हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

एससीओ के सदस्य देश आपस में करें न्यायिक सहयोग : चंद्रचूड़

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आग्रह किया है कि न्यायिक प्रणाली को आम आदमी तक पहुंच वाला बनाने के लिए आपस में न्यायिक सहयोग करें। समापन सत्र में सदस्य देशों ने संयुक्त बयान में बताया कि अगले साल 2024 में उज्बेकिस्तान में अगला सम्मेलन होगा।

एससीओ सदस्य देशों के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के 18वें सम्मेलन की मेजबानी के समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि अदालती प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए सदस्य देशों को मिलजुलकर नई प्रणालियों को अपनाना होगा। उन्होंने एससीओ सदस्य देशों में न्यायिक प्रणाली के सामने आने वाली कई चुनौतियों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे सम्मेलन ने सभी सदस्य और पर्यवेक्षक देशों को उन चुनौतियों पर विचार करने की अनुमति दी जो उनके अधिकार क्षेत्र के लिए आम हैं।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि इन मुद्दों का हल आपसी सहयोग से निकालना चाहिए। आपके न्यायिक क्षेत्रों में जो समान चुनौतियां हैं, उन्हें आपसी सहयोग और अनुभव साझा करके सुलझाना चाहिए। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय समापन कार्यक्रम में एक संयुक्त वक्तव्य में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका के भविष्य के लिए संबंधित देश विभिन्न लक्ष्यों को हासिल करने पर सहमत हो गए है। सदस्य देशों ने अपनी न्यायिक प्रणाली और चुनौतियों को साझा किया। एससीओ सदस्य देशों में चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

 

 

 

और भी

बड़े भाई ने इस तरह मनाया छोटे भाई का जन्मदिन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)  सच्चे प्यार से मिलने वाली खुशी और तृप्ति को कोई भी पैसा से नहीं खरीद सकता। लोग अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए काफी तैयारियां करते हैं। इस दिन का जश्न मनाने के लिए घर की साज-सजावट की जाती है। केक मंगाया जाता है और दावत का आयोजन किया जाता है। इसके बाद बर्थडे केक पर कैंडल लगाकर उसे काटा जाता है। इससे विपरित एक भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दो भाइयों के बीच ऐसा प्यार दिख रहा है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है। वीडियो में केक न मिलने पर बड़ा भाई रोटी पर मोमबत्ती लगाकर अपने छोटे भाई का बर्थडे सेलिब्रेट करता हुआ नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पिघल रहा है। ऐसे में आपको भी यह वीडियो देखना चाहिए। वीडियो देखने के बाद आप काफी इमोशनल हो जाएंगे और महसूस करेंगे कि बिना पैसे के भी खुशियां मनाई जा सकती हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भाई जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं. केक न मिलने पर बड़ा भाई रोटी पर मोमबत्ती लगाकर अपने छोटे भाई का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। रोटी पर हरे रंग की चटनी और दो मोमबत्ती लगी हुई दिख रही है। दोनों भाई रोटी के जरिए सेलिब्रेशन कर रहे हैं, जिसे देखकर लोग भावुक नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जो लोग केक को बर्बाद करते हैं वो इस वीडियो को देखें। एक यूजर ने लिखा कि काश मैं उनसे मिल पाता। ये वाकई दिल पर अघात करने वाला वीडियो है। कई यूजर्स के कमेंट्स दिल पिघलाने वाले हैं। एक बार आप खुद वीडियो पर जाएं और यूजर्स के जवाब पढ़ें। इस वीडियो को देखकर लोग न सिर्फ भावुक हो रहे हैं, बल्कि यह भी कह रहे हैं कि खुशी के लिए पैसा महत्वपूर्ण नहीं है।

और भी

विश्‍व में बढ़ रहा कृषि क्षेत्र में भारत का वर्चस्व : कृषि मंत्री

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के समग्र और संतुलित विकास को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समग्र विकास कृषि क्षेत्र देश की रीढ़ की हड्डी की तरह है। श्री तोमर नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 94वीं वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्‍व में कृषि क्षेत्र में भारत का वर्चस्व बढ़ रहा है। उन्‍होंने नए भारत में नई तकनीक और अनुसंधान के साथ सभी किसानों तक पहुंच बनाने पर बल दिया।

श्री तोमर ने बताया कि अब तक का सर्वाधिक चार लाख करोड़ रुपये का कृषि निर्यात हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्राकृतिक और जैविक खेती के उत्पाद दुनिया में और लोकप्रिय होने जा रहे हैं।उन्‍होंने बताया कि 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च को औपचारिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि देश की खाद्यान्न उत्पादन वृद्धि दर देश की जनसंख्या वृद्धि दर से तेज है उन्‍होंने इसके और तेज होने की आशा व्‍यक्‍त की।

 

 

और भी

2014 के बाद दोगुना हुआ भारत-अमेरिका के बीच व्यापार

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  भारत-अमेरिका द्विपक्षीय वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 2014 के बाद से लगभग दोगुना हो गया है, जो 2022 में रिकॉर्ड किए गए 191 अरब डॉलर को पार कर गया है। भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद बैठक के दौरान शुक्रवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने इसे स्वीकार किया। गोयल और रायमोंडो की सह-अध्यक्षता में वाणिज्यिक संवाद अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।

रायमोंडो शुक्रवार को अमेरिका रवाना होने से पहले बैठक में शामिल हुईं। वह भारत सरकार के निमंत्रण पर 7 मार्च को भारत आई थीं। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने अपने वाणिज्यिक सहयोग को बढ़ाने और कई क्षेत्रों में बाजार की संभावनाओं का दोहन करने के लिए और छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों (एमएसएमई) और स्टार्टअप द्वारा निवेश के लिए वातावरण को सक्षम करने के लिए और कदमों का स्वागत किया।

 

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सचिव रायमोंडो ने नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्च र पाइपलाइन और पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत उठाए गए कदमों की सराहना की। गोयल और रायमोंडो ने क्रिटिकल एंड इमजिर्ंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) पर यूएस-इंडिया पहल का स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने एक सुरक्षित दवा निर्माण आधार विकसित करने और महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों (दुर्लभ पृथ्वी सहित) के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने में अमेरिका के साथ साझेदारी करने में भारत की रुचि को भी नोट किया।

 

 

बैठक के प्रमुख परिणामों में से एक भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद के ढांचे के तहत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला और नवाचार साझेदारी स्थापित करने पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना था। दोनों मंत्रियों ने माना कि छोटे व्यवसाय और उद्यमी अमेरिका और भारतीय अर्थव्यवस्थाओं की जीवनरेखा हैं और दोनों देशों के एसएमई के बीच सहयोग को सुविधाजनक बनाने और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जो उनके महामारी के बाद के आर्थिक सुधार और विकास को सुगम बनाता है।

 

और भी

आबकारी नीति मामले में ईडी की जांच में शामिल हुईं के. कविता

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता शनिवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल हुईं। वह सुबह करीब 11.05 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं और धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा। एक महिला उप निदेशक स्तर की अधिकारी अपनी गवाही दर्ज करेगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को गुरुवार को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने एक पत्र लिखकर और समय मांगा, जिसके बाद उनकी पूछताछ शनिवार के लिए स्थगित कर दी गई।

 

शुक्रवार को, उन्होंने जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कभी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि उनका नाम अनावश्यक रूप से इस मामले में घसीटा जा रहा है।

 

 

ईडी के मुताबिक, कविता साउथ ग्रुप की उन प्रतिनिधियों में से एक है, जिसने कथित तौर पर आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। बीआरएस नेता का सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से हो सकता है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह भी साउथ ग्रुप से है।

 

 

ईडी के एक सूत्र ने कहा था, दक्षिण समूह का प्रतिनिधित्व अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई और बुची बाबू ने किया। बोईनपल्ली ने नायर और उसके सहयोगी दिनेश अरोड़ा के साथ मिलीभगत और साजिश में 100 करोड़ रुपये के रिश्वत के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान की। अब हमें पिल्लई का सामना कविता से कराना होगा।

 

ऐसी संभावनाएं हैं कि कथित रिश्वत के मामले में कविता का सिसोदिया से आमना-सामना कराया जा सकता है।

और भी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, एंथनी अल्बानीस ने राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। प्रधानमंत्री अल्बानीस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध बहुत ही मैत्रीपूर्ण हैं। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और अधिक गति प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और गहरे होते संस्थागत संबंधों पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को महत्वपूर्ण खनिजों, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर कूटनीति और नवाचार के उभरते क्षेत्रों में अपना व्यावहारिक सहयोग जारी रखना चाहिए।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को मेहनतकश और शांतिप्रिय होने के साथ उद्यमशीलता कौशल के रुप में जाना जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को एक सुरक्षित, भय-रहित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

 

 

 

और भी

पंजाब में 90 हजार से ज्यादा मुर्दे ले रहे थे पेंशन : डॉ. बलजीत कौर

  चंडीगढ़(छत्तीसगढ़ दर्पण)।  सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, आश्रित बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पेंशन में विस्तार जल्द किया जाएगा। यह बात उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया की तरफ से किए सवाल के जवाब में कही। डॉ. कौर ने कहा कि सर्वप्रथम सरकार पिछली अनियमितताओं को दूर करके इसको स्ट्रीम लाइन कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहाकि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने वास्तविक लाभार्थियों का पता करवाया तो पता चला कि 90248 मृतकों को लाभ मिल रहा था। इसमें 95 प्रतिशत यानि 23.94 करोड़ रुपए की रिकवरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने भी सर्वेक्षण किया था और 70137 अयोग्य पाए गए थे। जिनकी 162.35 करोड़ रुपए की रिकवरी बनती थी। परन्तु सिर्फ़ एक करोड़ रुपए की ही रिकवरी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार अनियमितताएं दुरुस्त करके वास्तविक लाभार्थियों को फ़ायदा पहुंचाएगी। हमारी सरकार हर गारंटी को पूरी करने के लिए वचनबद्ध है।

 

 

और भी

बीएसएफ की भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, आयु-सीमा में भी छूट

 

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  केंद्र सरकार ने भारतीय सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया अग्निपथ योजना के तहत शामिल हो रहे अग्निवीरों को होली पर बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पूर्व-अग्निवीरों के लिए बीएसएफ के भीतर रिक्तियों में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। 

 

 

 

इसके साथ ही अग्निवीरों को ऊपरी आयु-सीमा मानदंडों में छूट दी जाएगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे अग्निवीर पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। गृह मंत्रालय ने छह मार्च को इस संबंध में घोषणा आदेश को मंजूरी देते हुए एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

 

 

 

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में घोषणा की गई है कि अग्निवीर भर्ती के पहले बैच से पास आउट होने वाले 25 फीसदी उम्मीदवारों को सीधे सेना में स्थायी नौकरी दी जाएगी। जबकि शेष 75 फीसदी अग्निवीर उम्मीदवारों को सेना की विभिन्न यूनिटों, पुलिस भर्ती, केंद्रीश सशस्त्र बलों आदि की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। 

और भी

BREAKING : ईडी को मिली सिसोदिया की रिमांड, सीबीआई मामले में सुनवाई 21 को

   नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली के`पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 दिन की ईडी की कस्टडी में भेजना का फैसला सुनाया है। ईडी ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसपर सुनवाई करने के बाद कोर्ट यह फैसला सुनाया है। वहीं, सीबीआई मामले में उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट 21 मार्च को सुनवाई करेगा। बता दें कि सिसोदिया फिलहाल कोर्ट में ही है।

सिसोदिया की रिमांड पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, जमानत याचिका पर सुनवाई 21 को...

और भी

मेघालय में कॉनरेड संगमा ने दूसरी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  मेघालय में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं की उपस्थिति में कॉनरेड संगमा ने लगातार दूसरी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय के राज्‍यपाल फागू चौहान ने शिलांग में आयोजित एक भव्‍य समारोह में कॉनरेड संगमा काेे आज सुबह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एनपीपी द्वारा भाजपा, यूडीपी, पीडीएफ, एचएसपीडीपी और कुछ निर्दलीयों के समर्थन जुटाने से मेघालय डेमोक्रेटिक एलाएंस 2 दूसरी बार सत्‍ता में आई है।

गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नड्डा भी इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे। कॉनरेड संगमा के साथ, प्रेस्टोन टाइनसॉन्ग और स्निआवभालंग धर ने राज्य के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। अलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ अम्पारीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कॉमिंगोन यंबोन ने 12-सदस्यीय नए एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

और भी

प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही : प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही है और उन्हें सशक्त बना रही है। श्री मोदी ने राज्यसभा सांसद नबाम रेबिया के ट्वीट का जवाब देते हुए यह बात कही। श्री रेबिया ने सूचित किया है कि अरुणाचल प्रदेश के शेरगाँव में डिजिटल इंडिया की शुरुआत से पहले केवल एक मोबाइल सेवा प्रदाता था। अब वहां तीन मोबाइल सेवा प्रदाता दूरसंचार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

और भी

सिसोदिया की सीबीआई रिमांड 2 दिन बढ़ी, अगली सुनवाई 10 को..

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार दोपहर में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दो दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने अदालत से मनीष सिसोदिया को तीन और दिनों के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। अदालत ने सिसोदिया को दो दिन पूछताछ के बाद छह मार्च को पेश करने के आदेश सीबीआई को दिए।


इस दौरान सीबीआई एक बार फिर से सिसोदिया की तीन दिन की और कस्टडी मांगी। कोर्ट ने सिसोदिया की तीन दिन की सीबीआई रिमांड बढ़ाने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज एम.के. नागपाल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट थोड़ी देर में अपना फैसला सुनाएगी। हालांकि, कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई 10 मार्च तक के लिए टाल दी है। इस बीच सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया है।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की तीन दिन की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से संबंधित कुछ फाइलें व दस्तावेज गायब हैं। उन्हें बरामद करने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री से पूछताछ करना एवं अन्य आरोपियों से सामना कराना है। इसलिए उनकी रिमांड अवधि बढ़ाई जाए।

 

 

और भी

मोदी सरकार का पेंशन पर बड़ा फैसला, अब कर्मचारियों को ओपीएस चुनने मिला विकल्प

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  रंगों का त्योहार होली आने में अब कुछ दिन शेष हैं। लेकिन केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए होली का जश्न अभी से शुरू हो गया है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचरियों के एक धड़े को नई पेंशन योजना की जगह पर पुरानी पेंशन योजना को चुनने का विकल्प मिला है।

कार्मिक मंत्रालय ने पुरानी पेंशन योजना के संबंध में ताजा आदेश जारी किया हैण् इसके अनुसार, अब कुछ केंद्रीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुन सकते हैं।

इस आदेश के तहत जो भी केंद्रीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे, उन्हें नया विकल्प चुनने के लिए 31 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया है।

हालांकि अगर पात्र कर्मचारी डेडलाइन के समाप्त होने से पहले पुरानी पेंशन योजना का विकल्प नहीं चुनते हैं, तो उन्हें स्वतः नई पेंशन योजना में कवर किया जाएगा। इसका मतलब हुआ कि 31 अगस्त 2023 तक पात्र केंद्रीय कर्मचारी पेंशन योजना के जिस भी विकल्प को चुनेंगे, वहीं अंतिम माना जाएगा। मंत्रालय ने आदेश में यह भी साफ किया है कि डेडलाइन यानी 31 अगस्त 2023 के बाद पेंशन योजना के विकल्प में बदलाव करने की सुविधा नहीं मिलेगी।


सरकारी आदेश के अनुसार इस सुविधा का लाभ वैसे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा, जो नई पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की अधिसूचना जारी होने से पहले नियुक्त हो चुके थे या उनके पद की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना पहले ही जारी हो गई थी।

 

सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की अधिसूचना 22 दिसंबर 2003 को जारी की थी। इसका मतलब हुआ कि 22 दिसंबर 2003 से पहले जो भी केंद्रीय कर्मचारी बहाल हो चुके थे या उनकी बहाली की अधिसूचना जारी हो गई थी। वे पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुन सकते हैं।

 

और भी

RBI ने अमेजन पे इंडिया पर लगाया 3 करोड़ 6 लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नई दिल्ली  भारतीय रिजर्व बैंक ने अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर तीन करोड़ छह लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स और नो योर कस्टमर (KYC) से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने पर लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जुर्माने की यह कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है।

 

 


और भी

धर्म की नींव के पत्थर पर टिकी हुई है पूरी मानवता : द्रौपदी मुर्मु

 भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 3 मार्च, 2023 को भोपाल में सांची बौद्ध-भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय आध्यात्मिकता के महान बरगद के पेड़ की जड़ें भारत में हैं और इसकी शाखाएं और लताएं पूरे विश्व में फैली हुई हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि विद्वानों के लिए दर्शन की अलग-अलग शाखाएँ हैं, लेकिन दुनिया के रहस्यवादी एक ही भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि जब सिद्ध आत्माओं ने दयालु शिक्षक या गुरु बनने का निर्णय किया, तो उनकी परंपराएं अस्तित्व में आईं। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी कई परंपराएं भारत में उत्पन्न हुई हैं और दुनिया भर में फल-फूल रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि धर्म-धम्म की अवधारणा भारतीय चेतना की मूल आवाज रही है।

 

हमारी परंपरा में कहा गया है, "धर्यते अनेन इति धर्मः" अर्थात जो धारण करे वही धर्म है। उन्होंने कहा कि धर्म की नींव के पत्थर पर पूरी मानवता टिकी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि मित्रता, करुणा और अहिंसा की भावना के साथ-साथ राग और द्वेष से मुक्त व्यक्तियों और समाज की प्रगति, पूर्वी मानवतावाद का मुख्य संदेश रहा है। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि नैतिकता पर आधारित व्यक्तिगत आचरण और सामाजिक व्यवस्था पूर्वी मानवतावाद का व्यावहारिक रूप है। राष्ट्रपति ने कहा कि नैतिकता पर आधारित ऐसी व्यवस्था को बनाए रखना और उसे मजबूत करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य माना गया है।

 

 

राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वी मानवतावाद ब्रह्मांड को एक नैतिक मंच के रूप में देखता है न कि भौतिक युद्ध के मैदान के रूप में। उन्होंने कहा कि इस नैतिक व्यवस्था के निर्माण और उसे बनाए रखने में, प्रत्येक व्यक्ति को कर्म-उन्मुख होना चाहिए और भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वी मानवतावाद का मानना है कि अंधे आवेगों से व्यक्तिगत झगड़े और यहां तक कि देशों के बीच युद्ध भी होते हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत वैश्विक मंच पर घोषणा करता है कि "वसुधैव कुटुम्बकम" यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, तो यह पूर्वी मानवतावाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा करता है।

 

और भी

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र की संप्रभुता और समृद्धि की प्रतिबद्धता दोहराई

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) क्‍वाड सदस्‍य देशों के विदेश मंत्रियों ने स्‍वतंत्रता, कानून के शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान तथा हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि के सिद्धांतों को समर्थन देने की बात दोहराई। सयुक्त वक्तव्य में नेताओं ने मुक्‍त और खुले हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने नई दिल्‍ली में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकेन, जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हायाशी और ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल हुए। 

और भी

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती..

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी को खराब स्वास्थय के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

और भी

हमारे डीएनए में है नवाचार, अनुसंधान, उद्यम, उद्यमशीलता : उपराष्ट्रपति

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नई दिल्ली (वीएनएस)। उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने भारतीय नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की शक्ति पर प्रकाश डाला और नागरिकों से भारत की बढ़ती उपलब्धियों पर गर्व करने का आह्वान किया। वह बेंगलुरु में गोकुल एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ एम. एस. रमैया के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति ने सामाजिक परिवर्तन को सक्षम करने में शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही नालंदा, तक्षशिला, वल्लभी और विक्रमशिला जैसे शिक्षा के महान अध्‍ययन केन्‍द्रों का घर रहा है। श्री धनखड़ ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में अधिक समावेश और उत्कृष्टता लाने में नई शिक्षा नीति के महत्व पर जोर दिया। एनईपी-2020 को वर्तमान स्थिति में बदलाव बताते हुए उन्होंने कहा कि, "यह हमारी शिक्षा प्रणाली में आमूल परिवर्तन लाएगा, यह हमें डिग्री केन्द्रित संस्कृति से दूर करेगा और हमें एक उत्पादक पथ पर ले जाएगा।

 

छात्रों को किसी प्रकार का बोझ और तनाव न लेने की सलाह देते हुए, उन्होंने उन्हें प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में नहीं फंसने के लिए कहा। उपराष्‍ट्रपति ने कहा, कोशिश करने में संकोच न करें क्योंकि गलती हो सकती है। बिना गिरे कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ है। श्री धनखड़ ने वैश्विक पटल पर भारत के बेरोक उदय की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्व भारत का सम्मान करता है और भारत की आवाज सुनता है।

 

 

संसद को सरकार को जवाबदेह ठहराने का एक मंच बताते हुए, उपराष्ट्रपति ने सदन में व्यवधान की बढ़ती घटनाओं पर अपनी अस्वीकृति व्यक्त की। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए एक जन आंदोलन का आह्वान करते हुए, उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जनता को मनाने के लिए जनमत तैयार करें और सांसदों से अनुरोध किया कि वे इस तरह का आचरण करें जो सभी के लिए अनुकरणीय हो।

 

 

भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में यह श्री धनखड़ की कर्नाटक राज्य की पहली यात्रा है। कर्नाटक राजभवन में अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित राज्य के कई गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इससे पहले दिन में उन्होंने डॉ सुदेश धनखड़ के साथ बेंगलुरु में डोड्डा गणपति, बुल मंदिर और गवी गंगाधरेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और राष्ट्र की शांति और समृद्धि और सभी नागरिकों की भलाई के लिए प्रार्थना की।

 

और भी