शिक्षा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय : स्टाफ भर्ती के लिए साक्षात्कार 5 दिसम्बर को

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला बेमेतरा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अन्तर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवरबीजा वि.ख. बेरला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय थानखम्हरिया वि.ख. साजा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा वि.ख. साजा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंघौरी वि.ख. बेमेतरा के व्याख्याता हिन्दी, व्याख्याता संस्कृत, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत के रिक्त शैक्षणिक पदों के लिए 1ः10 मेरिट क्रम के अभ्यर्थियों का 05 दिसम्बर को कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में साक्षात्कार लिया जाना है। उक्त पद के अभ्यर्थी का विद्यालयवार संविदा पर नियुक्ति हेतु 1ः10 साक्षात्कार मेरिट सूची जारी किया गया है।

डीईओ ने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा के सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनुसूचित जनजाति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ व्याख्याता सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम, 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता अंग्रेजी, अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनुसूचित जनजाति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवरबीजा, शिक्षक अंग्रेजी, अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनुसूचित जनजाति, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनुसूचित जनजाति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय थानखम्हरिया, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनारक्षित, शिक्षक अंग्रेजी अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनुसूचित जनजाति, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनुसूचित जनजाति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा के शिक्षक अंग्रेजी अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनुसूचित जनजाति, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम 03 पद (02 पद अनारक्षित, 1 पद अनुसूचित जनजाति), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंघौरी के सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनुसूचित जनजाति, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम 02 पद (01 पद अनारिक्षत, 01 पद अनुसूचित जनजाति), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला के व्याख्याता गणित अंग्रेजी माध्यम 01 पद अनारक्षित कुल 19 रिक्त शैक्षणिक पदों हेतु योग्यताधारी आवेदकों का चयन ‘‘वॉक इन इंटरव्यू’’ के माध्यम से ‘‘संविदा नियुक्ति’’ शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति द्वारा निर्धारित एकमुश्त मासिक मानदेय पर 07 दिसम्बर 2022 को जिला पंचायत बेमेतरा के सभा कक्ष में लिया जाना है। उपरोक्तानुसार अधिक जानकारी के लिए जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https:// bemetara.gov.in में देखा जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image