शिक्षा

कक्षा 6वीं की प्रवेश चयन परीक्षा 29 को

सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण) जवाहर नवोदय विद्यालय कुम्हाररास सुकमा-2 में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को 9 परीक्षा केन्द्रों में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित होगी।

जिनमें सुकमा विकासखण्ड के 3 और छिन्दगढ़ विकासखण्ड के 6 परीक्षा केन्द्र शामिल है।

विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय कुम्हाररास सुकमा, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुकमा, कोण्टा, छिन्दगढ़ से भी प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9401151935, 9977120278, 8103771549 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image