एस.डी.एम. ने किसानो की जगह दलालों को दिया मुआवजा
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद भ्रष्टाचार एवं संगठित भ्रष्ट अधिकारी, लोक सेवक ने धन कमाने का पद को जरिया बना लिया। इसी क्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूर्व सरपंच लालाराम वर्मा जो ग्राम-मंदसौर, चम्पेश्वर महादेव मंदिर के पदाधिकारी है राज्य आंदोलनकारी है। उनकी उगेतरा अभनपुर जिला-रायपुर में मठ द्वारा जिलाधीश रायपुर सहित समस्त पदाधिकारियों के अनुमति, सहमति से लगभग 40 वर्ष से 85 एकड़ भूमि विधिवत राशि लेकर दी गई है। जब भारत माला का निर्माण प्रारम्भ हुआ और जिन गांवो से भारत माला रोड़ निकलना उसका मुवावजा किसानो मिलने की जानकारी के पूर्व ही जमीं दलाल, अधिकारी फर्जीवाड़ा करने वाले संगठित रूप से एक होकर किसानो के हक़ पर डकैती डाला। इसी क्रम में लालाराम वर्मा के उगेतरा की भूमि का मुआवावजा विजय जैन, रिंकू खनूजा महासमुंद, उमा तिवारी रायपुर जैसे लोगो को करोड़ो रुपया भुगतान जिलाधीश रायपुर और एस.डी.एम. अभनपुर ने करा दिया। ज्ञात रहे लालाराम वर्मा द्वारा न्यायालय एवं एस.डी.एम. अभनपुर में विधिवत आपत्ति दर्ज की गई थी। और भुगतान न्यायालय की प्रक्रिया के चलते रोका गया परन्तु पूर्व जिलाधीश अनिल टुटेजा के सांठगांठ से भारत माला रोड भूमि अधिग्रहण में भ्रष्टाचार तो किया साथ ही भूपेश बघेल की सरकार में अनिल टुटेजा ने अरबो रुपये की जमीन घोटाला ढेबर बन्धु, होरा बन्धु , सेमरॉक होटल के संचालक अनवर ढेबर एवं पुलिस प्रसाशन के अधिकारीयो के सांठगांठ से किया है। लालाराम वर्मा आरंग थाना, नवापारा राजिम में जांच कर रहे पुलिस को मदद कर रहे है, पुलिस अधिक्षक रायपुर सूचना के अधिकार में अभी तक जानकारी लंबित रखें हैं। लगातार संवैधानिक रास्ते से लालाराम वर्मा लड़ रहे हैं और असंवैधानिक लोग पैसा पाकर मौज कर रहे है। ऐसी स्थिति में लालाराम वर्मा ने किसान मोर्चा से सड़क एवं न्यायालयीन लड़ाई में मदद मांगी हैं। छ.ग। संयुक्त किसान मोर्चा केंद्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ी भवन ने लालाराम वर्मा किसान के साथ हुए फर्जीवाड़ा जिलाधीश रायपुर, एसडीएम अभनपुर, उमा तिवारी को अपराधी बनाकर शासन का करोड़ो रुपया फर्जीवाड़ा पर जेल भेजने की मांग के साथ माननीय उच्च न्यायालय जाने का फैसला लिया है।

