छत्तीसगढ़

मेंहदी स्पर्धा की विजेता रही प्रिया, परिणीति उपविजेता

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) अग्रसेन महाविद्यालय में चल रही ग्रीष्मकालीन कक्षाओं के साथ साथ हर हफ्ते विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मेहंदी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में सभी ने अपने हाथों में मेंहंदी रचा अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायकगण डॉ. शोभा अग्रवाल तथा प्रो. रिदवाना हसन ने प्रिया देवांगन को विजेता और परिणीति पद्मावत को उपविजेता घोषित किया। विजेताओं को आगामी समारोह में पुरस्कार भी दिए जायेंगे। आज की स्पर्धा का संयोजन कार्यक्रम प्रभारी प्रो. भावना गरेवाल ने किया।
 
इस आयोजन के सम्बन्ध में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन करता रहा है। प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय ने हमेशा ही रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को छुट्टी के समय का सदुपयोग करने का अवसर मिलता है।

Leave Your Comment

Click to reload image