मुख्यमंत्री 27 को जशपुर, दुर्ग तथा रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल 27 जून को जशपुर सहित दुर्ग तथा रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 27 जून को भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय जशपुर में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे जशपुर में ही विकास कार्यों एवं देवगुड़ियों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान जशपुर में गोठान का निरीक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय का निरीक्षण और फूड टेस्टिंग लैब एवं प्रोसेसिंग सेंटर का लोकार्पण करेंगे।

