छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मतदान सामग्री के साथ मतदान दल उत्साह से हुए रवाना

 जिले में 11 फरवरी को होने वाले 7 नगरीय निकायों के 631 मतदान केन्द्रों के लिए आज निर्धारित केन्द्रों से मतदान सामग्री का वितरण सवेरे 8 बजे से किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान दलों से चर्चा कर अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सामग्री वितरण का जायजा लिया। मतदान दलों से मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने कहा है। 

इस अवसर पर एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे। 5 लाख 96 हजार से ज्यादा मतदाता आज 11 फरवरी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कलेक्टर ने लोगों से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। 

कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत आने वाले 70 वार्डो की सामग्री वितरण के लिए बनाए गए काउंटर से सामग्री वितरण किया गया। सामग्री वितरण के लिए 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। सामग्री वितरण के लिए बनाए गए काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों ने अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त की और अपने दल के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। उनके साथ सेक्टर अधिकारी भी रवाना हुए। दल के साथ एक-एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। जिले में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 2 हजार 776 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें रिजर्व मतदान कर्मी भी शामिल है। 

गौरतलब है कि जिले में 7 नगरीय निकायों में कुल 160 वार्ड हैं जिनके लिए 631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद तखतपुर के लिए सांस्कृतिक भवन राम नगर गेट के पास, नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए शहीद नूतन सोनी स्कूल, नगर पालिका परिषद बोदरी के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला बोदरी, नगर पंचायत बिल्हा के लिए सांस्कृतिक भवन महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 05, नगर पंचायत कोटा के लिए सांस्कृतिक भवन डीकेपी स्कूल परिसर एवं नगर पंचायत मल्हार के लिए नवोदय विद्यालय मल्हार को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इनके अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण कर यहां से आज रवाना किया गया। 

मतदान दलों को वितरित की गई मतदान सामग्री में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, स्पेशल टैग, ग्रीन पेपर, मतपत्र, स्ट्रीप सील, कम्पाटमेंट और स्टेशनरी सहित अन्य चीजे शामिल है। मतदान केन्द्रों में मतदान दल पहुँच  गये हैं। मतदान केन्द्रों में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 

और भी

गहने साफ़ करने के नाम पर ठगी करने वाले बिहार के 6 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सोने-चांदी के जेवरों की सफाई के बहाने लोगों को ठगने की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


गिरोह का तरीका:
आरोपी घर-घर जाकर तांबा, पीतल और सोने-चांदी के जेवरातों की सफाई का झांसा देते थे। जब पीड़ित अपने जेवरात सफाई के लिए देते थे, तो आरोपी असली गहनों के बदले नकली सामग्री थमा देते थे। लाल पाउडर का इस्तेमाल कर पीड़ितों को भ्रमित कर देते थे, जिससे वे जल्दबाजी में गहने उतारकर उन्हें दे देते थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे।

गिरोह ने रायपुर जिले के खमतराई थाना क्षेत्र और दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया। रायपुर के संतोषी नगर निवासी पी. सरोजनी के साथ 08 फरवरी को हुई घटना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। खमतराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/2025 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया। सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 160/2025 धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
अमरदीप शाह (34), निवासी कटिहार, बिहार।
मुकेश भगत (44), निवासी भागलपुर, बिहार।
शिकेन्द्र शाह (46), निवासी कटिहार, बिहार।
विपिन कुमार (31), निवासी पूर्णिया, बिहार।
शम्भू शाह (43), निवासी कटिहार, बिहार।
अमित कुमार (32), निवासी कटिहार, बिहार।

बरामदगी:
235 ग्राम सोना (कीमत लगभग 25 लाख रुपये)। तीन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सफेद पाउडर और अन्य सामान।

मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:
शम्भू शाह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोरी, ठगी, अमानत में खयानत और चोरी की संपत्ति खरीदने जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों से अन्य ठगी की घटनाओं की पूछताछ जारी रखी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता से सतर्क रहने और ऐसे ठग गिरोहों से सावधान रहने की अपील की है।

 

 

और भी

उडांगी जंगल में पुलिस का बड़ा अभियान: 1,575 लीटर शराब जब्त, 8 गिरफ्तार

  जिले की सीपत पुलिस ने धौराकोना के उडांगी जंगल में छापेमारी कर 1,575 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 4,72,500 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए, जो पंचायत चुनाव में शराब सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 34(1)(च) के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसपी रजनेश सिंह को सूचना मिली कि धौराकोना के उडांगी जंगल में नदी किनारे कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे हैं। यह इलाका कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों की सीमा से लगा हुआ है। एसपी के निर्देश पर सीपत पुलिस ने तीन टीमें बनाकर छापेमारी की। छापामारी के दौरान आरोपी शराब बनाते रंगे हाथों पकड़े गए। शिवकुमार धनवार (195 लीटर), साधराम यादव (210 लीटर), कोंदा कुमार धनवार (210 लीटर), धनीराम धनुहार (150 लीटर), संजू धनवार (210 लीटर), अंजोर कुमार धनवार (195 लीटर), राम लल्ला यादव (180 लीटर) और अवध राम यादव (225 लीटर) शामिल हैं।

मजदूर बनकर पहुंची टीम
कार्रवाई को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए पुलिसकर्मी एनटीपीसी के कर्मचारी और मजदूर के वेश में पहुंचे। जिससे शराब बनाने वाले ग्रामीणों को शक नहीं हुआ। महिला पुलिसकर्मी गांव की महिलाओं की वेशभूषा पहनी हुई थी। जंगल में फैले इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर मौजूद आठ क्विंटल लहान को लीलागर नदी में नष्ट कर दिया और शराब बनाने के उपकरणों को जब्त किया। इस साल थाना सीपत में अब तक 27 मामलों में 27 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 2,294 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत 6,16,300 रुपये है।

और भी

देश-दुनिया में नाम करने वाली ‘चंद्रमणि’ पहुंची मनोहर गौशाला

 राजधानी के पंडरी स्थित मनोहरा कपड़े की दुकान के दरवाजे को खोलकर रोजाना पहुंचने वाली ‘चंद्रमणि’ गौ माता के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। दुकान के गद्दे में जाकर घंटों अपनी ​बछिया ‘चंद्र परी’ के साथ बैठने वाली ‘चंद्रमणि’ अब मनोहर गौशाला खैरागढ़ में शिफ्ट हो चुकी है। उसकी उचित देखभाव के लिए मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने यह पहल की है।

अब चंद्रमणि गौशाला में सभी सुविधाओं के बीच अन्य गौमाताओं के साथ रहेंगी। विशेष बात यह है यहां निर्माणधीन पशु चिकित्सालय का नाम भी इन्हीं गौमाता के नाम से रखा जा रहा है, जिसका नाम "चन्द्र मणि गौ चिकित्सा सदन एवं रिसर्च सेन्टर" रखा गया है। माना जा रहा है कि ये विश्व में पहला पशु चिकित्सालय है जिसका नाम एक गौ माता के नाम पर होगा।



बता दें कि ‘चंद्रमणि’ की पहचान अब देश दुनिया तक पहुंच चुकी है। रोजाना खुद से दरवाजे को धक्का मारकर दुकान पहुंचने वाली खबर देश के साथ ही विदेशों में प्रकाशित व प्रसारित हुई। विदेश के लंदन टाइम्स, रशियन टाइम्स, न्यूयार्क टाइम्स के साथ ही देश के नामी चैनल आज तक सहित कई चैनलों में गौ माता की खबर प्रसारित हो चुकी है। करीब 4 सौ मीलियन लोगों ने चंद्रमणि पर बनी खबर को देखा है। इसके अलावा अखबारों में भी खबर प्रकाशित होने के बाद रोजाना बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से लोग गौ माता को देखने के लिए पहुंचते रहे। गौमाता की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें खैरागढ़ स्थित गौशाला में शिफ्ट किया गया है। यहां भी लोग आकर कामधेनु माता के साथ चंद्रमणि माता के दर्शन का लाभ ले सकते हैं।

और भी

ठाड़पथरा में पर्यटन को बढ़ावा देने विविध गतिविधियों का आयोजन

  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को गौरेला जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ठाड़पथरा में विशेष पर्यटन गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत स्थानीय पर्यटन समिति को प्रशिक्षित किया गया, साथ ही बनमनई नेचर कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें पर्यटकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के 40 विद्यार्थियों सहित कई पर्यटकों ने रोमांचक जंगल ट्रैकिंग में हिस्सा लिया। मुख्य प्रशिक्षक एवं पर्यावरणविद संजय पयासी ने सैलानियों को अमरावती गंगा नदी के किनारे रिवर वॉक कराते हुए जिले की समृद्ध जैव विविधता से परिचित कराया। उन्होंने दुर्लभ औषधीय वृक्षों जैसे दहीमन, कुरकुट, अर्जुन, अमलताश, सेमल और साल की पहचान कराई। ट्रैकिंग का मुख्य आकर्षण अमरावती नदी के किनारे स्थित कमरापथरा से ऐतिहासिक माई के मंडप तक की रोमांचक यात्रा रही।

माई के मंडप नर्मदा नदी के विवाह से जुड़ी लोककथा के लिए प्रसिद्ध है। इसे दुनिया का पहला विवाह मंडप माना जाता है। यहां मौजूद पत्थरों पर उकेरी गई बारात के बरतन की आकृतियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। सैलानियों ने माई के मंडप के झरने का आनंद लिया और इस ऐतिहासिक स्थल की पौराणिकता को करीब से महसूस किया।

ट्रैकिंग और झरने में स्नान के बाद पर्यटकों ने स्थानीय पर्यटन समिति द्वारा तैयार पारंपरिक देशी भोजन का आनंद उठाया, जिसे माहुल पत्ती के पत्तलों में परोसा गया। शाम होते ही ठाड़पथरा के मड हाउस स्थित झील किनारे कैंप फायर का आयोजन हुआ। चांदनी रात में पैडल बोटिंग का अनुभव पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय रहा।

इस दौरान स्थानीय बैगा महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें पर्यटक भी झूम उठे। इसके बाद स्टोरी टेलिंग सेशन में सभी ने अपने अनुभव साझा किए और पर्यटन स्थल की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को और करीब से जाना। इस आयोजन ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं को एक नई दिशा दी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। 

 

और भी

परीक्षा संचालन के लिए पीएससी द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा का करें पालन : कलेक्टर

 कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फरवरी को आयोजित राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तैयारी के संबंध में नियुक्त केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 6 हजार 346 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के नियुक्त सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने परीक्षा संचालन के लिए निर्धारित प्रोटोकाल एवं सुरक्षा का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यवेक्षकों से कहा कि निर्धारित समय के पहले ही परीक्षा केन्द्र पहुंचे, जिससे दस्तावेजों का मिलान एवं आवश्यक कार्रवाई सही तरीके से हो सके। परीक्षा हॉल में अनुशासन और समय-सीमा का ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा संचालन के पहले ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। जिससे परीक्षा दिवस किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। उन्होंने नोडल अधिकारी श्री अमीय श्रीवास्तव को परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र की जांच करने तथा उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को एक दिन पहले परीक्षा केन्द्र का अवलोकन करने तथा वीक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने कहा गया।

 
और भी

ईनामी नक्सल कमांडर ने पत्नी संग किया सरेंडर

 दंडकारण्य के माड डिवीजन प्रेस युनिट के ईनामी कमांडर ने अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को मोहला, मानपुर- अम्बागढ़, चौकी एसपी के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया। नक्सली कमांडर और उसकी पत्नी पर 5- 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।

नक्सल दंपत्ति संगठन के विचारों से मोहभंग, निराशा और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण किया।
मिली जानकारी के अनुसार, आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में एसपी वायपी सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मुलन अभियान के तहत और शासन की नई पुनर्वास व आत्मसर्पण नीति योजना से प्रभावित होकर दण्डकारण्य के माड डिविजन प्रेस युनिट के कमांडर पवन तुलावी उर्फ सोमलाल ने अपनी पत्नी पायके ओयाम के साथ आत्मसर्पण किया है।

समर्पित नक्सली पवन तुलावी मोहला- मानपुर जिले के मदनवाड़ा क्षेत्र के दोरदे गांव का रहने वाला है और एरिया कमेटी सदस्य माड़ डिविजन प्रेस यूनिट कमांडर के रूप में कार्यरत था।

पवन वर्ष 2008 में मदनवाड़ा-कोडेकुर्से एलओएस में भर्ती होने के बाद वर्ष 2009 से 2012 पल्लेमाड़ी एलओएस में कार्य किया।

वर्ष 2013 से 2019 तक में माड़ डिविजन के जनताना सरकार में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए वर्ष 2016 में एसीएम के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 2020 से समर्पण होने तक माड डिविजन प्रेस युनिट कमांडर के रूप में काम कर रहा था।  

पत्नी प्लाटून नं. 16 की थी पीपीसीएम
वहीं उसकी पत्नी पायके ओयाम बीजापुर के ताडबलला की रहने वाली है और प्लाटून नं. 16 की पीपीसीएम रही। वर्ष 2011 में इंद्रावती एरिया में चेतना नाट्य मंच में कार्य किया। वर्ष 2012 में जनताना सरकार स्कूल ग्राम रेकावाही में पढ़ाई करेन के बाद वर्ष 2014 में केंद्रीय कमेटी और पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड की सदस्या के रूप में काम की। वर्ष 2018 में प्लाटून नं. 16 में ट्रांसफर किया गया।

 

 

और भी

नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारी पर चुनाव प्रचार करने का आरोप, शिकायत दर्ज

  नगर पंचायत बिलाईगढ़ में एक प्लेसमेंट कर्मचारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी ने चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी की, जिसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है।


नगर पंचायत बिलाईगढ़ के प्लेसमेंट कर्मचारी दिनेश शर्मा के खिलाफ हितेश जायसवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत सौंपी है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि दिनेश शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दामोदर दास दुबे के पक्ष में चुनावी रैली में भाग लिया और प्रचार सामग्री हाथ में लेकर प्रचार-प्रसार किया। इस तरह, एक सरकारी कर्मचारी होते हुए उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

 
 



शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके पास दिनेश शर्मा द्वारा प्रचार करते हुए वीडियो सबूत भी मौजूद हैं, जो जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि उक्त कर्मचारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

 



अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिला निर्वाचन अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।

 

 

 
और भी

नक्सलियों ने की सरपंच प्रत्याशी की हत्या

  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर सरपंच प्रत्याशी की हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि, गुरूवार की रात अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सली धारदार हथियार लेकर अरनपुर गांव पहुंचे। जहां सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसा पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि, इसी क्षेत्र में नक्सलियों ने दो दिन पहले एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी।

 

 

और भी

ग्राम बीरपुर में निर्विरोध चुने गए पंच-सरपंच

 जिला सूरजपुर के विधानसभा भटगांव  में स्थित ग्राम बीरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरपंच समेत सभी वार्डों में पंचों का चयन किया गया है, जो अपने आप में बहुत अनूठा है। ग्राम पंचायत बीरपुर के समस्त ग्रामीण जनों द्वारा इस प्रकार निर्विरोध सरपंच एवं पंचों के चयन से प्रतीत होता है कि सभी ग्रामीण एकजुट होकर ग्राम के  सर्वांगीण विकास में सहभागी बने हैं। ग्राम वीरपुर में सरपंच व सभी 11वार्डो में पंच निर्विरोध चुनने की अब तक के इतिहास में पहली बार हुवा है।

और भी

मां कर्मा के नाम से डाक टिकट हुआ जारी, लोगों में 1 लाख टिकट बांटेंगे तोखन

 भारत सरकार ने तैलिक समाज की मांग पूरी करते हुए भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया है।

टिकट जारी होने के साथ ही वर्षों पुरानी मांग पूरी करवाने की पहल करने वाले केंद्रीय शहरी और आवासन राज्यमंत्री तोखन साहू 1 लाख डाक टिकट वितरित करेंगे जिससे लिए आर्डर दें चुके हैं। साथ ही भारत सरकार द्वारा भी 2 लाख डाक टिकट वितरण किया जायेगा।

गौरतलब हो कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू 22 दिसंबर को भोपाल में अखिल भारतीय तैलिक साहू संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां देशभर के साहू समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी करने की मांग की थी।

 

जिस पर तुंरत एक्शन लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने 15 दिन के भीतर समाज की यह मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था और साहू समाज की वर्षों से लंबित मांग को महज 12 दिन में पूर्ण करवा दिया।

भक्त माता कर्मा करोड़ों लोगों की आराध्य देवी हैं, जिनके नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए साहू संघ के पदाधिकारियों, अनेक जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने प्रयास अथक किए। मगर आज केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू के प्रयास से यह पुनीत कार्य सफल हुआ है।

 

 

और भी

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

 नगर में नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से 5 लाख 95 हजार रुपए की ठगी करने वाले शातिर पति-पत्नी की जोड़ी को पुलिस की आज गिरफ्तार कर ली है। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर ली थी लेकिन पति पत्नी फरार थे जिसे आज नेवई पुलिस को पकडने में सफलता मिली। नौकरी न लगने पर रुपए की जगह चेक दिया जो बाउंस हो गया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

वहीं पति-पत्नी फरार हो गए थे। बुधवार को दंपति को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह सिकरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अनिता सिंह व उसके पति नरेन्द्र सिंह तथा इनके साथी गिरीश यादव और भूपेश कुमार सोनवानी द्वारा इनके बेटे नवीन सिंह को मंत्रालय रायुपर में सरकारी नौकरी लगाने का दावा किया। साथ ही बुद्धेश्वर को मंत्रालय में प्यून नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके एवज में क्रमश : 4 लाख 25000 रुपए तथा 1 लाख 70,000 अलग अलग किस्तों ले लिए।

 

इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांग करने पर अनिता सिंह ने भुपेश कुमार सोनवानी के युनियन बैक आफ इंडिया का चेक नवीन को 425000 रुपए तथा बुद्धेश्वर को 150000 रुपए का दिया जिसे लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद सभी रुपए देने के नाम पर आनाकानी करते रहे। इस मामले में शिकायत के बाद धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी गिरीश यादव और भूपेश कुमार सोनवानी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी अनिता सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। पुलिस की टीम दोनों की लगातार पतासाजी कर रही थी। इसबीच अनिता सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर को बीएसयुपी कालोनी भाठागांव रायपुर हिरासत में लिया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

और भी

5 महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण

 जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन लोन वर्राटू तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं बात कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा छग. शासन की पुनर्वास नीति तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना एवं अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार खाेले जा रहे सुरक्षा कैंप से बढ़ते दबाव के फलस्वरूप बुधवार काे दंतेवाड़ा एसपी कार्यालय में 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें पांच महिला के साथ एक पुरुष नक्सली शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमत्मसमर्पित नक्सलियाें में 1. बुरगुम पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर हुंगा उर्फ हरेन्द्र कुमार माड़वी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 2. बुरगुम पंचायत मिलिशिया सदस्य आयते मुचाकी निवासी बुरगुम बोज्जापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 3. बुरगुम पंचायत सीएनएम सदस्य शांति उर्फ जिम्मे कोर्राम निवासी बुरगुम पुजारीपाल थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 4. बुरगुम डीएकेएमएस सदस्य हुंगी सोड़ी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 5. बुरगुम पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष हिड़मे मरकाम निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा, 6. बुरगुम पंचायत केएएमएस सदस्य जोगी सोड़ी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चलाई जा रही आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25 हजार की सहायता राशि दी जा रही है।

इसके साथ ही बाकी अन्य सुविधाओं के अलावे हर महीने 10 हजार की आर्थिक मदद आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिल रही है। उन्हाेने बतया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को तीन वर्ष तक मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा के साथ स्किल डवलपेंट, के साथ कृषि योग्य भूमि भी दी जा रही है।

और भी

नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेसर आईईडी विस्फोट में श्रमिक घायल

 छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत आमदाई माइंस के जीरो पॉइंट में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट से आमदाई माइंस में कार्यरत एक श्रमिक राजमन सलंगा घायल हाे गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल श्रमिक राजमन सलंगा अमदयी खदान में काम करता है।

इसी दाैरान नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी में उसका पैर पड़ जाने से हुए विस्फोट से श्रमिक राजमन घायल हाे गया, जिसे माैके पर माैजूद साथियाें ने तत्काल उपचार के लिए छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नारायणपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

 

विदित हाे कि नक्सलियाेंं द्वारा आमदाई माइंस का लगातार विराेध करते रहे हैं, और वहां कार्यरत लाेगाे में भय का वातावरण बनाने के लिए इस तरह के वारदात काे अंजाम देने का प्रयास करते रहे हैं।

और भी

सीमांकन के बाद नकटा तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर की गई कार्यवाही

 शासन के आदेश अनुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र के शासकीय तालाबों का सीमांकन किया जा रहा है। जिससे उसकी चौहद्दी ज्ञात हो सके और वहां पर बोर्ड लगाकर सूचना बोर्ड लगाकर लिखा जाएगा तालाब का क्षेत्रफल कितना है और कहां से कहां तक है। जिससे वहां पर कोई अवैध कब्जा न कर सके। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रं 02 वैशालीनगर स्थित देवदास बंजारे (नकटा) तालाब सीमांकन के बाद ज्ञात हुआ कि पांच लोगों द्वारा अवैध रूप से घर निर्माण किया गया था। कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को आदेश दिये।

आदेश के परिपालन में जोन 2 का राजस्व अमला मौंके का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर 5 स्थानीय निवासियों द्वारा तालाब के पार में अवैध रूप से धर ईट एवं शीट से घर निर्माण किया गया था। उनको पूर्व में हटा लेने के लिए दो बार नोटिस दिया गया था लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया गया जिसे जे.सी.बी. के माध्यम से ध्वस्त कर मलवे को हटाने की कार्यवाही की गई। आयुक्त पाण्डेय को शिकायत प्राप्त हुई थी, कि कुछ स्थानीय नागरिको द्वारा देवदास बंजारे (नकटा) तालाब के पार में अवैध रूप से निर्माण किया गया है। जिसका स्थल जांच करने के लिए जोन 2 का राजस्व अमला मौके पर पहुंचे। वहां पाया गया कि तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमण कर निवास कर रहे है।

 

जिसके आधार पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुलेश्वर खुंटे, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, पुलिस बल की उपस्थिति में अपने दल के साथ अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया और बिजली सामग्री एवं घर पर रखे सामानो को जप्त किया गया। संबंधित कब्जाधारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म के साथ आवश्यक जानकारी दी गई। जिसमें निर्धारित शुल्क जमा करके अपने नाम से नियमानुसार मकान आवंटन करा सकते हैं। अभियान के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, तोडफ़ोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, जामुल थाना प्रभारी मुहफाज खान, जे.ई. विद्युत मण्डल से ललित पटेल एवं मदर मोहन तिवारी, हरि ताम्रकार, गुप्तानंद तिवारी, कार्तिक राम, समीर, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव, लोकेश बया, गौकरण कुर्रे आदि उपस्थित रहे।

और भी

नंदिनी माइन्स में 40वां खान वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित

 भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी खदान में खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में 40वें खान वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। सुरक्षा पखवाड़ा के तहत खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा नामित निरीक्षण दल द्वारा खदान का अवलोकन किया गया। निरीक्षण दल में एनएमडीसी, बजरंग पावर तथा सारदा एनर्जी के सदस्यगण शामिल थे।

मुख्य महाप्रबंधक फ्लक्स सी श्रीकांत ने सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा नंदिनी खदान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के मानदंड को बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उप महाप्रबंधक नंदिनी माइंस बीरेन्द्र कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए बताया कि नंदिनी खदान ने पिछले 10 वर्षों से 'शुन्य दुर्घटनाÓ का लक्ष्य हासिल किया है। वर्ष 2024 से खदान में नई ड्रिलिंग मशीन को चालू किया गया है। इस मशीन के प्रयोग से कार्यस्थल को धूल मुक्त करने में मदद मिली है जिससे सुरक्षा के साथ-साथ

 

उत्पादकता में भी वृद्धि सुनिश्चित हुई है। खदान में ट्रैफिक सुरक्षा के दृष्टिगत सोलर ब्लिंकर लगाया गया है।  निरीक्षक दल के कन्वेनर डी मांडी

ने उपस्थित जनों को सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने 'षून्य दुर्घटनाÓ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा इस कार्य

 

प्रवृत्ति को आगे भी आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण दल ने खदान, मैगजीन, गैरेज, मशीनरी, टेऊनिंग सेंटर तथ रिकॉर्डस का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ जानकारी साझा की।

और भी

रायपुर आर्ट लिटरेचर और फिल्म फेस्टिवल 8 को, पद्मश्री पंडी राम मंडावी होंगे मुख्य अतिथि

 रायपुर आर्ट लिटरेचर और फिल्म फेस्टिवल (RALFF) का आयोजन 8 फरवरी 2025 को रायपुर में किया जाएगा। जिसमें पद्मश्री पंडी राम मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पंडी राम मंडावी को कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए 2025 में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

वे छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की गोंड मुरिया जनजाति के प्रख्यात कलाकार हैं। उनकी ख्याति पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में है।

 

विशेष रूप से बांस से बनी बस्तर बांसुरी, जिसे 'सुलुर' कहा जाता है, के निर्माण में उनकी अद्वितीय पहचान है। फेस्टिवल क्यूरेटर प्रीति उपाध्याय ने बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।

ऐसे में पंडी राम मंडावी जैसे विभूति का मुख्य अतिथि के रूप में आना फेस्टिवल की गरिमा को और बढ़ा देगा। उनका जीवन और योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

 

पंडी राम मंडावी ने बचपन से ही अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और इसे न केवल संरक्षित किया बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी कला में लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्प कृतियां शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने वैश्विक पहचान दिलाई है।

 

 

फेस्टिवल के दौरान शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता, साहित्यिक चर्चाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

और भी

एनटीपीसी सेल पावर कंपनी राउरकेला यूनिट को प्रदान किये एम्बूलेंस

 यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया राउरकेला यूनिट को एनटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड एनएसपीसीएल से एक एम्बुलेंस प्रदान की गई है। बसंत पंचमी के अवसर पर निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर तहत यह पहल की गई है। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने एनएसपीसीएल की पहल का स्वागत करते हुए इसे अनुकरणीय बताया है। वायएचएआई छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राउरकेला इकाई के अध्यक्ष प्रताप कुमार स्वैन, उपाध्यक्ष जी.एन. श्रीवास्तव और संगठन सचिव सरोज पटनायक ने यह एम्बुलेंस प्राप्त की। जिसमें वायएचएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जौहरी और ओडिशा राज्य अध्यक्ष पी.एन.दवे का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन रहा। वाईएचएआई छत्तीसगढ़ राज्य शाखा अध्यक्ष, सुनील विश्नोई, उपाध्यक्ष,सतीश शुक्ला, हुकुमचंद जैन, शैलेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष,वरुण जैन, चेयरमैन-संदीप सेठ, सचिव,के.सुब्रमण्यम एवं भिलाई इकाई के अध्यक्ष,ऋषिकांत तिवारी, चेयरमैन,के.सुब्रमण्यम, सचिव सुबोध देवांगन एवं अन्य सदस्यों ने एनटीपीसी की इस पहल पर आभार जताया है। वाईएचएआई पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ इकाई के लोक महत्व से जुड़े कार्यक्रमों में भी सेल-बीएसपी और एनटीपीसी प्रबंधन का सहयोग अवश्य मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्य शाखा एवं भिलाई इकाई राउरकेला यूनिट को इस सराहनीय कार्य के लिए बहुत साधुवाद प्रेषित किया है।

और भी