छत्तीसगढ़

लैब नेशनल इनोवेशन डायलॉग के छठे संस्करण के लिए आवेदन मांगे गए

नई दिल्ली: भारत में यूथ को लैब नेशनल इनोवेशन डायलॉग 2023-2024 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 50 युवाओं के नेतृत्व वाले सामाजिक स्टार्ट-अप को उनके व्यवसायों को बढ़ाने में सहायता की जाएगी। इच्छुक स्टार्टअप इन विषयों के तहत अपना आवेदन जमा कर सकते हैं : छोटे और सीमांत किसानों के लिए कृषि फिनटेक और इंश्योरटेक, स्वदेशी समूहों, जनजातीय समुदायों के लिए सहायक प्रौद्योगिकी और अभिनव समाधान। कुछ स्टार्टअप्स को शुरुआती (सीड) अनुदान से भी सहयोग दिया जाएगा।

लोकार्पण के अवसर पर यूएनडीपी इंडिया की रेजिडेंट प्रतिनिधि इसाबेल त्सचान ने कहा कि भारत अपनी महत्वपूर्ण युवा आबादी के साथ जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाता है। इसमें लगभग 40 प्रतिशत आबादी 13 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बीच की है। युवाओं की प्रगतिशील क्षमता को सामने लाने के लिए हमें अवसर और उचित सहायता तंत्र को विकसित करना होगा। यूएनडीपी के तहत हम सरकार निजी क्षेत्र और नागरिक समाज संगठनों के साथ साझेदारी में युवाओं की अवसरों तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

18-29 आयु वर्ग के युवा जो ठोस मुद्दों का हल तलाश सकें, सार्थक सह-नवाचार के अवसरों को बढ़ावा दे सकें साथ ही समाधान खोजने में समर्पित हों। ऐसे युवा उद्यमियों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। चयनित विजेताओं और निर्णायक दौर में पहुंचने वालों को अपने उद्यमशीलता और नेतृत्व कौशल को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन स्प्रिंगबोर्ड कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में सर्वोत्तम परिणाम देने वाली टीमें जून 2024 में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय युवा को:लैब शिखर सम्मेलन में अपने व्यावसायिक विचारों को रखने में सक्षम होंगी। कार्यक्रम में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक डॉ. चिंतन वैष्णव ने कहा कि भारत में 30 वर्ष से कम आयु के 70 करोड़ (700 मिलियन) लोग हैं। अगले 20 वर्षों में दुनिया भर में 5 में से 1 कामगार भारतीय होगा। मैं यूथ को:लैब के इनोवेशन संवाद और इसके अवसरों में तेजी से फैलने वाली ऊर्जा देखता हूं जो युवा और महत्वाकांक्षी लोगों को एक साथ आने और मंच के माध्यम से वैश्विक कल्याण के लिए समर्पित नेटवर्क बनाने के लिए जगह बना रही है।

इस वर्ष के यूथ को:लैब के सभी 3 विषयों में भारत में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति देखी गई है। एआईएम कृषि आधारित स्टार्ट-अप का सहयोग करने के लिए मंच बनाने को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ भी काम कर रहा है। इसी तरह हम सहायक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कई किफायती और अनूठे समाधान पाने की राह पर हैं। हम अटल इनोवेशन मिशन में बंगलुरु में भारत का पहला सहायक टेक इनक्यूबेटर बनाने में मदद कर रहे हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारी सतत विकास आकांक्षाओं के कुछ प्रमुख समाधान सम्मिलित प्रयासों से आएंगे और उस उद्देश्य की दिशा में यूथ को लैब एक महान पहल है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image