Love You ! जिंदगी

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मचा बवाल, एक्ट्रेस मिमी बोलीं-यही महिला करती तो उसका घर जला देते

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का पेपर मैगजीन के लिए न्यूज फोटोशूट की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। एक्टर ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लेटेस्ट कवर के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया है। फोटोज में रणवीर बिना कपड़ों के कालीन पर अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। किसी फोटो में रणवीर लेटे हुए हैं, तो किसी में खड़े होकर पोज देते दिख रहे हैं। अब रणबीर के इस फोटोशूट पर बयानबाजी शुरू हो गई है। फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने इस फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

'फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है'

एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी ने रणवीर के फोटोशूट को लेकर ट्वीट किया और पूछा कि अगर यही फोटोशूट किसी महिला ने करवाया होता तो क्या जनता का ऐसा ही रिएक्शन होता? मिमी ने लिखा, रणवीर सिंह के ताजा फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है और ज्यादातर कमेंट्स फायर(आग वाला इमोजी) हैं। बस सोच रही हूं कि अगर इसमें कोई महिला होती क्या तब भी ऐसी ही तारीफ होती? या फिर क्या आप उसका घर जला देते, मोर्चा निकालते, उसे जान से मारने की धमकी देते और उसकी स्लट-शेमिंग करते

Leave Your Comment

Click to reload image