छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में दुर्ग जिले का हुआ सम्मान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण में ईस्ट ज़ोन में रैंक दो हासिल करने पर दुर्ग जिले को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव , उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं जिला पंचायत सीईओ  अश्विनी देवांगन ने सम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। ड्रेनेज की विशेष व्यवस्था की गई। स्वच्छता दीदियों के माध्यम से घर-घर जाकर सूखा कचरा, गीला कचरा एकत्र किया गया और इन्हें पृथक किया गया और इससे कंपोस्ट खाद बनाने की व्यवस्था भी की गई।

सोक पीट बनाने के लिए विशेष रूप से ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरे को लेकर विशेष कार्य किया गया। प्लास्टिक कचरे को रोकने के लिए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को सहूलियत प्रदान करने के लिए बर्तन बैंक का आरंभ किए गए।इसके माध्यम से प्लास्टिक कचरा रोकने में मदद मिली। स्वच्छताग्राही दीदियों का इसमें विशेष योगदान रहा। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया जिसका अच्छा परिणाम आज सामने आया और अच्छी रैंक दुर्ग जिले को हासिल हुई और सम्मान हुआ।

और भी

आयुष्मान भारत पखवाड़ा में निकाली गई साइकिल रैली

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर  इफ्फत आरा, जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह के मार्गदर्शन में केके अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष के उपस्थिति में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया गया।

साइकिल रैली का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर तक मुख्य मार्ग अग्रसेन चौक से होते हुए स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर तक आयोजन किया गया जिसमें आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस. सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत, डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इस हेतु जिले के पंजीकृत चिकित्सालय एवं च्वाईस सेंटरों एवं ग्रामीण स्तर पर कैम्प लगाकर बनाया जा रहा है। उक्त पखवाड़ा के दिनांक तक जिले के समस्त हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना लक्ष्य है। जिससे आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कराया जा सकें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत प्राथमिकता एवं अन्त्योदय राशन कार्डधारी को 5 लाख एवं सामान्य एपीएल परिवार के राशन कार्डधारियों को 50 हजार तक का निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दिये जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त दुर्लभ बीमारियों हेतु मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अतंर्गत 20 लाख रू. तक का स्वास्थ्य सुविधा दिया जा रहा है। कार्यक्रम तथा रैली का समापन  स्टेडियम ग्राउण्ड में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि  केके अग्रवाल नगरपालिका अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिध सुनील अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि  प्रवेश गोयल, एसआरवीएम के संचालक  राहुल अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी  सबाब हूसैन, जिले के समाननीय पत्राकारगण, पूलिस विभाग के सैनिकगण, नोडल अधिकारी डॉ.व्ही.वी. टोप्पो, डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. आदित्य राजवाड़े, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत नसीम खान तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा स्कूली छात्र,छात्राओं को योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, एवं अधिक से अधिक लोगों तक आयुष्मान भारत योजना को प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

और भी

सीजीएमएससी अध्यक्ष ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गांधी जयंति के अवसर पर रविवार को जिले में कुष्ठ जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस सिसोदिया ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

माईकिंग, बैनर एवं पाम्पलेट के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्राम सभा में कलेक्टर द्वारा प्रसारित घोषणा एवं शपथ दिलाया गया कि अपने आसपास किसी को भी कुष्ठ का लक्षण पता चलने पर जांच कराई जाये एवं कुष्ठ के रोकथाम एवं बचाव में सभी अपनी सहयोगात्मक भूमिका अदा करें।

जागरूकता कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ वाई. के. किन्डों, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजेश भजगावली, जिला कुष्ठ सलाहकार, नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

और भी

महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से आत्म निर्भर गांव का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री बघेल

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ’महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कबीरधाम जिले के चार विकासखंड के 8 चयनित गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत बोड़ला विकासखंड के चिल्फी और बांधाटोला (सुकवापारा), कवर्धा विकासखंड के दशंरगपुर और मंजगांव, पंडरिया विकासखंड के ग्राम भुवालपुर और कांपादाह और सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सुरजपुरा जंगल और रणवीरपुर के गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के संचालन के लिए शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिल भेंड़िया विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, कलेक्टर जनमेजय महोबे उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के लड़ाई के साथ-साथ आर्थिक क्षेत्र में लगातार पूरा जीवन काम किया और ग्राम को स्वावलंबी बनाने की कल्पना की। उनकी इस कल्पना को साकार करने के लिए शासन प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गौठान का स्वरूप अब बदलने लगा है। गौठान अब रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित हो रहे है। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क महात्मा गांधी जी का सपना है, इससे आत्म निर्भर गांव की संकल्पना पूरा कर पाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में गौठनों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। गौठनों में वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में 2 रीपा स्थापित किये जाएंगे।



रूरल इंडट्रीयल पार्क का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन बनाना है एवं स्थानीय परिदृष्य के अनुरूप कच्चे माल के स्त्रोत एवं मार्केटिंग विकसित करते हुए ग्रमाण जनता को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत ग्राम के महिला स्व-सहायता समूहों को शेड उपलब्ध कराना, रोजगार प्रारंभ करने आवश्यक उपकरण तथा भूमि व अन्य सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही निजी व्यवसायियों को कार्य करने के लिए भूमि उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें शेष व्यवस्था निजी व्यवसायियों द्वारा स्वयं किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी साहू, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी देवी चन्द्रवंशी, जनपद पंचायत पण्डरिया अध्यक्ष श्रीमती सुमुन्द बाई कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कीर्तन शुक्ला, नीलू चन्द्रवंशी, होरी लाल साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और भी

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शिलान्यास

ग्रामीण औद्योगिक पार्क से गांव की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत-गुरुदयाल सिंह बंजारे, नवागढ़ के ग्राम अमलडीहा में संसदीय सचिव हुए शामिल

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय से वर्चुअल के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी। बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम अमलडीहा में रीपा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को रूरल इंड्रयस्ट्रीयल पार्क स्थपित करने की घोषणा की थी। इसी के परिपालन में आज इस योजना की शुरुआत हुई। अमलडीहा में अयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एव विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, जनपद अध्यक्ष नवागढ़ श्रीमती अंजली सतीश मार्कण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ तिलक घोष, अध्यक्ष न.पं. मारो परमेश्वर मिरी, उपाध्यक्ष ज.पं. नवागढ़ रितेश शर्मा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. लीना मण्डावी, अनुविभागीय अधिकरी राजस्व नवागढ़ प्रवीण तिवारी, उप संचालक पंचायत नकुल वर्मा, ज.पं. सीईओ प्रज्ञा यादव, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी रोहित चंद्रवंशी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महेन्द्र वर्मा, न.पं. एल्डरमेन नवागढ़ रूपप्रकाश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नांदघाट सुशील साहू, समाजिक कार्यकर्ता झम्मन बघेल, सरपंच अमलडीहा श्रीमती कुन्ती वर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में राजधानी रायपुर से वर्चुअल रुप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। गौठनों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में 2-2 औद्योगिक पार्क स्थापित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने रीपा के रूप में विकसित किए जा रहे बेमेतरा जिले के ग्राम अमलडीहा के महिला स्व-सहायता समूह की जागेश्वरी ध्रुव एवं सविता धु्रव एवं जिला पंचायत सीईओ से बातचीत की, सविता ने बताया कि रीपा के तहत हमें रोजगार मिल रही है, इसके तहत हम पोल, फेंसिंग, फ्लाईऐश ब्रिक्स, टाईल्स निर्माण और सीमेंट का छोटा खंभा बनाने का कार्य करेंगे। जागेश्वरी एवं सविता ने मुख्यमंत्री को रीपा योजना के लिए धन्यवाद दिया, और कहा कि इस योजना से महिला समूह की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश सरकार ने इस योजना को प्रदेश के सभी जिले में क्रियान्वित किया है, इस योजना के तहत सुदूरक्षेत्र में निवास कर रहे ग्रामिणों को रोजगार का अवसर मिलेगा, इससे महात्मागांधी का स्वप्न ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार रुप मिलेगा। उन्होने कहा कि गांधीजी के अनुसार ग्राम स्वराज का अर्थ प्रत्येक गांव को स्वावलंबी एवं आत्म निर्भर बनाने से था। हिन्दुस्तान की असली पहचान गांव ही है, इसलिए उन्होने गांव को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क महात्मागांधी के ग्राम स्वराज की संकल्पना पर ही आधारित है, जो गांवों के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देता है। इसी तारतम्य में प्रदेश सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार श्रृजन करना है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ एक अकेला राज्य है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम कर रही है। हमारे नवागढ़ के ग्राम अमलडीहा सौभाग्यशाली है कि रीपा योजना का शुभारंभ इस गांवा में किया गया है। रीपा के माध्यम से यहां कि आर्थिक अर्थव्यवस्था सुधरेगी। संसदीय सचिव ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी के प्रतिमा का अनावरण किया।

जिप. सीईओ श्रीमती मण्डावी ने कहा कि नवागढ़ विधानसभा के तीन गौठानों को रीपा के रुप में चयनित किया है। इनमें अमलडीहा, मोहतरा और झालम शामिल है। ग्रामीण औद्योगिक पार्क की अवधारणा में प्रत्येक गौठान को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इससे गौठान में कार्य कर रहे महिला समूह को न केवल कार्य करने का अवसर प्रदान करेंगें बल्कि उनके लिए वर्किंग शेड का निर्माण करेंगे। इसके बाद इनके द्वारा जो सामग्री जो उपयोग में लायी जाती है उसके लिए भण्डारण कक्ष का भी निर्माण किया जायेगा। गौठान में शौंचालय की भी व्यवस्था की जायेगी। इस योजना के तहत हमारी तीन मुख्य गतिविधियां है, जिसके अन्तर्गत चैनलिंक फेंसिंग, पोल निर्माण बायोडिगरिएबल बैग एवं फ्लाईऐश ब्रिक्स एवं चेकल टाईल्स निर्माण शामिल है। रीपा के अन्तर्गत बिहान योजना के तहत गढ़कलेवा का भी निर्माण किया जायेगा। ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण स्तर से जिला स्तर तक विक्रय करेंगे। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ रितेश शर्मा ने महात्मागांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के लिए, मुख्यमंत्री को विशेष रुप से धन्यवाद दिया इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जप सीईओ प्रज्ञा यादव ने भी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के संबंध में प्रकाश डाला।

और भी

आजीविका पार्क के रूप में विकसित होंगे मुंगेली जिले के 6 गौठान

 मुख्यमंत्री ने आजीविका पार्क का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया शिलान्यास

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुुंगेली जिले के 6 गौठानों को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने निवास कार्यालय से राज्य के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो गौठानों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का (आजीविका पार्क) करने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, संबंधित विभाग के अधिकारी और स्व सहायता समूह के सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम में जुड़े।


 
गौरतलब है कि मुंगेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिम्हा और संबलपुर के गौठान, लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदली व सांवतपुर के गौठान और पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिलतरा व धरदेई के गौठान को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हांकित किया गया है। इन गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना होने से ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलने से उन्हें आय का अतिरिक्त साधन मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका एवं रोजगार को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से इन इंडस्ट्रियल पार्क में निजी उद्यमियों को उद्यम लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थानीय आवश्यकता और बाजार की संभावनाओं के आधार पर विभिन्न प्रकार के उद्यम स्थापित किए जाएंगे। ग्रामीण उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

और भी

महिलाएं हो रही स्वावलंबी, गांवों में बढ़े रोजगार के अवसर : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों से हम महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही हैं, रोजगार और आमदनी का साधन मिलने से परिवार में हमारा सम्मान बढ़ा है। यह उद्गार आज गौठानों में काम कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से वर्चुअल चर्चा के दौरान व्यक्त किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 300 गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले के जर्वे, बेमेतरा जिले के अमलडीह, कांकेर जिले के सराघू नवगांव, बलौदाबाजार के लटुवा और रायगढ़ के डोंगीतराई गांव के गौठान में उपस्थित महिलाओं और युवाओं से चर्चा कर वहां संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।


मुख्यमंत्री बघेल ने रीपा के रूप में विकसित किए जा रहे जांजगीर चांपा जिले के जर्वे गौठान की श्रीमती सरस्वती से बातचीत की। सरस्वती ने बताया कि उनके गौठान में 40 महिलाएं कार्य कर रही हैं, महिला समूह पहले वर्मी खाद बना रही थीं, अब रीपा के माध्यम से अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। जिला पंचायत सीईओ ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक करोड़ की राशि प्रति रीपा दी जा रही है। यहां आजीविकामूलक 4 गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, मशरूम पालन, अचार-पापड़, बड़ी बनाने का कार्य किया जा रहा है। राजीव मितान क्लब के गजेंद्र सिदार ने कहा कि वे ऑफ्सेट प्रिंटिंग यूनिट यहां लगायेंगे। जांजगीर चांपा से चरवाहा मयाराम ने बताया कि 1 लाख 4 हजार का गोबर बेचा है, पैसे से घर बनाया है, वे भूमिहीन हैं, भूमिहीन न्याय योजना की राशि मिल रही है।



बेमेतरा के अमलडीहा की सविता ने बताया कि रीपा के तहत हमें रोजगार मिल रहा है, ईंट और फेनसिंग पोल बनाने का कार्य कर रही हैं। इस जिले के चार विकासखण्डों में 8 रीपा बनाए जा रहे हैं। संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे भी यहां उपस्थित थे। कांकेर में 14 रीपा इकाई का आज उद्घाटन हो रहा है, इस जिले के सराधुनवागांव में गोबर से पेंट बनाने की इकाई का लोकार्पण किया गया। कांकेर जिले के सराधुनवागांव गौठान की नैना धनकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोठान में 2 साल से महिलाएं काम कर रही हैं, गोबर से पेंट बनाने का कार्य अब रीपा में करेंगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जमीन लीपने के काम गोबर आता था, अब दीवार पेंट करने के काम गोबर आएगा, नैना ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके गांव में इतने काम हो रहे हैं, पहले घर तक सीमित थी महिलाएं, अब घर में भी सम्मान मिल रहा है, आत्मविश्वास बढ़ा है। नेमि निषाद ने मुख्यमंत्री को रीपा योजना के लिए धन्यवाद दिया, उनकी आर्थिक स्थिति इस योजना से सुधरेगी। इस गौठान में विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी भी उपस्थित थे।

बलौदाबाजार में 10 रीपा की स्थापना की जा रही है, इस जिले के लटुवा गौठान के नेमि वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे टमाटर कैचप बनाएंगी, मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने अब वे लोग बारदाना और मिट्टी का बर्तन भी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष लगभग 110 लाख मेट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। यदि रीपा में बारदानें का उत्पादन होता है, तो पूरे बारदानें सरकार द्वारा खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे गौठानों में भी बारदानें बनाने की गतिविधि प्रारंभ होनी चाहिए। इससे शासकीय जरूरत पूरी होगी। साथ ही रोजगार और आय के साधन भी बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।

रायगढ़ में 14 रीपा शुरू किये जा रहे हैं, इस जिले के डोंगीतराई गौठान के सदस्य पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान में अभी सब्जी लगाये हैं, 1-1.5 लाख का वर्मी खाद बेच चुके हैं, रायगढ़ के पर्यटन स्थलों में रीपा के तहत पर्यटकों की रुकने आदि की व्यवस्था के कार्य करेंगे।

रायगढ़ की सरस्वती पटेल ने बताया कि गोठान में 16 समूह जुड़े हैं, दाल, आटा और वर्मी खाद उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, 10 हज़ार अंडा उत्पादन का कार्य रीपा के तहत करेंगी साथ ही आटा मिल का विस्तार करेंगी, मुख्यमंत्री ने सरस्वती को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आटा मिल भी वे लोग लगाना चाहते हैं।

और भी

मुख्यमंत्री बघेल ने दी दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

और भी

मुख्यमंत्री सहित चार मंत्रियों वाले जिले में अवैध शराब के कारण अपराध बढ़े : चंदेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल रविवार को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में एक ही परिवार के चार लोगों (पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री) की सामूहिक हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात व घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार से पीड़ित परिवार को एक एक करोड़ मुआवजे की मांग हमने की है। उन्होंने कहा इस सरकार की संवेदनहीनता यह है कि 28 सितंबर को हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवार से  शासन प्रशासन के किसी  नुमाइंदे ने मिलने की जरूरत नहीं समझी और न ही किसी तरह की मदद की है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह बड़ी वारदात कैबिनेट मंत्री रुद्र गुरु के विधानसभा क्षेत्र और मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के गृह जिले में हुई है। इसके बावजूद सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें घटनास्थल व पीड़ित परिवार से मुलाकात में यह जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है और इसी नशे के कारण इस प्रकार की वारदात बढ़ गई हैं।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पहले भी पाटन विकासखंड में 5 लोगों की हत्या हुई, जिसके आरोपी आज तक नहीं पकड़े गए हैं और पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बताने का प्रयत्न कर रही है और उनके  पास कोई तथ्यात्मक जवाब भी नहीं है। नारायण चंदेल ने कुम्हारी में हुए सामूहिक हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग राज्य सरकार से की।

और भी

36वां राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की तलवारबाजी टीम ने जीता रजत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के लिए राष्ट्रीय खेल में आज का दिन भी मेडल वाला रहा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने फॉयल टीम चैम्पियनशिप फेंसिंग (तलवारबाजी) में रजत पदक जीता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने इस उपलब्धि के लिए टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल में फेंसिंग खिलाड़ियो का शानदार प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। फॉयल इवेंट कि टीम चैम्पियनशिप में राज्य फेंसिंग के फॉयल इवेंट में छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ी दुर्गेश मिलिंद, के. डेनी सिंह, एस. निंग थोमाबा, तुषार अहेर ने क्वाटर फाइनल मुकाबले में बिहार को 45-34 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हरियाणा को नजदीकी मुकाबले में 45-40 से हराकर फायनल में प्रवेश किया। फायनल मुकाबले में राज्य के खिलाड़ियों ने संघर्षणूर्ण प्रदर्शन किया। दूसरे और तीसरे दौर में शानदार वापसी की लेकिन स्वर्ण पदक नहीं जीत सके। एस.एस.सी.बी. सर्विसेस की टीम से 34-45 से परास्त होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

टीम के कोच वी. जॉनसन सोलोमन एवं प्रवीण कुमार गनवारे, टीम मैनेजर अखिलेश दुबे ने बताया कि प्रदेश फेंसिंग के अध्यक्ष डॉ. एस. भारतीदासन एवं महासचिव बशीर अहमद खान, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, सीडीएम अतुल शुक्ला एवं डिप्टी सीडीएम रूपेंद्र सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

राष्ट्रीय खेल में तीन अक्टूबर को कल एपी इवेंट में टीम चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला पुरुष वर्ग का फाइनल में मुकाबला होगा। इसमें भी छत्तीसगढ़ टीम को पदक की उम्मीद है। 36वें राष्ट्रीय खेल में आज आर्चरी, एथलेटिक्स, एकवेटिक्स एवं फेंसिंग के टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स की 200 मीटर हिट्स में राज्य के खिलाड़ी श्री अनिमेष कुजूर ने शानदार दौड़ लगाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर फायनल के लिए क्वालीफाई किया। एकवेटिक्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी श्री रूद्राक्ष साहू 200 मीटर फ्री स्टाइल में 16वें और 100 मीटर में 20वें स्थान पर रहा तथा फायनल में स्थान प्राप्त नहीं कर सके। प्रदेश की भूमि गुप्ता ने महिलाओं के बटरफ्लाई में 1.09.85 का समय निकालकर संतोषजनक प्रदर्शन किया, लेकिन फायनल में स्थान बनाने से चूक गईं।

और भी

बस्तर-सरगुजा संभाग और बिलासपुर के दो जिलों की सरकारी नौकरियों में 100% स्थानीय आरक्षण खत्म

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आरक्षण मामले में छत्तीसगढ़ सरकार को अदालत ने एक और झटका दिया है। हाईकोर्ट ने बस्तर और सरगुजा संभाग के अलावा बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जिलों की सरकारी नौकरियों में स्थानीय निवासियों को 100% आरक्षण देने वाली अधिसूचना को रद्द कर दिया है। यानी इन जिलों से यह व्यवस्था खत्म हो गई। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों-जिला पंचायत CEO को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने की हिदायत दी है।

राज्य सरकार ने 4 सितंबर 2019 को एक अधिसूचना जारी कर अनुसूचित क्षेत्रों के जिला संवर्ग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती को केवल स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित कर दिया था। बाद में इसमें बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और कोरबा जिलों को भी इसमें जोड़ लिया गया।

पिछले साल यह फैसला हुआ कि बस्तर और सरगुजा संभाग का पूरा क्षेत्र ही अनुसूचित क्षेत्र में आता है। ऐसी स्थिति में इन दोनों संभाग के संभाग स्तरीय पदों पर भी स्थानीय निवासियों की भर्ती का प्रावधान रखा जाना उचित होगा। इसके बाद एक संशोधित अधिसूचना आई। इस फैसले का प्रभाव यह हुआ कि गृह विभाग, पुलिस, जेल और परिवहन विभाग से संबंधित पदों को छोड़कर शेष विभागों के जिला स्तरीय पदों पर भर्ती में स्थानीय लोगों का 100% आरक्षण हो गया।

इस आरक्षण के खिलाफ 141 व्यक्तियों ने अलग-अलग याचिकाएं बिलासपुर हाईकोर्ट में डाली थीं। नंद कुमार गुप्ता और 140 अन्य बनाम छत्तीसगढ़ सरकार के मामले में बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी और न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने 12 मई 2022 को आदेश पारित किया।

इस फैसले पर लंबी चुप्पी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को पत्राचार जारी किया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने उच्च न्यायालय के फैसले की प्रति लगाते हुए विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्ताें, कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। इसमें उच्च न्यायालय के फैसले के बाद की कानूनी स्थिति स्पष्ट की गई है।

और भी

चालू वित्तीय वर्ष में चौथी बार रेपो रेट बढ़ाकर मोदी सरकार ने दिया झटका, सारे लोन हो जायेंगे महंगे

 घटती आमदनी, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त जनता पर मोदी सरकार की दोहरी मार, ब्याज और ईएमआई में होगी वृद्धि

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विगत 6 महीनों के भीतर चौथी बार रेपो रेट बढ़ाना यह प्रमाणित करता है कि मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। इसी वर्ष 4 मई, 8 जून, 5 अगस्त और अब कल 30 सितंबर को रेपो रेट फिर से बढाने का सीधा असर आम जनता पर पड़ना निश्चित है। होम लोन, आटो लोन, पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन में ब्याज और ईएमआई महंगे हो जाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वज़ह से महंगाई, बेरोजगारी और आय में कमी की मार झेल रहे आम जनता पर यह एक और अत्याचार है।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी राज में गलत आर्थिक नीतियों के चलते व्यापार संतुलन बिगड़ा है, विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रही है, विदेशी कर्ज 490 अरब डालर से बढ़कर 615 अरब डालर से अधिक पहुंच गया है, बेरोजगारी 45 वर्षों के शिखर पर है। सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक 2014 में 3.4 प्रतिशत थी जो वर्तमान में ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक 8.7 प्रतिशत है। देश में अभी लगभग 90 करोड लोग नौकरी के योग्य हैं, जिनमें से 45 करोड़ों लोगों ने मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते हताशा में नौकरी की तलाश ही छोड़ दी है। क्रूड आयल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2014 की तुलना में कम है लेकिन विगत 8 वर्षों में पेट्रोल की कीमत लगभग 30 रुपए और डीजल की कीमत 40 रुपए प्रति लीटर अधिक है, जो मोदी सरकार के मुनाफाखोरी का प्रमाण है।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार चंद बड़े पूंजीपतियों का लाखों करोड़ का लोन राइट ऑफ कर रही है, लगभग डेढ़ लाख करोड़ प्रत्येक वर्ष कारपोरेट को टैक्स में राहत दे रही है, वही दूसरी ओर आम जनता को नित नए तुगलकी फैसलों से प्रताड़ित कर रही है। कपड़ा, आटा, दाल, चावल, दूध, दही, पनीर जैसे दैनिक उपभोग की वस्तुओं को भी जीएसटी के दायरे में लाकर टैक्स वसूल रही है। विगत 8 वर्षों में आटे की कीमत लगभग 48 प्रतिशत, चावल 31 प्रतिशत, दूध 40 प्रतिशत और नमक की कीमत 35 प्रतिशत तक बढ़ गई है। महंगाई और घटती आमदनी की दोहरी मार झेल रही आमजनता के लिए रेपो दर बढ़ाकर लोन पर ब्याज भी महंगा कर दिया गया है, इस फैसले का देश के आर्थिक विकास में नकारात्मक असर सुनिश्चित है।

और भी

कांग्रेस ने पूछा - 8 साल से केंद्र में तानाशाही सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है कहां छिपे है लोकतंत्र के सेनानी होने का दम्भ भरने वाले?

 पूर्व रमन सरकार ने मीसाबंदियों को पेंशन देने के नाम से जनता की टैक्स से मिले 100 करोड़ रुपया संघी और भाजपाइयों के ऊपर लुटाया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा नेता एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि न्यायालय ने मीसाबन्दी पेंशन के नाम से पूर्व रमन सरकार के द्वारा शुरू की गई आरएसएस भाजपा नेताओं के मुफ्तखोरी पर रोक लगाई है। पूर्व की रमन भाजपा की सरकार ने आरएसएस और भाजपा के लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाने राज्य के खजाने को लगभग 100 करोड़ रूपये से ऊपर की चोट पहुंचाई है। प्रदेश की जनता नमक और रोटी खा रही थी और रमन सरकार अपने दल के प्रचारक चाटूकार आरएसएस भाजपा नेता को 100 करोड़ की रेवड़ी खिला रहे थे। पूर्व की रमन सरकार ने किसानों को धान की कीमत 2100 रु प्रति क्विंटल और 300 रु  बोनस नहीं दिया 2003 के घोषणा पत्र अनुसार 12वी पास युवाओं को 500 रु बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। आदिवासियों को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं दिया। लेकिन आरएसएस और भाजपा के नेताओं को पालने के लिए राज्य के खजाने को 100 करोड़ का चोट पहुंचाया गया। आज न्यायालय के फैसले से पूर्व के रमन सरकार की बदनियति उजागर हो गई।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जो खुद को लोकतंत्र का सेनानी बताते हैं वह आज कहां छुपे हुए हैं जब वास्तविक में देश की सत्ता में बैठी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है जनमत का अपमान कर रही है और तानाशाही रवैया अपना रही है सरकार के खिलाफ असहमति व्यक्त करने वालों को डराया जा रहा है धमकाया जा रहा है केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग किया जा रहे हैं ईडी सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की चुनी हुई जनता की सरकारों को खंडित किया जा रहा है। लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ को बोलने से रोका जा रहा है अभिव्यक्ति की आजादी का हनन किया जा रहा है समय पर लोगों को ट्रेन नहीं मिल रहा है महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी बढ़ रही है सरकारी कंपनियां बिक्री है देश पर कर्ज बढ़ रहा है ऐसे में जब वास्तविक लोकतंत्र को बचाने की आवश्यकता है लोकतंत्र बचाने की मुहिम में खड़े होने की आ सकता है तो कहां छिपे हैं लोकतंत्र के सेनानी?

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जो लोकतंत्र के सेनानी होने का चोला ओढ़ कर घूम रहे हैं असल में उसमें से अधिकांश लोग आरएसएस और भाजपा के एजेंट हैं जिनका मकसद लोकतंत्र की मर्यादा को बचाए रखना नहीं है बल्कि लोकतंत्र के विपरीत धारा में चल रही मोदी सरकार का गुणगान करना आपातकाल की आड़ में आर एस एस और भाजपा कब तक अपनी राजनीतिक रोटी सेकेगी। आपातकाल के दौरान कई और राजनीतिक दल के लोग थे जो विरोध में थे उन्होंने लोकतंत्र सेनानी होने का पेंशन लेने से इंकार कर दिया सिर्फ भाजपा और आरएसएस से के नेताओं को ही पेंशन चाहिए।

 

 

और भी

आईएसएल में छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने मारी बाजी, 7 नगरीय निकाय पहले नंबर पर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने देशभर में परचम लहराया है।  छोटे शहरों की कैटेगरी में दुर्ग जिले के पाटन ने ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान पाया है । वहीं स्वच्छ शहरों में अंबिकापुर ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा । दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता में बाजी मारी है।  छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के हाथों  सम्मान ग्रहण किया । कार्यक्रम में संयुक्त सचिव आर एक्का, सूडा के सीईओ एवं मिशन डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे , एडिशनल सीईओ आशीष टिकरिया भी उपस्थित रहे ।

एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर राज्य में पहले नंबर और कोरबा दूसरे नंबर पर रहा ।

ईस्ट जोन में 25- 50 हजार आबादी की श्रेणी में सिटीजन फीडबैक अवॉर्ड से बलौदाबाजार पुरस्कृत किया गया । इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने बाजी मारी है. इनमें से सात नगरीय निकाय पहले नंबर पर और एक दूसरे स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि पर सभी नागरिकों को बधाई देते हुये कहा है कि सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के इतने शहरों को पुरस्कार मिला है।

स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार समारोह शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने विजयी नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया।

शुक्रवार को इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में विजयी शहरों का ऐलान किया गया । इंडियन स्वच्छता लीग में अलग-अलग वर्गों के तहत 15 हजार से कम आबादी वाले नगरीय निकायों में भटगांव और माना कैंप, 15 से 25 हजार की आबादी में खैरागढ़, 25 से 50 हजार की आबादी वाले निकाय में जशपुर नगर और कोंडागांव, 50 हजार से 1 लाख में बिरगांव, 1 लाख से 3 लाख की आबादी में अंबिकापुर प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं, वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है ।

पाटन स्वछता में अग्रणी क्यों....
1. गरबा गरबा गरबा बाड़ी और स्वच्छता के कन्वर्जेंस का इंटीग्रेटेड मॉडल
2. देश का सर्वप्रथम आई ई सी एक्सपेरियेंस जोन
3. देश का सर्वप्रथम 5 स्टार छोटा शहर
4. देश का प्रथम ODF शहर
5. यहाँ के नागरिक स्वच्छता सुविधाओं से पूरी तरह संतुष्ट होने के कारण शहर सिटीजन फीडबैक में आगे
6. छोटे शहरों का प्रदेश में पहला मलबा प्रसंस्करण प्लांट

7. पूरे देश हेतु रोल मॉडल 3 मार्च को समस्त राज्य की टीम द्वारा भ्रमण

8. अर्बन गोठान का उत्कृष्ठ कार्य के साथ कचरा और गोबर का 100 प्रतिशत खाद निर्माण

9. मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों का इलाज

ऐसे हुआ सर्वे-
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 हेतु राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों ने भाग लिया है । इस हेतु विगत 08 माह से लगातार सर्वे की टीम निकायों के भ्रमण पर रही है। सर्वे की टीम द्वारा निकायों में मिशन क्लीन सिटी, स्वच्छता श्रृंगार, सुविधा 24, गोधन न्याय योजना, निदान-1100, निष्ठा आदि राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का निरीक्षण किया। निकायों के निरीक्षण उपरान्त ओडीएफ की स्थिति पूर्व वर्षों की तरह ही अच्छी पायी गई।

 

राज्य शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित जन-जागरण प्रतिनिधियों जैसे महापुरूषों की प्रतिमाओं की नागरिकों द्वारा साफ-सफाई, चौराहों की ब्रांडिंग, स्मारकों का रख-रखाव आदि में भी राज्य के निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार बनी ।

छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल...राज्य ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मान समारोह में शामिल होने दिल्ली भेजा
स्वच्छता सर्वेक्षण का सम्मान समारोह में पुरस्कार लेने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रत्येक शहर से स्वच्छता दीदी को  दिल्ली भेजा है । इनमें पाटन- लता मंडलेश, अंबिकापुर -शशिकला सिन्हा, भिलाई चरोदा -सुनीति वर्मा, चिरिमीरी- अनामिका विश्वकर्मा,अकलतरा -गौरी बाई खांडे,बलोदा बाजार -सुभाषिनी शेंद्रे, बलरामपुर -कलमनी देवी, कवर्धा -निशा खान, जशपुर नगर- राखी सिंह, विश्रामपुर -भारती गुप्ति और खोंगापानी से सुधा मिश्रा एवं सम्बंधित नगरीय निकायों के अध्यक्ष, सीएमओ शामिल हैं । उल्लेखनीय है कि किसी भी शहर या राज्य ने ये पहल नहीं की है ।

 
 
 
 
और भी

निगम के पास दशहरा उत्सव के लिए पैसा नहीं होना लोकआस्था के साथ खिलवाड... भाजपा पार्षद दल को रावण दहन की अनुमति दें जिला प्रशासन

 रावण के चरित्र वाली निकम्मी कांग्रेस सरकार का दहन जनमानस में रचे बसे श्री राम खुद करेंगे : अमर अग्रवाल

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पुलिस ग्राउंड में प्रतिवर्ष निगम के द्वारा मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव के आयोजन को  वित्तीय संसाधन के अभाव नही मनाने के निर्णय पर जारी बयान में कहा कि कांग्रेस की कंगाल हो चुकी सरकार सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं के संरक्षण का दिखावा करती है,हिंदू धर्म में  विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था तभी से हर साल दशहरा यानी विजयादशमी के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करके बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हैं।  आश्चर्य है कि बिलासपुर जैसे बड़े नगर निगम में लोक परंपराओं के निर्वहन के लिए फंड नहीं है लेकिन मोहल्लो और वार्डो में राजीव मितान क्लब को जनता की कमाई लुटा कर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के नाम पर खेलो के कांग्रेसीकरण करने के लिए पैसा है। जिला प्रशासन को चाहिए भारतीय जनता पार्टी को हिंदू आस्थाओं की परंपरा के प्रतीक दशहरे पर रावण दहन की अनुमति प्रदान करें। आज कंगाल और दोहरे चरित्र वाली सरकार के पास लोक पर्व को मनाने के लिए पैसे नहीं है तो ना सही, भाजपा पार्षद दल प्रशासन से अनुमति प्रत्याशा में रावण दहन की तैयारी में है, सारा खर्च हमारा पार्षद दल के द्वारा समूचे देश की सांस्कृतिक परंपरा के निर्वहन में स्वयं वहन करेगा और लंकापति रावण के चरित्र वाली निकम्मी कांग्रेस सरकार का दहन आने वाले चुनाव में जन जन में बसे श्रीराम खुद करेंगे।

और भी

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से भाजपा घबरा गयी : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से निकली भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भारतीय जनता पार्टी बौखला चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश भर में भाजपा के नेता भारत जोड़ो यात्रा के बारे में अनर्गल बयानबाजी और अतार्किक सवाल खड़ा करने की कोशिश के बावजूद देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दे रही है। भारत जोड़ो यात्रा का काफिला 10 किमी तक लंबा हो जाता है। राहुल गांधी की यात्रा में देश के हर वर्ग के लोग साथ आ रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस यात्रा को 20 दिन हो गये, रोज वे सैकड़ों लोगों से मिल रहे, छात्रों, गरीबों, महिलाओं वंचित हर वर्ग से मिल रहे उनकी समस्या सुन रहे, सांत्वना दे रहे। मीडिया के साथियों से मिल कर भारत जोड़ो यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा। हम 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किमी. का रास्ता तय करेंगे और देश भर में लाखों लोगों के साथ बातचीत करेंगे। हमारी भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस यात्रा के चार मुख्य उद्देश्य हैं। पहला- सभी भारतीयों के बीच एकता कायम करना जो महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान में प्रतिबिंबित मूल्यों में विश्वास रखते हैं। दूसरा, आर्थिक विषमताओं, सामाजिक विभाजन और अत्यधिक राजनीतिक केंद्रीकरण से बुरी तरह प्रभावित करोड़ों भारतीयों की आवाज़ उठाना। तीसरा, वर्तमान स्थिति के संदर्भ में लोगों के साथ मुद्दों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा करना। चौथा, ‘अनेकता में एकता’ और ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांतों के अनुरूप सामाजिक समरसता को मजबूत करना।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल ने 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंनेे अपने संदेश में कहा है कि शास्त्रीजी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे गांधीवादी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। सीएम बघेल ने कहा कि शास्त्रीजी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

और भी

छत्तीसगढ़ में तैयार होंगे रोजगारोन्मुखी मानव संसाधन : भूपेश बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों (पॉलिटेक्निक और आई.टी.आई.) को टेक्नोलॉजिकल हब के रूप में विकसित करने और कृषि अनुसंधान व नवाचार केंद्रो के अपग्रेडेशन करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी पुणे के मध्य मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में प्रौद्योगिकी पर आधारित अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावना है और यह जरूरी है कि राज्य के युवाओं को आधुनिकतम तकनीकों से लैस किया जाए ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा टेक्नोलाजी के साथ ये एमओयू छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में तेजी लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं की शिक्षा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण भी देना चाहिए ताकि राज्य में रोजगारोन्मुखी मानव संसाधन तैयार हों, देश और दुनिया को कुशलतम मानव संसाधन मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा टेक्नालाजी लिमिटेड, पुणे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त संस्था है जो अपनी सेवाओं और अनुभव का लाभ अन्य राज्यों में भी दे रही है। इस संबंध में एक प्रस्ताव राज्य को भी प्राप्त हुआ। जिसकी उपयोगिता को देखते हुए राज्य योजना आयोग व टाटा टेक्नोलॉजी के मध्य आज एम.ओ.यू. हस्ताक्षर किया जा रहा है। इससे राज्य में रोजगार सृजन में सहायता मिलेगी।

इस मौके पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि टाटा टेक्नालाजी द्वारा आगामी तीन वर्षों तक राज्य योजना आयोग के सहयोग से संबंधित विभागों के माध्यम से शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों को अपनी सेवायें उपलब्ध कराई जाएगी । इसके लिए राज्य योजना आयोग में एक 'स्ट्रेटजी एण्ड पॉलिसी असिस्टेंस यूनिट'  का गठन कर समन्वय का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टाटा टेक्नोलाजी पुणे के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट पी.वी.कौलगुड ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश में 23 तकनीकी शार्ट टर्म कोर्सेस की शुरूआत की जाएगी। कौलगुड ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम के अंत में राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव अनुप कुमार श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल,  विशेष सचिव  वाणिज्य व उद्योग विभाग हिमशिखर गुप्ता, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम सारांश मित्तर  समेत संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

और भी