धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में लगातार नशामुक्ति धमतरी अभियान चलाई जा रही है। माह फरवरी से शासकीय शोभा राम देवांगन स्कूल धमतरी से नशा मुक्ति धमतरी अभियान कि शुरुआत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा स्वयं इस अभियान में रुचि लेकर खुद कार्यक्रम में पहुंचकर दिया जा रहा है नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अभियान के लिए डॉक्टर,पार्षद समाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार बंधु,गणमान्य नागरिक कि मिटिंग आयोजित कर चर्चा एवं सुझाव भी लिया गया था। स्टेशन पारा धमतरी,मकेश्वर वार्ड, हटकेशर वार्ड, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगरी,शासकीय आत्मानंद स्कूल बठेना, शासकीय माध्यमिक शाला जोधापुर एवं ग्राम खपरी एवं अन्य कई जगहों पर नशामुक्ति धमतरी अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। यह कार्यक्रम लगातार धमतरी जिले में चलाया जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम नशामुक्त अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन के तहत गुढ़ाखु,गांजा, बीड़ी,सिगरेट, सिलोशन एवं सीरिंज से नशे लेने परएहोने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागरूक किया जा रहा है। अभी हो रहे दुर्घटना में मुख्य कारण नशे में वाहन चलाने चलाने वालों की हो रही दुर्घटना को देखते हुए यह अभियान व्यापक तौर पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है। छात्र छात्राओं एवं लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति ज्यादा ही नशे कि लत में है तो उनका काउंसलिंग कर नशा मुक्ति केंद्र ले जाकर उनको नशे से निजात दिलाया जायेगा। नशा मुक्ति से परिवार को टूटने से बचाया जा सकता है। नशे से हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, आज के युवा पीढ़ी को नशा के गिरफ्त में जाने से रोका जा सकता है। आज के लाखों युवा ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं, जिसके चलते हत्या लूट डकैती जैसे जनघन्य अपराध कर रहे हैं । जिसको रोकना बहुत ही जरूरी है । इस अभियान का यही मकसद है नशा मुक्त करने के लिये लोगों को जागरूक करना। धमतरी जिले को नशा मुक्त करने की दिशा में धमतरी पुलिस का प्रयास लगातार जारी रहेगी।