शिक्षा

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नियुक्ति, अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आमंत्रित

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्ग में सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (संविदा) विषय भौतिकरसायन एवं जीव विज्ञान के पद पर नियुक्ति हेतु मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में आमंत्रित किया गया है।

 

साक्षात्कार 29 नवंबर को शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। पात्र अभ्यर्थी साक्षात्कार स्थल पर सूबह 9.30 बजे सभी वांछित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होवें। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट पर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image