छत्तीसगढ़

नवपदस्थ कलेक्टर ने ली परिचयात्मक बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश…

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिलें में 19 वें नम्बर के कलेक्टर का पदभार संभालने के जिला स्तरीय सभी अधिकारियों और कलेक्टोरेट संयुक्त परिसर मे सभी विभागों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की साझा बैठक ली। नपदस्थ कलेक्टर महोबे ने अधिकारी-कर्मचरियों की संयुक्त बैठक लेकर सभी का परिचय प्राप्त किया। उन्होने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियो को शासन-प्रशासन के प्रति आमलोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वां का निर्वहन करें। उन्होने ने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का धरालत पर बेहतर क्रियान्वयन होना चाहिए, इसके लिए सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने तथा जिले के बेहतरी के लिए किए जाने वाले कार्यों में सभी अधिकारी-कर्मचारी की अनिवार्य भागीदारी होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि शासन की सभी योजनआों की क्रियान्वन की वास्तविक जानकारी लेने के लिए जिले के गांव से लेकर सूदूर वनांचल तक सभी क्षेत्रों को भ्रमण करें और मैदानी स्तर पर ही उन सभी योजनाओं को और बेहतर कैसे बनाए इस संबंध में संबधित विभाग अपना कार्ययोजना तैयार कर लें।

कलेक्टर महोबे ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कबीरधाम जिले को प्रत्येक क्षेत्रो में अग्रणी बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्यों का सम्पादन करने को कहा है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने तथा आम जनता के हित में कार्य करने के लिए समय-सीमा में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। परिचयात्मक बैठक में दौरान अपर कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, दिप्ती गौते, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी, पंडरिया डीआर डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, आकांक्षा नायक सहित समस्त विभगों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image