छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

जब तबले की धुन में गूंज उठा कला केंद्र, हजारों दर्शक हुए कायल

  कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम पर आधारित कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा संचालित कला केंद्र परिसर में आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. तीन ताल मिश्रित सर्वाग पर आधारित 22 तबला वादन की अद्भूत प्रस्तुति हुई। जिसके सैकड़ों दर्शक कायल हो गए। इस शानदार प्रस्तुति की खूब प्रशंसा हुई। कार्यक्रम में देशभक्ति के संगीत ने समा बांध दिया। कथक नृत्य में देशभक्ति गीत वंदे मातरम की प्रस्तुति हुई। गिटार के माध्यम से ए वतन, मेरे वतन की धुन, बासुरी वदन में सारे जहां से अच्छा, कथक में ये मेरा इंडिया, गायन में देशभक्ति गीत मेरा कर्मा, तू मेरा धरमा और सरस्वती वंदना, बांसुरी में भुपाली रोग समेत अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। कला केंद्र में पोट्रेट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कला केंद्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी और कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह समेत अन्य पोट्रेट की प्रदर्शनी लगाई गई। यह पोट्रेट कला केंद्र के प्रतिभागियों के द्वारा तैयार की गई थी, जो कि काफी आकर्षण का केंद्र रहा है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के नेतृत्व में कलाकेंद्र शुरू की गई है। इसकी शुरूआत मार्च महीने में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी। इसमें दो दर्जन से अधिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रत्येक प्रतिभागियों से माह में महज 500 रूपए ही शुल्क लिया जाता है।

और भी

योजनाओं की जानकारी रखेंगे तो लाभ भी उठा पाएंगे : कलेक्टर

 जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का पहला आयोजन आज पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के सुदरवर्ती ग्राम पंचायत अमझर में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 549 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 330 का मौके पर निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। लंबित 219 आवेदन मांग संबंधी होने की वजह से कलेक्टर ने परीक्षण कर आवेदनों का निराकरण करने की बात कही। शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि   तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक पाली तानाखार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर में स्थित ग्राम अमझर में जिलाप्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। इस आयोजन से इस क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निराकरण हुआ है। इसके साथ ही उनकी मांगों पर विचार भी किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र होने की वजह से स्कूल भवन, पहुंच मार्ग पुल-पुलिया, सड़क, उचित मूल्य दुकान के भवन सहित अन्य कमी महसूस होती है, जिन्हें कलेक्टर के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण की बात कही है।

विधायक श्री मरकाम ने ग्रामीणों को शिविर का लाभ उठाने तथा अपने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी का साथ है। ऐसे में  इस क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। विधायक श्री मरकाम ने जर्जर बीईओ कार्यालय पोड़ी-उपरोड़ा सहित स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी भवन को संवारने सहित अन्य मांग करते हुए ग्राम अमझर स्कूल प्रांगण में अहाता निर्माण, सेमरा में पुलिया निर्माण विधायक मद से करने की घोषणा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान देने की मांग भी की। शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने कहा कि ग्रामीण अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविर का लाभ जरूर उठाएं। यहां शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही वे अपनी समस्याओं का निराकरण भी संबंधित अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं। शिविर में उपस्थित पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि उन्होंने सभी थाना, पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि कोरबा व छत्तीसगढ़ पुलिस आम नागरिकों की रक्षा के लिए है, आम नागरिक को किसी प्रकार की समस्या है तो वे बेझिझक अपनी बात थाना में जाकर रख सकते हैं। उन्होंने गांव के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन इन क्षेत्रों में करने की मांग की। साथ ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने सीसीटीवी लगाने के संबंध में जानकारी दी।

शिविर में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कोरबा जिला मुख्यालय के सुदुरवर्ती ग्राम पंचायत अमझर में आज जिले का प्रथम जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शिकायत और मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है। मांग संबंधी आवेदन क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े हुए हैं। सभी आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे और विकास कार्यों से संबंधित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने क्षेत्र के ग्रामीणों को बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होने की वजह से यहां अनेक हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में व्याख्याताओं की कमी थी। इसके साथ ही भवन विहीन होने की वजह से शिक्षा प्रभावित हो रही थी। डीएमएफ के माध्यम से क्षेत्र के विद्यालयों में अतिथि व्याख्याता की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नए स्कूल भवन भी स्वीकृत किए गए हैं। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के लिए आवश्यकतानुसार नए स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन तथा अन्य भवन स्वीकृत किए जाएंगे। पसान के विद्यालय में भवन, साइकल स्टैण्ड की भी मांग आई है। सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है और जिला प्रशासन इन प्राथमिकताओं को ध्यान रखते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से पूरा किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को स्कूलों में मध्यान्ह भोजन से पूर्व सुबह नाश्ता मिलने की जानकारी दी और कहा कि वे अपने बच्चों से प्रतिदिन नाश्ता के संबंध में अवश्य पूछें। किसी प्रकार की शिकायत हो तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को सूचित करें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि जन समस्या निवारण शिविर में सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित होते हैं और वे अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हैं। आप सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे तो निश्चित ही आप अपनी आवश्यकता अनुसार योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोषी पेन्द्रो, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा रोहित सिंह, बीईओ डी. लाल, जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा अधिकारी उपस्थित थे।

योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण -

शिविर में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। जिसके अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से 178 विद्यार्थियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत पिपरिया पंचायत के रामवती मराबी, कुंवरिया आयम एवं खोडरी पंचायत के सोनकुंवर पोट्टाम को 20-20 हजार का सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। 05 लोगों को राशन कार्ड वितरित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा अमझर की 65 वर्षीय समेदिया बाई को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 07 स्कूली विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा 04 मध्यम कुपोषित बच्चों को सुपोषण टोकरी भेंट किया गया एवं 02 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा अमझर के 10 ग्रामीणों को फलदार पौधे का वितरण किया गया। शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि शिविर का आयोजन भी  किया गया जिसमें 14 ईकेवाईसी, लैण्ड सीडिंग, एक पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 320 लोगों स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

पेट्रोल चलित मोटर पंप पाकर किसान हुए खुश -

कृषि विभाग द्वारा शाकंभरी योजनांतर्गत किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 03 किसानों को पेट्रोल चलित मोटर पंप का वितरण किया गया। जिसमें कोटमर्रा के  किसान मानकुंवर, समलई के किसान जलकुंवर व विशेश्वर शामिल है। मोटर पंप की कीमत 21 हजार से अधिक है। किसान को लागत का 75 प्रतिशत अधिकतम 10 हजार रुपये का सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। मोटर पंप मिलने से किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी, उन्होंने कहा कि इससे उनके उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी नहीं होगी।

श्रवण यंत्र से सुन पाएगी सिसोदिया बाई -

अमझर के शिविर में अमझर की 65 वर्षीय वृद्धा सिसोदिया बाई को विधायक एवं कलेक्टर द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। सिसोदिया बाई ने बताया कि वह ठीक से सुन नहीं पाती है, इसलिए आज शिविर में श्रवण यंत्र की मांग की थी। शिविर में उनकी मांग तत्काल पूरी कर दी गई। अब श्रवण यंत्र के माध्यम से ठीक से सुन पाएगी।

 

और भी

उप मुख्यमंत्री जंगलवार महाविद्यालय में प्रशिक्षण के बारीकियों से हुए रूबरू

  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कांकेर स्थित काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगल वारफेयर महाविद्यालय में पहुंचकर वहां प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय देश एवं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बहुत ही कारगर है। इससे हमारे जवान हर मोर्चे में विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों से मिलकर उनसे संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।  

सबसे पहले उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को जंगलवार फेयर कॉलेज के प्रभारी डी आई जी श्री एस. एल बघेल ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पुलिस एवं रक्षा के प्रशिक्षणार्थियों को वहां पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं गुरिल्ला युद्ध तकनीक के सभी पहलुओं के बारे में संक्षिप्त में बताया। इसके अलावा दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और पहुंचविहीन क्षेत्रों में प्रतिरक्षा से संबंधित अभ्यासों के संबंध में लघु फ़िल्म दिखाकर जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें कॉलेज की स्थापना के उद्देश्य की जानकारी दी गई। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने महाविद्यालय में स्थित म्यूजियम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जंगलवार कॉलेज के सभी प्रशिक्षण स्थलों पर जाकर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अभ्यास का डेमो दिखाया गया। इस दौरान उन्होंने अभ्यास के सभी डेमो को बारीकी से देखा और प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। अंत में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को जंगलवार महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। इस अवसर पर आई.जी. बस्तर श्री सुन्दरम पी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक

  एडीएम आर.ए. कुरूवंशी की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव एवं अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन), विश्वकर्मा जयंती एवं मिलाद-उन-नबी सहित अन्य पर्व आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। 

इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने गणेश चतुर्थी के लिए पंडाल, स्वागत, विसर्जन, मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचना चाहिए।

ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें। इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए समारोह आयोजन करने का भरोसा दिलाया। विशेषकर शहर में यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा। एडीशल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि आयोजन समिति बड़े पंडालों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाएं।

परंपरागत वाद्ययंत्रों को प्रयोग करें। सभी पूजा समितियों को गणेश पर्व के दौरान पंडाल लगाने की अनुमति एसडीएम से लेनी होगी। गणेश विसर्जन निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही किया जाए और छोटे बच्चों को विसर्जन स्थल पर न ले जाया जाए। गणेश विसर्जन 17 एवं 18 सितम्बर को किया जाए। बैठक में एडीशल कमिश्नर खजांची कुमार, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेश पैकरा, एसडीएम पीयूष तिवारी, शांति समिति के सदस्य इरशाद अली, हबीब मेमन, सुधीर खण्डेलवाल, शेखर मुदलीयार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

 

और भी

बायो-मेट्रिक्स प्रणाली के माध्यम से मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य

 सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर.संगीता ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के स्टूडियों से प्रदेश की मदिरा दुकानों में बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ किया। बायो-मेट्रिक्स प्रणाली के माध्यम से मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा।

वर्चुवली माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 33 जिलों के अधिकारी एवं मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को मंत्रालय के एन.आई.सी. स्टूडियों से कनेक्ट किया गया। सचिव, आबकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान जिला बिलासपुर, रायपुर, मुंगेली, कोण्डागांव, रायगढ़, सारगंढ़-बिलाईगढ़, कबीरधाम, नारायणपुर के आबकारी अधिकारियों एवं चयनित दुकानों में पदस्थ कर्मचारियों से आधार सक्षम बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली के संबंध में चर्चा की गई। मंत्रालय से कनेक्टेड समस्त जिलों के मदिरा दुकानों के कर्मचारियों द्वारा अपनी उपस्थिति नवीन स्थापित प्रणाली के माध्यम से दी गई। रायगढ़ जिले में इस प्रणाली को स्थापित करने के लिए जिले के विभागीय अधिकारियों की सराहना की गई। बायो मेट्रिक्स के माध्यम से उपस्थिति लिए जाने से एक ओर मदिरा दुकानों की अनियमितता पर नियंत्रण किया जा सकेगा, साथ ही कार्यरत कर्मचारियों का हित भी होगा। जिस व्यक्ति की नियुक्ति जिस मदिरा दुकान हेतु की गई है, वह उसी दुकान पर कार्य कर सकेगा। उपस्थिति के समय का पालन किया जा सकेगा। नियुक्त व्यक्ति की मदिरा दुकान में उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जा सकेगी। प्रत्येक कर्मचारी की उपरोक्त प्रक्रिया से उपस्थिति ली जाने से उसके संबंध में प्रतिदिन की जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध होगी जिससे वेतन तैयार किए जाने, ओवरटाईम के समय का निर्धारण, अवकाश दिवसों की गणना इत्यादि का कार्य त्वरित रूप से किया जा सकेगा। इसी अनुक्रम में ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी. की राशि की भी गणना किए जाने में आसानी होगी। इस प्रकार की गणना से वेतन हेतु लगने वाले समय में कमी होगी तथा कर्मचारियों का निर्धारित समय पर प्राप्त होने वाली सम्पूर्ण राशि का भुगतान संभव हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों का संचालन राज्य शासन के सार्वजनिक उपक्रम ’छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन’ द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में मदिरा दुकानों के संचालन में सुधार के लिए मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को यूनिफार्म प्रदान किया जाना, फोटो युक्त आई. डी. कार्ड प्रदान करना, ओवरटाइम कार्य करने पर निर्धारित दर से भुगतान किया जाना, दुकानों में मांग अनुसार मदिरा उपलब्ध कराना आदि नवाचार किए गए है।
सुधारों की श्रंृखला में एक बड़ा सुधार आधार सक्षम बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ किया जाना है। प्रदेश में आज से समस्त मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति बायो-मेट्रिक्स के माध्यम से लिया जाएगा। इस पद्धति में प्रदेश की समस्त मदिरा दुकानों के अक्षांश और देशांतर का उपयोग करते हुए मोबाइल एप के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति ली जावेगी। तैयार एप के माध्यम से समस्त कर्मचारियों के चेहरे की पहचान कर उपस्थिति दर्ज होगी। इस हेतु प्रदेश की मदिरा दुकानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का ’आधार’ आधारित फेस रिकग्निशन पंजीयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रदेश की कुल 672 मदिरा दुकानों में कुल 5738 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो सीधे इस सुविधा से लाभांवित होंगे तथा विभाग के लिए भी मदिरा दुकानों का उचित नियंत्रण संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड श्री श्याम लाल धावड़े, विशेष सचिव आबकारी श्री देवेन्द्र भारद्वाज, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के वरिष्ठ अधिकारी श्री टी.एन. सिंह एवं श्री शिशिर रायजादा एवं आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाएं - केदार कश्यप

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय उद्योगों के मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के अंतर्गत संचालित कौशल प्रशिक्षण की गतिविधियों की समीक्षा की।

मंत्री कश्यप ने राज्य के युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। बैठक में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव एस. भारतीदासन एवं छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु संभागवार बैंक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर स्तर पर किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में स्थानीय आवश्यकताओं जैसे बेलमेटल, बॉस शिल्प, टेराकोटा एवं इमली, लाख, हर्रा बहेरा, छिन्द, फुड प्रोसेसिंग इत्यादि कोर्स में तथा बाजार मांग के अनुरूप ट्रेडों का चिन्हांकन कर प्रशिक्षण देने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं में सोशल मिडिया के प्रति रूचि एवं इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना को देखते हुए सोशल मिडिया से संबंधित कोर्स में संचालित करने को कहा।

मंत्री कश्यप ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं का सर्वे कर उनकी रूचि के अनुसार कौशल प्रशिक्षण जिला मुख्यालय अथवा उनके निवास स्थान के समीप प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण कराया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछ्डी जनजातियों के युवाओं को लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा संचालित आजीविका विकास कार्यक्रम अथवा अन्य कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के तहत प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए।
मंत्री कश्यप ने बस्तर संभाग के जिलों में निर्माणाधीन छात्रावास को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कर प्रशिक्षण प्रारंभ कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

और भी

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़वासियों का उनसे विशेष लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

    भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हो या विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल जी भारत के हर एक नागरिक की स्मृतियों में है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह मिला। अटल जी मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के साथ मेरी अनेकों स्मृतियां हैं, जो मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे है।

और भी

56 हितग्रहियों को किया गया प्रमाण पत्र वितरण

स्व. चंदुलाल चंद्राकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा में अक्टुबर 2024 को सेवा निवृत्त होने वाले हेमलाल ठाकुर (दैनिक वेतन भोगी) कर्मचारी के द्वारा स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर झण्डा वंदन करवाया गया। स्वंतत्रता दिवस 2024 के कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था मुख हरिसिंह राणा द्वारा की गई। कार्यकम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा देशभक्ति विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गई। संस्था के कर्मचारी अरूणा फाटे द्वारा कार्यक्रम संचालन किया गया एवं संस्था के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहें। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोबिया बेमेतरा में संचालित प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जॉब रोल टेलर दर्जी में प्रशिक्षण 15 जुलाई 2024 से 19 जुलाई 2024 और 31 जुलाई 2024 से 04 अगस्त 2024 तक प्रशिक्षण प्राप्त कुल 56 हितग्रहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसमें संस्था के संस्था प्रमुख हरि सिंह राणा द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया एवं इस अवसर पर प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभ के बारे जानकारी दी गयी इस शुभ अवसर पर  जी.पी. बर्मा योजना प्रभारी द्वारा भी योजना के बारे में जानकारी दी गई एवं संस्था परिवार के द्वारा एक पेढ़ माँ के नाम से समस्त प्रशिक्षण अधिकारीगण तथा संस्था के प्रशिक्षणार्थीगण और हितग्रहियों ने भी अपने अपने हिस्से का एक पेढ़ संस्था परिसर में लगाया गया। इस अवसर पर योजना में लाभान्वित हितग्राही एवं संस्था के अधिकारी कर्मचारी तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुऐ।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। 

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को यह जानना बेहद जरूरी है कि छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री  साय ने जनसंपर्क विभाग के प्रयास की सराहना की साथ ही कहा कि यह छायाचित्र प्रदर्शनी युवाओं को प्रेरित करेगी और उन्हें देश-समाज के लिए सकारात्मक दिशा में कार्य करने में महती भूमिका निभाएगी।

छायाचित्र प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई है। मुख्य योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तीकरण, पीएम जनमन योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमूर्ति रखी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा हैं। 

गौरतलब है कि छायाचित्र प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिसका अवलोकन सुबह 11.00 बजे से रात 8 बजे तक किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव  पी.दयानंद, डॉ. बसवराजू एस., जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, अपर संचालक उमेश मिश्रा,  संजीव तिवारी, आलोक देव एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
और भी

राज्य की महतारियों की वास्तविक कहानियों को दिया गया है रचनात्मक स्वरूप

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना पर आधारित है। इस पुस्तिका की खासियत यह है कि पुस्तिका में सच्ची कहानियों का प्रस्तुतीकरण रचनात्मकता के साथ रोचक अंदाज में किया गया है। पुस्तिका का विमोचन करने के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का यह अभिनव प्रयोग लोगों को पसंद आएगा और वे रुचि लेकर इन कहानियों को पढ़ेंगे। 

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना से प्रदेशभर में लाखों महिलाओं का जीवन सकारात्मक रूप से बदला है। इन बदलावों के बाद अनेक सुंदर कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं। इन्हीं सुंदर कहानियों को ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ में कहानी के रूप में संग्रह कर शब्द रूप में पिरोया गया है। कहानियों का प्रस्तुतीकरण जीवंत रूप में करने की कोशिश की गई है जिसे पाठक उसी तरह से महसूस कर पाएंगे। 

‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ में संगृहीत कहानियां महिलाओं को मिले आर्थिक लाभ को ही नहीं बताती बल्कि यह सशक्तीकरण के प्रभाव को भी उजागर करती है। यह उन महिलाओं के साहस, धैर्य और सपनों की गाथा का प्रस्तुतीकरण है। इन कहानियों को पढ़कर लोग महसूस कर पाएंगे कि एक हजार रुपए प्रति माह की राशि भी अनेक सपनो को साकार करने स्वतंत्रता का भाव जगाने और घर तथा समुदाय की परिस्थिति को सकारात्मक रूप से बदलने का साधन बन सकता है। पुस्तिका के पन्ने पलटते हुए पाठक पाएंगेे कि हर कहानी सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं को खुद में समाहित किए हुए हैं जो असल दृश्य, ध्वनि और भावनाओं को जीवंत करती है। 

‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ के विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद, डॉ. बसवराजू एस., जनसंपर्क आयुक्त  मयंक श्रीवास्तव, अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
और भी

हवाई यात्रा कर रायपुर पहुंचे बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों में आसमान छूने का हौसला

राजधानी रायपुर के अध्ययन भ्रमण पर पहली बार हवाई यात्रा कर रायपुर आए बीजापुर के मेधावी छात्र-छात्राओं में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आसमान छूने का हौसला है। ये बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीजापुर के नवमी, दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के सौ छात्र-छात्राएं फ्लाईट से यात्रा कर पहली बार रायपुर आए हैं। इन छात्रों ने जगदलपुर से रायपुर तक हवाई जहाज में यात्रा की। आज स्वतंत्रता दिवस पर छू लो आसमां एजुकेशन सिटी बीजापुर में पढ़ाई कर रहे इन छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। 

कक्षा 11वीं की छात्रा डिम्पल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहली बार हवाई जहाज में चढ़ने का अनुभव बहुत रोमांचक रहा। पहले रायपुर आने का सोचा था, लेकिन पढ़ाई-लिखाई में मेहनत कर हवाई जहाज में इस तरह आउंगी नहीं सोचा था। डिम्पल ने कहा कि हम अपने सपनों को आसमान की ऊंचाईयों पर ले जाएंगे और मेहनत कर उनको पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री  साय ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जीवन में खूब ऊंचाईयों को प्राप्त करें और लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो। रायपुर भ्रमण के दौरान इन बच्चों ने मुक्तांगन, जंगल सफारी, राम मंदिर का भ्रमण किया और रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि आप सभी को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करना है। मुख्यमंत्री के पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि वे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेसमैन बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस नीति में शिक्षा के साथ रोजगार को भी जोड़ा है। आप लोगों को व्यवसाय के साथ खेती-बाड़ी, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ना चाहिए। मेरी जानकारी में ऐसे कुछ पढ़े लिखे आईएएस हैं, जो आज खेती-बाड़ी भी कर रहे हैं। होर्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर में अच्छी आमदनी के साथ सम्मान भी है। कुछ बच्चों ने कहा कि वे शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक सबसे बड़े राष्ट्र निर्माता होते हैं, जो आईएएस, आईपीएस बनाते हैं। मुख्यमंत्री  साय ने बच्चों से कहा कि आप सभी सपने देखें, खूब मेहनत करिये और सफलता की ओर आगे बढ़ते हुए माता-पिता के अरमानों को पूरा कीजिए। 

मुख्यमंत्री  साय ने बच्चों से गोंड़ी भाषा के शब्द ‘‘नियद नेल्लानार‘‘ शब्द का अर्थ पूछा जिसपर एक छात्रा ने बताया ‘‘तुम्हारा प्यारा गांव‘‘। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत 17 विभागों के अंतर्गत 58 व्यक्तिमूलक और 28 सार्वजनिक योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसमें सुरक्षा कैम्पों की परिधि के पांच किलोमीटर के गांवों में लोगों को सड़क, बिजली, पानी, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को मुहैया कराई जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि माओवाद आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्प स्थापित कर रहे हैं। अब तक 32 कैम्प की स्थापना की गई है। जिसके अंतर्गत 91 गांव शामिल हैं और 29 नये कैम्पों की स्थापना की जा रही है। बस्तर अंचल पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान है। यहां सुन्दर वन हैं, चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुम्बसर गुफा और बारसूर गणेश जैसे मनोरम पर्यटन स्थल हैं। यहां पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं हैं। आप सभी की जिम्मेदारी है कि आप अच्छे से पढ़ाई करें और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां अब सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में टॉप 10 में ज्यादातर लड़कियां ही दिखाई पड़ती है। 

मुख्यमंत्री ने छात्रावास में रहने वाले बच्चों से छात्रावास के भवन, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं। मुख्यमंत्री ने  बच्चों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देते हुए अपने आसपास स्वच्छ वातावरण रखने की समझाईश दी। सेजेस के कक्षा 11वीं के छात्र अखिलेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को उनके स्कूल आने का आमंत्रण दिया। कक्षा 10वीं की छात्रा निशा यादव ने बच्चों के लिए हवाई यात्रा का वायदा पूरा करने पर मुख्यमंत्री  के प्रति आभार प्रकट किया।
और भी

दिव्यांग दंपत्ति के घर पहुंच खाद्य विभाग ने दिया प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ

  कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत तोयनार निवासी दिव्यांग दंपत्ति के घर पहुंचकर खाद्य विभाग अर्न्तगत संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया।

कलेक्टर अनुराग पाण्डेय को उक्त दंपत्ति की समस्या संज्ञान में आते ही विभागीय अमला को त्वरित निर्देशित कर शासन की योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान कराने को कहा। जिसके परिपालन में खाद्य निरीक्षक दिनेश मरकाम एवं खाद्य विभाग के अमला पहुंचकर योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेण्डर प्रदान किया। इस दौरान सरपंच विजय पाल, सचिव कोरम कोमरैया उपस्थित थे।

निःशुल्क गैस सिलेंडर मिलने से दिव्यांग दंपति ने कलेक्टर अनुराग पाण्डेय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और खाना बनाने में आ रही समस्या का निदान होने से प्रसन्नता व्यक्त की।

 
और भी

पौधरोपण, तिरंगा यात्रा के साथ होंगे विविध आयोजन

  कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा से बनाए गए अमृत सरोवरों के तटों पर उत्साह पूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही पौधरोपण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सीईओ के द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

गौरतलब है कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवर स्थलों में ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान किया जाए। इसके पश्चात् ग्रामीणों के द्वारा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए अमृत सरोवर स्थलों को शामिल करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आमजनों, समुदाय के सदस्यों और विद्यालयीन छात्रों के द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक का मंचन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन को प्रभावी बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जायेगा। सार्वजनिक स्थानो में स्वच्छता और हरियाली को स्थायी बनाये रखने हेतु अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास आदि बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामूहिक परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी परिचर्चा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी के पर्व को उत्सव के रूप में मनाने के लिए जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के ग्रामीण, स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राएं, स्व-सहायता समूह, स्थानीय कर्मचारी सहित सभी हितग्राहियों को शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं।

और भी

टीचर ने छात्र को डंडे से पीटा, नोट्स न लिखने पर दिया गहरा जख्म

 रेलवे इंग्लिश मीडियम क्रमांक-2 बुधवारी बाजार स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की टीचर द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. मामले में परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय अहमद रज़ा बुधवारी बाजार क्षेत्र के रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है.

उसे संस्कृत के शिक्षक ने छड़ी टूटने तक बेरहमी से पीटा. बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह कॉपी में नोट्स नहीं लिख पाया, जिसके कारण संस्कृत के शिक्षक राकेश कुमार को गुस्सा आ गया और अपने हाथ में रखे मोटी छड़ी से उसके पीठ पर इतने गहरे चोट दिये की छात्र अहमद रजा बदहवास होकर गिर गया ।

उसे जब होश आया तब वहां मौजूद किसी व्यक्ति के फोन से उसने अपने पिता इमरोज अहमद को कॉल किया । परिजन जब रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे, तो डरे सहमे बच्चे ने पूरे घटना की जानकारी अपने पिता को दी. इसके बाद मामले की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की गई. परिजनों नें शिक्षक को स्कूल से निकालने की मांग की है. उन्होंने शिक्षक राकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. हालांकि मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है ।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, विधायक  किरण देव,  शिवप्रकाश, आजय जामवाल और  पवन से भी मौजूद रहे। 

        मुख्यमंत्री  साय ने स्वर्गीय  जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वर्गीय श्री जूदेव का मुझे बहुत स्नेह मिला और उनके जीवन यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है। वे चाहते थे कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। 
      स्वर्गीय श्री जूदेव ने आजीवन आदिवासी समुदाय के हित की लड़ाई लड़ी। सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए वे समर्पित रहे। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।
और भी

राजस्व वसूली में निगम ने बनाया रिकार्ड

 नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व वसूली को लेकर दुर्ग निगम का अभियान आज भी तेजी से जारी है। आज नगर निगम के राजस्व अमला द्वारा बकायादारों के संस्थान एवं घर-घर पहुंचकर राजस्व वसूली में रिकार्ड वसूली की गई. राजस्व अमले द्वारा सुबह से कड़ी मेहनत कर छ: घंटे में नगर निगम के खाते में 20 लाख रुपये से ज्यादा राशि जमा किये गए।

राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर के  नेतृत्व में वसूली को लेकर निगम अमला सुबह से सक्रिय रहा। सालों से टैक्स नही भुगतान करने वाले करदाताओ से टैक्स जमा करने कहा गया।सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि अब ऐसे करदाताओं की संपत्ति को चिन्हित कर सख्त कार्रवाही करने की तैयारी की जा रही है.निगम द्वारा इसके संबंध में जल्द ही बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी कर कार्रवाही करने का प्लान बनाया गया है।

नगर निगम द्वारा राजस्व करों की वसूली के लिए अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व करो की  वसूली को लेकर समीक्षा बैठक के निर्देश दिए गए थे।जिस पर नगर निगम में शत- प्रतिशत राजस्व वसूली को लेकर निरंतर कवायद चल रही है। सोमवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इस संबंध में सभी वार्ड सहायक राजस्व निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है।सहायक राजस्व अधिकारी ने कहा कि जो करदाता जल कर सहित अन्य कर जमा नहीं कर रहे हैं,ऐसी स्थिति में संबंधित का नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें।

 

 

और भी

सराफा कारोबारी के घर से लाखों की चोरी

  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के विकास ज्वेलर्स में दो माह पूर्व करीब 15 तोला सोना, चांदी के जेवर और लाखों रुपए कैश की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं। चोर गिरोह ने सूरजपुर सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 02 जून 2024 को सूरजपुर के विकास ज्वेलर्स के संचालक विकास सोनी के दुकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने दुकान को खंगाल डाला था। चोर निर्माणाधीन मकान के पिछले हिस्से से दुकान में घुसे थे। वे आंगन और गैलरी से होते हुए दुकान तक पहुंचे। सूरजपुर एसएसपी एमआर आहिरे ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के आने-जाने के रास्तों की पड़ताल के लिए सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।

छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों की पुलिस को भी सीसी फुटेज भेजा गया था। सीसी फुटेज के आधार पर सिंगरौली जिले के संदेही विजय कुमार बसोर (22) के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली। एसएसपी आहिरे ने बताया कि सुराग मिलने पर पुलिस ने विजय कुमार बसोर को सिंगरौली के उज्जैनी से हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने अपने दो साथियों बड़का बसोर और दो अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के बाद उन्होंने नकदी को आपस में बांट लिया था। विजय कुमार बसोर ने पुलिस को बताया कि चोरी का जेवर उन्होंने बैढ़न निवासी गुड्डा बनिया और शशांक सोनी को बेचा था। चोरी के जेवर खरीदने वाले दोनों एक अन्य मामले में बिलासपुर जेल में बंद हैं।

एसएसपी ने बताया कि दोनों को पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेगी। एसएसपी एमआर आहिरे ने बताया कि विजय बसोर ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। बसोर गिरोह के सदस्य शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और अपने पीछे कोई सुराग नहीं छोड़ते। इनके निशाने पर ज्वेलरी दुकान के संचालक और ज्वेलरी शॉप ही होती है। एसएसपी ने बताया कि अन्य स्थानों की पुलिस को चोर गिरोह के पकड़े जाने की सूचना दी जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

 

 

और भी

गीता मुखर्जी का मृत शरीर मेडिकल कॉलेज को दान

 145 वीआईपी नगर,रिसाली निवासी गीता मुखर्जी के मरणोपरांत उनका मृत शरीर मानवता की भलाई के लिए चिकित्सा अध्ययन हेतु मानवसेवी संस्था प्रनामके माध्यम से दान किया गया। 21 सितम्बर 2019 को स्व. गीता मुखर्जी ने अपनी बहु जयश्री मुखर्जी के साथ संयुक्त रूप से प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान की वसीयत जारी की थी।

81 वर्ष की आयु में गीता मुखर्जी का निधन सेक्टर-9 हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सूचना उनके परिजनों द्वारा प्रनाम को दिए जाने के बाद शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भिलाई में उनकी पार्थिव काया अध्ययन एवं अध्यापन हेतु दान की गई। देहदान के पुनीत कार्य में सहभागिता देने वाले स्व. गीता मुखर्जी के पुत्र गौतम मुखर्जी एवं अन्य परिजन जयश्री मुखर्जी, शोभा चक्रवर्ती,आशीष चक्रवर्ती के अलावा प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी, रतन ठाकुर, संतोष नायर, पोली संतोष, बिनापानी चक्रवर्ती, देबू राय चौधरी,प्रदीप धर, अजय मिश्रा, संजय मिश्रा, असीम चक्रवर्ती का विशेष योगदान रहा।

 
और भी