशनी से हमेशा के लिए मिटाएँ।

 

 

और भी

जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने की बैठक

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  जिले के कलेक्टर के दिशा-निर्देशन में बुधवार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन व  अपर कलेक्टर  ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में 1 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव के व्यवस्थित आयोजन की तैयारी के लिए विभिन्न विभागों की बैठक ली गई। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 1 नवंबर को हाई स्कूल मैदान जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे है।

बैठक उन्होंने में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, रेशम, श्रम, पशुधन, क्रेडा, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का आकर्षक ढंग से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग और खेल अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था करने, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पेयजल

 
 
 

व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित को विद्युत व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, स्टाल व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को मंच डेकोरेशन सहित अन्य संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक में कौशल विकास, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, श्रम, रोजगार, क्रेडा, पशुधन विकास, कृषि, मछली पालन, उद्यान, रेशम, वन, कृषि विज्ञान केंद्र, आदिवासी विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

सड़क किनारे मिले घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र मामला है जहां  बीते सोमवार की रात लगभग 1:30 बजे सड़क किनारे एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा गया, राह से गुजर रहे कुछ युवकों ने उसे उठाया और अस्पताल ले आए, युवक के चेहरे सहित शरीर पर चोट के गहरे निशान है, युवक नशे के हालात में था, ऐसा लग रहा था जैसेकुछ लोगो ने मिल कर बुरी तरह से मारपीट की है।

स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार दीपावली की देर रात तकरीबन 1.30 बजे कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत कुचेना बायपास लक्ष्मण नाला पुल से महज कुछ दूरी पर सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक पड़ा हुआ था, जिसे देख कर कुछ लोगो ने डायल 112 को कॉल किया, पर डायल 112 काफी देर तक वहां नहीं पंहुचा, जिस पर कुछ जागरूक युवाओं ने अपनी कार में घायल युवक को लिटा कर विकास नगर अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने ड्रेसिंग कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोरबा रेफर कर दिया।

 

अस्पताल के एंबुलेंस से ही युवक को कोरबा पंहुचाया गया। बताया जा रहा है की युवक शराब के नशे में था, जिस वजह से वह होश में नहीं था,और ना ही किसी को अपना नाम व पता बता पा रहा था,परंतु और मारो और मारो जैसी बात दोहरा रहा था। लोगो ने उसके मोबाइल के माध्यम से उसके घरवालों से संपर्क साधने उसका मोबाइल उपयोग करना चाहा पर उसका मोबाइल टूटा हुआ और बंद था,जिसे उसके जेब में वापस रख दिया गया। मंगलवार की सुबह यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है की इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।

 

फिलहाल पोस्टमार्टम उपरांत ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा, खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस द्वारा सोशल मीडिया वाट्सप इत्यादि पर युवक की तस्वीर शेयर कर के युवक की पहचान हेतु परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

और भी

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस की दी शुभकामनाएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को  26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।

इसे अन्नकूट के रूप में में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गायों की पूजा करने की परम्परा रही है। गायों को सजा-धजा कर उनकी पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों के लिए श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार गोधन को सहेजने और उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश में गौठान बनाये जा रहे इन गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौठानों के माध्यम से पशुपालन को अर्थव्यवस्था से जोड़ने, लोगों को रोजगार दिलाने और जैविक खेती को बढ़वा देने के प्रयास किये गए हैं। गौ पालकों से गोबर खरीद कर वर्मी कम्पोस्ट और दूसरे उपयोगी सामान बनाने की पहल की गई है।

इसके अलावा गौठान बनने से किसानों की फसल की सुरक्षा के साथ ही उन्हें दोहरी फसल लेने का अवसर भी मिल रहा है। इस साल से हमने गौ-मूत्र की खरीदी भी शुरू की है, जिसका उपयोग कीटनाशक बनाने में किया जा रहा है। इसका फायदा किसानों और पशुपालकांे को मिलने लगा है। बघेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा में खिचड़ी खिलाने की तरह ही गायों के लिये छाया, चारा और पानी की व्यवस्था में निरंतर सहभागिता से ही हम सही मायने में गौ-सेवा कर सकेंगे।

 

 

और भी