Love You ! जिंदगी

'मैं हजार लोगों के सामने भी न्यूड हो सकता हूं'...ट्रोल होने पर बोले रणवीर सिंह

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्टर की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर को इस फोटोशूट के लिए तारीफ भी मिल रही है और ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब इसे लेकर एक्टर का रिएक्शन सामने आया है।

रणवीर ने दिया करारा जवाब
जबरदस्त ट्रोल होने के बाद रणवीर ने आखिरकार अपनी इस तस्वीर पर रिएक्शन दिया है। एक्टर का कहना है कि उन्हें फिजिकली नेकेड होने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आत्मा तो सभी की नेकेड होती है। वहीं रणवीर ने ये भी कहा कि मैं तो हजार लोगों के सामने भी न्यूड हो सकता हूं, लोग शर्मा जाते हैं लेकिन मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता।

Leave Your Comment

Click to reload image