छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता (AIPL) 2023-24 का आयोजन 24 दिसंबर को
रायपुर: इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ फिजियोथेरेपिस्ट की छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा दिनाँक 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता (AIPL) 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन को सम्बोधित करने के लिए DME (Directorate of Medical Education,CG) सहित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक शिरकत कर रहे है। और साथ ही छत्तीसगढ़ के हर कोने से चिकित्सक एवं छात्र- छात्राएं इसमें सम्मिलित हो रहे हैं।
इस स्पोर्ट्स कनेक्ट कि अध्यक्षता ए. आई. पी. एल. के स्पोर्ट्स कनेक्ट प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष तिवारी, प्रदेश सचिव डॉ. अविनाश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रकाश कटारिया, संयुक्त सचिव डॉ. असलम सिद्धीकी वा, डॉ. अविनाश जैसवाल, मैनेजर डॉ. चैताली श्रीवास्तव सहित आई. ए. पी. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चक्रवर्ती, प्रदेश सचिव डॉ. अखिलेश साहू, रायपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. कुणाल मंडल, जिला सचिव डॉ. फैज़ान खान सहित स्पोर्ट्स कोच डॉ. नलनेश शर्मा, व डॉ. रुखसार नबी की उपस्थिति में इस खेल का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन में पुरे प्रदेश से फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक व फिजियोथेरेपी के स्टूडेंट भाग ले रहे है। यह AIPL "फिजियो फिट तो इंडिया हिट" के थीम पे आयोजित किया जा रहा है।
इस पुरे स्पोर्ट्स कनेक्ट का आयोजन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन "फिजियोथेरेपिस्ट के नेतृत्व में भारत फिट भी होगा और हिट भी" से प्रेरित होकर किया जा रह है, जिसका उद्देश्य फिजियोथेरेपी चिकित्सको के साथ भारत के हर जनसामान्य को फिट बनाने का है।
आज फिजियोथेरेपी चिकित्सा की जरुरत समाज के बच्चे से लेकर बूढ़े हर वर्ग को है। बात चाहे मांपेशियों की हो, जोड़ो की हो, नसों की हो, मस्तिष्क की हो, प्री और पोस्ट प्रेग्नेंसी की हो, ह्रदय व फेफड़ो कि हो
या स्पोर्ट्स कि ही क्यों न हो , फिजियोथेरेपी के बिना आज किसी भी सर्जरी का पूरा लाभ मरीज को नहीं मिल पाता है, बहुत से कंडीशन में तो फिजियोथेरेपी के द्वारा सर्जरी को अवाइड तक किया जा सकता है,
स्पोर्ट्स इंजरी, पैरालिसिस, स्लिप डिस्क, आर्थराइटिस, अस्थमा, जोड़ रोग इत्यादि से सम्बंधित बीमारियों का जड़ से समाधान किया जाता है।
फिजियोथेरेपी चिकित्सा में हम " मूवमेंट एस मेडिसिन " " एक्सरसाइज आ मेडिसिन" "मोशन एस लोशन" जैसे कांसेप्ट पे आधारित बॉडी के सेल्फ हीलिंग पावर को एक्टिवेट करके मशीनों, मैनुअल तकनीकों, मोबिलाइजेशन" व मैन्युपुलेशन का उपयोग करके समग्र चकित्सा के रूप में पूर्ण समाधान दे पाते है।
इस आयोजन के द्वारा समाज में फिजियोथेरेपी कि जागरूकता फ़ैलाने के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिए हम सभी फिजियोथेरेपी चकित्सा व स्टूडेंट आगे बढ़ रहे है।
यह कार्यक्रम पुरे दिन का रहेगा, जिसमे 5 टीमों के बिच मुकाबला होगा, कार्यक्रम सुबह 9 बजे से स्टार्ट होकर शाम 6 बजे समाप्त होगा।

