नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली है। इस मौके पर विनय कुमार सक्सेना ने मीडिया से रूबरू होने के दौरान कहा कि वह एलजी की तरह नहीं, बल्कि लोकल गार्जियन की तरह काम करेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि वह राजनिवास में नहीं, बल्कि सड़कों पर ज्यादा रहूंगा। वायु प्रदूषण कम करने के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों काफी खून भी बहा है। दंगे हुए हैं। मेरा कहना है कि सभी धर्मों के लोग एक हैं, आपस में मिल जुलकर रहें। मेरा सपना है कि दिल्ली को सिटी आफ जॉय बनाऊं। यहां पर बहुत बड़ा तबका असंगठित क्षेत्र के लिए काम करता है, उनकी बेहतरी के लिए भी काम करना है।
इससे पहले बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने उन्हें दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजनिवास में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद मनोज तिवारी, कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में नौकरशाह भी मौजूद रहे।
बता दें कि पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री, दिल्ली) ने कहा था कि हम नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की नियुक्ति का स्वागत करते हैं। जिस तरह हमने अनिल बैजल जी साथ मिलकर दिल्ली में बहुत से काम किए, उसी तरह इनके साथ भी करेंगे। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।