छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, कहा “आपने छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊंचा किया”
एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण एयरपोर्ट आगडीह में संकल्प के छात्र प्रत्यक्ष रूप से हुए रूबरू
नेशनल कैडेट क्रोप्स 3 सीजी एआईआर एसक्यूएन एनसीसी रायपुर द्वारा आयोजित एयरपोर्ट आगडीह जशपुर में चल रहे एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण में व्ही.के. साहू प्रशिक्षक के द्वारा एनसीसी सीनियर कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के दिशा-निर्देश में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के 36 छात्रों को एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण को देखने का प्रत्यक्ष रूप से अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर के 15 एनसीसी के छात्र भी शामिल हुए। प्रशिक्षक व्ही.के. साहू पायलट ने केडेटो को एयर विंग कैरियर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्रों के द्वारा प्रशिक्षक से कई प्रश्न पूछे गये जिनका उत्तर प्रशिक्षक द्वारा सफलतापूर्वक छात्रों के जिज्ञासा को शांत किया गया।
एन.सी.सी. रायपुर के छात्रों ने देखा सारूडीह चाय बागान और रानीदाह जलप्रपात
जशपुर विकासण्ड के आगडीह स्थिति एयरपोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 3 सीजी एआईआर एसक्यूएन एनसीसी रायपुर के छात्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है।
विगत दिवस जिला प्रशासन और कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पूरे टीम को प्राकृतिक स्थल रानीदाह जलप्रपात और सारूडीह चाय बगान का भ्रमण कराया गया। जहां एन.सी.सी. के छात्रों ने रानीदाह जलप्रपात के इतिहास को जाना एवं जशपुर के प्राकृतिक सौन्दर्य के सुन्दर दृश्यों का अवलोकन किया। साथ ही चाय बगान के दृश्यों को निहारते हुए जशपुर के प्राकृतिक स्थलों की जानकारी ली।
बीजापुर में मुठभेड़: 2 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद...
बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। नक्सलियों के भारी नुकसान का भी अंदेशा लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अब तक मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है वहीं एक जवान के भी शहीद होने की जानकारी मिल रही है। एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक अभी मुठभेड़ स्थल में दोनो ओर से गोलीबारी जारी है।
IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान
वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में एक जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गया। घायल जवान को मौके पर से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैँ। इसी के आधार पर इस इलाके में ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया गया। एक दिन पहले ही जवानों ने अंड्री इलाके को घेर लिया था। वहीं गुरूवार सुबह से ही मुठभेड़ जारी है।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में गूंज उठी बीजापुर के युवाओं की बुलंद आवाज – ‘नक्सलवाद से मुक्ति और विकास की राह पर आगे बढ़ने का है इरादा’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट
सुकमा के ग्रामीणों ने पहली बार राजधानी का किया भ्रमण, विधानसभा कार्यवाही देखकर हुए उत्साहित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने प्रधानमंत्री जी के 30 मार्च के मोहभठ्ठा, जिला बिलासपुर प्रवास को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री जी के प्रवास प्रोटोकॉल (ब्लू बुक) के अनुरूप दायित्व सौंपकर 27 तरीख तक कार्यपूर्णता प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।
जारी विभिन्न आदेशो के अनुसार डीएफओ को मांग के अनुरूप बैरिकेडिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में बांस, बल्ली की व्यवस्था करना, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग एवं हेलीपेड के आस-पास मधुमक्खी के छत्ते को हटाने एवं पेड़ों की छटाई की व्यवस्था करना तथा जीव जन्तुओं, सर्प आदि से सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की जवाबदारी सौंपी गई है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग क्रमांक एक एवं दो को सुरक्षा मानकों के अनुरूप मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सेफ हाऊस, बैरिकेडिंग, पण्डाल, डोम एवं उपयुक्तता तथा सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना, कार्यक्रम स्थल हेलीपेड स्थल तथा पार्किग में बेरिकेडिंग का कार्य सुनिश्चित करना तथा सभी हेलीपेड के अक्षांश एवं देशांतर की जानकारी प्रस्तुत करना तथा समस्त सर्किट हाऊस में आवश्यक मरम्मत व साज-सज्जा कर तैयार करना होगा। सर्किट हाऊस बिल्हा को अति विशिष्ट व्यक्ति के अनुरूप तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी को कार्यक्रत स्थल में लगाये गये माईक, साउण्ड पॉवर बैक अप सहित एवं विद्युत व्यवस्था की जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप माईक/ साउण्ड एवं विद्युत व्यवस्था करना और उपयुक्तता एवं सुरक्षा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना। अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग को निर्बाध गति से विद्युत संचालन की व्यवस्था, विद्युत लाईन का रख-रखाव, क्षमता अनुरूप जनरेटर की व्यवस्था, बिद्युत लाईन के आस-पास आने वाले पेड़ों की कटाई-छटाई, विद्युत व्यवस्था की जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप विद्युत व्यवस्था किये जाने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को मानक अनुरूप एम्बुलेंस एवं मय चिकित्सा दल सहित उपलब्ध कराना, आपात कालीन चिकित्सा हेतु बेस चिकित्सालय की व्यवस्था एवं सिम्स हास्पिटल में चिकित्सा व्यवस्था को सुनिश्चित कराना, व्हीआईपी प्रवास के दौरान लिबरी ड्यूटी लगाना एवं व्हीआईपी के लिए खाद्य सामग्री गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना, व्हीव्हीआईपी चिकित्सा हेतु अपोलो अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराना होगा।
जिला सेनानी होम गार्ड को सभी हेलीपेड, मंच, पार्किंग एवं आम जन के क्षेत्र में आवश्यकता नुसार अग्निशमन की व्यवस्था कराना, ईई पीडब्ल्यूडी विभाग से समन्वय कर सम्पूर्ण पण्डाल में फायर रिटाडिंग स्प्रे सुनिश्चित कराना। पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता को आम जन के लिए पर्याप्त संख्या में जल युक्त शौचालय का इंतजाम कराना, बैठक स्थल एवं पार्किंग स्थल में विभागीय स्तर पर, सीईओ जनपद पंचायतों, सीएमओ नगरीय निकायों से समन्वय कर पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराना। सीएमओ बिल्हा को सभी नगरीय निकायों से समन्वय कर सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड, पार्किंग स्थल पर कार्यक्रम के पूर्व एवं बाद साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराना होगाी। उपायुक्त आबकारी को अतिविशिष्ट अतिथियों के प्रवास के दौरान आने वाले समस्त हेलीकाप्टरों के पायलट्स हेतु गरिमा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जवाबदारी सौंपी गई है।
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से मोहभठ्ठा मैदान (बिल्हा) एवं आस-पास के इलाके को नो फ्लाईजोन घोषित किया जाता है। एसईसीएल एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विश्रामगृह को अधिग्रहित कर लिया गया है। आवश्यक साज-सज्जा एवं व्यवस्था के साथ प्रशासन को इसे सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी मोबाईल टॉवर एवं हॉटलाईन की व्यवस्था रहेगी। जिला दण्डाधिकारी ने एक आदेश जारी कर बीएसएनएल एवं रिलायंस जिओ कम्पनी को टॉवर खड़ करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि आमसभा में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों का मोबाईल फोने के इस्तेमाल से नेटवर्क कमजोर हो जाता है। इससे कॉल ड्राप एवं फोन कनेक्ट नहीं होने जैसी असुविधा लोगों को हो सकती है। इसके निदान के लिए मोहभठ्ठा के खुले मैदान में पर्याप्त संख्या में अस्थायी मोबाईल टॉवर खड़ा किये जाएं। कार्यक्रम स्थल एवं बिल्हा रेस्ट हाऊस में हॉटलाईन सुविधा भी स्थापित किया जाये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पीएम के आगमन के दौरान हेलीपेड एवं मंच पर रेपिड एन्टीजन कोविड टेस्ट का इंतजाम रखा जाए। मुख्य मंच, सेफ हाऊस एवं पीएम मुवमेन्ट वाले स्थानों को सेनिटाईज किया जाये।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहार छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बार काउंसिल के जीर्णोद्धार एवं ई-लाइब्रेरी निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की
जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जनार्दन खरे, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राज्य सरकार युवाओं को बनाएगी पायलट, हर संभव सहायता होगी उपलब्ध
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है।
नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर नक्सल प्रभावित गाँवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई नियद नेल्ला नार योजना से विकास की रोशनी पहुंचने लगी है। इसी के तहत सुकमा जिले के अंतिम ब्लॉक कोंटा के पूवर्ती कैंप अंतर्गत नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के ग्राम टेकलगुड़ियम के 75 घर आजादी के बाद पहली बार बिजली की रौशनी से दमकने लगे हैं। वहां के निवासियों के जीवन में नई रोशनी आई है। शासन की नियद नेल्लानार योजना के तहत इस क्षेत्र में विद्युतीकरण पूरा किया गया है जिससे अब यहां के लोगों का जीवन और आसान हो सकेगा। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के सफल क्रियान्वयन में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जेकेरकेट्टा एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। उन्होंने गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और मेहनत से कार्य किया। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित टेकलगुड़ियम के लोगों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण रहा। जब गांव में पहली बार बिजली के बल्ब जले तो ग्रामीणों की आंखों में खुशी झलक उठी।

