छत्तीसगढ़
RTO ऑफिस के सामने 7 दुकानों के टूटे ताले, जांच में जुटी पुलिस...
कोरबा में मंगलवार रात चोरों ने 7 दुकानों पर धावा बोला। आरटीओ ऑफिस के सामने सात दुकानों के ताले टूटे हुए पाए गए हैं। चोरों ने पांच सुविधा केंद्र एक ठेला और एक स्टेशनरी की दुकान को निशाना बनाया है। व्यापारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो एक साथ इतने सारे दुकानों का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत का है। यहां के सात दुकानों को शातिर चोरों ने निशाना बनाया है। सुविधा केंद्र से लैपटॉप चिल्हर पैसा और अन्य समान की चोरी कर फरार हो गए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर दुकानदारों ने बताया कि, वे हर साल हो रही चोरी की वारदात से परेशान हो गए हैं। वहीं इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
सात दुकानों के ताले टूटे मिले
दुकानदारों ने बताया कि, उन्हें किसी ने सूचना दी की दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मौके पर हम लोग दुकान पहुंचे तो देखा की एक साथ सात दुकानों के ताले टूटे हुए थे। वहीं अंदर जाकर देखा तो दुकान के सामान गायब मिले। उन्होंने आगे कहा कि, रॉड से दुकानों के तालों को तोड़ा गया है। इस इलाके में अलग- अलग तरह के शॉप हैं जहां पर चोरों ने चोरी की है।
छात्राओं की तबियत बिगड़ने के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, संयंत्र का किया घेराव...
बलौदाबाजार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को सुहेला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपराडीह कई छात्राएं अचानक बेहोश गईं। बेहोश होने से पहले छात्राओं को चक्कर आया और उल्टी होने लगी। आननफानन में उन्हें सुहेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि श्री सीमेंट संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश रहे हैं।
वहीं एसपी और कलेक्टर दीपक सोनी ग्राम सुहेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्चियों का हाल- चाल जाना। इस मामले में लोगों का कहना है कि संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश रहे हैं।
संयंत्र के सामने ग्रामीण कर रहे नारेबाजी
छात्राओं के बीमार होने के बाद ग्राम खपरा डीह के ग्रामीणों का आक्रोश फूटा और संयंत्र के गेट के सामने सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। ग्रामीण संयंत्र को बंद करने के लिए गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को समझाइश देने में लगी हुई है।
इस मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी ग्राम सुहेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। कलेक्टर ने गैस लीकेज की संभावना जताते हुए कहा कि, रायपुर से पर्यावरण विशेषज्ञ की टीम एवं हाइजीन लैब की टीम यहां आने के लिए रवाना हो चुकी है। जो कि, कारणों की जांच करेगी।
अचानक बेहोश हुईं छात्राएं, स्कूल में मचा हड़कंप...
बलौदाबाजार जिले के सुहेला ने सरकारी स्कूल में कई छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। छात्राओं को चक्कर आना और उल्टी होने जैसा लग रहा है। यह मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपराडीह का है। लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है। इस मामले में लोगों का कहना है कि संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश रहे हैं।
एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहनों से 30 से 35 बच्चों को सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। शेष सभी विद्यार्थियों को गांव के ही सामुदायिक भवनों में अध्ययन के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी गेंदले के द्वारा मना करने पर विद्यालय में छुट्टी नहीं दी गई है।
भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत
भूमिहीन श्रमिकों को 10-10 हजार रुपए सालाना देने की मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा
'मन की बात ' सुनने वालों में नई ऊर्जा और उत्साह का करती है संचार
जिला प्रशासन की नागरिकों से अपील : बाघ से रहें सतर्क, घर के अंदर ही रहें
बेमेतरा जिले में हाल ही में बाघ की मौजूदगी के कारण प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी नागरिको से अनुरोध किया कि अपने घरों से बाहर न निकलें और उन स्थानों से बचें जहां हाल ही में बाघ को देखा गया है।
क्या करें, क्या न करें : बाघ से उचित दूरी बनाए रखें।
इसे कोने में ना घेरे बल्कि भाग जाने, का रास्ता दें।
घर के आसपास सतर्क रहे बच्चों को घर से बाहर ना जाने दें । राजस्व, वन और पुलिस के फील्ड अधिकारी बाघ को पकड़ने के लिए 24×7 काम कर रहे हैं।
कलेक्टर की अपील :
“कृपया सुरक्षा का ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। प्रशासन आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
संपर्क करें : किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। सुरक्षा ही प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए अस्पताल प्रबंधन आवश्यक: डॉ. सहाय
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग द्वारा अस्पताल प्रबंधन और विकसित भारत 2047 विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय सहाय ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अस्पताल प्रबंधन में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अच्छे अस्पताल प्रबंधक तैयार करने होंगे। अस्पताल की विश्वसनीयता उसमें काम करने वाले चिकित्सक और प्रबंधकीय टीम से होती है।
अस्पताल में प्रबंधक का कार्य है कि वह मरीजों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जीवनचर्या में असंतुलन होने के कारण स्वास्थ्यगत समस्याएँ होने लगती हैं, जो बाद में गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेती हैं।
इसलिए हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और संतुलित जीवन जीना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशे को व्यवसाय नहीं, बल्कि लोगों की मूलभूत आवश्यकता बनाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में विद्यार्थियों का तेजी से रुझान बढ़ा है, तथा इस क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएँ हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में पेशेवर प्रबंधकों की मांग बढ़ी है। इस अवसर पर समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र शर्मा ने कहा कि आदमी की आज पहली आवश्यकता स्वास्थ्य बन गई है।
इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं की सरलता से पहुँच प्रत्येक व्यक्ति तक होना चाहिए। कार्यक्रम में जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मोहंती, देवेन्द्र कश्यप, कृति शर्मा, जीवन ज्योति सिंह, अदिति नामदेव, चंद्रेश चौधरी सहित प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन विभाग की विद्यार्थी युक्ता वर्मा और डॉ. यशपाल बावरिया ने किया।
हेलमेट पहन कर वाहन चलाने से होगी जीवन की रक्षा - कलेक्टर
जिले में सड़क दुर्घटना एवं जनहानि के बचाव के लिए जिला प्रशासन को पेट्रोल पंप एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा 500 हेलमेट प्रदान किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल के आव्हान पर सामाजिक जागरूकता लाने पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा जनसामान्य को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, प्रशिक्षु आईपीएस ईशु अग्रवाल उपस्थित थे। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों का चालानी कार्रवाई के साथ यातायात नियम के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए उन्हें हेलमेट प्रदान किया जाएगा। हेलमेट पहनने से किसी की जान बच जाती है तो यह हमारे लिए बड़ी सफलता होगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट के कारण मृत्यु होना अत्यंत दुखद होता है। इससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। कलेक्टर ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर बढऩे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले अधिक प्रभावित हुए हैं। इसके लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना आवश्यक चाहिए। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सामाजिक जागरूकता लाने से दुर्घटना पर रोक लग सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनजागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से लोग असमय दुर्घटना और मृत्यु से बच सकते हैं। कलेक्टर अग्रवाल ने बड़ी संख्या में हेलमेट प्रदान करने के लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों का आभार व्यक्ति किया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने दुर्घटना रोकने और लोगों को जागरूक बनाने के लिए यह बेहतर पहल की है। उन्होंने कहा कि सभी चौकी में बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलमेट की उपयोगिता एवं फायदे बताते हुए हेलमेट दिया जाएगा। इसके साथ वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना से ग्रसित होते हैं, इसके लिए हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जीएस भाटिया, राजनांदगांव पेट्रोल सर्विस के श्री कुलवंत भाटिया, मनसुख लाल परागजी पंप के श्री देवेश रायचा, तीर्थ फ्यूल्स श्री अनीश, आरआर सोनी पेट्रोल पंप के श्री रजत गुप्ता, सिटी फ्यूल्स श्री प्रतीक महेश्वरी, फिल एंड फ्लाई पेट्रोल पंप के श्री राम कुमार कुर्रे उपस्थित थे।
पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना बना लालिनी के सफल व्यवसाय का आधार
केन्द्र सरकार के द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगोें को व्यापार-व्यवसाय में आगे बढ़ाने हेतु उन्हें आर्थिक संबलता प्रदान करने हेतु प्रारंभ की गई पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना उन्हें सफल व्यवसायी बनकर अनेक जरूरमंद लोगों के जीवन को सजाने एवं संवारने का कारगर माध्यम बन गया है।
बालोद जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम की पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम धनेली की कु. लालिनी सोनवानी के सफल व्यवसाय का आधार बन गया है। आज से कुछ समय पहले तक अपनी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दो-चार होने वाली लालिनी अब इस योजना के फलस्वरूप एक सफल व्यवसायी बनकर खुशहाल जीवन-यापन कर रही है।
इस योजना से मिले लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए लालिनी ने बताया कि घर की माली हालत खराब होने की वजह से उनके मन में अपने परिवार के भरण पोषण के लिए व्यवसाय शुरू करने की पुरानी इच्छा थी। लेकिन इसके लिए आवश्यक संसाधन एवं राशि के अभाव में वे अपने सोंच को मूर्त रूप नही दे पाती थी। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा उन्हें व्यापार-व्यवसाय शुरू करने के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम की पिछड़ा वर्ग टर्म योजना से ऋण प्राप्त होने की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के पश्चात् उन्होंने तत्काल संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यालय में पहुँचकर पिछड़ा वर्ग टर्म योजना से 01 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के अधिकारी-कर्मचारियों के तत्परता से वर्ष 2022-23 में उन्हें पिछड़ा वर्ग टर्म योजना से 01 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो गया। इसके पश्चात् उन्होेंने अपने घर में ही किराना एवं जनरल स्टोर का व्यवसाय प्रारंभ किया है। इसके माध्यम से उन्हें अब प्रति महिने न्यूनतम 10 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त हो रही है।
लालिनी ने बताया कि इस किराने एवं जनरल स्टोर से प्रतिमाह स्थायी आमदनी के स्त्रोत मिल जाने से धीरे-धीरे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हो गया है। जिसके फलस्वरूप वे अपने परिवार का समुचित रूप से भरण-पोषण कर सुखमय जीवन-यापन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अपने किराने एवं जनरल स्टोर से होने वाले आमदनी से वे प्रतिमाह 1867 रुपये ऋण का किश्त भी जमा कर रही है। लालिनी ने कहा कि इस तरह से पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना उनके जैसे अनेक जरूरमंद लोगों को समय पर लोन उपलब्ध कराकर उनके सफल व्यवसायी बनने को साकार करने के अलावा उनके जीवन को सजाने एवं संवारने का कार्य कर रही है।

