आरबीआई की एमपीसी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान...
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय रिजर्व बैंक एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है, जिससे ब्याज दरें बढ़ने की संभावना है। आरबीआई अगले सप्ताह होने वाली MPC मीट में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है। आर्थिक मामलों के जानकारों का मानना है कि RBI ब्याज दरों में 0.35 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकता है। RBI ने पिछली दो नीतिगत बैठकों में महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में कुल 0.90 फीसदी की वृद्धि की है।

