Love You ! जिंदगी

राखी सावंत के ब्वॉयफ्रेंड को आया धमकी भरा फोन, एक्ट्रेस को सता रहा डर, बोली- 'मैं क्या करूं'

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राखी सावंत इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं कि फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। आए दिन दोनों की रोमांस करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन लगता है कि, दोनों इस प्यार को किसी की नजर लग गई है। बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद फैंस हैरान हो जाएंगे।


राखी सावंत को क्यों सता रहा डर?
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जिससे वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती हैं। यही वजह है कि राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही राखी सावंत जानती हैं कि फैंस का ध्यान कैसे खींचना हैं। इन दिनों वह अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन, इच बीच राखी सावंत को अपने रिश्ते को लेकर बड़ा डर सता रहा है।

आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने दी धमकी
बता दें कि, राखी सावंत ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, इन दिनों आदिल खान और उनके बीच दरार आ गई है जिसके वजह आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। राखी ने कहा कि, 'आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने हम दोनों की जिंदगी खराब कर रखी है'। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि, वह लगातार आदिल को फोन कॉल कर रही है और खुद को जान से मारने की धमकी दे रही हैं। यही नहीं, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया है कि, आदिल एक्ट्रेस को धोखा दे रहे हैं। राखी ने कहा कि 'मुझे अभी कुछ समझ नहीं आ रहा है, कि मैं क्या करूं'।

रिश्ते के बारे में आदिल के परिवार को नहीं मालूम
इसके साथ ही राखी सावंत ने आदिल संग अपने रिश्ते का खुलासा कर बताया कि, 'हमारे इस रिश्ते के बारे में अभी तक आदिल के परिवार को नहीं पता। लेकिन मुझे आदिल पर पूरा भरोसा है और मुझे पता है कि, वह मुझे धोखा नहीं देंगे'।

'हमारे रिश्ते को लग गई किसी की नजर'
इसके आगे राखी ने ये भी कहा कि, हमारे रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मेरी वीडियो आदिल के परिवार को भेजते रहते हैं। मैं कॉमेडी करती हूं और छोटे कपड़े पहनती हूं. यह मेरी कमाई का जरिया है जो कि गलत है। मुझे अब शादी करनी है और मैं एक सुखी जीवन जीना चाहती हूं'।

राखी सावंत का रो-रो कर बुरा हाल
बता दें कि, राखी सावंत की आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक और वीडियो वायरल हुई। राखी सावंत की ये वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट की थी। जहां वह आदिल खान से मिलने गईं थी। लेकिन उस दौरान वह राखी सावंत से मिलने नहीं पहुंच पाए जिसके कारण राखी सावंत का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हालांकि, आदिल उनको मनाने के लिए मुंबई पहुंचे जिसके बाद राखी सावंत ने उन्हें माफ कर दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image