छत्तीसगढ़

पैरा से बनाया सीएम बघेल का पोर्ट्रेट, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को संत गाडगे महाराज की 147 वीं प्रदेश स्तरीय जयंती एवं सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा पहुंचे। इस दौरान उन्हें मितान क्लब के सदस्यों ने धान से बना पोर्ट्रेट भेंट किया। यह कोई ऐसा वैसा पोर्ट्रेट नहीं है, यह अब तक का सबसे बड़ा धान से बनाया गया पोर्ट्रेट है।


आशीष परगनिहा और मितान क्लब के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पैरा से पोर्ट्रेट तैयार किया है। यह पैरा से बना सबसे अधिक लंबाई चौड़ाई का पोट्रेट है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 20 फीट बाई 15 फीट है। इस पोर्ट्रेट को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।



इसके साथ ही मुख्यमंत्री को किसान हितैषी निर्णय लेने एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय  वजह से तिरंगे के रंग के लड्डुओं से तौला गया। उनका स्वागत हसदा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री विनोद परगनिहा, गोड़गिरी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री आशीष परगनिहा एवं अन्य सदस्यों ने किया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव गुरू दयाल सिंह बंजारे और विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image