Love You ! जिंदगी

संदिग्ध परिस्थितियों में फैशन डिजाइनर की मौत, पुलिस जांच में जुटी…

हैदराबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरे सामने आ रही है। लगातार अभिनेत्रियों द्वारा आत्महत्या करने के मामले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री से जुडी एक और यवती की मौत की खबर सामने आ रही है।

दरअसल, टॉलीवुड इंडस्ट्री सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। बंजारा हिल्स स्थित अपार्टमेंट में प्रत्युषा मृत पाई गई हैं। उनके कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड की एक बोतल मिली है। माना जा रहा है कि प्रत्युषा ने कार्बन मोनोऑक्साइड कन्ज्यूम की थी। स्टीम के साथ उन्होंने वह लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रत्युषा ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी, जो मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्युषा के परिवार और दोस्तों को इसकी जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि प्रत्युषा डिप्रेशन से गुज रही थीं। हालांकि, इसपर और भी डिटेल्स आनी अभी बाकी हैं। पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी हुई है।

बता दें कि प्रत्युषा ने यूएस से फैशन डिजाइनिंग की थी। हैदराबाद से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। साल 2013 में प्रत्युषा ने अपने नाम से लेबल शुरू किया था, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। टॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रत्युषा ने कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी प्रत्युषा काम कर चुकी हैं। इनके कई बड़े क्लाइंट्स हैं।

पिछले कुछ दिनों में कई कम उम्र की एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर ने सुसाइड की हैं। सर्कल इंस्पेक्टर ने प्रत्युषा की मौत के केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर बरामद किया है। प्रत्युषा के इस तरह संदिग्ध हालत में मिलने के बाद केस दर्ज किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image