Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

KBC की हॉट सीट पर बैठेंगे रायपुर के मिर्जा बेग, बिग-बी के सवालों का करेंगे सामना...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मिर्ज़ा इसाक बेग का कहना है कि सोनी टीवी के 'कौन बनेगा करोड़पति-14' में हॉटसीट पर आने के बाद लोग अब उन्हें 'केबीसी' की वजह से जानेंगे।

5 अक्टूबर को हॉटसीट पर आ रहे हैं रायपुर, छत्तीसगढ़ के मिर्ज़ा इसाक बेग। 50 साल के मिर्ज़ा बेग एक लेडीज़ टेलर हैं, जो अपने कुशल गेमप्ले से होस्ट  अमिताभ बच्चन को चौंका देंगे, जिसमें वे अद्भुत सूझबूझ का प्रदर्शन करेंगे। अपनी बेटी के साथ हॉट सीट पर बैठे मिर्ज़ा बेग अपने पेशे के बारे में बात करेंगे और होस्ट के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ीं दिलचस्प बातें भी बताएंगे।

मिर्ज़ा बेग को हॉटसीट तक पहुंचने में 22 साल लग गए, लेकिन उन्होंने बताया कि एफएफएफ (फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट) चेयर और हॉटसीट के बीच दस कदम बढ़ाकर उन्हें ऐसा लगा जैसे वो अपने पिछले सारे संघर्ष भूल गए। इस बारे में बात करने से पहले, उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें केबीसी में आने के लिए चुना गया और उसके बाद क्या हुआ। मिर्ज़ा बेग बताएंगे, "सर मैं आपका ऑटोग्राफ अपने साथ वापस ले जाना चाहता हूं। इस शो में आना मेरा लेबल बन गया है। मेरे पास ऐसा कोई विज्ञापन या बैनर या बोर्ड नहीं है, जिससे लोग मेरा नाम जान सकें। मेरे पास कोई साइनबोर्ड या ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे पता लग सके कि मैं सिलाई करता हूं। लेकिन अब, मुझे इसके बारे में फिक्र करने की ज़रूरत नहीं है, मुझे केबीसी के कारण जाना जाएगा। मेरे पास चेक बुक भी नहीं है और मेरे खाते में इतना पैसा भी नहीं है। जब मुझे पहली बार केबीसी की टीम से फोन आया, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास चेकबुक है। मैंने कहा, नहीं है, तो उन्होंने मुझे बैंक द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र प्राप्त करने के लिए कहा। मैं बैंक गया तो बैंक के लोगों ने पत्र का उद्देश्य पूछा तो मैंने कहा, "कृपया मेरा आवेदन पढ़ें, आप वहां से जान सकते हैं।" जब उन्होंने सुना कि मुझे केबीसी के लिए इसकी जरूरत है, तो उन्होंने मुझे सिर से पैर तक देखा और फिर पूछा, "कौन सा केबीसी?" मैंने जवाब दिया, "केवल एक केबीसी है।" फिर वे उत्साहित हो गए कि मैं शो में आ रहा हूं। उन्होंने फिर कहा, "ओह, इनके बैठने के लिए एक कुर्सी लाओ!" मैं यहां आया भी नहीं था, तब मुझे इतना सम्मान दिया गया और मैं समझ सकता हूं कि जब मैं वापस लौटूंगा तो क्या स्थिति होगी। सर जहां मैं खड़ा हो जाऊं लाइन वहीं से शुरू हो जाती है।"

मिर्ज़ा बेग अमिताभ बच्चन का ऑटोग्राफ भी लेंगे! वो अपने सुई धागे के बक्से पर होस्ट से हस्ताक्षर करवाएंगे। इतना ही नहीं, कंटेस्टेंट बिग बी को हाथ से सिली गईं दो कुर्तियां भी उपहार में देंगे - श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए और दूसरी श्रीमती जया बच्चन के लिए।

'कौन बनेगा करोड़पति - 14' में हॉटसीट पर मिर्ज़ा इसाक बेग से मिलिए, 5 अक्टूबर रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

और भी

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने किए कौशल्या धाम चंदखुरी के दर्शन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रसिद्ध धारावाहिक "रामायण" के रामचंद्र अरुण गोविल एवं मां सीता -  दीपिका चिखलिया ने बुधवार को कौशल्या माता धाम चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या और प्रभु राम का दर्शन किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित  मर्यादा पुरूषोत्तम राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया साथ ही राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के तहत चंदखुरी सहित 9 स्थलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

 

 

और भी

Wakanda Forever Trailer: जबरदस्त एक्शन के साथ रिलीज हुआ 'ब्लैक पैंथर 2' का ट्रेलर, इमोशनल हुए फैंस

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मच अवेटेड मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का ट्रेलर आउट हो चुका है। फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है। चेडविक बोसमेन के निधन के बाद से ही इसे लेकर दर्शक काफी इमोशनल हो रहे हैं। ऐसे में ट्रेलर आउट होने के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

2 मिनट और 10 सेकेंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। साल 2018 में मार्वल स्टूडियो ने ब्लैक पैंथर पर पहली फिल्म रिलीज की थी। इसमें चेडविक बोसमेन लीड रोल में नजर आए थे।

चेडविक के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब साल 2016 में एक्टर को अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर ब्लैक पैंथर के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे।

अब मार्वल स्टूडियो ने 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का ट्रेलर जारी किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि ये फिल्म 11 नवंबर साल 2022 को रिलीज की जाएगी।

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ऐसे में वे नबंवर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर में वकांडा फॉरएवर की झलक देखने को मिलती है।

ट्रेलर में फैंस को भरपूर एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही फिल्म में एक नए सुपरहीरो ने भी एंट्री मारी है। बताते चलें कि ये मार्वल की दूसरी सबसे लंबी फिल्म होने जा रही है। ऐसे में लोगों के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बनता साफ नजर आ रहा है।
और भी

'वेधा' बनने से पहले इस तरह 'ऐडा' बने ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड सबा से लेकर एक्स वाइफ भी हुई हैरान

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैल अली खान के साथ राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी लीड रोल में हैं। सैफ अली खान के साथ एक्टर की विक्रम वेधा को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अभी तक ठीक-ठाक कमाई भी कर ली है। इस बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म में अपने किरदार वेधा की तैयारी से जुड़ा एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक्साइटेड थे फैंस
ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा को लेकर दर्शक खूब एक्साइटेड थे। फिल्म रिलीज होने के बाद इसे फैंस का भी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। ऋतिक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने किरदार की तैयारी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कनपुरिया भाषा की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में भी लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। एक्टर ने लिखा- वेधा बनने के लिए मुझे पहले ऐडा बनने में कंफर्ट ढूंढना पड़ा मैंने अक्टूबर 2021 से लेकर जून 2022 तक इस किरदार की तैयारी की। ठीक उतना ही वक्त, जितना एक इंसान को जन्म लेने में लगता है।

'वेधा बनना मजेदार'
एक्टर आगे लिखते हैं कि वेधा की तरह खाना, बात करना काफी मजेदार था। भले ही वेधा में ऋतिक नहीं रहे लेकिन ऋतिक में एक वेधा जरूर रहेगा। इसके बाद एक्टर ने इस किरदार में उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।

गर्लफ्रेंड सबा ने लुटाया प्यार
ऋतिक के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा और एक्स वाइफ ने भी रिएक्ट किया है। सबा ने लिखा- ये हो आप। कभी खत्म न होने वाली तैयारियों से आप अपनी सीमाएं लांघते हो। बहुत मजा आता है, जब आपको ऐसे किरदार में देखती हूं, जो आपसे कोसों दूर है।
और भी

दोस्तों से पैसे उधार लेकर मुंबई आए थे 'वसूली भाई', आज जरूरतमंदों की दिल खोलकर करते हैं मदद

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्म 'चाइना गेट' से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले मुकेश तिवारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'वसूली भाई' बनकर भी उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। फिल्मों में भले ही उन्होंने विलेन का किरदार निभाया हो लेकिन असल जिंदगी में वे इसके बिल्कुल उलट हैं। एक वक्त पर उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनके पास मुंबई तक आने के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन आज एक्टर खूब पैसे कमाकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।

नेगेटिव किरदारों से जीता दिल
फिल्मों में मुकेश ने अपने नेगेटिव किरदार से लोगों का दिल जीता लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद ही नेक इंसान हैं। करियर की बुलंदियों पर चढ़ने के बाद भी एक्टर ने कभी अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा।


जरूरतमंदों की करते हैं मदद
मुकेश तिवारी ने अपनी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल किया। उन्होंने काफी परेशानी भरे दिनों का सामना किया है। यही कारण है कि वे जरूरतमंदों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी हर संभव मदद करते हैं।

बेहद साधारण परिवार से रखते हैं ताल्लुक
मुकेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर में साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना शुरु किया। इसके बाद एक दिन एक नाटक देखने के बाद उनकी जिंदगी ने करवट बदल ली।


ऐसे शुरू की एक्टिंग
नाटक उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने भी एक्टिंग में जाने का फैसला कर लिया। उन्होंने फैसला कर लिया कि एक दिन हीरो बनेंगे। घरवालों के मना करने पर भी एक्टर पर एक्टिंग की धुन सवार रही। बस फिर क्या था! उन्होंने छोटे-मोटे शोज करने शुरू कर दिए।


कई बार हुए रिजेक्ट
कई दफा रिजेक्ट होने के बाद वे जब वापस अपने गांव लौट आए, तो उन्होंने हिम्मत से काम लिया और फिर उनका एनएसडी में सिलेक्शन हो गया। इसके बाद वे थिएटर की दुनिया से जुड़ते चले गए।

मुंबई आने के नहीं थे पैसे
एक्टर ने बताया कि मुंबई आने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे, इसलिए उन्होंने दोस्तों से कुछ पैसे उधार लिए। अब एक्टर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। मुकेश जिस बिल्डिंग में रहते हैं, वहां के दो बच्चों की स्कूल फीस का खर्चा उठा रहे हैं। इन दो बच्चों के अलावा भी कई बच्चे ऐसे हैं, जिनका खर्चा एक्टर ने उठाया है।
 
और भी

आपके बाल पतले होते जा रहे हैं तो अपनाएँ घरेलू नुस्खे

 शहनाज़ हुसैन

 

सुन्दर और घने बाल महिलाओं का ताज माने जाते हैं। लम्बे और घने बालों की हसरत सभी को होती है लेकिन हर किसी के बाल मोटे और घने नहीं होते।  कई बार देखा गया है की जिनके बाल पहले  घने  होते थे लेकिन उम्र बढ़ने के साथ  ही बाल भी पतले और कमजोर  होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में सबाल यह उठता है की बाल आखिर पतले और बेजान  क्यों होते जा रहे / बालों की सही देखभाल ना करना  , तनाब , गलत खानपान ,शरीर में पौषक तत्वों की कमी और हार्मोनल असंतुलन बालों के झड़ने और पतले होने का मुख्य कारण माना जाता है 

लेकिन अगर आप इस समय कुछ उपाय अपनाते हैं तो आपकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पतले और बेजान बालों के लिए आंबला जूस और निम्बू का रश काफी सहायक होता है / रोजाना नहाने से  आधा घण्टा पहले अपने बालों में आंबला और नीम्बू का रश लगाएं / इससे आपके बाल मोटे और घने होंगे / हफ्ते में तीन बार प्याज का रस लगाने से भी बालों में चमक आएगी और बाल कोमल और मुलायम होंगे 

सेब के सिरके का प्रयोग करें

क्षतिग्रस्त बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको इस उपाय को जरूर आजमाना चाहिए। इससे बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर , 1 चम्मच शुद्ध बादाम का तेल लें /

सबसे पहले एक छोटी कटोरी में सिरका और तेल मिलाएं।फिर बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। बालों को शॉवर  कैप लगाएं और इसे कम से कम एक घण्टे  के लिए छोड़ दें।

 
 
 
 
 
 

निर्धारित समय के बाद अपने बालों को हलके  शैम्पू से धो लें। इस नुस्खे से आपको कुछ ही दिनों में अपने बालों में फर्क दिखने लगेगा।

नारियल के दूध की मदद लें

नारियल के दूध में मौजूद फैटी एसिड आपके बालों को मॉइस्चराइज़ करता है। यह आपके बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में भी मदद करता है और उनके स्वास्थ्य पर काम करता है।1 कप नारियल का दूध और 1/ 4 कप करी पत्ते का पाउडर लें / सबसे पहले करी पत्ते का पाउडर बना लें या फिर आप बाहर से पाउडर खरीद सकते हैं। एक कटोरे  में दूध और पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और बालों में लगा लें। इसे बालों पर लगाएं और कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर अपने बालों को हमेशा की तरह धो लें।

तिल  के तेल का प्रयोग करें

सफेदए, रूखे , रूसी,  बालों का झड़ना और पतले बालों के लिए तिल के तेल से बेहतर और क्या हो सकता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। 1/ 2 कप तिल का तेल को गर्म कर लें /इसमें एक कॉटन बॉल डूबा कर इसे अपनी खोपड़ी पर लगाएं तथा खोपड़ी की हलके हाथों से मसाज करें। इसे लगाकर रात भर छोड़ दें और सुबह नींबू के टुकड़ों को स्कैल्प पर मलें। 30 मिनट के बाद अपने बालों को हलके  शैम्पू से धो लें। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपकी परेशानी कम हो जाएगी।

नारियल तेल और करी पत्ते का प्रयोग करें

करी पत्ते में ऐसे तत्व होते हैं जो जड़ों पर अच्छे से काम करते हैं और बालों के विकास में मदद करते हैं। यह प्रोटीन,  बीटा-कैरोटीन और ऐसे कई एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बालों के तंतुओं पर कार्य करते हैं।

एक पैन  में  1/ 2 कप नारियल का तेल  और 6-7 करी पत्ता  डालकर गरम करें। इसे तब तक उबालें जब तक आपको पैन में काला पदार्थ दिखाई न दे। ठंडा करके मिला लें। फिर सिर पर अच्छी तरह लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें तथा बाद में बालों को साफ ताजे पानी से धो डालें। अगर आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाएंगे तो आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

और भी

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का हिस्सा होंगे रामचरण, एक्टर बोले- 'मुझे लगा वो मजाक था'

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। भाईजान की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में हाल ही में सलमान के फैंस की एक्साइटमेंट उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गई, जब एक्टर ने बताया कि साउथ सुपरस्टार रामचरण का उनकी अपकमिंग फिल्म में कैमियो होने वाले है। सलमान ने बताया कि आरआरआर स्टार रामचरण एक्टर से उस वक्त मिलने आए थे, जब उनकी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी।

 
अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। भाईजान की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में हाल ही में सलमान के फैंस की एक्साइटमेंट उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गई, जब एक्टर ने बताया कि साउथ सुपरस्टार रामचरण का उनकी अपकमिंग फिल्म में कैमियो होने वाले है। सलमान ने बताया कि आरआरआर स्टार रामचरण एक्टर से उस वक्त मिलने आए थे, जब उनकी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी।

सलमान खान ने बताया कि रामचरण मुझसे मिलने आए और कहा कि मैं ये करना चाहता हूं। मैंने उनसे कहा- नहीं नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं उसी फ्रेम में तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं। मुझे लगा कि रामचरण मजाक कर रहे हैं। इसलिए मैंने कहा कि हम इस बारे में कल बात करेंगे।

सलमान खान याद करते हैं कि वे राम चरण को वहां देखकर काफी खुश थे। भाईजान ने जब रामचरण से इस बारे में पूछा तो उन्होंने पॉजिटिव रिस्पॉन्स किया। सलमान ने बताया कि फिर इस तरह वे हमारी फिल्म में आए और हमने शूटिंग के दौरान काफी अच्छा समय बिताया।

बताते चलें कि रामचरण की आरआरआर को बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को कई कैटेगरी में बेस्ट अवॉर्ड मिला है। एक्टर्स की वैराइटी की बात करें, तो रामचरण और जूनियर एनटीआर.. दोनों को ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर नामित किया गया है।
 

 

और भी

ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए अन्नू कपूर, इतने का लगा चूना...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेता अनु कपूर को 4.36 लाख रुपये का चूना लग गया है। हालांकि उनकी समझदारी, बैंक और पुलिस की तत्परता के कारण उन्हें कुछ पैसा वापस मिल गया है। अनु कपूर ने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर लिया था।


अनु कपूर ने दरअसल गलती से अपने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर लिया था, जिसने उनके बैंक से 436000 रूपये दो अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दिए थे। अपराधी ने उनसे केवाईसी की डिटेल जानकारी मांगी थी। साथ ही अपराधी ने यह भी कहा था कि वह एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करता है। इसके चलते अनु कपूर को 4.36 लाख रुपये का चूना लगा। हालांकि पुलिस के कारण उन्हें 3.8 लाख रुपये वापस मिल गए हैं।



अनु कपूर को एक फ्रॉड का बैंक के कर्मचारी के तौर पर गुरुवार को फोन आया। जो उनसे केवाईसी फॉर्म पूरा करवाना चाहता था। इसके बाद अनु कपूर ने अपने बैंक से जुड़ी जानकारी उसे दी और वन टाइम पासवर्ड भी बताया। ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने आगे कहा, 'कुछ समय बाद ठग ने 4.36 लाख रुपये अनु कपूर के अकाउंट से निकालकर दो अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि बैंक ने उनसे तुरंत संपर्क किया और इस ट्रांजैक्शन की जानकारी दी, साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है।

अनु कपूर को पुलिस के कारण 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए है
अनु कपूर ने तुरंत ओशिवारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और किस बैंक में पैसे ट्रांसफर हुए है, उसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों अकाउंट सीज कर दिए गए और कपूर को 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए। इसके अलावा अब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एक केस रजिस्टर किया गया है और उस ऑनलाइन ठग की तलाश की जा रही है।

और भी

हरियाणा की शकीरा गौरी नागोरी पहुंचीं बिग बॉस के घर, डांस देख सलमान ने भी भरी आहें

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है। कुछ ही घंटों में होस्ट सलमान खान नए सीजन के कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठाने वाले हैं। शो का प्रीमियर होने से पहले बिग बॉस 16 के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हरियाणा की शकीरा कही जाने वाली गौरी नागोरी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं।

शो में अपनी एंट्री के साथ ही उन्होंने स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस दी। गौरी का डांस देख सलमान भी उन पर फिदा हो गए। गौरी नगोरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह बिग बॉस के सीजन 16 को हिस्सा बन सकती हैं। अब शो से उनका वीडियो सामने आने के बाद लग रहा है कि वह बिग बॉस के घर में नजर आने वाली हैं।

शो के इस प्रोमो वीडियो में गौरी पूरी एनर्जी के साथ स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं और सलमान खान भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। शो में गौरी ने घाघरा-चोली लुक में एंट्री की, जिसे देख सलमान खान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आप मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं। इस पर गौरी ने राजस्थानी भाषा में कहा, मैं भूतनी लग रही हूं।

 

 

और भी

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही पीएस-1 ने दिखाया दम, कमाए इतने करोड़...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीएस-1 (पोन्नियिन सेल्वन) 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस मेगा बजट फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी। पीएस-1 की एडवांस बुकिंग भी अच्छी रही थी। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस पर पीएस-1 के पहले दिन की कमाई के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है और अगर इसी गति से आगे बढ़ती रही तो बाहुबली जैसी यादगार फिल्म बन सकती है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयराम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धुलिपाला जैसे पॉपुलर एक्टर्स की स्टारकास्ट है। फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा दिखाती है, जो कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखी पोन्नियिन सेलवन नाम की किताब पर आधारित है।

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा के साथ रिलीज होने के कारण पीएस-1 को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने में मशक्कत करनी पड़ सकती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के जो आंकड़े सामने आए हैं वह फिल्म के अच्छे बिजनेस की ओर इशारा कर रहे हैं। पीएस-1 के सभी भाषाओं का देशभर में पहले दिन का नेट कलेक्शन 40 करोड़ का रहा। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म के ओपनिंग डे का ग्रॉस कलेक्शन 47 करोड़ है।

पीएस-1 के हिंदी वर्जन की कमाई के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ट्विट करते हुए बताया कि हिंदी बेल्ट में फिल्म के पहले दिन का नेट कलेक्शन 2 करोड़ रुपये के लगभग रहा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी में डब की गई किसी तमिल के लिए इतना कलेक्शन करना बड़ी बात है।

पहले दिन ही तोड़ा रिकॉर्ड
पीएस 1 ने पहले दिन ही कमल हासन की फिल्म विक्रम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विक्रम के सभी भाषाओं को मिलाकर पहले दिन का कलेक्शन 37.5 करोड़ रुपये था। जबकि, पीएस-1 ने 40 करोड़ के साथ ओपनिंग की है।

मणिरत्नम की इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो ठीक-ठाक की है, लेकिन फिल्म को मुनाफा कमाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी होगी। फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य को ध्यान में रखकर बुनी गई है। ऐसे में बड़े पर्दे पर इतिहास को उकेरने के लिए महंगी स्टारकास्ट के साथ-साथ भव्य सेट और प्रॉप्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पीएस-1 का बजट लगभग 500 करोड़ का है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने और मुनाफा कमाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ते जाना होगा।

और भी

ऐसे पाएं त्योहारों में दमकती त्वचा...

 - शहनाज़ हुसैन


नवरात्री  के साथ ही त्योहारों   की शुरुआत हो चुकी है। अक्टूबर में दशहरा,  करवा चौथ, दिवाली और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इन खास मौकों पर पौशाक  के साथ-साथ त्वचा भी चमकदार नजर आए तो इससे सुन्दरता  में चार चांद लग जाते हैं। ये भी सच है कि अगर  त्वचा  पर  नीरसता  या रुखापन हो, तो इससे पूरी लुक बर्बाद हो सकती हैं। कहीं आपकी त्वचा भी इस समस्या से तो नहीं जूझ रही है? क्या आप भी दमकती और आकर्षक त्वचा  के तरीके तलाश कर  रही है ?आप अगर अभी से त्वचा  की देखरेख पर ध्यान देते हैं तो त्योहारों के दौरान इस पर काफी फर्क नजर आ सकते हैं :

 
 
 
 


आप घरेलू नुस्खों से  त्वचा को आकर्षक ,मुलायम और कोमल बना सकती हैं। यहां हम आपको कुछ हर्बल फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं,  इन्हें अभी से ट्राई करना शुरू करें :

गुड़हल  के फूल का पैक
गुड़हल के फूल की पत्तियों को ठंडे पानी में डालें और रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन पत्तियों को इसी पानी में मैश कर लें। इसमें तीन चम्मच ओट्स पाउडर और दो बूंद टी ट्री ऑयल की डालें। आपके गुड़हल के फूल का फेस पैक तैयार है। इसे अभी से हफ्ते में दो बार लगाएं और आप कुछ ही दिनों में फर्क देख पाएंगी। 2 चम्मच  गुड़हल के फूल का पाउडर , 1 चम्मच शहद और आधा छोटा चम्मच एलोवेरा जेल  को मिला कर इसका पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगा कर आधा घण्टा बाद ताजे साफ़ पानी  से धो डालें। यदि आपके पास गुड़हल का पाउडर नहीं है,  तो गुड़हल के फूल को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका पेस्ट बना लें।

शहद का फेस पैक
शहद के हाइड्रेटिंग  गुण  भी त्वचा को कोमल;और मुलायम बनाने में  काफी सहायक सिद्ध होते हैं। एक बर्तन में दो से तीन चम्मच शहद लें और उसमें दही मिलाएं। आप इसमें चुटकी भर हल्दी भी शामिल  कर सकते हैं। इस पैक को फेस पर अप्लाई करें और करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। एक बार में ही आप की त्वचा में  कोमलता का अहसास हो जायेगा।

खीरे का फेस पैक
खीरे  में भी ऐसे गुण मौजूद होते हैं  जो त्वचा में नमी बरकरार रखने के अलावा उसे अंदर से रिपेयर करते हैं। खीरे में चावल का पाउडर और पपीते को मिक्स करके मैश करें। आप इसमें ओट्स और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे  और गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से हटा दें। इससे टैनिंग कम  होगी और त्वचा में निखार आएगा।

स्ट्रॉबेरी फेस मास्क
स्ट्रॉबेरी फेस मास्क त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने के साथ ही उसे आकर्षक बनाता हैं। स्ट्रॉबेरी त्वचा की मृत कोशिकाओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। यह कील , मुहांसों आदि  से छुटकारा दिलाने में भी   मददगार  रहती है। स्ट्रॉबेरी फेस मास्क में विटामिन सी होता हैए जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है  जिससे चेहरे की प्रकृतिक आभा बढ़ती है।

विधि :
स्ट्राबेरी को मेश कर लें। डार्क चॉकलेट के दो क्यूब्स को माइक्रोवेव में पिघला लें। पिघली हुई डार्क चॉकलेट में मैश की हुई स्ट्रॉबेरी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अपनी स्किन पर यह खुशबूदार मास्क लगाएं और पांच से दस मिनट तक गोलाकार में मसाज करें। इसे अपने चेहरे पर  आधा घंटे  तक  के लिए लगा रहने देंए फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो कर सुखा लें।

 

 

और भी

हमारी संस्कृति और मूल्यों की कलात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम है सिनेमा: राष्ट्रपति मुर्मू

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने  नई दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सुश्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुश्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतने पर बधाई दी और कहा कि उस पीढ़ी की हमारी बहनों ने कई बाधाओं के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। सुश्री पारेख का सम्मान भी अदम्य नारी शक्ति का सम्मान है।

राष्ट्रपति ने कहा कि फिल्म उद्योग के अलावा फिल्म उद्योग एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाता है। श्रव्य-दृश्य माध्यम होने के कारण फिल्मों का प्रभाव कला के अन्य माध्यमों की तुलना में व्यापक है। उन्होंने कहा कि सिनेमा न केवल एक उद्योग है बल्कि हमारी संस्कृति और मूल्यों की कलात्मक अभिव्यक्ति का भी माध्यम है। यह हमारे समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण का भी माध्यम है।

राष्ट्रपति ने कहा कि फिल्मों का युवाओं और बच्चों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए समाज को उम्मीद है कि फिल्म उद्योग देश के भविष्य के निर्माण में इस माध्यम का प्रभावी ढंग से उपयोग करेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और कार्यों पर फीचर और गैर-फीचर फिल्मों का दर्शकों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

लोग ऐसी फिल्मों की भी उम्मीद करते हैं जो समाज में करुणा और एकता को बढ़ाती हैं, विकास की गति को तेज करती हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करती हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि आज जिन फिल्मों को पुरस्कार मिला है, उनमें प्रकृति और पर्यावरण, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय फिल्मों का पूरी दुनिया में स्वागत किया जा रहा है। इस सॉफ्ट-पॉवर का अधिक प्रभावी उपयोग करने के लिए, हमें अपनी फिल्मों की गुणवत्ता को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि एक क्षेत्र में बनी फिल्में दूसरे क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह सिनेमा सभी लोगों को एक सांस्कृतिक सूत्र में बांध रहा है। समाज के लिए फिल्मी समुदाय का यह बहुत बड़ा योगदान है।

 

और भी

National Film Awards 2022:आशा पारेख दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, अजय देवगन और सूर्या को 'बेस्ट एक्टर'

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। जबकि बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और साउथ के एक्टर सूर्या को बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड की कैटेगरी में बेस्ट एक्टर्स, फीचर फिल्म, नॉन-फीचर फिल्म, फिल्म की बेस्ट राइटिंग समेत दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2020 भी शामिल रहा। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से इस बार आशा पारेख को सम्मानित किया गया। सिनेमा जगत की की हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने सम्मानित किया।

अजय देवगन और सूर्य को बेस्ट एक्टर अवार्ड
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 22 जुलाई को की गई थी। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार संयुक्त रूप से सूर्या को सोरारई पोट्रु के लिए और अजय देवगन ने तन्हाजी के लिए जीता था। अपर्णा बालमुरली ने सोरारई पोटरु में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। 30 सितंबर को, विजेताओं को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए। अजय और सूर्या को अपनी-अपनी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

साउथ के सिनेमा ने मारी बाजी
इस बार आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के साथ बेस्ट एक्टर अवॉर्ड अजय देवगन और साउथ सुपरस्टार सूर्या को मिला। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस बार साउथ के सिनेमा ने बाजी मारी है। इस बार बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड साउथ के एक्टर और एक्ट्रेस को मिला है।

केंद्रीय मंत्री के साथ सेरेमनी में 10 जूरी मेंबर्स
दरअसल, कोविड-19 की वजह से नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी नहीं हो पाई थी। जिसके बाद 30 सितंबर को दिल्ली में ये अवॉर्ड शो आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ इस अवॉर्ड सेरेमनी में 10 जूरी मेंबर्स भी शामिल रहे। जिन्हों ने पुरस्कारों की घोषणा की।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट
आशा पारेख- दादा साहेबफाल्के अवॉर्ड
बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर) और साउथ एक्टर सूर्या (Soorarai Pottru)
बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालामुर्ली (Soorarai Pottru)
बेस्ट हिंदी फिल्म- तुलसीदास जूनियर
बेस्ट डायरेक्टर- मलयालम डायरेक्टर सचिदानंदन केआर (Ayyappanam Koshiyum)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बिजू मेनन ( Ayyappanam Koshiyum)
स्पेशन मेनशन जूरी अवॉर्ड- चाइल्ड आर्टिस्ट वरुण बुद्धादेव
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस लक्ष्मी प्रिया चद्रमौली (Shivaranjiniyam Inum Sila Pengalum)
स्पेशल मेनशन स्टेट- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- मध्य प्रदेश
बेस्ट राइटिंग सिनेमा अवॉर्ड- द लॉन्गेस्ट किस
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर
बेस्ट फीचर फिल्म- Soorarai Potaru
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म I AM Vasantrao)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- Nanchamma (for Ayyappanam Koshiyum)
बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुंतशिर ( Saina)
और भी

Sagar Pandey: बॉलीवुड से आई एक और दुखद खबर, सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे की जिम में मौत

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।बॉलीवुड से एक बेहद ही दुखद खबर आ रही है। सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे की शुक्रवार को जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुंबई में सागर पांडे जिम में थे। वह एक्सरसाइज कर रहे थे, जब अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। अगस्त में राज श्रीवास्तव को भी जिम अटैक आया था। उनका करीब 40 दिनों तक चले इलाज के बाद निधन हो गया था।

वर्कआउट को दौरान आया अटैक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे दोपहर 1 बजे मुंबई की एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट करते वक्त अचानक सीने में दर्द हुआ और इसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए। उनके गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर म्युनिसिपल हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सलमान की 50 फिल्मों में कर चुके थे काम
सागर के निधन की पुष्टि इंडस्ट्री के उनके दोस्त प्रशांत वाल्डे और शांतनु घोष ने की है। सागर पांडे करीब 50 साल के थे और वह सलमान खान के साथ करीब 50 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सागर के निधन पर सलमान खान को काफी धक्का लगा है। सागर की मौत पर सलमान खान ने उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, दिल से शुक्र अदा कर रहा हूं मेरे साथ रहने के लिए। आपकी आत्मा को शांति मिले भाई सागर। धन्यवाद।

इन फिल्मों में निभाया था सलमान के बॉडी डबल का रोल
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की थी। इस फिल्म में भी सागर ने सलमान खान के बॉडी डबल की तरह काम किया था। 'कुछ कुछ होता है' के बाद सागर कई फिल्मों में नजर आए थे, जिनमें 'बॉडीगर्ड', 'बजरंगी भाईजान', 'ट्यूबलाइट', 'दबंग', 'दबंग 2' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

सागर भी सलमान खान की तरह बैचलर थे
सागर भी सलमान खान की तरह बैचलर थे। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले सागर 5 भाइयों में सबसे बड़े थे और वह अपने पूरे परिवार का खर्च उठाते थे। साल 2020 में जब कोरोनाकाल के दौरान सागर पांडे के पास काम नहीं था तो उन्हें आर्थिक तंगी से सामना करना पड़ा था। इसकी जानकारी उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में दी थी। सलमान खान को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने सागर को कुछ महीनों तक खर्चे के लिए पैसे भेजे थे।
 
और भी

करण जौहर पर आया आलिया भट्ट को गुस्सा! आखिर क्यों एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरा नाम लेना बंद करो'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। करण जौहर का शो कॉफी विद करण 7 का अब 13वां एपिसोड रिलीज हो चुका है। इस दौरान करण जौहर ने शो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताई। जैसा कि सभी जानते हैं कि करण ने पूरे शो में जिसका सबसे ज्यादा जिक्र किया है वो है बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी हुए थे। अब इसी को लेकर खुद करण जौहर ने खुलासा कर बताया कि आलिया भट्ट ने इस पर कैसा रिएक्शन दिया था।

आलिया भट्ट का शो में करण जौहर करते थे जिक्र
कॉफी विद करण 7 के आखिरी एपिसोड में अप कॉमेडियन तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, निहारिका एमएम और दानिश सैत ने होस्टकरण जौहर ने कई सवाल पूछे। जिसमें से कुछ सवाल आलिया भट्ट, तापसी पन्नू और जाह्नवी कपूर से जुड़े थे। इसी बीच करण जौहर ने आलिया भट्ट का शो में ज्यादा नाम लेने का जिक्र किया।

करण जौहर ने बताया आलिया भट्ट का रिएक्शन
करण जौहर ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि, "मुझे अब बहुत ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि मेरी और आलिया की इस बारे में बात हुईथी। उन्होंनेमुझे कहा- करण मैं यह नहीं चाहती कि आप मुझे एहसान फरामोश समसमझें लेकिन मेरे बारे में बात करना बंद कर दीजिए, तो मैंने कहा ठीक है। सामने से अगर वह खुद बोल रही हैं तोमुझे चुप होना ही पड़ेगा"।

करण जौहर ने जब पहना था ये जैकेट
इसके आगे करण जौहर ने कहा कि, 'मैंने हाल ही में एक जैकेट पहनाथा, जिसपरItalia लिखा था। लोगों ने कहा मैंने उसपर आलिया लिखवाया है। मैं उस मोड़ पर आ गया हूं कि मैं उनके नाम की जैकेट पहन रहा हूं।' इसपर दानिश सैत ने कहा कि करण ने उतनी ही बार आलिया भट्ट का नाम अपने शो पर लिया है जितनी बार 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया ने शिवा बोलाहै। इसपर करण जौहर हंसते हुए कहते हैं कि "आलिया बहुत प्यारी हैं"।

आलिया भट्ट का नाम लेने पर करण जौहर ने खाई कसम
इसके बाद शो में आलिया भट्ट को टॉप एक्ट्रेस कहने पर करण जौहर कहते हैं कि, "मुझे सही में लगता है कि आलिया भट्ट अपने में बेस्ट हैं। लेकिन अब अगली बार से मैं आगे कुछ नहीं बोलूंगा। अगर मैं कुछ बोलूंगा तो इस पूरी बातचीत का महत्व खत्म हो जाएगा। मैं इंस्टाग्राम की कसम खाता हूं कि मैं अब अगली बार से कॉफी विद करण में आलिया भट्ट का नाम कम से कम लूंगा"।

आलिया भट्ट बोलीं- 'मेरा नाम लेना बंद करो'
इसके अलावा इस शो के अंत में आते-आते करण जौहर ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एक फोन कॉल किया। इस दौरान करण जौहर आलिया से कहते हैं कि शो में तुम्हारा ज्यादा नाम लेने पर मुझे तंज कसे जा रहे हैं। इस पर आलिया भट्ट उनसे हंसते हुए कहती हैं कि 'शो में मेरा नाम लेना बंद करो और अब से शो में मेरी बुराई करना शुरू करो'। इसके बाद एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में शिवा शिवा भी कहा।
और भी

क्या 4 साल बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच हुई खटपट? खुद एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर करने से पीछ नहीं हटते। जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि दोनों के बीच दरार आ गई। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या सच्चाई है।

क्या नहीं है दीपिका और रणवीर के बीच सब ठीक?
दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में आई दरार की खबर तब उठी जब उमैर संधू ने 'ब्रेकिंग' खबर बताते हुए लिखा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, बस फिर क्या था इस ट्वीट के वायरल होने के बाद फैंस परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है।

रणवीर सिंह ने किया खुलासा
अब इस खबर के बीच रणवीर सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है। जिससे सुनने के बाद फैंस खुश हो जाएंगे। रणवीर सिंह ने कहा कि, रणवीर ने कहा, 'नजर ना लगे। हम मिले और साल 2012 में हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया तो 2022 में हमें साथ में 10 साल हो गए हैं।'

'मैं दीपिका की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं और.....'
इसके बाद दीपिका पादुकोण के साथ काम करने को लेकर रणवीर सिंह ने कहा कि, 'मैं दीपिका की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं और उसे काफी पसंद भी करता हूं। मैंने दीपिका से बहुत कुछ सीखा है, पर्सनल लाइफ में भी। सबके लिए एक प्यारा सा सरप्राइज है। आप सब हमें फिर एक बार साथ देखेंगे। दीपिका मेरी लाइफ में सबसे अच्छी चीज हैं और उनका मेरी जिंदगी में होना, इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।'

दीपिका की बिगड़ी थी तबीयत
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। । हालांकि बाद में उनकी हालात में सुधार हो गया। अब खबर है कि दीपिका के कई टेस्ट करवाए गए हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पठान, फाइटर और प्रोजेक्ट के में नजर आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह के पास भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं। वह जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस में नजर आएंगे। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वह आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। लंबे समय से रणवीर और दीपिका ने एकसाथ स्क्रीन शेयर नहीं की है। फैंस को अब इंतजार है कि दोनों एकसाथ फिल्म में काम करे।
और भी

1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस-16', यहां देखें कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टेलीविजन का सबसे फेमस रियलिटी शो, 'बिग बॉस-16' आगामी 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। 'बिग बॉस 16' की शुरुआत से पहले ही इसके प्रतियोगियों की फाइनल सूची को रिलीज कर दिया गया है। गत मंगलवार को ही बिग बॉस के जानदार होस्ट सलमान खान ने मीडिया से बातचीत की और इस रियलिटी शो की जानकारी का पूरा ब्यौरा दिया। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 16' को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। वहीं इस शो के फैंस भी इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अब्दु रोजिक
मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने बिग बॉस 16 के सभी फाइनल कंटेस्टेंट्स का खुलासा किया है। खबर है कि अब्दु रोजिक इस शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है। लोग उन्हें बिग बॉस 16 में देखेंगे।

गौतम विज
'साथ निभाना साथिया 2' से फेमस हुए गौतम विज इस शो के कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। हाल ही में शो के मेकर्स ने इस सीजन के एक कलाकार के साथ एक आस्क मी एनिथिंग सेशन का आयोजन किया था जिसमें बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट की झलक सामने आई है। आपको बता दें कि पूरे सेशन में इस कंटेस्टेंट ने अपने चेहरे पर मुखौटा लगाया हुआ था, लेकिन लोगों का दावा है कि यह कंटेस्टेंट गौतम विज ही हैं।

चांदनी शर्मा
'इश्क में मरजावां' फेम चांदनी शर्मा इस सीजन की एक और कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर इस कंटेस्टेंट के बारे में इशारा दे दिया है। हालांकि, इस बार भी कंटेस्टेंट के चेहरे पर नकाब का पर्दा था लेकिन मीडिया रिपोर्ट के चांदनी शर्मा शो में मौजूद होंगी।

शालीन भनोट
'कुलवधू', 'दो हंसों का जोड़ा' और 'नागिन' जैसे फेमस टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर शालीन भनोट भी इस शो में शामिल होने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन इस बार उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है।

गोरी नागोरी
गोरी नागोरी का सपना चौधरी की ही तरह रीजनल इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम है। राजस्थान का जाना-माना नाम गोरी नागोरी के लोग खूब दीवाने हैं। आज यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर वे छाई रहती हैं। गोरी के डांस मूव्स के लिए लोग पागल रहते हैं। बिग बॉस 16 में गोरी नागोरी कंफर्म कंटेस्टेंट हैं।

टीना दत्ता
टीवी के फेमस सीरियल 'उतरन' फेम टीना दत्ता भी बिग बॉस 16 की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। टीना दत्ता 5 साल की उम्र से टीवी की दुनिया में काम कर रही हैं। टीना कई रीजनल और नेशनल टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा टीना ने कई फिल्मों में भी छोटे छोटे रोल निभाए हैं।

सुंबुल तौकीर खान
लोगों की फेवरेट इमली यानी सुंबुल तौकीर खान भी रियलिटी शो बिग बॉस 16 का हिस्सा होंगी। सुंबुलका प्रोमो सामनेआया है जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। सुंबुल ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है लेकिन उन्हें फेम मिला सीरियल 'इमली' से। शो में सुंबुल और फहमान खान की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी।

निम्रत कौर अहलूवालिया
'बिग बॉस 16' के लिए एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया भी कंफर्म हो चुकी हैं। आपको बता दें कि निम्रत कौर टीवी शो 'छोटी सरदारनी' में मेहर कौर ढिल्लन के किरदार से घर-घर मशहूर हुई थीं। भले ही मेकर्स ने निम्रत के नाम पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन प्रोमो से साफ जाहिर हो गया है कि यह निम्रत कौर अहलूवालिया ही हैं।

सौंदर्या शर्मा
बिग बॉस 16 में सौंदर्या शर्मा भी नजर आने वाली हैं। सौंदर्या शर्मा एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया है। दिल्ली मेंपली बढ़ी सौंदर्या ने डेंटल स्टडीज में बैचलर किया है। सौंदर्या दिल्ली के कई अस्पतालों में काम भी कर चुकी हैं। सौंदर्या शर्मा ने 'रक्तांचल' वेब सीरीज से एक्टिंग में डेब्यू किया था।
 
और भी

अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा वर्ष 2020 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जानी-मानी अभिनेत्री आशा पारेख को वर्ष 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसकी घोषणा करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दादासाहेब फाल्के चयन जूरी ने सुश्री आशा पारेख को भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

श्री अनुराग ठाकुर ने यह भी घोषणा की कि 68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 30 सितम्‍बर को आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्‍यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगीं।

सुश्री आशा पारेख एक सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता और एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। उन्‍होंने एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। सुश्री पारेख ने फिल्‍म दिल देके देखो में मुख्य नायिका के रूप में अपनी शुरुआत की और 95 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। सुश्री पारेख को 1992 में पद्म श्री से भी सम्‍मानित किया गया। उन्होंने 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्‍यक्ष भी रहीं।

 

 

और भी