मुख्यमंत्री बघेल ने की राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मुलाकात
रायपुर/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल अभी दिल्ली प्रवास पर है। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री बघेल 4 दिवसीय दिल्ली पर हैं। मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को दिल्ली दौरे के लिए रायपुर से रवाना हो गए थे। आज, शनिवार शाम 4.30 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव की बैठक में शामिल होना है। मुख्यमंत्री बघेल नीति आयोग समिति की बैठक में भी आज ही शामिल होंगे। बैठक से पहले उन्होंने कांग्रेस के शिर्ष नेताओं से भी मुलाकात की है। सीएम दिल्ली में बैठक खत्म कर आज ही शिमला रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हैं जिसका उन्हें चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।

