10-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी होगा, यहां करें चेक...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने परीक्षा परिणाम तारीख की घोषणा कर दी है।
माशिमं ने बताया कि 10 मई को दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट माशिमं की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

