पति से विवाद के बाद पत्नी ने 6 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग…
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पति-पत्नी के विवाद ने 6 मासूम बच्चों की जान ले ली है। महिला ने भी सुसाइड करने का प्रयास किया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, ये मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड तालुका के ढलकाठी इलाके का है। रूना सहानी नाम की महिला का किसी बात को लेकर उसके पति से तीखी नोकझोंक हुई। झगड़े इतना बढ़ गया कि महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने पहले अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। महिला को कुएं में कूदते देख एक राहगीर ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में महिला और बच्चों को बचाने की कोशिश की गई। इस घटना में महिला तो बच गई, लेकिन उसके 6 बच्चों की मौत हो गई।

