रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 20 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.92 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 7 हजार 477 सैंपलों की जांच में 69 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 38 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब 463 मामले सक्रिय हैं।
आज 16 जिले बालोद, धमतरी, जांजगीर-चांपा एवं कोरिया से 01-01, बिलासपुर एवं दंतेवाड़ा से 02-02, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, सूरजपुर, जशपुर एवं बस्तर से 03, बलरामपुर से 04, सरगुजा से 06, कोरबा से 09, दुर्ग से 11, रायपुर से 16 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 4 जिले कोंडागांव, सुकमा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 12 जिले गरियाबंद, बीजापुर एवं धमतरी में 01-01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 02, महासमुंद में 03, बालोद में 04, बस्तर में 05, मुंगेली एवं जशपुर में 06-06, जांजगीर-चांपा एवं दंतेवाड़ा में 07-07, बलरामपुर में 09 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।