रास चुनाव में कपिल सिब्बल के बाद जयंत चौधरी की भी मदद करेगी सपा
लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यसभा में तीन सदस्य भेजने की तैयारी में लगी उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी को अपना संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल के बाद जयंत चौधरी को उच्च सदन भेजने का समाजवादी पार्टी का निर्णय 2024 के लोकसभा चुनाव को देखकर हुआ है।

