छत्तीसगढ़

कांग्रेस की टॉप लीडरशिप को अपमानित कर रही है भाजपा : विवेक तन्खा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने रविवार को रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की । उन्होंने ईडी द्वारा पार्टी नेता श्रीमती सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को बुलाये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया । श्री तन्खा ने कहा की भाजपा कांग्रेस की टॉप लीडरशिप को अपमानित कर रही है। पार्टी नेता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे । इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई जाएगी ।

उन्होंने साफ कहा की जिस मामले को मनीलांडरिंग का केस कहा जा रहा है वह मनीलांडरिंग का केस ही नहीं है । जब सोनिया और राहुल ने कोई अपराध ही नहीं किया है तो फिर उन्हें क्यों पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है । ऐसा करके भाजपा केवल कांग्रेस की टॉप लीडरशिप को अपमानित कर रही है।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ल, प्रवक्ता नितिन भंसाली , धनञ्जय ठाकुर, सुरेंदर वर्मा , वंदना सिंह , घनश्याम राजू तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave Your Comment

Click to reload image