संसद सदस्यों को सत्र के दौरान आपराधिक मामलों में कोई विशेष छूट नहीं
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया गया है, क्योंकि उन्हें गुरुवार को सदन के कामकाज के दौरान पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बुलाया गया। इस पर जवाब देते हुए राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने स्पष्ट किया कि संसद सदस्यों को सत्र के दौरान आपराधिक मामलों में कोई विशेष छूट नहीं है। नायडू ने यह भी कहा कि सदस्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जारी समन से बच नहीं सकते।

