शिक्षा

छत्तीसगढ़ में स्कूलों का समय बदला, सभी डीईओ को आदेश जारी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ी रही है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिर्वतन कर दिया गया है। इसका डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शालाएं/हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी।

वहीं ऐसी शालाए जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं 7 बजे से 11  बजे तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं 11  बजे से 3 बजे तक चलेगी। 

यह आदेश 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक प्रभावशील रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image