मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की भी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। हाल ही में एक्ट्रेस बिग-बॉस में दिखी थीं। इस दौरान कई बार उन्हें एज शेमिंग का भी सामना करना पड़ा। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी एक्ट्रेस ने कई दफा इस बात का जिक्र किया। तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी की लड़ाई ने भी उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी।
एज शेमिंग का शिकार हुईं शमिता
बिग बॉस में शमिता शेट्टी पर कई बार उनकी उम्र को लेकर कमेंट किया गया। कई दफा तेजस्वी प्रकाश और शमिता की लड़ाई में उन्हें एज शेमिंग का शिकार बनना पड़ा।
इंटरव्यू में बताई अपनी दास्तां
पिंकविला संग एक इंटरव्यू में शमिता शेट्टी ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया। एक्ट्रेस ने बताया कि ये बहुत ही खराब था। तेजस्वी प्रकाश के बॉडी शेमिंग वाले कमेंट को लेकर शमिता ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वो ये गलती दोबारा ना करें।
कमेंट्स पर जताया दुख शमिता ने कहा कि एक बार मुंह से निकला शब्द वापस नहीं जा सकता। वो कहती हैं कि मैं थोड़े वक्त तक दुखी थी। शिक्षित लोग ऐसा कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग मुझेआंटी कह रहे हैं, वो खुद भी अंकल हैं।