क्राइम पेट्रोल

किराए के मकान में मिला दंपत्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के तरुण नगर इलाके के घर में सोमवार देर रात दंपत्ति है शव पंखे में लटका मिला है। ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का बताया जा रहा है। मामले में दंपत्ति की पहचान जोगेश बघेल और नीरा नायक के रूप में पहचान हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने जहां खुदखुशी की है वहां 1 महीने पहले ही किराए से कमरा लेकर रह रहे थे। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि, लड़की करीम नगर गुढ़ियारी की रहने वाली है और लड़का राजेंद्र नगर का रहने वाला है। दोनो पिछले एक महीने से सिविल लाइन थाना क्षेत्र तरुण नगर में शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर किराए से रह रहे थे।

कल रात जब मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों एक ही पंखे पर लटके मिले, जिसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। उसके बाद शव को पंचनामा के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image