छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

डायरिया प्रभावित करमदा में नियंत्रण के लिए विशेष अभियान जारी

 विगत दिनों विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम करमदा में मौसमी बीमारी डायरिया का प्रकोप दिखाई पड़ा था। कलेक्टर दीपक सोनी ने भी ग्राम का भ्रमण किया कर ग्राम में डायरिया नियंत्रण हेतु जल स्रोतों की सफाई तथा शुद्धिकरण के सहित आवश्यक मेडिकल सुविधा के निर्देश दिये थे। 

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि,जिला कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम में मितानिन तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जा के सर्वे कर रहे हैं। उनके द्वारा ओ आर एस के पैकेट ,जिंक और क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। घर मे ओ आर एस बनाने की विधि भी बताई जा रही है. प्रकरण की स्थिति पाए जाने पर उपचार तुरंत ही शुरू किया जाता है. इसमें कैम्प लगा कर भी उपचार हो रहा है जिनका उपचार कैम्प में नहीं हो पाया उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अब तक जिला अस्पताल और कैम्प में मिलाकर 50 मरीजों का उपचार हुआ है। इसमें से 12 अभी भी भर्ती हैं बाकी सभी ठीक हो चुके हैं। मुनादी के माध्यम से गाँव के लोगों को डायरिया के किसी लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करने को कहा जा रहा है. इसमे आर एच ओ,सी एच ओ,आर एम ए, चिकित्सा अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। 

जिला नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत बैनर्जी के अनुसार करमदा में जांच के लिए भेजे गए पेयजल स्रोतों में से 4 की माइक्रो बॉयोलोजिकल रिपोर्ट पॉजिटिव रही जिसमें ई कोलाई बैक्टेरिया पाया गया. सभी जल स्रोतों का क्लोरीनेशन पीएचई विभाग के द्वारा किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जल स्रोतों की सफाई, पानी उबाल कर पीने तथा ताज़ा गर्म भोजन करने की सलाह दी है एवं समस्या होने पर मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संर्पक करने को कहा है।

 
और भी

सकरी में किया गया नशामुक्त भारत अभियान

 कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से नशामुक्त भारत अभियान की चौथी वर्षगाँठ पर विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत सकरी में "विकसित भारत का मन्त्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र"की थीम पर नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनो ने जागरूकता रैली निकाल कर नशामुक्त भारत का सन्देश दिया। नशामुक्त जागरूकता रैली में बैनर,पम्पलेट के माध्यम से नशा न करें और न ही करने दें का सामूहिक सन्देश पहुँचाया गया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण अरविन्द गेड़ाम,ग्राम पंचायत सकरी के, सरपंच, सचिव, पंच एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 
और भी

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दस्तक अभियान मोबाईल एप्लीकेशन का किया शुभारंभ

  योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिले में नवाचार के रूप में दस्तक अभियान शुरू किया गया है.जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बटन दबाकर किया गया।  

इस दौरान नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, पार्षद संकेत शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित.अभियान के तहत प्रत्येक गांव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो माह के प्रथम सप्ताह गांव का निरीक्षण एवं लोगों से चर्चा कर योजनाओं व समस्याओं की जानकारी लेंगे। निरीक्षण की जानकारी को दस्तक एप्प में अपलोड करना होगा। निरीक्षण प्रतिवेदन का समय- सीमा में समीक्षा की जाएगी। 

राजस्व मंत्री वर्मा ने दस्तक अभियान के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा की इस तरह जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी अभियान करनी चाहिए जिससे जनता को वास्तविक समस्याओं के बारे में जानकारी मिल सके. साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके.

कलेक्टर दीपक सोनी ने ने दस्तक अभियान की जानकारी देते हुए कहा की अभियान का उद्देश्य सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना तथा गांव क़े विकास कार्य को गति देना है। जिले क़े करीब 520 गांव के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने कहा कि नोडल अधिकारी आवंटित गांव को गोद लिए हुए गांव की तरह उसके विकास क़े लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी गांव में स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल,बिजली, सडक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, खाद्य विभाग, क़ृषि विभाग एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों एवं योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी आवंटित गांव का औचक निरीक्षण करें और योजनाओं क़े क्रियान्वयन की जानकारी लेकर सरपंच सचिव से ग्राम विकास या किसी प्रकार की समस्या हो तो उस पर चर्चा भी करेगें. कार्यक्रम के दाैरान अपर कलेक्टर दिप्ती गौते एसडीएम अमित गुप्ता,जिला सूचना अधिकारी सत्यनारायण प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती उपस्थित रहे। 

 
और भी

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 13 अगस्त को जोहार तिरंगा कार्यक्रम का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संध्या 6 बजे से शुरू होगा। 

इस अवसर पर देश के जाने माने गायक श्री कैलाश खेर एवं साथियों द्वारा संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। 

जोहार तिरंगा कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ संस्कृति  विभाग के विशेष सहयोग से किया जा रहा है।  'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम न केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करेगा बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करेगा।
और भी

एमआईसी सदस्य के पहल से सेक्टर सात के बैक लाईन के सफाई कार्य शुरू

 सेक्टर-7 के पार्षद व एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू की पहल पर अब यहां बैक लाइन की सफाई का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को लक्ष्मीपति राजू ने सड़क 1 से 43 तक सभी सड़कों के बैक लाइन की सफाई कार्य का शुभारंभ किया। स्वयं उपस्थित रहकर उन्होंने भिलाई निगम की स्वच्छता टीम से बैक लाइन में उग चुकी झाडिय़ों की कटाई से लेकर यहां-वहां जाम पानी व गंदगी की सफाई कराई। कुछ दिनों में पूरे सेक्टर-7 की सड़कों की बैक लाइन को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।

बता दें बारिश के कारण टाउनशिप के सेक्टरों में बैक लाइन गंदगी से पट गया है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा बैक लाइन की सफाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। सभी सेक्टरों की भांति सेक्टर-7 में भी बैक लाइन में लंबी-लंबी झाडिय़ां उग आई हैं। साथ ही बारिश के कारण गंदगी का भी आलम है। इन दिनों मौसमी बीमारी जैसे मलेरिया, डायरिया और डेंगू का खतरा भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में टाउनशिप के क्वाटरों की बैक लाइन की सफाई बेहद जरूरी हो गई है। इसे देखते हुए भिलाई निगम के खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के अध्यक्ष व सेक्टर-7 के पार्षद ने अपने क्षेत्र की बैक लाइन की सफाई का शुभारंभ किया है।

सड़क 1 से 43 तक सभी सड़कों की बैक लाइन होगी साफ लक्ष्मीपति राजू ने कहा है कि मौसमी बीमारियों का बड़ा कारण गंदगी है। सेक्टर -7 के सभी सड़कों की बैक लाइन में गंदगी का आलम है। इसे देखते हुए अब सभी सड़कों की बैक लाइन को साफ किया जाएगा। सेक्टर-7 के सड़क 1 से लेकर सड़क 43 तक सभी सड़कों की बैक लाइन की सफाई का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। लाइन से सभी सड़कों की बैक लाइन साफ कर यहां ब्लीचिंग पाऊडर व दवा का छिड़काव किया जाएगा जिससे कि मच्छर यहां पनप न पाएं।

और भी

शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 पर कलेक्टर से कार्यवाही की मांग

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शंकरा विद्यालय की शिकायत की है। एबीएपी का आरोप है कि शंकरा विद्यालय में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया जा रहा है। स्कूल में तिलक मिटाना, कलवा हटाने जैसा काम किया जा रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर कार्यालय मंत्री हर्षवर्धन लोधी ने कहा है कि एबीवीपी निरंतर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में काम करती आ रही है। जल्द से जल्द इस विषय को कलेक्टर ज्ञान में लेते हुए स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही करें अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर प्रांत सयोजक नागेश्वर यादव, अभिषेक साहू, हर्षवर्धन, अक्षय, आदर्श, रितेश, सागर सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 
और भी

भारतीय युवा काँग्रेस का मनाया गया स्थापना दिवस

 भारतीय युवक काँग्रेस का 64 वा दिवस दुर्ग शहर जिला युवा काँग्रेस द्वारा मिनी स्टेडियम के बाजू गार्डन पर मनाया गया इस दौरान प्रदेश युवा काँग्रेस महासचिव संदीप वोरा व दुर्ग शहर जिला युवा काँग्रेस के पदाधिकारीगण मौजूद रहे, युवक काँग्रेसीयो ने युवा काँग्रेस ध्वज का झंडावंदन कर राष्ट्रगान कर किया गया और देश को नफरत व महंगाई से बचाने के लिए शपथ ली।

इसके साथ ही गार्डन पर पौधा रोपण कर स्थापना दिवस मनाया गया! संदीप वोरा ने कहा आज के दिन हमारे भारत देश मे तीन महत्वपूर्ण कार्य हुए थे जिसमे सबसे पहले तो आज ही के दिन महात्मा गांधीजी ने अंग्रेजो को खदेडने के लिए अंग्रेजो भारत छोडो का नारा दिया था आज के दिन युवा काँग्रेस की स्थापना भी हुई थी और आज के दिन आदिवासी दिवस के रूप मे भी मनाया जाता है भारतीय युवा काँग्रेस स्थापना दिवस पर युवा काँग्रेस द्वारा भारत को नफरत व मंगाई से बचाने के लिए लडाई लडने के लिए शपथ ली गई  इस कार्यक्रम पर शशांक साहू (सन्नी ) गौरव उंमरे, महासचिव मोहित वालदे, पृथ्वी चंद्राकर, सतीश रजक, राजा अली, अनमोल जैन, चिराग शर्मा, स्वासवत एवं पद अधिकारीगणं मौजूद  रहे!

और भी

राजनांदगांव स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का भव्य आयोजन होगा पीटीएस ग्राऊण्ड में

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को मुख्य समारोह का भव्य आयोजन पीटीएस ग्राऊण्ड में किया जाएगा। स्टेट हाई स्कूल में अधिक वर्षा के कारण कीचड़ होने से स्थान परिवर्तन किया गया है। मुख्य समारोह के आयोजित के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। 

और भी

प्रधानमंत्री जनमन योजना : बैगा परिवारों को निःशुल्क 20 जोड़ी बैल वितरित

 प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सुदूर वनांचल के ग्रमा नागचुवा एवं धुमा के बैगा परिवारों को खेती किसानी के लिए निःशुल्क 20 जोड़ी बैल प्रदान किया गया है। इससे इन बैग परिवरों को कृषि  कार्य में आसानी होगी और वह बेहतर खेती कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।

     प्रधानमंत्री जनमन योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश में विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को समाज के मुख्यधारा में लाने के निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य और केन्द्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के समन्वय बिजली, पेयजल, सड़क, नाली सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इस समुदाय का लोगों का शत-प्रतिशत आधारकार्ड, राशनकार्ड भी बनाए जा रहे है।

    जिला प्रशासन और पशुधन विकास विभाग बिलासपुर द्वारा योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कोटा विकासखंड के ग्राम नागचुवा एवम धुमा के विशिष्ट पिछड़ी जनजाति के बैगा हितग्राहियो को कृषि कार्य के लिए 20 जोड़ी बैल निःशुल्क वितरित किया गया। बैल मिल जाने से अत्यंत पिछड़ी जनजाति बैगाओ की खेती किसानी का राह अब आसान होगा। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।  

और भी

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिव्यांगजनों को वितरित किए मोटराइज्ड ट्राइसाइकल

 समाज कल्याण विभाग द्वारा आज कोरबा जिले के 12 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री ने सभी दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल अपने हाथों से प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकल से उनकी निर्भरता किसी और पर नहीं रहेगी तथा आने जाने में समय की बचत भी होगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी तथा उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

 

और भी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंत्री ने दिलाई आम नागरिकों को शपथ

  हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोरबा जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज पहले दिन मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट कोरबा परिसर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आम नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस के जवानों ने बाइक के माध्यम से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें। उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। 

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन मेंदेश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। 

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एव उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कॉर्पाेरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान व प्रोत्साहित करने, राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता फैलाने व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वेबसाइट harghartiranga.com के माध्यम से लिंक करने हेतु निर्देशित किया है।

और भी

हथकरघा में हुनरमंद हो रही महिलाएं और बालिकाएं

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर संभाग के माओवादी आतंक से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक तरफ सुरक्षा कैंपों की सख्या बढ़ायी जा रही है। वहीं सुरक्षा कैंपों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नियद् नेल्लानार जैसी नवाचारी योजनाओं की शुरूआत की गई है। इस योजना के बेहतर और सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। लोगों का विश्वास फिर से शासन-प्रशासन के प्रति लौटने लगा है। 
नियद नेल्लानार योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। युवा पढ़ाई के साथ साथ अपनी पसंद के ट्रेडस में प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बेहतर शिक्षा के साथ उनका कौशल उन्नयन किया जा रहा है। दंतेवाड़ा जिले में शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘‘नियद नेल्लानार योजना‘‘ के तहत बासनपुर कैंप के अंतर्गत आने वाले ग्राम गामावाड़ा की 21 महिलाओं को आजीविका के नये संसाधनों  से जोड़ने के लिए हथकरघा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज में 12 छात्र भी एसोसिएट, डेस्कटॉप, असिस्टेंट, हैंड एंब्रॉयडरी, टू व्हीलर सर्विस असिस्टेंट ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ज्ञात हो कि ’’नियद नेल्लानार योजना‘‘ एवं प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाने के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण सत्र चलाये जा  रहे हैं। यह एक ऐसा अवसर है जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियां किसी भी टेªड में प्रशिक्षण लेकर स्वावलंबी बन सकते है।
और भी

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना उम्मीदों का नया आशियाना

ग्राम पंचायत बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय उम्मीदों का नया आशियाना बनता जा रहा है। यहां बहुत उम्मीद के साथ आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। कैंप कार्यालय में उनकी समस्याओं को न केवल गंभीरतापूर्वक सुना जा रहा है, बल्कि उनका यथोचित सामाधान भी किया जा रहा है। इसी तरह अपनी श्रवणबाधित की समस्या के समाधान की आस लिए सुश्री मंदाकिनी यादव और श्री महिन्दर कश्यप मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे। कैंप कार्यालय में उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया है। अब वे आसानी से सुन सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि यहां कैंप कार्यालय खुलने से लोगों की जरूरतें पूरी हो रही है। 
 60 वर्षीय ग्राम दोकड़ा, विकासखंड कांसाबेल निवासी श्री महिन्दर कश्यप विगत कई वर्षों से कान से न सुनने की समस्या से पीड़ित थे। इस समस्या की वजह से उन्हें अपने दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वे अपनी इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप पहुंचे। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री कश्यप बताते हैं कि उन्हें अब सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। अपने दैनिक जीवन के कार्याकलापों में भी उन्हें आसानी हो रही हैं। उन्होंने बताया सबसे बड़ी खुशी की बात यह है की उनका साढ़े 3 साल का पोता है। अब उनकी मीठी जुबान को भी वह आसानी से सुन सकता है और उनसे ढेर सारी बातें कर सकता हैं। 
  इसी तरह श्रवणबाधित की समस्या से परेशान ग्राम मृखोल पंचायत सुण्डरू पोस्ट जामबहार तहसील फरसाबार निवासी सुश्री मंदाकिनी यादव भी मुख्मंत्री कैंप कार्यालय में श्रवण यंत्र मिलने से काफी खुश हैं। वे बताती हैं कि उनकी ना सुनने की समस्या के इलाज के लिए बहुत से अस्पतालों में गई। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिससे वह काफी निराश हो गई थी। उन्हें जब पता चला कि कैंप कार्यालय से उनकी समस्या का सामाधान हो सकता है तो उन्होंने आवेदन किया। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या को संज्ञान लेते हुए श्रवण यंत्र दिया गया है। श्रवण यंत्र मिलने से वह काफी खुश है। वे बताती है कि अब उन्हें सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसके लिए सुश्री मंदाकिनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
और भी

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में आयोजित किया गया। शिविर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन्न और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  भरत वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आम जनता के बीच आकार सहानुभूतिपूर्वक कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी समस्याओं का समाधान कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सभी शामिल होकर अपनी सहभागिता निभायें। पर्यावरण में परिवर्तन आया है, जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है एवं जल में कमी आयी है। उन्होंने किसानों से कहा कि हमें जल संरक्षण एवं पौधरोपण करने की आवश्यकता है। हमें देश के प्रति राष्ट्रीयता की भावना जगाना है और 15 अगस्त को अपने गांव एवं घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। सभी शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी लें और लाभ लें। कृषि, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों की जागरूकता के साथ जानकारी लें। स्वच्छता को अपनाएं और डायरिया की बीमारी की रोकथाम के प्रति जागरूक रहें। गांव-गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन दिया जा रहा है। राजस्व प्रकरणों, रिकार्ड, दुरूस्ती का कार्य किया जा रहा है। सभी ग्रामवासी इससे अधिक से अधिक लाभान्वित हो। 
    कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने जीवन स्तर को अच्छा कर सकते हैं। शासन-प्रशासन का यह सतत प्रयास है कि जनसामान्य के बीच आकर ज्यादा से ज्यादा सेवाएं दें। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है। सभी ज्यादा से ज्यादा शासन की योजनाओं का लाभ लें और सभी स्टॉल में जाकर योजनाओं के संबंध में जानकारी लें। परिवहन विभाग के स्टॉल में लर्निंग लाईसेंस के लिए आवेदन दे सकते हैं। महाविद्यालय जाने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, वहीं कृषि से संबंधित सलाह ले सकते हैं। इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है, हमारे पास यह अच्छा अवसर है कि हम जल संरक्षण कर सकते हैं। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाई गई है। आकस्मिक स्थिति में फसलों की क्षति होने पर परेशानी नहीं हो। इसके लिए फसल बीमा का लाभ अवश्य लें। प्रीमियम में कम राशि देना है। केन्द्र एवं राज्य सरकार राशि का वहन करते है। फसल में किसी तरह का नुकसान होने पर बीमा से कवर होता है। उन्होंने आग्रह किया कि किसान ज्यादा से ज्यादा फसल बीमा कराएं। कई बार नामांकन, बंटवारा नहीं होने के कारण धान बिक्री करने में किसानों को दिक्कत होती है। इस समस्या के समाधान के लिए राजस्व अमला दो दिन का कार्य कर रहे है। एक हफ्ते में अभियान चलाकर जिले में कुल 26 हजार 90 त्रुटि सुधार किया गया है। गांव के ही दो मध्यम कुपोषित बच्चे थे। जो माताओं की देखरेख एवं जागरूकता से तंदुरूस्त हो गये हैं। यह जरूरी है कि बच्चों को प्रोटीन, विटामिन एवं पोषण तत्वों से भरपूर पौष्टिक आहार दिया जाये। पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांव-गांव में प्रति शुक्रवार पालक-चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा भोजन के लिए आम जनता में जागरूकता ला रहे हैं, जिसके जिले में अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। कुपोषित बच्चे स्थानीय स्तर पर मिल रहे अच्छे आहार से सामान्य श्रेणी में आ जायेंगे। थोड़ा-थोड़ा करके बच्चे को दिन भर में खिलाना है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना हम सबकी जिम्मेदारी है। 
    कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सघन रूप से पौधरोपण करने की जरूरत है। गर्मी बढ़ी है, वहीं जिले में भू-जल स्तर नीचे चला गया है। लगातार ट्यूब वेल, बोर के माध्यम से भू-जल दोहन से भू-जल स्तर नीचे चला गया है, भूमि में हमारा पानी बैंक है। जहां से हम पानी तो ले रहे हैं, लेकिन जमा नहीं कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में यह स्थिति चिंतनीय हो। इसके लिए लगातार प्रयास करना होगा। कम पानी का उपयोग करने के साथ ही जल संरक्षण करने की जरूरत है। हमें गांव के पानी को गांव में खेत का पानी खेत में रोकना होगा। डबरी एवं कुआं, परकोलेशन टैंक जैसी जलीय संरचना का निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस अभियान में सहभागिता निभाये और पौधे लगाएं। पानी के बहाव को रोकने में भी वृक्ष सहायक होते हंै। जीवन के लिए पानी और पेड़ जरूरी है। शासन द्वारा सड़क, भवन एवं अधोसंरचना के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जनसमान्य से कहा कि शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का समझ सकते हैं। कोई दिक्कत हो रही है, तो यहां समाधान ले सकते हैं। शासन द्वारा ग्रामों के विकास के लिए सतत कार्य किया जा रहा है। 
    सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि अर्जुनी बड़ा ग्राम है, यहां बहुत सी गतिविधियां संचालित है। स्वच्छता दीदी एवं महिला स्वसहायता समूह द्वारा यहां बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। गांव में व्यवस्थित तरीके से कार्य किया जा रहा है। व्यवहार परिवर्तन से एक सकारात्मक परिवर्तन आया है। यहां स्वच्छता दीदी की आय बढ़ सकती है। इसके लिए सभी को सहयोग देना है। अर्जुनी के तालाब में वाटर ट्रिटमेंट प्लांट प्रारंभ करने के संबंध में योजना बनाई जा रही है। मनरेगा अंतर्गत तालाब, परकोलेशन टैंक, चेकडेम में बारिश के पानी को रोकने के लिए संरचना बना रहे हैं। आवास निर्माण की योजना है। पोट्ठ लइका पहल अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। 
    शिविर में मछली पालन विभाग के हितग्राहियों को आईस बाक्स, मछली जाल, कृषि विभाग के हितग्राहियों को पावर स्प्रेयर, उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों को बीज वितरण किया गया। वन विभाग द्वारा शिविर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधों का वितरण किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर जांच किया गया तथा नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में ब्लड प्रेशर, स्त्री रोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और आयुर्वेद दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस बनाया गया। इसी तरह आधार नवीनीकरण एवं पंजीयन कराया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण विभाग, क्रेडा, विद्युत, पशु चिकित्सा, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस, श्रम विभाग, लीड बैंक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, आबकारी विभाग और खनिज विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर जनसामान्य को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, एसडीएम श्री श्रीकांत कोर्राम, जनपद सीईओ नवीन, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

और भी

जनसहयोग से वृक्षारोपण महाभियान को मिल रही सफलता

राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मिशन जल रक्षा कार्यक्रम अंतर्गत जिले में वृक्षारोपण महाभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर निगम, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, स्कूलों, छात्रावासों, शासकीय कार्यालयों तथा समाज सेवी संस्थानों एवं जनसहयोग से विभिन्न स्थानों पर निरन्तर वृक्षारोपण महाभियान चलाकर पौधों का रोपण किया जा रहा है। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 10840, जनपंद पंचायत डोंरगागंव अंतर्गत 9721, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 11366, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 13721, नगर निगम राजनांदगांव अंतर्गत 4321, वनमंडल राजनांदगांव अंतर्गत 154311 पौधों का रोपण किया गया हैं। जिसमें विशेष रूप से जनसहभागिता के रूप में विभिन्न एबीस एक्सपोर्ट, कनक प्लास्टिक इंडस्ट्रीज, डेकॉस बायो प्रोडक्टस प्राईवेट लिमिटेड, थर्मोकेयर रॉकवुल (आई) प्राईवेट लिमिटेड, नाद नानवूवन प्राईवेट लिमिटेड, पॉलीबाण्ड रॉक फाईबर प्राईवेट लिमिटेड, सनटेक जियो टक्सटाईल्स प्राईवेट लिमिटेड, एलेक्सर कॉर्बो प्राइवेट लिमिटेड, अम्बा भवानी फैब्रिकेशन, क्रस्ट स्टील पावर प्लांट, ग्रैबटेक फैब्रिक्स एलएलपी सांकरा, ग्रैबटेक फैब्रिक्स एलएलपी सांकरा, आरबीआई, गायत्री गुरूकुल स्कूल, हीरा स्टील खैरझिटी, आईबी ग्रुप, जैन उद्योग निगम, जयसवाल निको कंपनी, जया केमिकल इंडस्ट्रीज मोहंदी, कमल साल्वेंट, खेतान कंपनी, यूनिवैब्स स्लीपर्स प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड डोंगरगढ़, एनजीओ डुमरडीहकला, ओरिएंट कंपनी, पेंड्री नर्सरी, राजा मखीजा, अखिल अदानी, दमन ट्रांसपोर्ट, श्री श्रीमाल, राजाराम जाल फार्म, रेड क्रॉस सोसायटी, रूंगटा स्टील और खाद्य उत्पाद, साई प्लास्टिक इंडस्ट्रीज, सनातन धर्म राजनांदगांव, उदयाचल सेवा संस्थान, ब्लू बर्ड फाउण्डेश्न, हरियाली बहिनी, वेस्लेयन स्कूल राजनांदगांव, जैन उद्योग राजनांदगांव सहित अन्य संस्थानों एवं उद्योगों के सहयोग से वृक्षारोपण महाभियान को सफल बनाया जा रहा है। मिशन जल रक्षा के अंतर्गत वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देना बढ़ते तापमान के स्तर को स्थिर करना तथा स्वच्छ वातावरण निर्मित करना है, जिसमें राजनांदगांव  जिला में जनसहभागिता से अच्छा कार्य किया जा रहा है। 

और भी

रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन

जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आने वाले लोगों को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि के वितरण का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप 12 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत, श्री पी.दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 

जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंची महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में यह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। महिलाओं ने बताया कि बहनों की राखी इस बार शानदार रहेगी। भाईयों के लिए अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे। मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुन्द निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको से भी मुलाकात की और उनकी हौसल अफजाई की। इन खिलाड़ियांे ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल हुड बॉल में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रही है। 

रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए। बलौदाबाजार जिले के डोंगरिया के किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केमिकल प्लांट से खरीफ और रबी की फसल खराब हो गई है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को किसानों को जल्द राहत दिलाने कहा। 

मुख्यमंत्री से बिलासपुर की रिशी अग्रवाल और बेमेतरा जिले की सिद्धका गोस्वामी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राखी के पूर्व मेरे लिए राखी लेकर आई है और आपने मेरे हाथों में राखी बांध दिया। छत्तीसगढ़ की सभी बहनों का स्नेह मुझ पर है। रक्षाबंधन का तोहफा मैं आपको अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्द प्रेषित करूंगा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों पर अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा

बालोद निवासी  बोधन लाल ने मुख्यमंत्री  साय को बताया कि उनकी जमीन अंडा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें भू-अर्जन की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए। 

लक्ष्य के इलाज की होगी व्यवस्था

रायपुर के फाफाडीह के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है। इसके इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चे की बीमारी के संबंध में इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के पिता ने कहा कि मैं बच्चे का लंबे समय तक इलाज करते हुए परेशान हो गया था और हिम्मत हार चुका था अब मुख्यमंत्री के मिलने के बाद मुझे नई उम्मीद जगी है।

खपरी गांव को मिलेगी जर्जर सड़कों से मुक्ति

जनदर्शन कार्यक्रम में बालोद जिला के ग्राम पंचायत खपरी ब की सरपंच  जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
और भी

तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी माता पिता ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंच कर विष्णुदेव साय का जताया आभार

पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगट के संबंध में आई निराशाजनक खबर के बीच छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली एक सुखद तस्वीर सामने आई है। 

छत्तीसगढ़ की तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी मुख्यमंत्री की पहल पर न्यूजीलैंड में हो रहे कॉमनवेल्थ में ना केवल शामिल हो सकी बल्कि वहां सिल्वर मेडल भी जीता। माता पिता ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंच कर विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास में साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम होता है। उसमें एक गुरुवार को तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी का विषय आया। खिलाड़ी का चयन न्यूज़ीलैंड के लिए हुआ था लेकिन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पैसे नहीं थे।

जनदर्शन में जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इसकी जानकारी हुई उन्होंने रीबा बेन्नी से कहा सूटकेस तैयार करो। पैसे का इंतजाम हो जायेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से पहल करते हुए तत्काल राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया।

पैसे मिले और रीबा न्यूजीलैण्ड में प्रतियोगिता में शामिल हो सकी साथ ही सिल्वर मेडल जीत कर आयी। आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में इस ख़ुशी को रीबा बेन्नी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने  साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।

और भी

ब्रांज मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंडियन हाकी टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक खेलों में ब्रांज मेडल जीतने पर इंडियन हाकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्पेन के विरुद्ध भारतीय टीम ने शानदार मैच खेला। उन्होंने कहा कि हाकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और भारत की टीम ने आज शानदार खेल दिखाते हुए देश की प्रतिष्ठा को विश्व पटल में बनाये रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक के अपने सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसके लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी बधाई है जिन्होंने आज दो गोल दागकर देश की विजय सुनिश्चित कर दी।
और भी