हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए सीएम की ताजपोशी आज, पीएम मोदी दोनों समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रायपुर: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए सीएम की आज ताजपोशी होनेवाली है। मध्य प्रदेश में मोहन यादव सुबह साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय शाम 4 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों समारोह में मौजूद रहेंगे। 

मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

आज सबसे पहले मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में विधायक दल के नेता मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेंगे। मोहन यादव के साथ राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। यह समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय लेंगे सीएम की शपथ

उधर, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय आज सीएम पद की शपथ लेंगे।  उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी शपथ लेंगे। बता दें कि विधायक दल की बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई थी। 

 
और भी

उत्तराखंड में 15 दिनों से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे का मिला शव

नैनीताल: हल्द्वानी लालकुआं- तराई केंद्रीय वन प्रभाग से बीते 15 दिनों से लापता हुए रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव बुधवार को भीमताल झील में मिला है। उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम रेंजर की तलाश में जुटी।

पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जिसमें वो एक ऑटो से हल्द्वानी से भीमताल की तरफ जाते दिखाई दिए थे। पुलिस उस ऑटो की भी तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही रेंजर की मौत के कारणों का खुलासा होगा।

मृतक रेंजर हरिश चंद्र पांडे मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बता दें कि मृतक रेंजर हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर से लापता थे। वो उस दिनअपने घर पर मोबाइल छोड़कर अचानक कहीं लापता हो गए, जिसके बाद वन महकमा और पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी।

और भी

वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों को लोक सभा ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को लोक सभा ने बुधवार को मौन रह कर श्रद्धांजलि दी। लोक सभा ने संसद भवन पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले को विफल करने के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया, उन्हें श्रद्धांजलि दी और साथ ही शहीदों के परिवारों के प्रति सहानुभूति के साथ और दृढ़ता के साथ खड़े होने की बात भी कही।

बुधवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आतंकी हमले को याद करते हुए कहा, आज हम 13 दिसंबर 2001 की उस दुखद घटना का स्मरण करते हैं जब कुछ आतंकवादियों ने हमारे संसद भवन पर हमला किया था और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करने का प्रयास किया था। आज के दिन हम उन सशस्त्र बलों की बहादुरी को भी नमन करते हैं जिन्होंने हमारे लोकतंत्र के प्रतीक संसद भवन पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले को विफल कर दिया था।

आज हम संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस सेवा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन आठ सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का भी स्मरण करते हैं जिन्होंने इस हमले को विफल करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। इस आतंकवादी हमले में एक सीपीडब्ल्यूडी कर्मी भी शहीद हुए थे। यह सभा उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। यह सभा उन शहीदों के परिवारों के प्रति सहानुभूति के साथ और दृढ़ता के साथ खड़ी है। इस अवसर पर हम आतंकवाद का डटकर सामना करने के अपने संकल्प को भी दोहराते हैं तथा अपने राष्ट्र की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पुनः शपथ की पुष्टि करते हैं।

 

 

और भी

खालिस्तान की धमकियों पर सशक्त संदेश देने की सरकार से अपील

नई दिल्ली: शिवसेना की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने खालिस्तान के विदेश में रह रहे आतंकवादियों की ओर से दी जा रही धमकियों काे लेकर सशक्त संदेश दिये जाने की अपील करते हुये आज राज्यसभा में कहा कि अमेरिका भी इस मामले में भारत को निर्देशित कर रहा है।

श्रीमती चतुर्वेदी ने सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति की ‘अनुमति से उठाये गये मामले’के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुये कहा कि संसद से विशेषकर उच्च सदन से इस मामले में कठोर संदेश दिये जाने की जरूरत है। इसी मामले में कनाडा के साथ भी हाल ही में भारत का संबंध खराब हुआ है।

इस पर सभापति ने कहा कि सभी दलों के सदन के नेता बैठकर इस मामले पर विचार करेंगे क्योंकि यह एक गंभीर मुद्दा है। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू हाेने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गयी। सभापति ने इन दोनों नेताओं के जन्मदिन को लेकर सदन को अवगत कराया और सदन की ओर से शुभकामनाएं दी।

 
और भी

राजस्थान के अगले सीएम होंगे भजनलाल शर्मा

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है।


राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद नौ दिन बाद सीएम का नाम फाइनल हुआ है। राजस्थान में विधायक दल की बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गई है। भजन लाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। सांगनेर सीट से विधायक हैं। पहली बार इस सीट से विधायक बने हैं। दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा राजस्थान को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीँ, वासुदेव देवनानी राजस्थान के नए स्पीकर होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया। राजस्‍थान के नए सीएम के नाम को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। इससे पहले पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा था।

भजन लाल शर्मा ने चार बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में भी कार्य किया। 2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक (विधान सभा के सदस्य) के रूप में चुना गया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया।

 

 

और भी

नशे में दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटा दी बारात

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी में बारात में दूल्हे को डांस करना महंगा पड़ गया। उसके डांस से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी वो नहीं मानी। बताया जा रहा है कि दूल्हे के साथ उसके पिता ने भी शराब पी रखी रही. जैसे ही इसका पता दुल्हन को लगा तो उसने सीधे शादी करने से मना कर दिया. दोनों पक्षों की ओर से काफी देर तक पंचायत का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी. आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैरंग ही लौटना पड़ा। ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, दूल्हे ने शराब के नशे में डीजे पर डांस किया था. वो अपनी ही शादी में शराब पीकर पहुंचा था. शादी में उसकी हरकत देख दुल्हन भड़क उठी. उसने समारोह के बीच में ही शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

 

 

और भी

अनुच्छेद 370, 35ए जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के लोगों साथ विश्वासघात था : मोदी

नई  दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को लेकर संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35 ए वहां के लोगों के साथ एक 'विश्वासघात' था और इन अनुच्छेदों के हटने से कश्मीरियों के साथ अन्याय और देश के माथे पर कलंक मिट गया है।

प्रधानमंत्री ने उच्चतम न्यायालय के कल अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को लेकर दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक निर्णय से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना मजबूत हुई है तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामाजिक आर्थिक विकास को गति मिली है।

श्री मोदी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर आज एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को साफ-सुथरा माहौल मिल रहा है जिसमें वह अपने भविष्य को साकार कर सकता है। लोगों के सपने बीते समय के मोहताज नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाएं बन गए हैं। जम्मू कश्मीर में मोहभंग, निराशा और हताशा की जगह अब विकास, लोकतंत्र और गरिमा ने ले ली है।

श्री मोदी ने लेख में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को निरस्त करने पर 11 दिसंबर को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने अपने फैसले में भारत की संप्रभुता और अखंडता को बरकरार रखा है, जिसे प्रत्येक भारतीय द्वारा सदैव संजोया जाता रहा है। न्यायालय का यह कहना पूरी तरह से उचित है कि 05 अगस्त 2019 को हुआ निर्णय संवैधानिक एकीकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया था, न कि इसका उद्देश्य विघटन था। उच्चतम न्यायालय ने इस तथ्य को भी भलीभांति माना है कि अनुच्छेद 370 का स्‍वरूप स्थायी नहीं था।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख की खूबसूरत और शांत वादियां, बर्फ से ढके पहाड़, पीढ़ियों से कवियों, कलाकारों और हर भारतीय के दिल को मंत्रमुग्ध करते रहे हैं। यह एक ऐसा अद्भुत क्षेत्र है जो हर दृष्टि से अभूतपूर्व है, जहां हिमालय आकाश को स्पर्श करता हुआ नजर आता है, और जहां इसकी झीलों एवं नदियों का निर्मल जल स्वर्ग का दर्पण प्रतीत होता है। पिछले कई दशकों से जम्मू-कश्मीर के अनेक स्थानो पर ऐसी हिंसा और अस्थिरता देखी गई, जिसकी कल्‍पना तक नहीं की जा सकती। वहां के हालात कुछ ऐसे थे, जिससे जम्मू-कश्मीर के परिश्रमी, प्रकृति प्रेमी और स्नेह से भरे लोगों को कभी भी रू-ब-रू नहीं होना चाहिए था।

 
और भी

मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

भोपाल: भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का एलान हो गया। मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान हुआ। वो दक्षिण उज्जैन से विधायक हैं और शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला नए उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।


विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई। मध्यप्रदेश के उज्जैन दक्षिण विधानसभा से लगातार तीसरी बार के विधायक मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया है। उज्जैन दक्ष‍िण सीट से मोहन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था। मोहन यादव को जहां 95699 वोट मिले थे तो वहीं चेतन प्रेमनारायण यादव को 82758 वोट मिले थे।

 

आरएसएस के बेहद करीबी नेताओं में से एक हैं मोहन यादव
मालूम हो कि मोहन यादव आरएसएस के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वे साल 2013 में पहली बार विधायक बने थे। यह चौंकाने वाला नाम है। इसकी संभावना भी किसी को नहीं थी। मोहन यादव ने दो जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) के तौर पर शपथ ली थी। विवादित बयानों से नाता रहा है। 2020 के उपचुनावों में में असंयमित भाषा का उपयोग करने पर एक दिन के लिए प्रचार करने पर प्रतिबंध तक लगा दिया था।

 


मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण केप्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीते हैं।

 

 

 
और भी

अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान, केंद्र के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाना शुरू कर दिया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि इस मामले में तीन फैसले हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा की कि उसने माना है कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान है।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा राज्य की ओर से संघ द्वारा लिया गया हर निर्णय चुनौती के अधीन नहीं है... इससे अराजकता और अनिश्चितता पैदा होगी और राज्य का प्रशासन ठप हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि राज्य में युद्ध की स्थिति के कारण अनुच्छेद 370 एक अंतरिम व्यवस्था थी। सीजेआई ने फैसला पढ़ते हुए कहा, पाठ्य वाचन से यह भी संकेत मिलता है कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 370 का अस्तित्व समाप्त होने की अधिसूचना जारी करने की राष्ट्रपति की शक्ति जम्मू-कश्मीर संविधान सभा के भंग होने के बाद भी बनी रहती है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दावों को खारिज कर दिया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।सिन्हा ने एक वीडियो बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी को भी नजरबंद नहीं किया गया है।

उपराज्यपाल ने महबूबा के घर में नजरबंद किए जाने के दावे को 'अफवाह' बताया।इससे पहले पीडीपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक पीठ द्वारा अनुच्छेद 370 पर ऐतिहासिक फैसले की पूर्व संध्या पर महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया है।

 

 

और भी

टीआई को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश का शार्ट एनकाउंटर...

 भोपाल: टीआई को जाने से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां का सोमवार को शार्ट एनकाउंटर हो गया। क्राइम ब्रांच पुलिस को इसके मनुवा भान टेकरी पर छिपने होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जब क्राइम ब्रांच ने इसे एक टीम बनाकर गिरफ्तार करने पहुंचीं तो नसीम से न सिर्फ वहां से भागने की कोशिश की बल्कि पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और आरोपी को पैर में गोली लगी है।

फिलहाल उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है। डीसीपी क्राइम श्रुत्कीर्ति सोमवंशी, डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

 

बता दें, नसीम वही आरोपी है जिसने पिछले दिनों थाना तलैया क्षेत्र में टेंट व्यवसाय से रंगदारी की थी और फायरिंग भी की थी और इसी ने वीडियो बनाकर सीहोर जिले में दोहरा ठाणे के प्रभारी को भी जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी नसीम गोली कांड सहित आधा दर्जन अपराधों में फरार चल रहा था। तभी से सीहोर जिले की क्राइम ब्रांच, थाना दोहरा पुलिस और भोपाल की तलैया पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

 
और भी

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत...

नई दिल्ली: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राहत नहीं दी है। सोमवार को कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने मामले को 10 जनवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की है और साथ ही प्रवर्तन निदेशालय के वकील को इससे संबंधित अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति भी दी।

बीती 21 नवंबर को  कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और अन्य की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। अभी वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिवाली के दिन राउज एवेन्यू कोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली पुलिस पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने के लिए घर लेकर पहुंचे थे।



दिल्ली कोर्ट ने सिसोदिया को छोटी दिवाली के दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मिलने की अनुमति दी थी। पत्नी से मिलने के बाद वे फिर से पुलिस वाहन में तिहाड़ चले गए। इससे पहले हाईकोर्ट ने जून में भी उन्हें पत्नी सीमा से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन वह मुलाकात नहीं कर सके थे। उस समय पत्नी की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीमा मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं।



सिसोदिया ने एक आवेदन दायर कर हिरासत में रहते हुए अपनी बीमार पत्नी से पांच दिनों की अवधि के लिए मिलने की अनुमति मांगी थी। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने कल सिसोदिया की अर्जी पर सुनवाई की थी। कोर्ट दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों की सुनवाई कर रही है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सीबीआई के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आरोपी हैं। दोनों मामलों में सिसोदिया और अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं।

और भी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रेवंत रेड्डी शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

तेलंगाना सीएम ने पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। गुरुवार को रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी।उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई शीर्ष नेता भी मौजूद थे।

और भी

NIA ने ISIS साजिश मामले में 44 से ज्यादा स्थानों पर छापे मारे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को आईएसआईएस साजिश मॉड्यूल मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ली। एनआईए के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी के अधिकारी कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर सुबह से 44 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ले रहे हैं।

सूत्र ने बताया कि ठाणे, पुणे, मीरा भयंदर में भी कई ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। एनआईए ने इस साल की शुरुआत में आईएसआईएस साजिश मामले में केस दर्ज किया है।

और भी

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। वह लंबे समय तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं। इस दौरान 2004 और 2009 के लोक सभा चुनावों में लगातार दो बार कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव जीती सोनिया गांधी ने पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी, लेकिन विगत कुछ महीनों से एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई हैं।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोक सभा की संसद सदस्यता से निष्कासित करने के मसले पर शुक्रवार को सोनिया गांधी सदन के अंदर और बाहर सरकार का विरोध कर रहे विपक्षी दलों का सक्रिय नेतृत्व करती नजर आईं।

 

 

और भी

अमित शाह ने युवा शक्ति को किसी भी राष्ट्र की रीढ़ कहा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है, जो देश और समाज को शिखर पर पहुंचाने काम करती है। श्री शाह ने नयी दिल्ली में आयोजित 69वें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, आपको मार्ग ढ़ूढ़ने की भी आवश्यकता नहीं है, आपको ज्ञान, विनम्रता और एकता के उस मार्ग पर चलना है जो विद्यार्थी परिषद की पीढ़ियों ने पिछले 75 वर्षों में बनाया है।

सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास पर बात करते हुए, गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में साबित हुआ है कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और आधुनिक विकास करना विरोधाभासी नहीं है, बल्कि एक-दूसरे की सहायता करता है।

श्री शाह ने कहा कि भारत ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया है और ऐसे विकास को बढ़ावा दिया है जिसने दुनिया को चकित कर दिया है। उन्होंने एबीवीपी की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस संगठन ने बहुत धैर्यता के साथ छात्रों के सामने आने वाली अनेक समस्याओं का समाधान किया है।

और भी

लोकसभा से निष्कासित हुई टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

नई दिल्ली: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया है। कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी नेता के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। महुआ लोकसभा की सदस्य थीं। उनके निष्कासन के बाद विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा किया। लोकसभा की कार्यवाही को 11 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की गई। भाजपा सांसद विजय सोनकर ने रिपोट की सभा के पटल पर रखा। करीब आधे घंटे की चर्चा के बाद लोकसभा ने आचार समिति की उस रिपोर्ट को मंजूरी दे दी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी। सदन ने महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने संबंधी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इसका मतलब नकदी के बदले सवाल पूछने के मामले में महुआ की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो गई है।

500 पेज की रिपोर्ट कई अहम सिफारिशें
समिति ने 500 पेज की रिपोर्ट बनाई है। इसमें संसद की गरिमा को बचाने व राष्ट्रीय सुरक्षा को महत्व देने के लिए कई अहम सिफारिश की गई हैं। महुआ पर रिश्वत ले कर अदाणी समूह के खिलाफ कारोबारी हीरानंदानी को लाभ पहुंचाने के लिए सवाल पूछने के आरोप हैं। खुद महुआ ने स्वीकार किया था कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के पोर्टल से जुड़ी अपनी आईडी-पासवर्ड साझा किए थे। हीरानंदानी ने महुआ को रिश्वत देने की बात स्वीकारी थी।

गौरतलब है कि नौ नवंबर को एक बैठक में भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट अपनाई थी। कांग्रेस सांसद परनीत कौर सहित समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था। जबकि विपक्षी दलों से जुड़े समिति के चार सदस्यों ने असहमति नोट प्रस्तुत किए थे। विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को 'फिक्स्ड मैच' करार दिया है और कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दायर शिकायत (जिसकी समिति ने समीक्षा की) के समर्थन में कुछ भी सबूत पेश नहीं किया गया।

 

 

और भी

छतीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने ऐलान किया पर्यवेक्षक का नाम

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक के नाम का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , विनोद तावड़े , सरोज पांडेय को पर्यवेक्षक बनाया गया। वही मध्य प्रदेश में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर , के लक्ष्मण , आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया। छतीसगढ़ के लिए सर्वानंद सोनोवाल ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

 


और भी

क्या भारत में बढ़ रहा है 'रहस्यमयी निमोनिया' का खतरा?...

 नई दिल्ली: पिछले एक महीने में चीन में आश्चर्जनक रूप से निमोनिया के मामलों में वृद्धि देखी गई। माइकोप्लाज्मा निमोनिया, नामक इस रोग से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पतालों के आपातकालीन विभाग में निमोनिया और श्वसन संक्रमण की शिकायत के साथ मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अधिकारियों ने सभी लोगों को अलर्ट रहने और सुरक्षात्मक उपाय करते रहने की सलाह दी है।


चीन में अचानक बढ़े संक्रामक एच9एन2 के मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) गंभीरता से नजर बनाए हुए है। डब्ल्यूएचओ ने अधिकारियों से लगातार स्थिति की जानकारी देते रहने और देश में बढ़ते संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए प्रयास करते रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के साथ अन्य देशों को भी अलर्ट पर रहने की आवश्यकता है।

 


इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया के मामले भारत में भी रिपोर्ट किए जा रहे हैं। क्या वास्तव में ऐसा है?

 



चीन में निमोनिया के मामलों में हालिया वृद्धि के साथ भारत में भी इसके रोगजनकों की पुष्टि को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है।

 



हालांकि इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए गुरुवार (7 दिसंबर) को भारत सरकार ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स भ्रामक और गलत हैं। पीआईबी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा-  दिल्ली एम्स में बैक्टीरियल संक्रमण के कुछ मामलों को चीन में निमोनिया से जोड़कर किए जा रहे दावे गलत हैं। माइकोप्लाज्मा निमोनिया, निमोनिया के सबसे आम प्रकारों में से एक है। एम्स दिल्ली में निमोनिया के मामलों का चीन के बच्चों में रिपोर्ट किए गए श्वसन संक्रमण से कोई संबंध नहीं है। भारत सरकार यहां अलर्ट है और सुरक्षा के सभी उपायों का गंभीरता से पालन किया जा रहा है।

 

और भी