छत्तीसगढ़

कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 98 नए मामले, रायपुर से 42

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 26 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 508 सैंपलों की जांच में 98 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 42 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 696 मामले सक्रिय हैं

आज बेमेतरा एवं कांकेर से 01-01, जशपुर से 02, बलरामपुर से 04, बिलासपुर से 12, दुर्ग से 36, रायपुर से 42 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में 1 से 10 के मध्य 10 जिले कोंडागांव एवं बीजापुर में 01-01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 02, दंतेवाड़ा में 04, बस्तर में 05, मुंगेली में 06, जांजगीर-चांपा में 07, महासमुंद में 08, धमतरी में 09, कबीरधाम में 10 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

Leave Your Comment

Click to reload image