केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार कर रही प्रयास : अशोक
रायपुर(छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम नवागांव में आयोजित किसान चौपाल में कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ राज्य सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है।
सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले किसानों को वर्मी कंपोस्ट जबरन थमाया जा रहा है तथा अप्रमाणित वर्मी कंपोस्ट नहीं लेने वाले किसानों को कृषि ऋण से वंचित किया जा रहा है। श्री बजाज ने धान खरीदी में लेट लतीफी, नया रायपुर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान का चोला ओढ़ कर उनका शोषण करना चाहती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेशी राम साहू , जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, नत्थू राम साहू, किशोर देवांगन , मनीष देवांगन, चेतन साहू, टीकम साहू , कैलाश तिवारी , टिकेंद्र साहू, नवल किशोर साहू मनीषा साखरे, शशि ठाकुर, गुहाराम साहू, मिथलेश साहू, द्वीज़ राम साहू , इतवारी चक्रधारी, मुकुंद मेश्राम आदि उपस्थित थे।

