शिक्षा

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से वीडियो कॉल से की चर्चा

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने विगत दिवस बगीचा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों से विडियो कॉल से बात की। अनिशा, मनीषा, हिन्दी मीडिय स्कूल के कक्षा 12वीं के कामर्स के विद्यार्थि अनिल कुमार, प्रदीप राम, आर्स के विद्यार्थी दीनदयाल, सांईस के कक्षा 11वीं के सनसाय राम, प्रहलाद राम से बात करके पढ़ाई की जानकारी ली।

 

कलेक्टर ने बच्चों से अंग्रेजी में चर्चा करते हुए स्कूल की गतिविधियों की जानकारी ली और उनके विचार जाने। बच्चों ने भी फरसाटेदार अंग्रेजी के साथ अपने अनुभव साझा किया। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन दूरस्थ अंचल के बच्चों को अग्रेजी माध्यम में अच्छी शिक्षा देने के लिए सभी विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जहां बच्चों को अच्छे लाईब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी बच्चों को मेहन्त करके अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image