कोण्डागांव : सहायक शिक्षकों की पदोन्नति आदेश निरस्त
कलेक्टर दीपक सोनी की ओर से जिले में सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति में लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों का परिपालन नहीं करने संबन्धी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 28 सितम्बर को जारी पदोन्नति आदेश को निरस्त कर सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित किया गया है।
महासमुंद : महासमुंद में दशहरा 4 अक्टूबर को व गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला महासमुंद के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए मंगलवार 4 अक्टूबर को दशहरा (महानवमी) एवं मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
राजनांदगांव : 4 अक्टूबर महानवमी को राजनांदगांव नगरपालिक निगम क्षेत्र को छोड़कर सम्पूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित
कलेक्टर डोमन सिंह ने दशहरा महानवमी 4 अक्टूबर को संपूर्ण जिले में राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र को छोड़कर स्थानीय अवकाश के आदेश जारी किया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र में गणेश विसर्जन के लिए एक दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। जिसके कारण राजनांदगांव नगर पालिक क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण जिले में महानवमी 4 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।
रायगढ़ : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत 14 से 45 वर्ष की आयु सीमाओं के युवाओं को उनकी रूचि एवं योग्यता के अनुसार पंजीकृत व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता (वीटीपी) संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न कोर्स में नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की योजना है।
रायगढ़ : एसटीपी का पानी लेने उद्योगों से करें अनुबंध : कलेक्टर
कलेक्टर रानू साहू ने आज कलेक्टोरेट में नगर निगम व जल संसाधन के अधिकारियों तथा उद्योग प्रतिनिधियों की एक बैठक सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)से मिलने वाले पानी के उपयोग के संबंध में बैठक ली। बैठक में आयुक्त नगर निगम संबित मिश्रा के साथ एनटीपीसी तथा जिंदल के अधिकारी उपस्थित रहे।
जगदलपुर : न लंबी लाइन की चिंता न टेस्ट के लिए इंतजार: मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से हो रहा मुफ्त इलाज
बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का सभी को अधिकार है। लेकिन रोजी-मजदूरी करने वाले श्रमिकों को काम से समय नहीं मिल पाने की वजह से वे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते थे। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से अस्पताल और गरीब तबके के लोगों के बीच की इसी खाई को पाटने के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत की गई।
कांकेर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व दशहरा पर्व के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला की ओर से नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस पर मॉ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन व दशहरा पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कांकेर : तेंदुआ, भालू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील
जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में वन्य प्राणी तेंदुआ, भालू इत्यादि के देखे जाने तथा भालुओं द्वारा इंसानों पर हमला की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग की ओर से भालू व तेंदुआ से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील नागरिकों से की गई है।
दंतेवाड़ा : एटेपाल मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच
जिले के कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत थाना कटेकल्याण क्षेत्र में 12 अगस्त को ग्राम एटेपाल, तेलम, टेटम के जंगल पहाड़ी में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी 1 से कुल 20 का बल नक्सल उन्मूलन के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुए।
बेमेतरा : दशहरा पर्व व ईद-ए-मिलाद के लिए दंडाधिकारी नियुक्त
जिला दंडाधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक आदेश जारी कर विजयादशमी दशहरा पर्व व मिलाद-उन-नबी के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के सभी चार अनुविभाग में अनुविभागीय दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दायित्व सौंपा गया है।
बेमेतरा : डॉक्टर एम पी ठाकुर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्-भारतीय चारागाह अनुसन्धान संस्थान, क्षेत्रीय अनुसन्धान केंद्र, श्रीनगर, राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना, वल्र्ड बैंक, नयी दिल्ली, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची तथा राष्ट्रीय कृषि डेवलपमेंट कोआपरेटिव लिमिटेड, बारामुल्ला के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय तीन दिवसीव अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस (27 से 30 सितम्बर 2022) एडवांसेज इन एग्रीकल्चरल एनिमल हसबेंडरी एण्ड अलाइड साइंसेज फॉर इम्प्रोविंग लाइवलीहुड एंड एनवायर्नमेंटल सिक्योरिटी का आयोजन किया गया था,
बालोद : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आम लोगों की मांगों व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टोरेट बालोद में प्रत्येक कार्य दिवसों में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।
बीजापुर : मेधावी छात्रवृत्ति सहायता योजना से सुगना की सपना हुई साकार
श्रम विभाग श्रमिको के हित में कार्य करता है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार व उनके कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित कर उन्हें विकास व प्रगति मार्ग पर चलने में सहायता करता है।
कोरबा : जिले की समूह की महिलाओं का नवाचार, बना रही आकर्षक और सुंदर आर्टिफिशियल ज्वेलरी
कोरबा जिले की महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण के लिए बड़े शहरों और वृहद उद्योगों पर निर्भरता की बात को गलत साबित कर रही है। जिले में बिहान की समूह की महिलाएं नवाचार का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए गांव में ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी का निर्माण कर रही है। समूह की महिलाएं ज्वेलरी निर्माण से जुड़कर स्वरोजगार और स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही हैं।
सुकमा : पशुधन विकास विभाग की ओर से हितग्राही मूलक योजनाओं का दिया गया लाभ
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पेदापारा (पाकेला) और ग्राम बिरसठपाल गौठान में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पशुधन विकास विभाग की ओर से कृषकों, पशुपालकों, ग्रामीणों व स्थानीय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
सुकमा : सक्षम कोचिंग क्लासेस में सुकमा की नई पीढ़ी गढ़ रही उज्ज्वल भविष्य
देश और समाज के प्रगति और विकास में अपना योगदान कर कुछ कर गुजरने की चाहत हर युवा में होती है। आज के इस प्रतियोगी दौर में हर युवा कि चाहत है, कि वो दूसरों से दो कदम आगे रहे जिसके लिए वे निरंतर अथक प्रयास में जुटे रहते हैं। प्रदेश के अंतिम छोर में घने जंगल, नदी, पहाड़ से घिरे सुकमा जिले के युवाओं में भी यह ललक है।
जशपुरनगर : बच्छरांव-गायलूंगा मार्ग में विभाग द्वारा पुन: निर्माण कार्य किया गया है प्रारंभ
उप निर्देशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखंड के बादलखोल अभ्यारण्य अंतर्गत आने वाले बच्छरांव गायलूँगा मार्ग पर विभाग द्वारा मिट्टी,मुरूम बिछाकर निर्माण कार्य कराया गया था। बरसात शुरू होने के कारण उक्त मार्ग पर रोलर नहीं चलाया गया था। जिसके कारण कुछ स्थल पर पानी जमा होने के कारण कीचड़ हो गया था।
जशपुरनगर : महेन्द्र राम का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हो रहा नि:शुल्क ईलाज
कार्यालय मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बगीचा के पहाड़ी कोरवा युवक महेन्द्र राम का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। महेन्द्र राम भालू के हमले में घायल हुए थे, जिससे उनका जबड़ा क्षतिग्रस्त हुआ था। वर्तमान में युवक का हॉली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर में आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क ईलाज किया जा रहा है तथा उनकी स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।