सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर लोकसभा में कांग्रेस का हंगामा
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संसद के मॉनसून सत्र में महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर विपक्षी आज फिर हंगामा कर रहा है। कांग्रेस सांसदों ने आज सोनिया गांधी से ईडी से पूछताछ को लेकर लोकसभा में जमकर बवाल काटा और पोस्टर लहराए। सत्र के पहले तीन दिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी दल महंगाई और खुले सामान पर बढ़ी जीएसटी वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।

