एनटीपीसी ने मोरक्कन एजेंसी फॉर सस्टेनेबल एनर्जी के साथ किया एमओयू
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम-एनटीपीसी और मासेन (सतत ऊर्जा के लिए मोरक्को की एजेंसी) ने नई दिल्ली में 19 से 20 जुलाई 2022 तक आयोजित भारत-अफ्रीका विकास साझेदारी पर 17वें भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई आयात निर्यात-एक्जिम बैंक सम्मेलन के दौरान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस सम्मेलन में कई अफ्रीकी देशों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस दौरान अफ्रीका में विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय और अफ्रीकी कंपनियों के बीच निवेश और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया गया। भारत-अफ्रीका साझेदारी परियोजना पर सीआईआई-एक्जिम बैंक कॉन्क्लेव को वर्ष 2005 में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया गया था। पिछले सोलह संस्करणों में, कॉन्क्लेव ने अफ्रीका में भारतीय कंपनियों को अपने पहचान स्थापित करने और अपना व्यापार विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मोरक्को के राजा के भारत में राजदूत मोहम्मद मलिकी और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुनीत कुंडल की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर मोरक्को की मासेन आसेन कंपनी कार्यकारी निदेशक-संचालन और कार्यकारी निदेशक-विकास, रचिद बाएद और भारत की एनटीपीसी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रमुख नरिंदर मोहन गुप्ता, द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह ऊर्जा सुरक्षा के लिए सहयोग और वैकल्पिक स्रोतों के उपयोग विषय पर आयोजित सत्र का भाग था।
सत्र में अब्दुल जोबे, गाम्बिया गणराज्य के पेट्रोलियम और ऊर्जा मंत्री, महामहिम अजय माथुर, महानिदेशक, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, और पुनीत कुंडल, संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अलावा एनटीपीसी और मासेन प्रतिनिधियों के अलावा राशिद बाएद और नरिंदर मोहन गुप्ता, डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित, संयुक्त सचिव (पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने भी सत्र में भाग लिया।

