छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

यात्री शाह ने जीत G-1 मिसेज श्रेणी छत्तीसगढ़ का खिताब

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुुर की यात्री शाह ने फोरेवर मिसेज इंडिया 2022 प्रतियोगिता में G-1 मिसेज श्रेणी मे श्रीमती छत्तीसगढ़ का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता मिस मिसेज व टीन वर्ग के लिए 16 से 20 सितंबर को जयपुर मैरियट होटल में आयोजित की गई थी। इस राज्य स्तरीय इवेन्ट में 60 से अधिक मॉडलों ने भाग लिया था। जिसमें यात्री शाह छत्तीसगढ़ से G-1 मिसेज श्रेणी में विजेता बने हैं। इससे पहले अगस्त मे हुए शहरी लेवल की प्रतियोगिता में भी यात्री शाह रायपुुर शहर की विजेता का खिताब जीत चुकी है, जहां उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ऑनलाइन ताज पहनाया गया था। अगला राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिसंबर में होगी। जिस मे सभी राज्य की विजेताओ के बीच ग्रेन्ड फिनाले होगा ऑर नेशनल विनर चुना जायेगा।

और भी

खैरा हॉट बाजार पहुंचे एसडीएम, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का लिया जायजा

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भैयाथान एसडीएम सागर सिंह राज ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र स्थित ओड़गी ब्लॉक के ग्राम खैरा पहुंचे। जहां उन्होंने संचालित हाट बाजार क्लीनिक योजना का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा आमला से चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दुर्गम क्षेत्र में पहुंच कर ग्रामीण जनों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा आमला के कार्यों की सराहना की तथा निरंतर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हौसला अफजाई किया और शासन के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक का लाभ प्रत्येक जन को प्राप्त हो इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा। खैरा हाट बाजार में 55 जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया।

विगत दिनों कलेक्टर इफ्फत आरा ने शासन के फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राजस्व अमला एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था जिससे शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। निर्देश के परिपालन में एसडीएम सागर सिंह राज ने क्षेत्र खैरा पहुंचकर संचालित हॉट बाजार क्लीनिक योजना का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैलेंद्र अग्रहरि, डॉ. आर के शुक्ला, लैब टेक्नीशियन योगेश सिंह, एएनएम सावित्री सिंह के द्वारा जरूरतमंद लोगों से बीमारी एवं परेशानियों से चर्चा कर स्वास्थ्य जांच कर एवं निःशुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा था। एसडीएम ने चिकित्सा अमला के उपस्थिति एवं चिकित्सा कार्य की सराहना की। खैरा में 55 जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवाई का वितरण किया गया।



जिले के 6 विकास खंडों के अंतर्गत लगने वाली सप्ताहिक हाट बाजार में  मरीजों का उपचार हाट-बाजारों के क्लिनिक में किया जा रहा है। विगत 22 सितंबर को सूरजपुर विकासखंड अंतर्गत लगने वाले हाट बाजार के केंदराई  में 54, कसकेला में 89, सिलफिली  में 64,  कुल 207, ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार एवं दवाई का निःशुल्क वितरण किया गया। इसी तरह विकासखंड प्रतापपुर के बड़वार में 84, दुरती में 79, केरता में 25 कुल 188, भैयाथान के दर्री पारा में 53, सलका में 53, कुल 106, रामानुजनगर देवनगर में 92, बकना में 48, सेंदूरी में 82 कुल 222,ओड़ागी ब्लॉक के खैरा  में 55 एवं प्रेमनगर ब्लॉक के कंचनपुर में 40 तथा तारकेश्वरपुर हाट बाजार में 51 मरीजों का निःशुल्क इलाज कर दवाई वितरण किया गया। इस तरह 22 सितंबर को लगाए गए हाट बाजार क्लिनिक योजना से कुल 869 मरीजों को चिकित्सा लाभ प्रदाय किया गया है।

और भी

मोदी सरकार और रुपए के बीच नीचे गिरने की होड़ लगी है : मरकाम

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बयान दिया था कि रूपया उसी देश का गिरता है जहां की सरकार भ्रष्ट और गिरी हुई होती है। अब मोदी बताएं कि उनकी सरकार कितनी गिरी हुई और कितनी भ्रष्ट है। वर्तमान में डॉलर के मुकाबले रुपया 80.79 अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिर चुका है, साथ ही और भी गिरने की संभावना बनी हुई है। मोदी सरकार की दिशाहीन नीतियां ऐसी ही बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब डॉलर के मुकाबले रुपया 100 के बराबर पहुंच जाएगा। 2014 में अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार का ग्रहण लगने से पहले रुपए का मूल्य 1 डॉलर के मुकाबले 58 रुपये था। उस समय नरेंद्र मोदी कहते थे कि रुपए की मजबूती के लिए मोदी जरूरी है मगर मोदी सरकार भारतीय रुपए के लिए वायरस सिद्ध हुई और उसे लगातार कमजोर बनाती जा रही है।

मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों का प्रभाव हर सेक्टर में दिख रहा है जिसके कारण दिन-ब-दिन अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है और रुपया कमजोर हो रहा है। सरकारी कंपनियों का लगातार निजीकरण हो रहा है और प्राइवेट सेक्टर कंपनियों पर लगातार ताला लगते जा रहा है। उद्योगपतियों का लाखों करोड़ों का कर्जा माफ किया जा रहा है। रोजगार लगातार खत्म हो रहे हैं और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सेना बैंक और रेलवे इत्यादि बड़े पैमाने पर रोजगार देते हैं मगर इन सभी विभागों पर निजीकरण का संकट मंडरा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रिसर्च बुलेटिन में सरकार को आगाह किया था कि बैंकों का निजीकरण अर्थव्यवस्था में तबाही ला सकता है, लेकिन मोदी सरकार के दबाव के कारण 24 घंटे के भीतर आरबीआई को अपना यह बयान वापस लेना पड़ा। रुपए के इस प्रकार लगातार अवमूल्यन से महंगाई और बेरोजगारी और भी ज्यादा बढ़ेगी। मोदी सरकार कि तानाशाही और आत्ममुग्धता देश को बर्बादी की ओर ले जा रही है। मोदी सरकार इस सबकी जिम्मेदारी लेकर अपनी नीतियां बदलने के बजाय अभी भी बड़ी ही बेशर्मी से यूक्रेन युद्ध  और कोरोना महामारी को जिम्मेदार बता रही है।

और भी

नवरात्री में पीसीसी चीफ मरकाम 26 से 29 तक करेंगे पदयात्रा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की शांति खुशहाली एवं समृद्धि की मनोकामना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर 26 से 29 सितंबर तक गृहजिला-कोण्डागांव से माता दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा तक मनोकामना पदयात्रा निर्धारित है। इस पदयात्रा के लिये विकास तिवारी प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मनोकामना पदयात्रा के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रबंधन हेतु मीडिया प्रभारी नियुक्ति किया गया है।

और भी

लच्छा, ककनी, तोड़ा, करधन पहनकर आयी पोषण परी ने दिया पोषण का संदेश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदिर हसौद परियोजना के खौली सेक्टर की ग्राम टेकारी में सेक्टर स्तरीय पोषण जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से लोगों को पोषण आहार के बारे जागरूक किया गया एवं प्रदेश से कुपोषण को समाप्त करने का संदेश देने का प्रयास किया गया ।

इस सम्बन्ध में खौली सेक्टर की पर्यवेक्षक अल्का सक्सेना ने बताया: “आंगनबाड़ी केंद्र की लाभार्थी बालिकाओं ने सब्जियों का लच्छा, ककनी, तोड़ा, करधन बनाकर  एवं पोषण परी बनकर समुदाय को सही पोषण देश रोशन का संदेश दिया। पोषण परी को सोयाबड़ी, सब्जियों, भाजियों से बने गहनों से सजाया गया। केले के पत्तों के पंख लगाए गए। पोषण परी ने पौष्टिक आहार, और संतुलित आहार को अपने भोजन में शामिल करने का संदेश दिया। जिसमें मौसमी फलों, सब्जियों, भाजियों और अनाज के पौष्टिक गुणों के बारे में गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरियों को दैनिक जीवन में पौष्टिक तत्व युक्त आहार को शामिल  करने, अपने गांव को कुपोषण मुक्त करने के बारे में जागरूक किया गया। कुपोषण  पर विजय अगर पाना है तो पौष्टिक अनाज,सब्जियों और भाजियों का उपयोग करना होगा। प्रत्येक दिन सभी को एक मौसमी फल और भाजियों को खाने के लिए प्रेरित किया।“

 
 
 

पर्यवेक्षक अल्का सक्सेना ने आगे बताया: “ पोषण जाग्रति शिविर में सभी लोगों को मिलकर कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए आगे आने की सलाह दी गई। स्वस्थ रहने के लिये अपने आहार में प्रतिदिन सुबह भीगा और अंकुरित चना, खाने में मुनगा, उसकी भाजी, सुखा पावडर खाने में डालकर या खाना खाने के बाद गुड़ खाने से अनीमिया से बचाव की जानकारी भी लाभार्थियों को दी गई।आकर्षक रंगोली के बाद भाजियों बरबटी ,खीरे का उपयोग कर पोषण छतरी भी बनाई गई। “

 
 
 

इस अवसर पर पौष्टिक अनाज,सब्जियों,भाजियों का उपयोग कर आकर्षक रंगोली भी  बनाई गई। पोषण शिविर में ग्राम सरपंच नंदा यादव के साथ खौली सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ग्राम की मितानिन, समूह की महिला सदस्य बच्चों की माताएं, गर्भवती महिलाएं,  शिशुवती माताएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को अंकुरित अनाज का सलाद भी दिया गया।

और भी

रायपुर रेल मंडल में 'स्वच्छ आवास परिसर' की थीम पर मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वच्छता पखवाडा के आठवें दिन स्वच्छ आवास परिसर  के थीम पर रायपुर मंडल के रेलवे आवासीय परिसरों में स्वच्छ आवास परिसर  के थीम पर रेलवे कॉलोनी डब्ल्यूआरएस  में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 2 अक्टूबर तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

 
 



इस दौरान फ्लेक्स ,पोस्टर,बैनर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। रेलवे कालोनियों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। रेल कर्मचारियों ने स्वेच्छिक श्रमदान करके कालोनियों में आसपास साफ सफाई किया । आवासीय परिसरों में स्थित सभी टॉयलेट की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया और कालोनियों से वेस्टेज के रूप में निकलने वाले पानी के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया गया । नालियों को साफ किया गया ताकि गन्दा पानी आसानी से निकल जाए ।  

 
 



इसके साथ ही आवासीय परिसरों , कालोनियों को  स्वच्छ बनाए रखने की रहवासियों  से अपील की गई, साथ ही प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें अवगत कराया गया की प्लास्टिक ही ऐसा कचरा है जो बहुत ही हानिकारक है जिसे प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं किया जा सकता। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करें रेल आवासीय परिसरों , कालोनियों को साफ रखने में रेलवे की मदद करें पर्यावरण के प्रति हम सभी का सहयोग देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। प्लास्टिक कैरी बैग्स के स्थान पर जूट बैग एवं कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें।

 
 



इसके अलावा स्वच्छ आवास परिसर  थीम पर कॉलोनियों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । कचरे को अलग-अलग रखा जाए ।  गीले कचरे और सूखे कचरे को अलग - अलग रखने के  लिये  रेलवे कालोनियों में पोस्टर  लगाए गए कि वह कचरा इधर-उधर ना डाले, कचरा लेने आने वाली  गाड़ियों को ही कचरा दे ।  इस प्रकार संबंधित पोस्टर एवं बैनर लगाकर स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।

और भी

वर्धा तक चलेगी सीएसएमटी-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत खापरी रेलवे स्टेशन का यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 29 सितम्बर को किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इस दौरान 24 व 25 सितम्बर को छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलने वाली 11039 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोंदिया एक्सप्रेस वर्धा स्टेशन में ही समाप्त होगी। वहीं 26 व 27 सितम्बर को गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया- छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस वर्धा स्टेशन में ही समाप्त होगी एवं दोनों गाड़ियां गोंदिया-वर्धा-गोंदिया के बीच चलेगी।

और भी

किसानों की मदद के लिए जिले में केसीसी शिविर शुरू

 कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में 22 सितंबर से मिशन मोड पर किसान क्रेडिट कार्ड शिविर की शुरुआत हुई। जिले की समस्त आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में यह शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविर में कृषि व इससे संबद्ध विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर आवेदन लिए जा रहें हैं, जिनमें वन विभाग, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी तथा रेशम विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। शिविरों में किसानों से आवेदन के पश्चात केसीसी जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को लाभकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि किसानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे तथा सीधे लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर शर्मा की ओर से साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपसंचालक कृषि विभाग को शिविर के लिए निर्देशित किया गया था।

पहले दिन 370 किसानों ने किए आवेदन, मौके पर ही 136 के बने केसीसी : 

जिले में सहकारी साख समितियों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन विकासखंड बैकुण्ठपुर के धौराटिकरा तथा सोनहत के रजौली समिति में शिविर आयोजित किए गए। शिविर में कुल 370 किसानों ने आवेदन किए, जिनमें 136 किसानों को मौके पर ही केसीसी उपलब्ध कराए गए।

उल्लेखनीय है कि किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिए सहकारी साख समितियों के माध्यम से किसान बिना किसी राशि के अपने प्रत्येक खेती के खाद बीज और नगद राशि प्राप्त कर सकते हैं। एक फसल के बाद यह ऋण बिना किसी ब्याज के तुरंत पटाया जा सकता है। आवेदक किसान जिसके पास किसी भी स्तर की खेती योग्य जमीन हो वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक की उम्र 18 से 75 साल के बीच होनी चाहिए। 60 से अधिक आयु के किसानों को एक अन्य सहयोगी की आवश्यकता होगी। आवेदन करने के लिए किसान को शिविर में अपना आधार कार्ड, नक्षा, खसरा, बी वन, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता की पास बुक लाकर मात्र एक आवेदन पत्र भरना होगा।

और भी

शिविर में महिलाओं के कानूनी अधिकारों के संबंध में दी गई जानकारी

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी. घोरे के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति सीतापुर की ओर से जनपद पंचायत के सभागार में महिलाओं को विधिक जागरूकता के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित की गई। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश सीतापुर के  सुरेश टोप्पों की ओर से महिलाओं को गिरफ्तारी पूर्व पर तथा गिरफ्तारी पश्चात महिलाओं के अधिकार, जमानत संबंधित, विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर में रिटेनर अधिवक्ता सपना कश्यप की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति, एम.बी.एक्ट, प्रकरणों में राजीनामा के संबंध में, प्रतिभागियों को घरेलू हिंसा भारतीय दंड संहिता 498 ए तथा महिलाओं के विरूद्ध अन्य अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने प्रतिभागियों को उनके साथ घटना तथा उनके समक्ष घटित हो रहे घटना तथा घटना के संबंध में जानकारी होने पर उचित माध्यम विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी  मधुबाला जैन की ओर से कार्यकर्ताओं को दिये गये जानकारी को अधिक से अधिक लोगों में प्रचार व प्रसार के लिए आह्वान किया गया।

और भी

युवा मितान क्लब के सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य ग्रामीणों को खेल कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे के साथ ही गांव की साफ-सफाई में भी योगदान दे रहे हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत दरिमा व बतौली जनपद के ग्राम शिवपुर में क्लब के सदस्यों की ओर से गांव में सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई अभियान में ग्राम के युवाओ ने भी बढ चढ़ कर भाग लिया और बरसात में उग आए पौधों को उखाड़ा गया। हैंडपम्प के आस-आस की सफाई के साथ ही नालियों की भी सफाई किया गया। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की सक्रियता से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है। अब ग्रामीण क्लब के सदस्यों के कार्य मे सहयोग देने आगे आ रहे हैं। इससे अपने गांव की बेहतरी के लिए अच्छा करने की सोच भी विकसित हो रही है।

और भी

गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल का पुनः परिचालन 2 अक्टूबर से

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा के लिए गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है । इसी कड़ी में 07820 गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूबर से, 07819 बल्हारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूम्बर से दोनों ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। इन ट्रेनों मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले आदेशानुसार चलते रहेगा।
 
गाड़ी संख्या 07820 गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूबर से गोंदिया  से 10.35 बजे रवाना होकर बल्हारशाह 16.15 बजे पहुचेगी । इस गाड़ी का 27 स्टेशनों में ठहराव की सुविधा रहेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07819 बल्हारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूम्बर से बल्हारशाह से 16.30 बजे रवाना होकर गोंदिया 23.45 बजे पहुचेगी । इस गाड़ी का 27 स्टेशनों में ठहराव की सुविधा रहेगी ।

और भी

रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायगढ़ से बिलासपुर जाने वाली मेमू पैसेंजर के इंजन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने इंजन के उपर लगी आग को बुझाकर उसे बोगी से अलग किया और दूसरे इंजन के साथ ट्रेन को बिलासपुर की तरफ रवाना किया। आगजनी की इस घटना से यह यात्री ट्रेन लगभग दो घंटे तक खरसिया स्टेशन में खड़ी रही।


रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे रायगढ़ से बिलासपुर जाने वाले रायगढ़-बिलासपुर मेमू लोकल के इंजन में आग लगने की जानकारी मिलते ही ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया। यह घटना खरसिया स्टेशन में घटी।  आगजनी की जानकारी मिलने के बाद कुछ देर तक यात्रियों में मची अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी मिलने के बाद रेल विभाग के अधिकारियों ने मेमू के इंजन को अलग कर दूसरा इंजन पैसेंजर ट्रेन में लगाया, तब कहीं जाकर ट्रेन को बिलासपुर रवाना किया गया। रेल इंजन में आगजनी की घटना समय पर पता चल जाने से बड़ी घटना टल गई और इस दुर्घटना से करीब दो घंटे तक यात्री ट्रेन को रोके रखने के बाद दूसरा इंजन लगाकर आखिरकार आगे रवाना किया गया।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करें : पीएस ध्रुव

कलेक्टर ने किया विकासखंड मनेन्द्रगढ़ का दौरा

 मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर पीएस ध्रुव गुरूवार को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बंजी तथा बुंदेली के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आश्रम-छात्रावास, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर ध्रुव ने स्कूलों में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने निर्देशित किया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार हो।इस दौरान कलेक्टर द्वारा ग्राम बुन्देली स्थित विद्यालयों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ध्रुव ने आंगनबाड़ी केंद्र बंजी में कार्यकर्ता तथा सहायिका से कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों को अण्डे भी खिलाए।उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान रखा जाये ताकि जिले से कुपोषण मुक्त हो सके तथा बच्चों एवं एनीमिक तथा गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पोषण आहार सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ध्रुव ने बुन्देली गौठान मे पहुंचकर उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं से आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि वे बाड़ी में सब्जी उत्पादन का कार्य करना चाहती हैं। इसपर कलेक्टर ने सचिव को सब्जी उत्पादन हेतु कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया।उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी तथा वर्मी तथा सुपर कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि अभी तक 6.08 क्विंटल खाद की खरीदी की गई है।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से भेंट कर विभिन्न आवश्यकताओं तथा मांगों के सम्बंध में चर्चा की। गांव में जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, राजस्व मामलों के निराकरण से सम्बंधित जानकारी ली। राजीव युवा मितान के सदस्यों से मिलकर उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु बीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

और भी

साइकेप्स पोर्टल से आसान होगी साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग और धरपकड़

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। साइबर अपराधियों की धरपकड़ अब और अधिक आसान हो जाएगी। साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग के लिए साइकेप्स पोर्टल विकसित किया गया है। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में इस पोर्टल के संचालन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।  


प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) प्रदीप गुप्ता ने साइबर अपराध के अत्यधिक वृद्धि के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसके निवारण हेतु CyCAPS Portal  की सराहना करते हुये प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पोर्टल में उपलब्ध टूल्स को समझते हुये इसके प्रभावी उपयोग पर बल दिया। प्रशिक्षण में देवेन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक, स्पेशल सेल, इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट (तेलंगाना पुलिस) ने पोर्टल के संचालन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग एवं धरपकड़ हेतु CyCAPS Portal  विकसित किया गया है, जो विभिन्न डेटाबेस जैसे NCRP] Cyber Safe] CCTNS  इत्यादि से जुड़ा हुआ है।

सिंह ने बताया कि पोर्टल की मदद से साइबर अपराधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे साइबर अपराध, शिकायत की संख्या, साइबर अपराध के हॉटस्पाट, प्रोफाइल, डिवाइस एवं वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां एक मंच में उपलब्ध है, जिससे साइबर अपराधियों की धरपकड़ में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में समस्त जिलों का लॉगिन आई.डी. बनाया गया है ताकि जिला स्तर पर समस्त इकाई को पोर्टल का एक्सेस प्राप्त हो सके।

प्रशिक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक राजनांदगांव राम गोपाल गर्ग, पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवायें) कवि गुप्ता एवं समस्त जिलों के साइबर नोडल अधिकारी एवं साइबर सेल प्रभारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

 

 

और भी

गौठान में बने तालाब में मछली पालन कर समूह कमा रहे मुनाफा

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य शासन की योजनाओं का लाभ मछली पालन करने वाले समूहों को मिल रहा है। शासन के मछली पालन विभाग के अलावा महात्मा गांधी नरेगा, एनआरएलएम, डीएमएफ योजनाओं के संयुक्त प्रयास से मछलीपालन क्षेत्र में बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले में मछलीपालन के कार्य को समूहों के लिए किया जा रहा है। गौठान में बनाए गए डबरी, तालाब में मछलीपालन के कार्य से जुड़ते हुए स्व सहायता समूह, मछवारा समितियां हाट बाजार में मछलियों को बेचकर स्वरोजगार के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं।


जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में मछलीपालन के क्षेत्र में महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने के साथ ही आय में वृद्धि के लिए कार्य किया जा रहा है। जिले की गौठान में अंदर एवं गौठान के समीप तालाब, डबरी का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से कराया गया है। इन तालाबों, डबरियों से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए मछली पालन करने वाले समूहों को चायनित कर मछली बीज संचयन का कार्य किया जा रहा है। कृषि के बाद अगर किसी क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं है तो वह मछलीपालन के कार्य में है। जिला जहां एक ओर कृषि प्रधान है और सर्वाधिक धान की पैदावार करता है तो वहीं दूसरी ओर जिले में सर्वाधिक तालाब, डबरियां भी हैं। इनमें  मछवारा समितियों, स्व सहायता समूहों को जोड़कर मछलीपालन के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम ने बताया कि गौठानों में आजीविका गतिविधियों के संचालन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। मुर्गीपालन, बकरीपालन के साथ ही समूहों को सब्जी-बाडी के साथ मनरेगा के माध्यम से बनाए गए तालाब, डबरी में मछलीपालन का कार्य कराया जा रहा है। जहां महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से तालाब, डबरी का निर्माण किया जा रहा तो वहीं दूसरी ओर एनआरएलएम के माध्यम से समूहों को लाभ दिया जा रहा है। मछली पालन विभाग से स्पान एवं आवश्यक सुविधाएं, तकनीकी मार्गदशन दिया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ संयुक्त रूप से मछलीपालन करने वालों को मिल रहा है। यही कारण है कि मछलीपालन से ग्रामीण जुड़ रहे हैं।

विभाग से दिया जा रहा है सहयोग
मछली पालन विभाग सहायक संचालक एस.एस. कंवर ने बताया कि जिले में गौठानों में बनाए गए तालाब, डबरी में जिला खनिज संस्थान न्याय एवं विभागीय योजना के माध्यम से वर्तमान में 150 तालाब, डबरी में 125 लाख स्पान मत्स्य बीज एवं 11 लाख फंगरलिंग मत्स्य बीज संचयन किया गया है, जिसमें उच्च प्रजाति जैसे कतला, रोहू, मृगल मत्स्य बीज का संचयन करते हुए कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि मछली पालन के कार्य से जलक्षेत्र का सदुपयोग होगा, पौष्टिक आहार ग्रामीणों सहित शहरी क्षेत्रों के लिए प्राप्त हो रहा। इस कार्य से समितियों, समूहों को रोजगार से आय प्राप्त हो रही है।

 

 

और भी

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का कबीरधाम दौरा स्थगित...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 24 ,25 सितंबर का कवर्धा विधानसभा का प्रवास आगामी आदेश तक स्थगित हो गया है।

ज्ञातव्य है कि अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल 24 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आम नागरिकों से रूबरू होंगे साथ ही कवर्धा के पीजी कॉलेज के आडोटेरियम में आदिवासी-बैगा समाज के सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते उनका यह दौरा आगामी आदेश तक स्थगित हो गया है।

और भी

नगरसेना व अग्निशमन का हुआ वार्षिक निरीक्षण

अच्छी वेेशभूषा पर इनाम की अनुशंसा

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला सेनानी एवं जिला अग्निसमन अधिकारी एस. एन. बोडवनकर ने गुरूवार को नगर सेना लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया इस दौरान परेड की सलामी लेने के साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया जिला सेनानी ने नगर सेना लाइन एवं फायर स्टेशन के विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप निरीक्षक राकेश पाण्डेय के द्वारा परेड का संचालन किया गया इस दौरान परेड मार्च पास्ट भी कराया गया परेड में अच्छी वेेशभूषा एवं परेड करने वाले कर्मचारियों को इनाम प्रशंसा हेतु अनुसंशित किया गया। परेड में उपस्थित अग्निशमन सेवा प्रभारी विकाश शुक्ला अपने दल बल टिम के साथ परेड में हिस्सा लिये जिला सेनानी ने उपस्थित कर्मचारियों का सम्मेलन लिया कर्मचारीयों को प्रतिदिन ड्यूटी के साथ-साथ प्रतिदिन व्यायाम खेल से शाररिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के गुण भी बताये।

इस सम्मेलन में मेजर गोपाल प्रसाद, बिरबल गुप्ता, मो. इजराईल, सचेन्द्र दुबे, अलिअकबर, पुनम सोरी, सिंन्ता अन्दोला, अमृता सिंह, छक्केलाल राजवाडे़, राजेश खेस, राहुल साहू, उमेश जायसवाल, बृजबीहारी गुप्ता, अजय बरवा, बिरेन्द्र साहू, एवं समस्त नगर सेना के महिला एवं पुरूष बल उपस्थित रहें।

और भी

एसडीएम ने किया मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का निरीक्षण

 लोगों को लाभ दिलाने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए

सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एसडीएम  सागर सिंह राज ने चल रहे मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना बतरा, तहसील भटगांव का निरीक्षण किया । उन्होंने मौके पर हाट बाजार क्लिनिक का संचालन होना पायागा। मेडिकल अफसर डॉ. प्रमोद यादव, फार्मासिस्ट आदित्य ग्वाला उपस्थित रहे। लैब तकनीशियन का पद रिक्त है। आई.ए.एन.एम अवकाश पर थी। जांच अवधि तक कुल 18 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण होना पाया गया। मरीजो को दवाई भी दी गयी। उन्होंने कैनोपी लगाने, हाट बाजार योजना का साउंड सिस्टम के माध्यम से प्रचार ऑडियो वीडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार करने निर्देशित किया। जिससे मरीजों को समझ एवं जानकारी प्राप्त हो सके। जांच के दौरान बीपीएम भैयाथान भूपेंद्र देवांगन उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना नियमित संचालित किया जा रहा है जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा मलेरिया, टी.बी., एचआईव्ही, रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, कुष्ट रोग, नेत्र विकार, डायरिया सहित गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं का टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी जाती हैं।

और भी