हिंदुस्तान

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रूपा रानी तिर्की से वीडियो कॉल के जरिए की बात

(छत्तीसगढ़ दर्पण) झारखंड। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की एवं लवली चौबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉल के जरिए रूपा रानी तिर्की से बातें की।   मुख्यमंत्री ने कहा 'शाबाश'-आपने देश के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल जीता। आपने वह काम कर दिखाया जिससे पूरा राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आपने झारखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन कर दिखाया। आपकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को आप पर गर्व है। "जोहार"।

रानी रूपा तिर्की ने राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति की सराहना की। रानी रूपा तिर्की ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने बेहतर खेल नीति बनाई है। राज्य सरकार की ओर खिलाड़ियों को मिल रही मदद उन्हें आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने रानी रूपा तिर्की से कहा कि आप खेल के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़ते रहें राज्य सरकार हमेशा राज्य के खिलाड़ियों के साथ खड़ी है।

Leave Your Comment

Click to reload image