छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

आईएएस विश्नोई की पत्नी ने ईडी पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम को सौंपा पत्र...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ईडी ने आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें और सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को 8-8 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान समीर विशनोई की पत्नी प्रीति विशनोई ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीति सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल से मामले की शिकायत की है।

प्रीती विश्नोई ने पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री बघेल को तीन पेज का एक पत्र सौंपा। सीएम शाम को ही सक्ती जिले के दौरे से लौटे थे। पत्र में ईडी के खिलाफ गंभीर आरोप है। पत्र में कहा गया है कि ईडी के अधिकारियों ने समीर व उनकी पत्नी को धमकाया और कहा कि हम जो कह रहे हैं वही बयान दो। बात नहीं मानने पर जेल में सड़ा देने की धमकी दी गई है और करियर बर्बाद करने की बात कही गई है। शिकायत के मुताबिक ईडी ने मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों का नाम लेने के लिए भी कहा। इसके साथ ही कई कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए हैं। कहा गया है कि आप लोग हमारे अनुसार कथन दें, तथा सरकारी गवाह बन जाएं नहीं तो हम आपको जेल में सड़ा देंगे।

और भी

पूछताछ के बाद रायगढ़ पहुंचीं रानू साहू, सर्किट हाउस में बिताई रात

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रवर्तन निदेशालय ने 11 अक्टूबर को रायगढ़ कलेक्टर बंगले में रेड मारी थी। इस दौरान कलेक्टर रानू साहू अनुपस्थित थीं। वहीं गुरुवार को रानू साहू दफ्तर पहुंची। इससे पहले रानू से रायपुर में ईडी के अफसरों ने बीती देर रात तक पूछताछ की। उसके बाद ही रानू रायगढ़ के लिए रवाना हुई, और आज ड्यूटी ज्वाइन किया। बंगला सील होने के कारण कलेक्टर को सर्किट हाऊस में रात गुजारनी पड़ी।

इससे पहले गुरुवार सुबह दो दिन बाद जिला कलेक्टर रानू साहू का एक सरकारी लेटर पेड पर पत्र वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ईडी को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह दो दिन तक छुट्टी लेकर हैदराबाद अपने इलाज के लिये गई थी और वह अब रायगढ़ पहुंचकर ईडी को जांच में पूरा सहयोग करेगी। यह पत्र सोशल मीडिया में सुबह से वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि जिला जन संपर्क अधिकारी राहुल सोन ने करते हुए बताया कि वायरल हो रहे पत्र में जो हस्ताक्षर है वह कलेक्टर रानू साहू के ही हैं।

रायगढ़ कलेक्टोरेट के खनिज दफ्तर में ईडी की टीम
कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित खनिज विभाग के कार्यालय में गुरुवार को डी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी है और यहां शुरुआती जांच में ही कई गड़बड़ी सामने आ रही है।  मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने आज एक बार फिर रायगढ़ पहुंची है। यहां टीम ने खनिज विभाग में दी दबिश, बताया जा रहा है  कि आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम यहां कागजातों की जांच में जुट गई है। ईडी की टीम को कोयला परिवहन के  टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित खनिज विभाग कार्यालय में टीम ने दबिश दी है। यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। प्रारंभिक जांच में ही यहां कई गड़बड़ी सामने आने की जानकारी मिल रही है।

और भी

अनियमित वित्तीय कंपनी सनसाइन हाईटेक इन्फ्राकन लिमिटेड की बालोदगहन स्थित अचल संपत्ती की होगी कुर्की

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के गुरुर तहसील के ग्राम बालोदगहन में अनियमित वित्तीय कंपनी सनसाइन हाईटेक इन्फ्राकन लिमिटेड की अचल संपत्ती की कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। नायब तहसीलदार गुरुर ने बताया की अनियमित वित्तीय कंपनी सनसाइर्सन हाईटेक इंन्फाकन लिमिटेड की अचल संपत्ति ग्राम बालोदगहन तहसील गुरूर प.ह.न. 29 ख.न. 391/1 रकबा 0.62 हे. संपत्ति को छ.ग. निक्षेपको के हितो के संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 7 (1) के तहत पारित अंतरिम आदेश को माननीय न्यायालय सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश बालोद को उक्त अधिनियम में उपबंधित प्रावधानों के तहत आत्यांकित किये जाने माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आत्यांकित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि कंडिका 19 अनुसार सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकन लिमिटेड की अचल संपत्ति ग्राम बालोदगहन, तहसील गुरूर प.ह.न. 29 ख.न. 391 रकबा 0.62 हे. को नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही किये जाने के लिए इस कार्यालय को आदेशित किया गया है। भूमि का बाजार मूल्य उपपंजीयक कार्यालय गुरूर व हल्का पटवारी प.ह.न. 29 बालोदगहन से प्राप्त किया गया है।

 
और भी

राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की हुई बैठक

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह की अध्यक्षता में आज राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव और मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन व स्थल परिवर्तन की जानकारी से राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। 

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अंतर्गत 15 नवीन मतदान केन्द्र का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत 6 मतदान केंद्र, राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत 8 मतदान केंद्र व डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 1 नवीन मतदान केंद्र का प्रस्तावित है। इसी प्रकार 30 मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत 8 मतदान केंद्रों के भवन अथवा स्थल में परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया है। इसी प्रकार राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत 4 मतदान केंद्र, डोंगरगांव विधानसभा अंतर्गत 9 मतदान केंद्र, व खुज्जी विधानसभा अंतर्गत 9 मतदान केंद्रों के स्थल में परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उक्त संबंध में जानकारी देते हुए नवीन मतदान केंद्रों और मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से रूबरू होकर मतदाताओं को जानकारी देने  कहा गया है । बैठक में भारतीय जनता पार्टी से  तरुण लहरवानी, रघुवीर सिंह वाधवा, कांग्रेस से रूपेश दुबे, महेंद्र शर्मा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से विष्णु लोधी उपस्थित थे।

और भी

कलेक्टर ने तांदुला जलाशय का किया अवलोकन

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शर्मा ने आज जिला मुख्यालय के समीप स्थित तांदुला जलाशय का अवलोकन कर जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ मुख्य नहर के माध्यम से सिंचाई व भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए छोड़े जा रहे पानी की भी विस्तारपूर्वक जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने तांदुला जलाशय में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम.  शीतल बंसल सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।

 
और भी

हमारी सरकार लोगों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही : मुख्यमंत्री बघेल

 सक्ती (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत नवगठित सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का शाल भेंट कर, फूल माला और धान की बाली पहना कर उत्साहपूर्वक उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात के पूर्व ग्राम कांशीगढ़ में स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां चंद्रहासिनी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की और मंदिर परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक रामकुमार यादव, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि वे शासन की महत्वाकां योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि हमने सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन ऋण माफी का फैसला लिया। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत भी की। योजना के तहत अब तक दो किश्तों का भुगतान किया जा चुका है और तीसरी किश्त दीवाली के पहले 17 तारीख को किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। जिससे त्यौहार मनाने और धान की कटाई के लिए पैसों की दिक्कत नहीं होगी। 

 
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। सक्ती नवगठित जिला है, यहां काफी काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से जानकारी मिली कि वे और भी अन्य गतिविधियों से जुडऩा चाहती हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक चरण में प्रत्येक ब्लॉक में दो पार्क बनाए जा रहे हैं, आवश्यकतानुरूप इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन द्वारा 600 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। जिन गांवों में गौठान नहीं बने हैं, वहां जल्द गौठान बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य की बेहतरी, रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने तथा संवारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। 

 
 

मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्रवासियों की मांग पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। जिनमें काशीगढ़ में मिडिल स्कूल भवन का निर्माण, काशीगढ़, दतौद और मलनी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजेपुर में ट्रामा सेंटर का निर्माण, जैजेपुर में कृषि गोदाम भवन निर्माण, जैजेपुर में पशु चिकित्सालय भवन और उसका अहाता निर्माण, बेलकर्री में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, अकलसरा से केकराघाट तक सीसी रोड निर्माण, पेंड्री तथा कचंदा में पशु औषधालय का निर्माण और भोथिया में मनकादाई मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री  बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर कांशीगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने तक प्रत्येक मंगलवार को बाजार के दिन कांशीगढ में हाट बाजार क्लिनिक शुरू करने कलेक्टर को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए। 

 
 

एसडीएम सक्ती को 10 दिन में गौठान से अतिक्रमण हटाने के निर्देश :

 
 

मुख्यमंत्री बघेल ने काशीगढ़ भेंट-मुलाकात में चोरभ_ी पंचायत के गौठान में अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम सक्ती को 10 दिन में गौठान से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। किसान नंद कुमार नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास ढाई एकड़ कृषि जमीन है। शासन की कृषि ऋण माफी योजना के तहत उनका 50 हजार का और उनके पिताजी का ढाई लाख का ऋण माफ  हुआ। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले पैसों से टीवी, मोटरसाइकिल, पत्नी के लिए हार, बच्ची के लिए कपड़े और साइकिल लिया है। नायक ने मुख्यमंत्री जी को जनहितैषी योजनाओं के लिए प्रसन्नतापूर्वक आभार व्यक्त किया। 

संवाद के दौरान काशीगढ़ की बुजुर्ग महिला शकुंतला गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास कोई जमीन नही है जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने हल्का पटवारी को मंच पर बुलाकर योजनाओं के लिए उनकी पात्रता की जांच करने के निर्देश दिए और पात्रतानुसार तत्काल उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा।

 
और भी

जिले के 65000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को जैविक करने की अनुशंसा

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला संयुक्त कार्यालय के शंखिनी सभाकक्ष में आज वृहद क्षेत्र जैविक प्रमाणीकरण के क्रियान्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परम्परागत कृषि से संबंधित व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किये गए प्रयासों को समिति के समक्ष रखा गया। बैठक समिति की ओर से बैठक के पूर्व दिवस को चयनित ग्रामों का भ्रमण किया गया। जिसमें कृषकों से चर्चा कर जैविक कृषि की जानकारी ली गई।

डॉ. अय्याज फ. तांबोली, संचालक कृषि व विशेष सचिव छ.ग. शासन की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति के बैठक में कलेक्टर विनीत नंदनवार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वर्चुअल रूप से निदेशक एनसीओएनएफ भारत सरकार, डॉ गगनेश शर्मा, सलाहकार कृषि मंत्रालय भारत सरकार डॉ. अशोक यादव, अपेडा, भारत सरकार के सौरभ अग्रवाल, अशोक वोरा, जुड़े रहे। भारत सरकार के अनुमति के पश्चात् दंतेवाड़ा के 110 गांव में 65000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण के रूप में भारत का सबसे बड़ा क्षेत्र होगा।

 

संचालक कृषि व विशेष सचिव छत्तीसगढ़ शासन डॉ. अय्याज फ. तांबोली ने कहा कि कई वर्षों के प्रयास से आज जिला जैविक खेती की ओर निरंतर बढ़ रहा है। उत्पादकता वृद्धि के साथ अब स्टोरेज, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग करने से बाजारों में उत्पादों की अच्छी मांग होगी। छ.ग. शासन की महत्वाकां योजना नरवा, गरवा घुरवा बाड़ी किसानों को परम्परागत कृषि की ओर ले जाने व जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने कहा कि इस लंबी प्रक्रिया में सभी का प्रयास और मार्गदर्शन रहा है। हमारे जैविक उत्पादों को बेहतर बाजार मिले, इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जैविक प्रमाणीकरण के बाद कृषकों को अपनी उपज के लिये एक बड़ा बाजार मिल पायेगा।

 

उपस्थित सदस्यों की ओर से शासन की महत्वाकां योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी की प्रशंसा करते हुए देश व राज्यों में जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषकों को जैविक खेती से लाभान्वित करने की जानकारी प्रदान की गई। समिति की ओर से जैविक खेती व वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण के लिए विभिन्न सुझाव प्रदान किये गये। समिति के सदस्यों की ओर से क्षेत्र का भ्रमण व कृषकों से चर्चा की गयी। स्थानीय परिस्थितियों से संतुष्ट होने के पश्चात जिला दंतेवाड़ा के चिन्हांकित क्षेत्र को जैविक प्रमाणीकरण के लिए उपयुक्त पाया जाकर एक मत होते हुए जैविक प्रमाणीकरण प्रदान करने की समिति की ओर से अनुशंसा की गई। भारत सरकार के प्रतिनिधि व क्षेत्रीय जैविक व प्राकृतिक खेती केन्द्र जबलपुर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय सिंह राजपूत ने समिति के साथ सभी पहलुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा कर तकनीकी व व्यवहारिक बिन्दुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 

बैठक में सेंटर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर हैदराबाद से डॉ. जी. राजशेखर, मिस पी. चन्द्रकला व समिति सदस्य सचिव बीज प्रमाणीकरण व जैविक प्रमाणीकरण संस्था रायपुर के प्रबंधक संचालक  ए.बी. आसना, संचालक पशु चिकित्सा रायपुर अपर संचालक डॉ. के.के. ध्रुव, उप संचालक उद्यान मनोज अम्बस्ट, सी.जी. सर्ट क्वालिटी मैनेजर राजेन्द्र कुमार यादव, उप संचालक मत्स्य डी. के. सिंह कृषि विभाग संयुक्त संचालक कृषि एम.डी. व इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर डीन कृषि महाविद्यालय रघुनाथ सिंह नेताम सतीश अवस्थी, सहायक संचालक कृषि, संचालनालय कृषि, आकाश बड़ावे भूमगादी व जिले से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर मेंश्री

 जगदलपुर : पारंपरिक खेलों को पुनरू स्थापित करता छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक


बस्तर के बच्चे, बड़े-बुजुर्गों समेत महिलाओं को भी मिल रहा खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर हमारी संस्कृति हमारी जड़ों को मजबूत करने का काम करती है। जिनमें बोली, भाषा, रहन-सहन और पारंपरिक या स्थानीय खेल शामिल होते हैं। राज्य सरकार ने इन्हीं पारंपरिक खेलों को सहेजने के लिए 'छत्तीसगढिय़ा ओलंपिकÓ का शुभारंभ किया है। 'छत्तीसगढिय़ा ओलंपिकÓ यानी कि खेल का एक ऐसा आयोजन जिसमें स्थानीय खेलों को सहेजने पर महत्व दिया जा रहा है।

मुंगेली : राजीव युवा मितान क्लब योजना से युवाओं को मिलेगा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर  : देवेन्द्र यादव

राज्य स्तरीय शासी निकाय सदस्य व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने राजीव युवा मितान क्लब की जिला स्तरीय बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरुआत की गई है।

मुंगेली : शासन की फ्लैगशीप योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही व उदासीनता बरतने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही : कलेक्टर 

कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  : विधायक धु्रव के मुख्य अतिथ्य में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ


फिजीकल कॉलेज मैदान पेंड्रा में 4 दिवसीय 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज रंगारंग शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ केेके धु्रव और विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की चित्र पर माल्यापर्ण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। 

कांकेर : कलेक्टर ने किया स्कूल व उप स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कांकेर विकासखंड में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा कक्षा में छात्र-छात्राओं को पढ़ाकर उनके शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला व हिन्दी की कविता पढ़कर सुनाने को कहा

कांकेर : महिला स्व-सहायता समूह ऐसा कार्य करें जिससे आमदनी ज्यादा हो : कलेक्टर 


कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ग्राम पटौद के महिला स्व-सहायता समूह से चर्चा करते हुए समूह के सदस्यों की ओर से की जाने वाली आर्थिक गतिविधियों को जानकारी ली तथा उन्हें अधिक आमदनी वाले व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिन चीजों की आपूर्ति कम और मांग ज्यादा है, ऐसे चीजों का व्यवसाय करना चाहिए।

कांकेर : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिंग सेवा का लोकार्पण

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर की सभी शाखा वर्तमान में सीसीएस प्लेटफार्म पर कार्य संपादित कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किसानों की मांग पर सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से मोबाईल बैंकिंग सेवा का लोकार्पण आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। 


मोहला : स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मिशन मोड में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाएं : कलेक्टर 


कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मिशन मोड में विभिन्न स्थानों का चिन्हांकन कर शिविर लगाएं। ऐसे स्थान जहां बड़ी संख्या में जनसामान्य कार्य कर रहे हों इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज जैसे स्थानों में स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें। 

बीजापुर : आंगनबाड़ी केन्द्र में सामुदायिक सहभागिता से किया गया पोषण बाड़ी का निर्माण

कुटरू परियोजनान्र्तगत ग्राम पंचायत पेठ़ा में वर्ष 2020 में हरित बीजापुर फलित बीजापुर के तहत पेठा सहित परियोजना स्तर के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामुदायिक सहभागिता से पोषण बाड़ी तैयार किया गया है।

कांकेर : लाभकारी फसलों की खेती से समृद्ध हुए ग्राम पुसवाड़ा के किसान

विकासखंड कांकेर अंतर्गत ग्राम पुसवाड़ा में किसानों की ओर से धान की खेती के अलावा लाभकारी फसलों की खेती भी की जा रही है। उनके द्वारा सुगंधित धान की खेती के साथ खेतों के मेड़ में अरहर की फसल लिया जा रहा है तथा बड़े पैमाने पर किसानों की ओर से साग-सब्जी की खेती की जा रही है, जिससे उन्हें अच्छा आमदनी प्राप्त हो रहा है और वे आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।


बीजापुर : डीएमएफ  से सिंचाई साधन व ड्रीप की सुविधा से किसान बन रहे आत्मनिर्भर

उसूर ब्लाक के पुसगुड़ी निवासी कृषक रामचन्द्र यालम जिला प्रशासन के सहयोग से कृषि कार्य में अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर रहा है। कृषक रामचन्द्र यालम ने बताया कि उसके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर खेती करता है। कृषि ही आजिविका का एक मात्र साधन है, जिससे अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 

सूरजपुर : गुडदयालम को मिला अंत्योदय राशन कार्ड

ग्राम सेन्दरी मोहल्ला खूटेनपारा विकासखंड रामानुजनगर जिला सूरजपुर का निवासी गुडदयालम पिता लक्ष्मन अपना राशन कार्ड बनवाने का मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्टर इफ्फत आरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने क ेलिए निर्देशित किया।

बीजापुर : नगरीय क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने समय-सीमा की बैठक का अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसके अन्र्तगत वर्तमान में चल रहे छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें राजीव युवा मितान क्लब अन्र्तगत चयनित खिलाडिय़ों को ही जोन स्तर पर खेलने खिलाडिय़ों का पहचान पत्र रखने, इसी तरह रामायण मंडली में चयनित होने पर अगले स्तर पर उसी मंडली को भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा।

बेमेतरा : कलेक्टर ने साजा क्षेत्र के गोठान व समूह की गतिविधियों का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी अंतर्गत कार्यों की प्रगति व स्व- सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित की जा रही आर्थिक गतिविधियों के निरीक्षण के लिए कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने आज जनपद पंचायत साजा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया।

जशपुरनगर : सन्ना अस्पताल में डॉक्टर की हुई ज्वाइनिंग, अब से नियमित रूप से मिलेगी पोस्टमार्टम की सुविधा

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में पदस्थ चिकित्सक की ओर से 11 अक्टूबर 2022 को अपरान्ह ज्वाइनिंग कर ली गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में अब से नियमित रूप पोस्टमार्टम की सुविधा मिलेगी।

जशपुरनगर : कलेक्टर ने फरसाटोली के पीडीएस दुकान में राशन वितरण में मनमानी की शिकायत पर की कार्यवाही

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत फरसाटोली के शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण में मनमानी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राशन दुकान को निलंबित करने के निर्देश दिए है।

सुकमा : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक

कलेक्टर हरिस एस. ने स्वामी विवेकानंद सभागार में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। आयोजित बैठक में बच्चों की लर्निंग आउटकम (कलर ग्रेडिंग) समीक्षा के दौरान प्रगति रिपोर्ट पर वांछित परिणाम नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। 

कवर्धा : स्वरोजगार के लिए जनपदों में लगेंगे विशेष शिविर

उद्योग विभाग में संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को लाभान्वित करने के लिए जिला व्यापार व उद्योग केंद्र कबीरधाम की ओर से विशेष मार्गदर्शन व जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद कार्यालयों में किया जाएगा। 
 
और भी

संयुक्त कलेक्टर ने पोषण पुर्नवास केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में कुपोषण को कम करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत पोषण पुर्नवास केन्द्र संचालित की जा रही है, जहां अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पुर्नवास केन्द्र पर 15 दिवस के लिए भर्ती कर विशेष देख-रेख व आहार से लाभांवित किया जाता है, जिससे बच्चों को कुपोषण से बाहर लाया जा सके।

संयुक्त कलेक्टर सुमन राज द्वारा भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ. राजेन्द्र राय व फीडिंग डेमोशट्रेशन उपस्थित रहे। केंद्र में 6 बच्चें संदर्भित पाया गया, 4 बच्चे के माता द्वारा घर ले जाना बताया गया। इस पर फीडिंग डेमोशट्रेशन को निर्देशित किया गया, कि सभी बच्चों को 15 दिवस नियमित रूप से संदर्भित रख देख-रेख व आहार से लाभांवित किया जाएं। ताकि बच्चे को जल्द से जल्द कुपोषण की श्रेणी से बाहर लाया जा सके। पोषण पुर्नवास केन्द्र में आहार तालिका एफ-75/100 का प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया गया। पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी जायजा लेते हुए, साफ-सफाई व आवश्यक आहार की नियमित आपूर्ति बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया। मददेड़ पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान 1 भी बच्चे संदर्भित होना नहीं पाया गया। पंजी 4 बच्चे संदर्भित होना पाया गया। इस पर नाराजगी जाहीर करते हुए। संदर्भित बच्चें की विशेष देखरेख करने के लिए निर्देश किया गया फिडींग डेमोशट्रेशन अनुपस्थित रही। दोनों पोषण पुर्नवास केन्द्र में संदर्भित होने वाले बच्चों व माताओं को डिस्चार्ज के समय दी जाने वाले बच्चों के कपड़ा व साडी की भी जानकारी ली गई व निदेर्शित किया गया, कि सभी संदर्भित होने वाले बच्चां व माताओं को कपड़े व साडी से लाभांवित कराना सुनिश्चित करें।

और भी

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की कार्ययोजना प्रस्ताव का अनुमोदन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत् वित्तीय वर्ष 2022-23 की डी. पी. आर कार्ययोजना का प्रस्ताव जिसमें बायोफ्लॉक, लाईव फिश वेंडिग सेंटर, स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण, सजावटी मछली पालन केंद्र योजना, फिश फिड मिल स्थापना योजनाओं का अनुमोदन जिला स्तरीय समन्वय समिति द्वारा किया गया।  कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, वरिष्ठ वैज्ञानिक इन्दिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर, अध्यक्ष मत्स्य सहकारी समिति कोटा , समिति के सदस्य एवं मत्स्य पालन के अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से लाभान्वित होकर कुपोषण से मुक्त हुई बालिका मोनिका मंडावी

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वर्तमान समय में कुपोषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कुपोषण स्तर से निजात दिलाने के लिए शासन स्तर से कई ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे कुपोषण को दूर करने में काफी योगदान मिली है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के दौरान अतिरिक्त पौष्टिक आहार, मिल्ट चिक्की, अंडा व गरम भोजन, प्रतिदिन सब्जी खाने को दिया जाता है, इन सब से आंगनबाडी केन्द्रों के हितग्राहियों को लांभावित किया जा रहा है।

एकीकृत बाल विकास परियोजना भैरमगढ़ के सेक्टर पातरपारा अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्र ओडसा मे दर्ज बालक/ बालिका का वजन प्रति दिवस लिया जाता है, इसी वजन के आधार पर बच्चों का कुपोषण स्तर को मापा जा सकता है। साथ ही कुपोषण से प्रभावित बच्चें का चिन्हांकन किया जाता है। इस दौरान मोनिका मंडावी को कुपोषित बच्चें के रूप में आंगनबाडी कार्यकर्ता सेवती ठाकुर की ओर से चिन्हांकित किया गया। बालिका मोनिका मण्डावी का जन्म 18 अक्टूबर 2019 को भैरमगढ़ हास्पिटल में हुआ। जन्म के समय बालिका का वजन 2.500 किग्रा था जन्म के कुछ दिन बाद से बालिका का वजन पुन: लिया गया जिसमे बच्ची के वजन में कमी दिखने लगी। जिससे बच्ची गंभीर कुपोषित हो गई। मोनिका की स्थिति को देखकर उनकी माता लखमी मंडावी परेशान रहने लगी थी। साथ ही कार्यकर्ता सेवती ठाकुर की ओर से बच्चें की स्थिति को देखने पश्चात बालिका को (पोषण पुर्नवास केन्द्र) भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया। पोषण पुर्नवास केन्द्र में 15 दिवस भर्ती के दौरान बालिका के उचित देख-रेख और संतुलित आहार खान-पान सही तरीके के कराने की सलाह दी गई। 2-3 दिन के अंतराल में आंगनबाडी कार्यकर्ता सेवती ठाकुर की ओर से बालिका मोनिका की हाल-चाल देखने पोषण पुर्नवास केन्द्र जाती थी। इस दौरान बच्चें में काफी सुधार आया। 

आंगनबाडी कार्यकर्ता सेवती ठाकुर व सेक्टर पर्यवेक्षक की ओर से गृह भेट के दौरान बालिका मोनिका की माता को शीघ्र स्तनपान, सतत स्तनापन 6 माह तक लगातार कराने साथ ही उपरी आहार व स्वच्छता, टीकाकरण के बारे में समय-समय पर जानकारी दी गई मोनिका की माता को कार्यकर्ता सेवती ठाकुर व सेक्टर पर्यवेक्षक की ओर से समझाया गया। 15 दिवस बाद पोषण पुर्नवास केन्द्र से घर वापसी के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानित, बीजादूतीर वालेंटियर की ओर से बच्चे की माता को घर पर ही पोषणबाडी तैयार करने को कहा गया। मोनिका की मां को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से बताया गया कि बच्चे को और उनके माता को रोजाना आंगनबाडी केन्द्र आने को कहा। वर्तमान में मोनिका मंडावी का वजन 9 किग्रा है जो सामान्य स्तर में है। आज अपने बच्चे की स्थिति में सुधार को देखते हुए बच्चें के माता-पिता और परिवार ने शासन-प्रशासन व महिला बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त किया।

 
और भी

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस : जिला स्वास्थ्य विभाग ने किया बालिकाओं को सम्मानित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर द्वारा विभिन्न विद्यालयो के उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के केवल बालिकाओं के माता-पिता को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में एवं डॉ. पी.के गुप्ता सिविल सर्जन, डॉ. संजीव वोहरा नोडल अधिकारी पी.सी.पी.एन.डी.टी., डॉ. एस. के. सिन्हा नोडल अधिकारी, मनीष मैजरवार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. प्रगति जायसवाल जिला सलाहकार पी.सी. पी.एन.डी.टी. सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रीति इजाददार ने विभिन्न स्कूलों से आयी बालिकाओं को डाईट कॉन्सलिंग एवं अच्छे मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी। डॉ. प्रगति जायसवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता हैं, इस दिन को मनाने का मूल उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारो के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

सिविल सर्जन डॉ. पी. के. गुप्ता ने बेटियों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि उनकी दो बेटिया है, जो 100 बेटों के बराबर है। मनीष मैजरवार ने बालिकाओं को विभिन्न खेल खेलवायें एवं उनके ऊँचे सपनो एवं महत्वकांक्षाओं के बारे में बात की और आवश्यकता पडने पर स्वास्थ्य विभाग से सहायता देने की बात कहीं। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आयी बालिकाओ एवं अभिभावको के द्वारा कविताये, गीत एवं अन्य प्रस्तुति दी गई। सभी विकासखंडों में भी उत्कृष्ठ कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

और भी

अगले दस दिन में पूरी हो धान खरीदी की सभी तैयारियां : कलेक्टर

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अगले महीने की एक तारीख से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने मंगलवार को समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां 20 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देंश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला स्तरीय सभी विभागीय अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की और आमजनों के हित एवं सुविधा से जुड़े कामों में तेजी लाने के निर्देंश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता और आवश्यकता की जानकारी ली। डॉ.भुरे ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केन्द्रो में साफ-सफाई, कम्प्यूटर की व्यवस्था, धान का बारिश से बचाव की व्यवस्था, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने उपस्थित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों को भी अपने क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों का जानकारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, वन मण्डलाधिकारी विष्वेश कुमार सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर निवेशकों की राशि जल्द से जल्द लौटानें के लिए प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देंश दिए। उन्होंने चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों का पता कर उनकी नीलामी प्रक्रिया भी तेजी से करने के निर्देश दिए। डॉ. भुरे ने औषधी निरीक्षकों को लगातार मेडिकल दुकानों और स्टॉकिस्ट केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित नशीली दवाओं और ड्रग्स की बिक्री पूरी तरह से रोकने के भी निर्देंश दिए। कलेक्टर ने धान कटाई के बाद जिले के गौठानों में पैरादान के लिए अभियान चलाने के लिए भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सड़कों पर जानवरों के बैठनें को भी रोकने के लिए विशेष कार्रवाई करने के निर्देंश दिए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए डॉ. भुरे ने समय-सीमा के भीतर प्रकरणों को निराकृत करने को कहा। उन्होंने विवादित नांमातरण एवं बटवारा के समय-सीमा से बाहर प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के भी निर्देंश दिए।

समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न सामाजिक संगठनों को रियायती दरों पर भूमि आवंटन के प्रकरणों को भी तेजी से निराकरण करने के निर्देंश दिए। डॉ. भुरे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों में उपलब्ध शव वाहनों की भी जानकारी ली। उन्होंने सीएससी स्तर से ऊपर के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में सौ वाहनों की संख्या सुनिश्चत करने को कहा। कलेक्टर ने जिले में सहकारी बैंक की नई शाखाएं शुरू करने के लिए जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
और भी

मुख्यमंत्री बघेल 12 को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 12 अक्टूबर को सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की  शुरूआत इसी वर्ष 4 मई से की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग के 16, बस्तर संभाग के 12, बिलासपुर संभाग अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला के एक विधानसभा एवं रायगढ़ जिला के 4 विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंच चुके हैं। इसी तरह दुर्ग संभाग के बालोद जिला के 3 विधानसभा और कबीरधाम जिला अंतर्गत 2 विधानसभाओं में जनता के बीच भेंट-मुलाकात के लिए अब तक पहुंच चुके हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री बघेल 12 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग के नवगठित सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात करेंगे।

 

 

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 कांकेर  : तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में आर्थिक सहायता स्वीकृत

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की ओर से सरोना तहसील के ग्राम  झलियामारी निवासी 30 वर्षीय राजकुमार मंडावी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी नितेश्वरी मंडावी के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार सरोना के द्वारा हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जाएगा।

कोण्डागांव : मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झण्डी

10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् जिले में संचालित संवेदना कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जिला नोडल अधिकारी डॉ दिव्या तिवारी व डीपीएम सोनल की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

धमतरी : नशावृत्ति पर अंकुश लगाना जरूरी : कलेक्टर 

जिले में नशावृत्ति पर अंकुश लगाने आज कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने सख्त निर्देश आबकारी, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, औषधि और प्रशासन विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति अपराधों को बढ़ावा देती है। अत: जरूरी है कि नशे के खिलाफ  जागरूकता अभियान चलाया जाए और आवश्यक कार्रवाई भी की जाए। आज सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली गई समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उक्त निर्देश दिए हैं। 

धमतरी : सितम्बर माह में सेवानिवृत हुए अधिकारी-कर्मचारी किए गए सम्मानित

जिले में सितम्बर माह में सेवानिवृत हुए पांच अधिकारी-कर्मचारियों का आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर पी.एस. एल्मा की ओर से शॉल, श्रीफल और पौध देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सफल, सुखद और स्वस्थ्य जीवन जीने अपनी शुभकामनाएं कलेक्टर ने दी। 

कोण्डागांव : औचक निरीक्षण में दर्जनों कर्मचारी स्कूल से मिले अनुपस्थित

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल के निर्देशानुसार संकुल केन्द्र हसलनार व संकुल केन्द्र हंगवा का गत दिवस सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा कंवलसाय मरकाम व खंड शिक्षा अधिकारी शंकरलाल मंडावी विकासखंड कोण्डागांव के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिका व भृत्य अनुपस्थित मिले।

अम्बिकापुर : उम्दा प्रदर्शन कर संवारें अपना भविष्य और रोशन करें अपने क्षेत्र का नाम : डॉ प्रीतम राम

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार 11 अक्टूबर को स्थानीय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रागंण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की ओर से द्वीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया व ध्वजारोहण किया गया।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : समर्थन मूल्य पर आगामी 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

राज्य सरकार की ओर से खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में आगामी 1 नवंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू किया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण अभियान में जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। 

 
और भी

श्रमण संघ ने ललित पटवा पर फिर जताया भरोसा, दोबारा बने अध्यक्ष

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर श्रमण संघ की आमसभा सोमवार शाम टैगोर नगर स्थित श्री लालगंगा पटवा भवन में आयोजित की गई थी। संघ के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में ललित पटवा की सक्रियता और समाज के प्रति सेवाभाव को देखते हुए कीर्ति जैन, डाॅ. अनिल कर्णावत, सुरेश सिंगी, पारसमल जी बम और ताराचंद जी सुराना ने उन्हीं का नाम संघ के नए अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया।

सभा में मौजूद समाजजनों ने इस पर मुहर लगा दी और ललित एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिए गए। रायपुर श्रमण संघ में बतौर अध्यक्ष यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले कोषाध्यक्ष कीर्ति जैन ने पिछले कार्यकाल और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस मौके पर संघ के वरिष्ठ अशोक पटवा, मंगलचंद नाहटा, डाॅ. अनिल कर्णावत, सुरेश सिंगी, ताराचंद सुराना और कमल पटवा ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में समाज के लिए कई अद्भुत काम किए गए हैं। संत प्रवीण ऋषि का 8 दिवसीय कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा जिसे सालों बाद भी याद रखा जाएगा। इस दौरान आगामी चातुर्मास पर भी चर्चा हुई।

संत प्रवीण ऋषि को रायपुर आमंत्रित किया जाएगा। चातुर्मास के लिए विनती करने रायपुर से श्रमण संघ का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुदेव के पास जाएगा। आमसभा में यशवंत कोटेचा, अनिल कुचेरिया, प्रमोद छत्तीसावोरा, निखिल सुराना, संदीप बैद, पंकज सुराना, सम्यक चतुर्मुथा, शीतल पीचा, शशांक नाहटा, सौरभ जैन, पराग सुराना, विनोद सांड, चंद्रेश बैदमुथा, डाॅ. संदीप जैन, ललित बैद, लक्ष्मीचंद गुंदेचा, प्रवीण नाहटा आदि मौजूद रहे।

और भी

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का जवाब : नक्सलियों से संबंध तो भाजपा नेताओं के रहे है, लता उसेंडी - विक्रम उसेंडी के यहां नक्सली खाना खाते थे...

केजी सत्यम का नक्सली अपहरण कर आंध्रा ले गये थे , जीरम पर भाजपा स्तरहीन बयानबाजी बंद करें

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा नेता महेश गागड़ा द्वारा पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर लगाये गये आरोपों का कांग्रेस पत्रकारों के समक्ष खंडन किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लेकर झूठे और गलत आरोप लगाये गये है कि कांग्रेस के किसी नेता का नक्सलियो से संबंध है-जिस व्यक्ति केजी सत्यम के बारे में दावा किया जा रहा कि वह कांग्रेस का पदाधिकारी है वह गलत है। केजी सत्यम वर्तमान में वह कांग्रेस के किसी पद पर नहीं है। दूसरा केजी सत्यम जिसे नक्सलवादियो के सहयोगी के रूप में गिरफ्तारी की बात कही जा रही है उसे नक्सलवादियो ने चार दिन पहले अपहृत किया था। दरअसल केजी सत्यम जहां रहता है उसके गांव नल्लमपल्ली 15 से 20 किमी तक किसी भी व्यक्ति के पास कोई चार चक्का की गाड़ी नहीं है। सिर्फ सत्यम के पास बोलेरो है, किसी नक्सली को आंध्र ईलाज के लिये जाना था उसने बंदूक की नोक पर केजी सत्यम का अपहरण किया था और इस संबंध में उसके परिजनों ने भोपालपट्नम थाने में आवेदन भी दिया है। अतः यह कहना कि वह नक्सलियों का सहयोगी था, प्रथम दृष्टया गलत है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नक्सलियों से सांठगांठ भाजपा नेताओं के थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव को वास्तव में नक्सलवाद पर चिंता है तो केंद्रीय गृहमंत्री से भाजपा नेताओं के नक्सलियों से संबंध की जांच करावें। भारतीय जनता पार्टी के 15 सालों में बड़े-बड़े पदाधिकारी सांसद का प्रतिनिधि सांसद का करीबी, विधायक का प्रतिनिधि, जिला पंचायत के सदस्य नक्सलवादियों के सहयोगी के रूप में सामने आया। पूर्व में जिस भाजपा नेताओं की नक्सलियों से सांठगांठ थी उसकी जांच की भी मांग भाजपा अध्यक्ष गृहमंत्री से करें। लता उसेंडी, रमन सरकार के मंत्री रामविचार नेताम के नक्सलियों को चंदा देते रसीद सामने आई थी, धर्मेन्द्र चोपड़ा भाजपा के तत्कालीन सांसद, जगत पुजारा भाजपा के पूर्व विधायक का पुत्र जिला उपाध्यक्ष, पोडियम लिंगा भाजपा का पदाधिकारी उसकी भी जांच के लिये पत्र लिखे। शुभ्रांशु चौधरी की पुस्तक उसका नाम वासु नहीं में पेज क्रमांक 101 में दावा किया गया कि नक्सली भाजपा नेता लता उसेंडी और विक्रम उसेंडी के घर खाना खाते थे इस किताब के तथ्यों के प्रकाशन के वर्षों बाद भी भाजपा नेताओं ने कभी खंडन नहीं किया था। रमन्ना के कुछ फॉरेस्ट अफसरों के साथ अच्छे संबंध भी रहे। ‘‘लता उसेंडी के पिता, जो फॉरेस्ट रेंजर थे, वे हमारा साहित्य नारायणपुर में छपवाते थे।’’ लता उसेंडी आज छत्तीसगढ़ की मंत्री हैं, और उनके पिता एक सरकारी संस्था, अबूझमाड़ विकास प्राधिकरण के प्रमुख हैं। विक्रम उसेंडी के घर गया हूं और उसके रिटायर्ड हेडमास्टर पिता के साथ खाना खाया है। छठे शेड्यूल के समर्थन में हुई हमारी रैली में उन्होंने भाग भी लिया था और भाषण भी दिया। जब उसेंडी एमएलए वन गए मैंने उन्हें मिलने के लिये बुलाया। वे अपनी कार में आए भी, लेकिन मुझसे मिले बिना चले गए।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीरम के नाम पर स्तरहीन बयानबाजी नहीं होनी चाहिये। भाजपाई बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी सीमाओं को पार कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और भाजपा के नेताओं के सांठगांठ के कारण झीरम में हमारे 31 से अधिक नेताओं की हत्या हुई थी। भारतीय जनता पार्टी हमसे सवाल खड़ा करने के बजाय जवाब दें कि नक्सल झीरम की घटना के पीछे कौन लोग शामिल थे? जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब झीरम की जांच को रोकने गया? पीड़ित परिवार के बार-बार मांग करने के बावजूद सीबीआई जांच नहीं करवाई गई। एनआईएन की जांच के बिंदु में षड़यंत्र को शामिल नहीं किया गया। न्यायिक जांच आयोग जो रमन सिंह ने गठित किया था उसके दायरे में भी घटना के राजनैतिक षड़यंत्र का बिन्दु नहीं शामिल था। एनआईए दिसंबर 2018 के पहले जांच पूरी कर क्लोजर रिपोर्ट दे दिया था मतलब उसने जांच पूरी कर लिया था उसके निष्कर्ष सार्वजनिक हुए। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जब न्यायिक जांच आयोग के कार्यकाल को बढ़ाया गया तथा उसके दायरे में षड़यंत्र के बिंदुओं को शामिल किया गया तब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष जांच को रोकने हाईकोर्ट चले गये। इन सारे तथ्यों से साफ है कि भाजपा नहीं चाहती की जीरम का सच सामने आये इसीलिये न्यायिक जांच के दायरे को बढ़ाने पर उसे रोकने कोर्ट गये। इनकी केंद्र सरकार एसआईटी को फाईल नहीं देती। भाजपा किसको बचाना चाहती है? जिनके खुद के नाम नक्सलियों से मिलीभगत के लिये सामने आये है वे एक कार्यकर्ता स्तर के पदाधिकारी पर प्रेस कांफ्रेंस ले रहे यह भाजपा की बौखलाहट को बताता है। पत्रकारों से चर्चा में प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, वंदना राजपूत, मणी प्रकाश वैष्णव उपस्थित थे।

 

 

और भी

कवर्धा की वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, खुलेगा मेडिकल कॉलेज...

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने जिले के विकास के लिए लगाई सौगातों की झड़ी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कवर्धा के सुदूर वनांचल ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आमजनों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में लोगों से सीधा संवाद कर राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ऋण माफी योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी और फीडबैक लिया।

भेंट-मुलाकात के लिए झलमला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पितराही के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। झलमला में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचने पर आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोक नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात की शुरुआत की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री बघेल का खुमरी पहनाकर स्वागत किया। झलमला और सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री एवं कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया की विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए कई सौगातें दीं। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ ही झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन, ग्राम झलमला के हाईस्कूल और कन्या आश्रम में बाउंड्री-वॉल निर्माण, ग्राम झलमला में मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाईस्कूल भवन तक सी.सी. रोड निर्माण, रेंगाखार, चिल्फी, पोंडी और नगर पंचायत पिपरिया में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ग्राम बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक मार्ग निर्माण, कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण, कुसुमघटा से बोइरकछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल, ग्राम सहसपुर लोहारा ब्लॉक सहसपुर लोहारा पथरा पुल, मरपा पुल निर्माण, वार्ड नंबर 09 में नया तालाब का सौंदर्यीकरण, वार्ड 2-3 में मुक्तिधाम से बासीनझोरी सड़क एवं पुलिया निर्माण, वार्ड 11 में मुक्तिधाम के उन्नयन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उड़ियाखुर्द से कौहारी मार्ग पुल-पुलिया सहित ग्राम खोलवा से ग्राम कुम्हारी सिंघनपुरी तक सड़क निर्माण, ग्राम घुघरी से ग्राम मरपा तक सड़क निर्माण तथा 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए घटोला जलाशय के निर्माण की भी घोषणा की।

और भी