छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बार जन्माष्टमी अपने निवास पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई। राधा और कृष्ण का रूप धरे रायपुर के तीन दिव्यांग संस्थाओं के 25 बच्चों की अठखेलियों से आज शाम मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पालने में बाल गोपाल के रूप में बिराजे दिव्यांग बालक रूद्र की पूजा कर झूला भी झुलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा के बाद सभी बच्चों को खुद अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारा और बातकर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना तथा माना के अस्थिबाधित बालगृह और बहु-दिव्यांग बालगृह के बच्चे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कृष्ण जन्माष्टी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवेदनशील मुख्यमंत्री साय ने आज का पावन दिन इन बच्चों के साथ साझाकर उनके त्यौहार को खास बना दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना और उनकी पूजा करना मेरे लिए अत्यंत सुखद और गर्व का विषय है। प्रदेश के अन्य बच्चों की तरह ये बच्चे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हम इनकी बेहतर परवरिश, शिक्षा-दीक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।
और भी

कवर्धा में बंदर की हत्या: आरोपी गिरफ्तार, एयरगन-छर्रे बरामद

 जिले के राजानवगांव स्थित केंवट पारा में एक बंदर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने एयरगन से बंदर पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी के कब्जे से तीन एयरगन और 26 छर्रे भी बरामद किए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बंदर की मौत के कारणों की जांच शुरू की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बंदर की मौत गले में एयरगन के छर्रे लगने से हुई है।



पुलिस ने गांव के कौशल सोनी और जमुना यादव से पूछताछ की और उनके घरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कौशल के घर से तीन एयरगन और छर्रे बरामद हुए। पूछताछ में कौशल ने कबूल किया कि बंदरों से परेशान होकर उसने एयरगन का इस्तेमाल किया था। घटना के दिन गुस्से में आकर उसने बंदर पर फायरिंग की, जिससे बंदर की मौत हो गई।



फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति यह घटना एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

और भी

बेलमुण्डी में फैले उल्टी-दस्त पर नियंत्रण, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से स्थिति संभली

 महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखंड  के उप स्वास्थ्य केन्द्र जलगढ़ अंतर्गत ग्राम बेलमुण्डी में 24 अगस्त 2024 से उल्टी-दस्त के मामले सामने आने लगे थे।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया और मरीजों को आवश्यक उपचार मुहैया कराया।

खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 अगस्त से अब तक 25 लोग उल्टी-दस्त से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 11 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 09 मरीज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में और 05 मरीज ओम हॉस्पिटल में उपचाररत हैं। विभाग द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया और प्रभावित मरीजों को ओआरएस और जिंक दवा वितरित की। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा और दूषित पानी पीने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई है। गांव में नियमित रूप से हेल्थ कैम्प लगाकर हर मरीज की जांच की जा रही है। जल और मल का सैंपल लेते हुए जांच हेतु विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, पं.जे.एन.एम मेडिकल कॉलेज, रायपुर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

 

 

और भी

कलेक्टर ने तुमड़ीबोड़ में ग्रामीणों के साथ मिलकर की साफ-सफाई

 स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों में प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और ग्रामों के चौक-चौराहों, मोहल्लो एवं बाजार सहित अन्य स्थलों की साफ-सफाई कर रहे हैं।  ग्रामीणों द्वारा गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार डोंगरगांव विकासखंड के प्रत्येक गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस मॉडल के स्थायित्व को बनाये रखने के लिए के लिए स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रत्येक गांव में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ स्वच्छता त्यौहार मनाया गया। जिसमें स्कूली बच्चे, शिक्षक, पंच, सरपंच, स्वेच्छाग्राही एवं ग्रामवासियों ने हिस्सा लेकर गली, चौक-चौराहे की साफ-सफाई की। इस अवसर पर रैली, चौपाल के माध्यम से ओडीएफ प्लस, मिशन लाईफ, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन की जानकारी देते हुए समुदाय को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।



कलेक्टर अग्रवाल ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में आयोजित स्वच्छता त्यौहार में शामिल होकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने ग्रामवासियों के साथ मिल कर साफ-सफाई की और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कलेक्टर ने कहा कि गांव एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पर्यावरण अनुकूल व्यवहार करने की आवश्यकता है। उन्होंने खुले में कचरा को फेंकने या जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी। कचरा प्रबंधन में गीला एवं सूखा कचरा की पहचान व वर्गीकरण के बारे में बताया। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने ग्रामीणों से गांव में स्वच्छाग्राही दीदीयों को सूखा अजैविक कचरा देने एवं सेवा शुल्क के रूप मे ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित शुल्क प्रतिमाह निर्धारित समय-सीमा में प्रदान करने का आग्रह किया। जिन दुकानों एवं घरों से कचरे बाहर गली में फेंके जाते हैं, उन्हें कचरे को इधर-उधर नहीं फेंककर डस्टबिन में कचरा एकत्र कर स्वेच्छाग्राही दीदी को देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव की साफ-सफाई की और पौधरोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य, चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। बच्चों एवं स्वेच्छाग्राही दीदीयों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती भुवनेश्वरी साहू, सरपंच टीकम पटेल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, जनपद सीईओ नवीन कुमार, परियोजना अधिकारी श्रीमती भगवती साहू, जिला समन्वयक छोटेलाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी होरीलाल साहू, एबीईओ शिक्षा विभाग रश्मि ठाकुर, जिला समन्वयक बसंत कुमार मारकंडे, वल्र्ड विजन इंडिया, यूनिसेफ, विकासखंड समन्वयक श्रीमती मेघा कुर्रे, सचिन देवेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, ग्रामीण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

सीएचसी पत्थलगांव में 39 वें नेत्रदान पखवाड़ा का शुभारंभ

 25 अगस्त से 08 सितंबर  तक चलने वाले 39 वें नेत्रदान  पखवाड़ा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में शुभारंभ किया गया। इस दौरान अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत 35 मोतियाबिंद के मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। उपस्थित लोगों को आँखें कुदरत की अनमोल देन है, मरणोपरांत नेत्रदान कर व्यक्तियों को रोशनी प्रदान करें इस वाक्य के साथ अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान करने हेतु जागरूक किया गया।


इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज,  सर्जन दल डॉ अनीता मिंज नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ रजत टोप्पो नेत्र रोग विशेषज्ञ, नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती सुनीता नाग, देव चौधरी, उमेश डनसेना, नर्सिंग सिस्टर श्रीमती चंदा दास, श्रीमती प्रेरणा एक्का, श्रीमती नूतन बड़ा, ओटी टेक्नीशियन हेमप्रीति चक्रेश, वार्ड बॉय मोहन यादव, वार्ड आया अहिल्या पैंकरा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

मार्च 2026 तक देश नक्सल मुक्त हो जाएगा : अमित शाह

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय, मुख्यमंत्री साय भी उनके साथ मौजूद हैं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि, मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्य नक्सल मुक्त हो जायेंगे। पूरा देश नक्सल मुक्त होगा। छत्तीसगढ़ में नई सरकार आने के बाद नक्सल मोर्चे पर बेहतर काम हुए। मैं CM और गृह मंत्री को हृदय से बधाई देता हूं, गृह मंत्री ने हिड़मा के गांव जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया। यह तमाम सुरक्षा बलों से संभव हुआ, यह एक बड़ी विजय है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र और राज्य की योजनाओं को पहुंचने में जो बाधा आ रही है, उसे दूर करने पर आज चर्चा की गई है।  नक्सलियों पर अंतिम प्रहार करने का समय आ गया है। नक्सली लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि, चार दशक में 17 हज़ार लोगों की जान गई नक्सलियों की वजह से गई है। जिनके हाथों में हथियार हैं उनके हाथ से हथियार छुड़ाना है।



केंद्र और राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने कटिबद्ध है। कई राज्य नक्सल तमगे से मुक्त हुए हैं। महाराष्ट्र का एक जिला छोड़कर नक्सल से मुक्त हुआ है, मोदी सरकार आने के बाद नक्सल घटनाओ में 53 फीसदी कमी आई है। सुरक्षा बलों के जवानों और नागरिकों की मौत में 73 फीसदी तक कमी आई है।  

लिए गए कई बड़े निर्णय
गृहमंत्री शाह ने कहा कि, आज की बैठक में कुछ फैसले लिए गए हैं। उनमें प्रमुख हैं-  नक्सल क्षेत्रों में साक्षरता अभियान चलाया जाएगा। NIA की तरह SIA बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में एक- दो महीने में नई सरेन्डर पॉलिसी लाई जाएगी। हमारी प्राथमिकता है नक्सली समर्पण करें, अन्यथा उन पर एक्शन लिया जाएगा। सरेंडर पॉलिसी में दूसरे राज्यों के सक्रिय नक्सली भी सरेंडर कर सकेंगे।

और भी

मुख्य न्यायाधिपति रमेश ने प्रधान जिला व सत्र न्यायालय जशपुर का निरीक्षण किया

  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा आज   जिला जशपुर के तालुका न्यायालय / व्यवहार न्यायालय बगीचा का सर्वप्रथम निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समस्याओं से अवगत हुए। व्यवहार न्यायालय बगीचा के निरीक्षण उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्य न्यायाधिपति का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर के न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।

मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर में कोर्ट के संचालन के लिए बने विभिन्न अनुभाग अभिलेखागार, कंप्यूटर सर्वर रूम, फर्स्ट एड कीनिक, मालखाना, बच्चों के लिए बने किलकारी कक्ष, कुटुम्ब न्यायालय, अधिवक्ता कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से चर्चा के दौरान सहजतापूर्वक कहा कि मैं आज लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय कर बिलासपुर से आप लोगों से ही मिलने एवं समस्याओं से अवगत होने के लिए आया हूं। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किलकारी कक्ष के निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद कक्षा पहली में पढ़ने वाले मयंक यादव से बात किये और संतुष्ट होकर उसे उपहार प्रदान करते हुए उक्त बालक के साथ फोटो भी लिया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश हिरेन्द्र सिंह टेकाम भी मुख्य न्यायाधिपति के साथ मौजूद रहे।

मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने अधिवक्ताओं से चर्चा के दौरान कहा की वे यहां पहली बार आ रहे हैं। जशपुर जिले का नैसर्गिक पर्यावरण सौंदर्य सहज ही आकर्षित करने वाला है साथ ही यह भी कहा कि जिला जशपुर छत्तीसगढ का कश्मीर है। माननीय मुख्य न्यायाधिपति ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में बने न्यायालय में जाकर वे वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि वहां पर किसी भी प्रकार की कमी हो तो सुधार किया जा सके और न्याय व्यवस्था आम नागरिकों के लिए सुलभ हो सके। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने कहा कि न्याय की व्यवस्था को सुदूर अंचल तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को डिजिटल किया गया है ताकि किसी भी स्थान से अधिवक्ता विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी अपने प्रकरण में जिरह कर सके और अन्य सुविधा के लिए मोबाईल एप भी बनाए गए हैं, जिसके माध्यम से सुदूर अचंल के निवासी एवं गरीब पक्षकार भी लाभ प्राप्त कर समय एवं पैसे का बचत कर सके।

आज दिनांक को ही मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने जशपुर जिले के व्यवहार न्यायालय कुनकुरी के न्यायालय एवं सभी अनुभाग का निरीक्षण किया एवं अधिवक्ताओं से सौजन्य मुलाकात किया। न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के द्वारा उक्त न्यायालयों के रख-रखाव एवं व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त किया एवं भविष्य को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्रिम सुधार हेतु प्रोत्साहित किया।

आज निरीक्षण समय उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एल.एन. सुब्रह्मण्यम, प्रोटोकॉल ऑफिसर आर.एस. नेगी एवं पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह एवं पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भागवत नारायण सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर, व्यवहार न्यायालय कुनकुरी एवं व्यवहार न्यायालय बगीचा के न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

और भी

माओवादी आतंक विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों में चल रहे माओवादी आतंक विरोधी अभियान की आज रायपुर में समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार को हर मोर्चे पर बहुत अच्छी सफलता मिली है। पिछले आठ माह में माओवादी आतंक को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में जितना कार्य हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओवादियों का एरिया बहुत सीमित रह गया है। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियान में बहुत अच्छी कार्रवाई कर रही है। जितनी तेज और प्रभावी कार्यवाही साय सरकार ने 8 माह में की, जिसमें 150 माओवादी आतंकवादी न्यूट्रेलाइज किए गए और इससे 4 गुना ज्यादा लोगों ने आत्मसमर्पण किया, वह पूरे भारत में आज तक कहीं नहीं हुआ। इस कार्यवाही में उन्होंने और तेजी लाने के उन्होंने निर्देश दिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री से मैं लगातार बात करता हूं, छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में जिस मदद की आवश्यकता होगी उसे भारत सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियों को मिलकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ी को तोड़ने का कार्य करना चाहिए। टैक्स एजेंसियों को भी संवेदनशील होकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ियों को तोड़ने के लिए करवाई करनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को शासकीय योजनाओं, प्रक्रियाओं और इंटेंट के बारे में सही इन्फॉर्मेशन दी जाए।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाए। ये हमें सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र और राज्य की सभी 300 योजनाओं का शत प्रतिशत सैचुरेशन हो, उनका पूर्ण क्रियान्वयन हो। ऐसे क्षेत्र जहां माओवादी आतंक खत्म हो गया है, वहां ये समस्या दोबारा पैदा ना हो, ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन क्षेत्रों में लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हथियार वाले आन्दोलन को लोगों में सरकार के प्रति विश्वास पैदा करके ही समाप्त किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ देने की घोषणा की।

 

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, माओवादी आतंक विरोधी अभियान की प्रगति और भावी योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। इस पर विचार-विमर्श के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के माओवादियों में से अधिकाधिक, आत्म समर्पण करना चाहते हैं, हमें समर्पण योजना की व्यापक जानकारी रखनी चाहिए।

 

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी, एनआइए, सीआरपीफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 
और भी

गृह मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की

केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के पवित्र धाम चंपारण पहुंचे। यहां उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल भी उनके साथ थे। 

चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम पहुंचने पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का परम्परागत् ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर द्वारिकेश्वर लाल जी महाराज द्वारा उन्हें महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की प्रतिमा भेंट की गई। वल्लभाचार्य निधि ट्रस्ट की ओर से भी उनका स्वागत किया गया तथा  हरीश बाबरिया और मोनल बाबरिया द्वारा उन्हें श्रीनाथ जी का चित्र भेंट किया गया।
छत्तीसगढ़ में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के जन्मस्थली चंपारण में देशभर से पुष्टिमार्ग के अनुयायी जुटते हैं। बनारस-दक्षिण प्रवास के दौरान वल्लभाचार्य जी की माता को प्रसव पीड़ा हुई और चंपारण में चम्पेश्वर महादेव मंदिर के निकट उन्होंने बालक को जन्म दिया। वल्लभाचार्य जी ने पुष्टि मार्ग का प्रवर्तन किया और देशभर में कृष्ण भक्ति की अलख जगाई।

 भारत में हमेशा से उत्तर से दक्षिण भारत की ओर तथा दक्षिण भारत से उत्तर की ओर तीर्थ यात्रा की परंपरा रही है और यह तीर्थ यात्रा महानदी के बहुत से तीर्थ स्थलों के निकट से गुजरती है। चंपारण की कहानी अपने आप में भारत की विशिष्ट सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। उसके साथ ही यह महाप्रभु वल्लभाचार्य एवं भक्ति आंदोलन के आचार्यों की सुंदर परंपरा को भी दर्शाती है जिन्होंने सनातन परंपरा के मूल्यों को संजोया और कृष्ण भक्ति की अलख जगाई।

चौरासी वैष्णवों की वार्ता तथा वल्लभ दिग्विजय जैसे ग्रंथों में महाप्रभु के बचपन और उनकी सुंदर स्मृतियां दर्ज हैं। चंपारण, त्रिवेणी संगम राजिम के निकट है राजिम में भगवान श्री राजीव  लोचन विराजित हैं। यह पदम क्षेत्र कहा जाता है। इस पद्म क्षेत्र के चारों ओर पंचकोसी परिक्रमा होती है। इस पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालु हिस्सा लेते हुए चम्पेश्वर महादेव में जल अर्पित करते हैं। 

इस मौके पर सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष  प्रितेश गांधी पदीय, श्री वल्लभाचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष  चेतन अधिया, वल्लभाचार्य ट्रस्ट के सदस्य वल्लभ अधिया, गुजराती समाज के पदाधिकारी  हरीश कुमार बाबरिया, पूर्व मंत्री  चंद्रशेखर साहू, अपैक्स बैंक पूर्व अध्यक्ष अशोेक बजाज और चंपारण के सरपंच श्रीमती राधिका ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
और भी

इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ने दी रिटायर कर्मियों को विदाई

 भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में विदाई सह संस्था में जमा उनकी निधियों का अंतिम भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें माह जुलाई-2024 और उसके पूर्व सेवानिवृत हुए भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। सोसाइटी के अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने इन सदस्य कर्मियों को शाल/श्रीफल और उनकी जमा पूंजी का खातादेय चेक देकर सम्मानित किया।

शुरुआत में अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने कहा कि हमारी सोसाइटी के आधार स्तंभ रहे इन वरिष्ठ कर्मियों का योगदान हमेशा रेखांकित होता रहेगा। उन्होंने जीवन के नए पड़ाव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से हमारी सोसाइटी के संबंध हमेशा प्रगाढ़ बने रहेंगे। उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर ने वरिष्ठ कर्मियों का सम्मान करते हुए कहा कि इन सभी का अनुभव ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन के लिए हम हमेशा अपने वरिष्ठ कर्मियों के आभार रहेंगे।

इन सेवानिवृत्त कर्मियों में रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से चंद्रशेखर,दिगंत चतुर्वेदी,मेडिकल से शाहिद हुसैन, रीना शर्मा,डॉ संजय कुमार अनुपम सिंह,एन गुरुनाथन,डॉ सीएस कुरूप, प्लेट मिल से विनोद कुमार मेश्राम, गोवर्धन लाल,एस आर बंधु,आरके सिंह,पर्यावरण प्रबंधन विभाग से अरविंद कुमार,सिंटर प्लांट-2 से श्यामलाल,अमरनाथ,जयपाल सिंह सेंगर,हरविंदर सिंह,मानव संसाधन विभाग से वी रामाराव,स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से एन रमेश कुमार,राजेंद्र,नोहर सिंह,स्टील मेल्टिंग शॉप 3 से भवानी शंकर परगनिहा,ब्लास्ट फर्नेस से गुलेश्वर साहू,महेश नादमवर,राम किशन, अरुण कुमार,पावर सिस्टम से असीम कुमार नंदी,लक्ष्मण राव,मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से अप्पाराव,रिसर्च एंड कंट्रोल लैब से किशोर कुमार पाटिल,डब्ल्यू शॉप (एम) से शंकरलाल ठाकुर,फोर्ज शॉप से सुरेंद्र प्रताप सिंह,ट्रांसपोर्ट एंड डीजल से रामप्रसाद,टेलीकम्युनिकेशन से देवाशीष,देवनाथ,पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन से  वर्मा,कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से सुरेंद्र प्रसाद,धनराज मारकंडे,रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग से भरतलाल साहू,जनरल इस्टेब्लिशमेंट से चेतनलाल,माखनलाल,प्लांट गेराज से रमेश कुमार और सीईडी से अप्पाराव शामिल हैं।

सम्मान के दौरान रिटायर कर्मी भावुक हो गए। इन रिटायर सदस्यों में वी रामाराव,शाहिद हुसैन और रीना शर्मा ने अपना सेवाकाल याद किया और सोसाइटी के साथ जुड़े कई संस्मरण भी सुनाए।  संचालक मंडल के सदस्य जे के गहिने ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रबंधक एम मुरलीधर ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन संचालक मंडल सदस्य धनंजय चतुर्वेदी ने दिया।

 
और भी

यूटीडी, सीएसवीटीयू, भिलाई में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

 यूटीडी, सीएसवीटीयू, भिलाई में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के यूटीडी के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यूटीडी के निदेशक डॉ पी के घोष ने कार्यक्रम का प्रारम्भ अंतरिक्ष विज्ञान के विषय पर ज्ञानवर्धक भाषण से किया। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष विज्ञान की सफलता हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व होना चाहिए जिन्होंने अंतरिक्ष में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

समकुलपति डॉ संजय अग्रवाल ने इस दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हमें अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को याद दिलाता है। हमें अपने वैज्ञानिकों की सफलता से प्रेरणा लेनी चाहिए और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। कुलपति प्रो एम के वर्मा ने अपने  सन्देश में कहा कि ष्राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर  सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को याद करने और उनकी सफलता से प्रेरणा लेने का दिन है। अंतरिक्ष विज्ञान में हमारे देश ने बहुत प्रगति की है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए। हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और हमें उनकी मेहनत का परिणाम देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में कुल 25 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान -अनुराग चक्रधारी (तृतीय सेमेस्टर -एआई ), द्वितीय-गरिमा साहू (पंचम सेमेस्टर -एआई ) एवं युवराज डहरिया (पंचम सेमेस्टर -एआई )तथा स्पीच कॉम्पीटिशन में द्वितीय- हर्ष शर्मा (तृतीय सेमेस्टर -एआई ), तृतीय - आशीष वैद्य ((सप्तम सेमेस्टर -एआई ) एवं कार्तिक पाण्डेय के साथ सभी विजेताओं को पुरस्कृत एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, समकुलपति, यूटीडी के निदेशक,सीएसवीटीयू-फोर्टे के निदेशक, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

 

और भी

डॉमिनोज फेक रहा था सड़क पर कचरा, निगम ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

 फॉस्टफूड तैयार कर मिनटों में घर पहुंच सेवा देने वाले डॉमिनोज पिज्जा पर नगर पालिक निगम रिसाली ने 20 हजार का जुर्माना लगाया है। वह चोरी छिपे कृष्णा टॉकिज स्थित मंच के निकट शॉप का कचरा डंप कर रहा था। निगम के कर्मी प्रिंट कैरी बैग और अन्य कचरा को चिन्हित करने के बाद कार्रवाई की।

पिज्जा शॉप संचालक द्वारा पहले तो कचरा फेके जाने की बात से इंकार करने लगा था। बाद में कचरा रात के अंधेरे में फेकने की बात कहने पर निगम के अधिकारियों ने चालानी कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर व्यापारियों को लगातार समझाईश दे रही है कि वे कचरा सड़क पर न फेके। गंदगी फैलाने पर की गई कार्रवाई में प्रभारी राजस्व अधिकारी संजय वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी टिकेन्द्र वर्मा, मंगल कुर्रे, जनस्वास्थ्य

विभाग के अमित चंद्राकर, सुपरवाइजर बिरेन्द्र देशमुख, लोकेश साहू आदि उपस्थित थे। निगम की टीम ने पिज्जा शॉप के किचन सफाई भी जांच की। हालांकि इस दौरान किचन साफ  सूथरा पाया गया। जन स्वास्थ्य विभाग ने फाइट द बाइट के तहत फ्रिज व फ्लावर पार्ट में लार्वा न होने की पुष्टी की।

पहले दे चुके थे चेतावनी अधिकारियों ने जांच में पाया कि पिज्जा शॉप द्वारा लगातार कचरा सड़क पर फेक रहा है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी दुकान संचालक से कचरा सड़क पर न फेकने की हिदायत दे चुके थे। इसके बाद भी रात के अंधेरे में सड़क पर कचरा फेका जा रहा था।

और भी

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का आज छत्‍तीसगढ़ में प्रदर्शन

 बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस आज पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।


इससे पहले प्रदेश प्रभारी पायलेट शुक्रवार को केंद्रीय जेल में विधायक देवेंद यादव से मिलने पहुंचे। कांग्रेस नेता पायलट ने विधायक यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। पायलट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सरकार टारगेट कर रही है। बलौदाबाजार हिंसा की जांच करनी चाहिए। हिंसा को नियंत्रण करने में शासन-प्रशासन नाकाम रही।
कांग्रेस नेता पायलट ने कहा, सतनामी, दलित, आदिवासी समाज के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार सुरक्षा देने में नाकाम है। लगातार दूसरी बार विधायक बने देवेंद्र यादव को राजनीतिक षड़यंत्र के रूप में गिरफ्तार किया गया है। जबकि, वे पूछताछ में पूरा सहयोग कर रहे थे। बिना तथ्य और प्रमाण के धाराएं लगाई गई हैं। जबरदस्ती जेल में रखा गया है। सरकार बहुत गलत उदाहरण पेश कर रही है।

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर जांच एंजेसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भाजपा सरकार हैं, विपक्ष को नीचा दिखाने, चरित्र हनन करने और आवाज को दबाने जांच एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। झूठे केस बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कानूनी से लेकर राजनीतिक लड़ाई लड़ी जाएगी। सचिन पायलट के साथ केंद्रीय जेल में विधायक से मिलने कांग्रेस के प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी गए थे। बताते चलें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई थी।

राजीव भवन में बनी रणनीति

सचिन पायलट के मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बैठक हुई। इसमें देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेशभर में मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई गई। शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा। बैठक में रायपुर दक्षिण में होने वाले उप चुनाव तथा नगर निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि मंडल स्तर पर जल्द ही अध्यक्षों की नियुक्त होगी। देर शाम प्रदेश प्रभारी दिल्ली रवाना हो गए।

 
और भी

48 पदों पर निकली भर्ती

 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 28 अगस्त 2024 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक आदित्य बिरला लाइफ इंश्योरेंस के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक कुलमित्र उपस्थित रहेंगे। जिसके अंतर्गत बीमा सलाहकार के 40 पद एवं इंश्योरेंस मैनेजर के 08 पदों पर भर्ती की जानी है।

इस प्रकार कुल 48 पदों की भर्ती किया जाना है। बीमा सलाहकार की न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 50 वर्ष से कम, संभावित वेतन कमीशन बेस होगा। इंश्योरेंस मैनेजर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 45 वर्ष संभावित वेतन 12 हजार से 16 हजार रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।

नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ 28 अगस्त प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

 

 

और भी

नगरी में दिया गया पीवीटीजी सर्वे के लिए मोबाईल एप का प्रशिक्षण

 प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति से संबंधित ग्रामों के बसाहटों में घरेलू स्तर के योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, हर घर जल, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला इत्यादि योजनाओं से शत्-प्रतिशत लाभान्वितों के परिवारवार विस्तृत डाटा एकत्र करने का कार्य ऑनलाईन BISAG-N    मोबाईल एप के द्वारा चिन्हांकित सीएससी (वीएलई) के माध्यम से दिया जा रहा है। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर आज जनपद पंचायत नगरी में संबंधित ग्राम के बसाहटों के लिए सभी छात्रावास/ आश्रम अधीक्षक एवं संबंधित वीएलई-सीएससी का मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एसडीएम नगरी डी.डी.मंडावी, सीईओ जनपद पंचायत नगरी बी.बार.वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डी.के.हरदाहा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान एप लॉगिन करना, ओटीपी रिसीव्ड, हाउसहोल्ड डेटा सर्वे, फॉर्म भरना, सेव करना और आगे की प्रक्रिया, परिवार के सदस्यों को जोड़ना, डेटा सब्मिट इत्यादि की पॉवर प्वाईंट प्रजेंटेशन के जरिए विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही उपस्थितों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण के बाद नगरी विकासखण्ड के कमार बसाहट अमाली में हाउसहोल्ड के घर जाकर मोबाईल एप के माध्यम से लाइव सर्वे किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, मण्डल संयोजक ट्राइबल और सीएससी, वीएलई उपस्थित रहे।

 

 

और भी

इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 25 से

 टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में 25, 26 और 27 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन नये मंदिर होगा। महोत्सव के पहले दिन 25 अगस्त, रविवार को बाल महोत्सव फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं भक्ति नृत्य होगा। बाल उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कंचन सिंघानिया 9893000101, सुलोचना बांका 9425501634 और कांता सिंघानिया से 9302419222 पर संपर्क किया जा सकता है। 

महोत्सव के दूसरे दिन 26 अगस्त, सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सुबह 4.30 बजे से मंदिर में पूजन-अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे जो रात्रि 1 बजे तक चलेंगे। सुबह से मंदिर में मंगल आरती, तुलसी आरती, गुरू पूजा, परम पूज्य सिद्धार्थ स्वामी जी द्वारा श्री कृष्ण बाल लीला गुणगान, भजन-कीर्तन, राजभोग अर्पण, राजभोग आरती, उस्थापन आरती, भजन संध्या, संध्या आरती, प्रसाद वितरण, कलश अभिषेकम, महाअभिषेकम, छप्पन भोग अर्पण और रात्रि 1 बजे महाआरती होगी। कलश अभिषेकम के लिए सुलोचन कृष्ण प्रभु से 7710838538 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दिन के लिए आजीवन सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपना मेंबरशिप कार्ड साथ में लावें। श्री भगवान का विशेष दर्शन सुबह 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक होंगे और शाम 7 बजे से रात्रि 1 बजे तक प्रति घंटे भगवान की आरती होगी। साथ ही राजनांदगांव के निखिल-श्याम द्वारा भजन कीर्तन का संगीतमयी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जो महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होगा।

महोत्सव के तीसरे दिन 27 अगस्त, मंगलवार को श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा महा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मंदिर में सुबह 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक मंगल आरती, तुलसी आरती, गुरू पूजा, श्रृंगार दर्शन एवं धूप आरती, श्रील प्रभुपाद गुणगान, श्रील प्रभुपाद महाभिषेक, राजभोग आरती, प्रसादम, उस्थापन आरती, संध्या आरती और शयन आरती होगी। 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के क्रम में 11 सितंबर को मंदिर में श्री राधाष्टमी महा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर में सुबह 4.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक पूजन और अनुष्ठान होंगे, जिनमें मंगल आरती, तुलसी आरती, गुरू पूजा, श्रृंगार दर्शन एवं धूप आरती, राधारानी बाललीला गुणगान, हरिनाम संकीर्तन, महाभिषेक, छप्पन भोग अर्पण, राजभोग आरती, प्रसादम, उस्थापन आरती, संध्या आरती, शयन आरती होगी। मंदिर में सुबह 8.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री राधारानी चरणदर्शन होंगे।

प्रचार प्रसार समिति के दिलीप केडिया और राजेंद्र पारख ने बताया कि रायपुर के इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय श्री श्री राधा रासबिहारी महा महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न हो चुकी है। 25, 26 और 27 अगस्त को इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें बाल महोत्सव फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं भक्ति नृत्य, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव एवं भजन संध्या, शील प्रभुपाद व्यास पूजा महा-महोत्सव और श्री राधाष्टमी महामहोत्सव जैसे अनेक अनुष्ठान और कार्यक्रम होंगे। 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2024 फेस्टिवल कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शुभम् सिंघल और सदस्य राजेश किंगर, पवन सचदेव, पंकज मिश्रा, विकास मोदी आदि सदस्य मौजूद रहेंगे। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष एच एच सिद्धार्थ स्वामी और जनार्दन दास ने सभी से इस्कॉन के नए मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित समस्त पावन कार्यक्रमों में सम्मिलित होने सादर आमंत्रित किया है।

और भी

भा.प्र.सं. रायपुर 8वां लीडरशिप समिट 2024 की मेजबानी करेगा

  भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर (भा. प्र.सं. रायपुर) अपने 8वें लीडरशिप समिट का आयोजन करने जा रहा है। यह एक प्रतिष्ठित दो दिवसीय आयोजन है जिसमें विभिन्न उद्योगों के प्रमुख कॉर्पोरेट नेता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह समिट 24 और 25 अगस्त को रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा मुख्य वक्तव्य दिए जाएंगे, जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रुपेश संघवी, एर्गोडे के संस्थापक और सीईओ, और सम्मानित अतिथि के रूप में कमोलिका गुप्ता पेरेस, पूर्व समूह उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, इंडिया/साउथ एशिया, सर्विसनाउ शामिल हैं।

इस वर्ष के समिट की थीम, "व्यवसाय स्वामी बनाना," का उद्देश्य उभरते हुए नेताओं को आज के गतिशील व्यावसायिक वातावरण में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपकरणों और रणनीतियों से लैस करना है। इस थीम के माध्यम से, समिट रणनीतिक सोच, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, और नैतिक निर्णय लेने पर जोर देते हुए ऐसे नेताओं को विकसित करना चाहता है जो नवाचार को बढ़ावा दें और स्थायी, समावेशी प्रथाओं को आगे बढ़ाएं।

32 प्रतिष्ठित वक्ताओं में से कुछ पैनलिस्ट, जो विभिन्न उद्योगों से हैं, इस प्रकार हैं:

- सौरेन पॉल, कंट्री ब्रांड लीड - एक्सटर्नल बिज़नेस पार्टनरशिप, फाइजर इंडिया

- अभिषेक महंती, हेड ऑफ टैलेंट मैनेजमेंट और OD, मेरीनो

- सुब्रमणियन चिदंबरम, मुख्य रणनीति अधिकारी, कमिंस इंडिया

- सुमित सांगवान, उपाध्यक्ष - नेशनल हेड - एस एंड एम, हैवेल्स

- अंजनी के. जाजोदिया, उपाध्यक्ष और ईए टू एमडी एवं सीईओ, ओएनडीसी

- रीना इवांस, वरिष्ठ निदेशक संचालन ग्राहक अनुभव, एको

- चंद्रप्रकाश जैन, उपाध्यक्ष - एचआर ऑपरेशंस, टेलीपरफॉर्मेंस

प्रोफेसर राम कुमार काकानी, निदेशक, भा. प्र.सं. रायपुर ने कहा, "हम विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों की गहरी समझ रखने वाले उद्योग विशेषज्ञों की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। विभिन्न उद्योगों से आए ये कॉर्पोरेट अग्रदूत अपने मूल्यवान अनुभवों और दृष्टिकोणों को साझा करेंगे, जिससे हमारे छात्रों को उनके संबंधित क्षेत्रों की जटिलताओं की एक झलक मिलेगी। 8वां लीडरशिप समिट 2024 ज्ञानवर्धक चर्चाओं और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन हमारे भावी प्रबंधकों को विशेषज्ञता के समृद्ध भंडार से रूबरू कराएगा और विविध विषयों पर गहन चर्चाओं को प्रोत्साहित करेगा।”

विभिन्न उद्योगों के प्रतिष्ठित वक्ताओं का एक पैनल अपने अंतर्दृष्टि को इंटरैक्टिव सत्रों, केस स्टडीज और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से साझा करेगा। इस समिट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रभावी नेतृत्व पर मूल्यवान ज्ञान प्राप्त होगा और उन्हें उद्योग विशेषज्ञों और सहकर्मियों के साथ नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। इस समिट का उद्देश्य भविष्य के नेताओं को साहसिक और सूचित निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना है, जिससे सकारात्मक बदलाव और संगठनात्मक विकास में योगदान दिया जा सके।

 

 

और भी

श्रद्धालु राम भक्त रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम रवाना

 राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री राम लला दर्शन योजनान्तर्गत जिले के राम भक्त श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। राम भक्तों के बस को कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रामलला दर्शन योजना का उत्साह जिले के अंतिम छोर तक पहंुची जिसके परिणाम स्वरुप पामेड़ के भक्तों ने भी अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम लला के दर्शन हेतु इच्छा जाहिर की और  बताया कि हम प्रभु श्री राम से मिलने बहुत उत्साहित है। इसी तरह अन्य भक्तों में भी अपने अराध्य देव श्री रामलला के दर्शन की उत्सुकता देखने को मिला। कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने सभी राम भक्तों को मंगलमय यात्रा की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यात्रा के दौरान मौजूद सहयोगी अधिकारी-कर्मचारी को सूचित करने को कहा इस दौरान कलेक्टर ने श्रद्धालुओ से आवश्यक चर्चा की उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी ली। भक्तों ने उत्साह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को रामलला दर्शन योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिले के श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से दुर्ग भेजा गया, दुर्ग रेल्वे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 

 

 

और भी