उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनांचल में लगाई चौपाल
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय नेता, छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी जयंती वर्ष है। हम यह वर्ष अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। अटल जी की जयंती हम सब सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। आज छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है और भारत के नक्शे में 26 वें राज्य के रूप में उभरा है तो इसके पीछे अटल जी की दूरदर्शी सोच थी। छत्तीसगढ़ की जनता से किया गया वायदा न केवल अटल जी ने निभाया अपितु नये राज्य को संवारने के लिए हर संभव मदद भी की।अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य में विकास की जिस तरह परिकल्पना की थी उसके अनुरूप हम छत्तीसगढ़ को संवारने में जुटे हुए हैं। उन्होंने जो सुशासन के आदर्श हमारे समक्ष रखे हैं उन पर चलते हुए हमने प्रशासन के हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपनाया है। सुशासन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हमने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है। अटल मानिटरिंग एप, सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ई-आफिस, सुगम एप, संगवारी एप जैसे नवाचारों के माध्यम से हम डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर अपना रहे हैं। इससे प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। अटल जी की चिंता किसानों के प्रति थी। छत्तीसगढ़ बनने के बाद हमने धान खरीदी का बढ़िया माडल बनाया। आज छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का सबसे ज्यादा मूल्य मिलता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और मैनपुर इलाके में बड़े छापे की है। यह कार्रवाई शराब सिंडिकेट और आर्थिक लेन-देन में गड़बडिय़ों के आरोपों के तहत की गई है। छापे की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जाड़ापदर के ग्रामीणों की लिखित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों ने इकबाल मेमन पर शराब सिंडिकेट के पैसे से संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया था। जांच में सामने आया है कि पिछले दो सालों में इकबाल मेमन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां खरीदी हैं।
मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर छापा
मैनपुर में सुबह 6 बजे ईडी की टीम ने कारोबारी इकबाल मेमन के घर छापा मारा। बताया जा रहा है कि इकबाल मेमन रायपुर के शराब सिंडिकेट मामले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी रिश्तेदार है। टीम 10 से अधिक वाहनों के साथ पहुंची थी और घंटों से पूछताछ जारी है।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
